⚲

46 साल के हुए ऋतिक रोशन, एक्स वाइफ सुजैन ने इस खास तरीके से दी बधाई

बौलीवुड के सबसे ज्यादा हैंडसम एक्टर्स में से एक ऋतिक रोशन का आज 46वां बर्थडे है. इसी के साथ उन्हें दुनिया भर से उनके फैंस सोशल मीडियो पर बर्थडे विशिज देते हुए दिखाई दे रहे हैं. ऋतिक ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2000 में फिल्म कहो ना… प्यार है से की थी जिसके लिए उन्हें काफी अवार्डस भी मिले. इसके बाद ऋतिक एक के बाद एक हिट फिल्में देते गए और लोगों के दिलों में बसते गए.

ये भी पढ़ें- फिर बच जाएगी वेदिका, नायरा खो देगी सारे सबूत

ऐसे किया एक्स वाइफ ने विश…

जहां दुनिया भर से ऋतिक रोशन को उनके फैंस बर्थडे की बधाई दे रहे हैं तो इसी में उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान का नाम भी शामिल है. सुजैन ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बेहद प्यारी वीडियो ऋतिक को बधाई देते हुए शेयर की है जिसमें ऋतिक और उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ उन्होनें एक प्यारा सा कैप्शन भी शेयर किया है जिसमें लिखा है, “Happiest Happiest Birthday Rye… you are the most incredible Man I know..”.

ये भी पढ़ें- तलाकशुदा पति को लेकर ट्रोल हुईं बिग बौस कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे तो वर्जिनिटी को लेकर खोला ये राज

सबसे कूल जोड़ियों में से एक थी ये जोड़ी…

hrithik-and-sussane

दरअसल ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक हुए 5 साल से भी ज्यादा हो गया है लेकिन दोनों अभी भी एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं. ऋतिक और सुजैन अक्सर अपने बच्चों के साथ लंच, डिनर और वेकेशन पर जाते दिखाई देते हैं. यहीं वजह थी कि ये दोनो बौलीवुड के सबसे कूल जोड़ियों में से एक थी और इनके तलाक की बात सुन इनके फैंस काफी उदास भी हुए थे.

ये भी पढ़ें- नेहा कक्कड़ को बहू बनाना चाहता है बौलीवुड का ये मशहूर सिंगर, जानें कौन है ये

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें