खतरों के खिलाड़ी 12 से दूसरी बार बाहर हुए प्रतीक सहजपाल, फैंस हुए उदास

बॉलीवुड इंडस्ट्री केे फेमस निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी पिछले कई सालों से शो को होस्ट कर रहे हैं. जिसे देखना लोग खूब पसंद करते हैं. इस साल वह 12वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं. जैसे- जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है लोगों की धड़कने तेज होती जा रही है.

बता दें की प्रतीक सहजपाल को स्टंट के आधार पर शो में रुके रहने का दूसरी बार मौका मिला था, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे थें. हालांकि अब वो इस मौके का फायदा उठाने में नाकामयाब रहे हैं. प्रतीक सहजपाल का दूसरी बार इस शो से पत्ता कट चुका है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इससे पहले एरिका , अनेरी वजानी और शिवांगी जोशी इस शो में ना परफर्म करने की वजह से बाहर हो चुकी हैं. इसके साथ ही सृति झा ने इस शो में परफर्म करने का दूबारा मौका गंवा दिया,एलिमिनेशन टॉस्क में रुबीना दिलैक और कनिका मान को भिड़ना पड़ा.प्रतीक ने टॉस्क रद्द कर दिया और शो से बाहर आ गए,

बता दें कि रोहित शेट्टी इस बार सातवी बार शो को होस्ट कर रहे हैं. इस शो का प्रीमियम 02 जुलाई को हुआ था, बता दें हर बार की तरह इस बार भी यह शो दर्शकों का खास दिल जीतता रहा, इस शो का इंतजार फैंस को हमेशा रहता है.

KKK 12 : कनिका मान स्टंट के दौरान हुई इस खतरनाक जानवर की शिकार

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी का  धमाकेदार शो खतरों के खिलाड़ी टीवी पर प्रसारित होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है.

इस शो को देखने वाले फैंस को काफी दिनों से इस शो को देखने का इंतजार था. इस शो में इस बार प्रतीक सहजपाल, कनिका मान , रूबीना दिलैक के अलावा और भी कई मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया है. इस शो ने पहले सप्ताह में ही अपने खतरनाक स्टंट से लोगों का पसीना छुुड़वा दिया है. इस शो का वीडियो लगातार टीवी पर वायरल हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

जिसे देखकर फैंस का रूह कांप उठा है. शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कनिका मान को पिंजरे में लकड़बग्घे के साथ बंद कर दिया गया है. जैसे ही रोहित शेट्टी अपने इस स्टंट के बारे में अपने कंटेस्टेंट को बताते हैं सभी के हाथ पैर फूलने लग जाते हैं.

कनिका मान को जैसे ही पता चलता है कि इसके बाद से उन्हें ही इस शो में स्टंट को करना है तो वह जोर- जोर से रोने  लगती है. जिसके बाद से बाकी सभी कंटेस्टेंट के भी हालात खराब हो जाते हैं. अभी तक इस शो का ट्रोलर ही लॉच हुआ है . इस शो को देखने के लिए फैंस बहुत इंतजार कर रहे हैं.

अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह शो बाकी सभी शो से काफी अलग होने वाला है. खैर यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी इस शो में कई तरह के खतरनाक स्टंट देखने को मिल चुके हैं. फैंस को भी इस शो का इंतजार रहता है.

इससे पहले शो के दिन रूबीना दिलैक को हवा में स्टंट करते देख फैंस परेशान हो गए थें, उन्हें रूबीना दिलैक का स्टंट काफी ज्यादा पसंद भी आया था. अब देखते हैं इस बार कौन बनेगा विनर.

KKK12 : रुबीना दिलाइक का स्टंट देख फैंस हुए हैरान,

रोहित शेट्टी का चर्चित शो खतरों के खिलाड़ी 12 ने बीती रात कलर्स टीवी पर धमाकेदार एंट्री मारी है. जिसके इंतजार फैंस को लंबे समय  से था. खतरों के खिलाड़ी में रुबीना दिलैक, तुषार कालिया,शिवांगी जोशी, निशांत भट्ट, कनिका मान और मोहित भट्ट के अलावा और भी कई सारे चर्चित चेहरे सामने आएं हैं.

टीवी के सितारे इस समय केपटाउन में शूटिंग कर रहे हैं. शूटिंग के बीच ही मेकर्स ने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है. जो लगभग सभी को पसंद आया है. दरअसल इस शो के पहले एपिसोड की शुरुआत सृति झा और रुबीना दिलैक के शो से हुआ. इन दोनों को हवा में स्टंट करते देख फैंस काफी ज्यादा परेशान  हो गए.

सोशल मीडिया पर फैंस ने इन दोनों हसीनाओं की जमकर तारीफ की है. जिसके  बाद से तुषार कालिया और प्रतीक सहजपाल ने ये स्टंट पूरा किया. सितारों को इस तरह से स्टंट करते देख फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर जा पहुंचा है.

गौरतलब है कि बीते लंबे समय से फैंस को इस शो को देखने का इंतजार था. इस शो की शूटिंग लंबे समय से केपटाउन में चल रही थी. जिसमें कंटेस्टेंट को कई तरह के टॉस्क को पूरा करना होता है.

इसी बीच शो की कंटेस्टेंट कनिका मान ने एक खुलासा किया है कि उनके माता पिता नहीं जानते हैं कि वह इस शो का हिस्सा है. जब वह टीवी पर लाइव देखेंग तो हैरत में पड़ जाएंगे.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें