Bigg Boss 19 Grand Finale में रो पड़े सलमान – औडियंस ने भी मेकर्स को कहा अनफेयर!

Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बौस सीजन 19 का रोमांचक सफर अब खत्म हो चुका है. 7 दिसंबर की रात को हुए ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना ने ट्रौफी अपने नाम की, जिसके बाद से ही उनके फैंस जश्न मनाते नहीं थक रहे हैं. फिनाले तक आए सभी टौप 5 कंटेस्टेंट्स ने अपना अपना बेस्ट दिया, लेकिन दर्शकों के बीच एक बड़ा सवाल अभी भी चर्चा में है. औडियंस के अनुसार अमाल, तान्या, फरहाना और गौरव ने पूरे सीजन में अपनी दमदार मौजूदगी से शो में रंग जमाए. वहीं प्रनीत को लेकर फैंस का मानना है कि उनका सफर बाकी कंटेस्टेंट्स की तुलना में काफी फीका रहा.

दर्शकों का कहना है कि अगर परफौर्मेंस और इम्पैक्ट को आधार बनाया जाए, तो सबसे पहले एलिमिनेशन प्रनीत का होना चाहिए था. सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की रही कि तान्या, जिन्हें घर के अंदर लगातार चर्चा में देखा गया वे टौप 3 तक भी नहीं पहुंच पाईं. इसके उलट प्रनीत का टौप 3 तक पहुंच जाना फैंस को बिल्कुल समझ नहीं आया. अमाल और तान्या पूरे सीजन सोशल मीडिया पर छाए रहे थे, ऐसे में उनके मुकाबले प्रनीत का आगे निकल जाना दर्शकों के लिए बड़ा सवाल बन गया है. हालांकि यह बात तो शुरुआत से ही साफ थी कि टौप 2 में गौरव और फरहाना ही जगह बनाने वाले हैं और दोनों ने अपने शानदार गेम से इसे साबित भी किया.

इसी के साथ ही ग्रैंड फिनाले की दमदार परफौर्मेंसेस ने जहां दर्शकों को पूरा एंटरटेन किया, वहीं शो के एक इमोशनल मोमेंट ने सबका दिल छू लिया. सलमान खान स्टेज पर दिग्गज अभिनेता और बौलीवुड के ‘हीमैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो उठे. बता दें कि 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का निधन हुआ था वही दिन जब सलमान के पिता सलीम खान का जन्मदिन भी था. साथ ही आज धर्मेंद्र का जन्मदिन भी है, ऐसे में उनके प्रति सभी की भावनाएं और यादें एक बार फिर ताजा हो गईं. बौलीवुड में धर्मेंद्र का योगदान और उनकी छाप हमेशा अमर रहेगी और उन्हें भुला पाना शायद ही कभी संभव हो. Bigg Boss 19 Grand Finale

क्या मृदुल के साथ हुआ अन्याय? Bigg Boss 19 में मिड वीक इविक्शन का झटका!

Bigg Boss 19 के बीते एपिसोड ने दर्शकों को चौंका कर रख दिया. इस हफ्ते हुआ मिड वीक इविक्शन घरवालों और दर्शकों दोनों के लिए किसी सदमे से कम नहीं था. शो में बिग बौस ने एक नया ट्विस्ट लाते हुए घर के अंदर बाहरी लोगों को बुलाया और सभी कंटेस्टेंट्स से अपने-अपने बारे में बोलने को कहा ताकि वहीं मौजूद औडियंस यह तय कर सके कि किसे घर में रहना चाहिए और किसे नहीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by THE MRIDUL (@themridul_)

सभी ने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट किया, लेकिन सबसे कम वोट मिलने पर मृदुल तिवारी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. मृदुल के एविक्शन से घर के कई सदस्यों की आंखें नम हो गईं खासतौर पर गौरव खन्ना कि जिन्हें मृदुल अपना बड़ा भाई कह कर बुलाता था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by THE MRIDUL (@themridul_)

हालांकि, सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर जमकर बहस छिड़ गई है. फैंस का कहना है कि मृदुल के लिए बाहर से भारी मात्रा में वोट आए थे, इसलिए मेकर्स ने अंदर की औडियंस के जरिए उन्हें बाहर करवाने की साजिश बनाई. कई यूजर्स का आरोप है कि यह शो की एक सोची-समझी चाल थी ताकि मृदुल को किसी भी हाल में घर से बेघर किया जा सके. Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 में फूटा गौरव खन्ना का गुस्सा, फरहाना भट्ट से हुई जोरदार बहस

Bigg Boss 19 अपने ड्रामे, विवादों और टकरावों के लिए लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. हर दिन दर्शकों को घर के अंदर कुछ नया देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते शो में कैप्टेंसी टास्क को लेकर खूब हलचल मची हुई है. गौरव खन्ना शुरुआत से ही कैप्टन की कुर्सी पाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन एक बार फिर उन्हें हार का सामना करना पड़ता है. हार के बाद उनका गुस्सा इस कदर बढ़ जाता है कि घर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है.

बिग बौस के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि गौरव की नाकामी पर तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट जमकर उनका मजाक उड़ाती नजर आती हैं. दोनों “अब जीके क्या करेगा” कहते हुए नाचती हैं, जिससे गौरव का पारा चढ़ जाता है. गौरव गुस्से में फरहाना से भिड़ते हैं और कहते हैं, “तू चाहे जितनी ताली बजा ले, लेकिन मैं इस शो में रहने वाला हूं. जीके यहीं रहेगा और तू ये देखेगी.” इस पर फरहाना पलटकर पूछती हैं, “आप कौन हैं?” जिसके जवाब में गौरव ताव में आकर कहते हैं, “अब मैं तुझे टीवी की ताकत दिखाऊंगा. याद रख, फिनाले में तू मेरे लिए ताली बजा रही होगी, और लोग तुझे इसी बात से पहचानेंगे कि तू गौरव खन्ना के सीजन में आई थी.”

गौरव और फरहाना के बीच हुई यह गर्मागर्म बहस अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है. शो के फैंस अब यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि इस विवाद का असर आने वाले एपिसोड्स में घर के रिश्तों पर कैसा पड़ता है. क्या गौरव इस झगड़े के बाद अपनी इमेज को संभाल पाएंगे या फिर फरहाना और तान्या के साथ उनका टकराव और बढ़ेगा यह आने वाले एपिसोड्स में देखने लायक होगा. Bigg Boss 19

Anupamaa: माया के पास पहुंचेंगे अनुज, दर्शकों ने लगाई मेकर्स की क्लास

इन दिनों अनुपमा (Anupama) शो दर्शकों को नराज करता नजर आ रहा है स्टार प्लस को हिट शो इन दिनों मुसीबत में फंसता जा रहा है जहां एक तरफ दिखाया जा रहा है कि अनज माया के नजदीक हो रहे है वही, अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली से दूर हो रहे है जिसे देख दर्शकों में गुस्सा फूट रहा है औऱ दर्शक ट्वीटर पर मेकर्स की क्लास लगाते नजर आ रहे है. जी हां, शो में जल्द दिखाया जाएगा कि अनुज भटकते हुए माया के पास जा पहुंचेंगे. ये देख लोगों ने मेकर्स पर उन्हें डिप्रेशन में डालने तक का आरोप लगाया.

आपको बता दें, कि रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में देखने को मिला कि अनुज भटकते हुए मुंबई पहुंच जाता है और माया की कार से टकरा जाता है. वहीं दूसरी ओर अनुपमा बदहवासी की हालत में अपनी मां के घर पहुंच जाती है, जहां कांता मां उसे देखकर परेशान हो जाती हैं। बदहवासी की हालत में भी अनुपमा को अनुज की फिक्र सता रही होती है। लेकिन दूसरी ओर छोटी को देखते ही अनुज चैन की सांस लेता है और उसपर ढेर सारा प्यार भी लुटाता है। वहीं माया इस चीज का फायदा उठाने का फैसला करती है और अनुज के साथ घर बसाने के भी सपने देखती है.

अनुपमा का 29 मार्च का एपिसोड़ देख गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. एक यूजर ने मेकर्स पर तंज कसते हुए लिखा, “मुझे अनु या अनुज के बारे में तो नहीं मालूम. लेकिन इस शो को रोजाना देखकर दर्शक जरूर पागल हो जाएंगे.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “अगर छोटी की खातिर अनुज ने माया के साथ रहने का फैसला किया तो प्यार से भरोसा उठ जाएगा. क्योंकि अनुज ने ही ‘मोहब्बत’ वाला प्यार हमारे दिलों-दिमाग में भरा था. उसने ही दिखाया था कि बिना देखे, बिना मिले वाला प्यार भी होता है.

‘अनुपमा’  के एक दर्शक ने मेकर्स पर डिप्रेशन में डालने का भी आरोप लगाया. यूजर ने लिखा, “अनुज और अनुपमा की इस कहानी को कुछ ज्यादा ही लंबा खींच दिया है. इन दोनों का तो पता नहीं, लेकिन ये मेकर्स दर्शकों को जरूर डिप्रेशन में डाल देंगे.” दूसरे यूजर ने अनुज पर तंज कसते हुए लिखा, “अनुज ने अपनी हालत खुद ऐसे बनाई है. किसी ने भी उसे बाहर नहीं निकाला. तो उसे बेचारा बनाना बंद करो. उसने अनुपमा को उसके हाल पर छोड़ दिया.”

नच बलिए 10 में आमने सामने होंगे अनुपमा और अनुज, शो के मेकर्स ने दिया ऑफर

टीवी सीरियल अनुपमा अपनी कहानी की वजह से टॉप पर चल रहा है शो में आने वाले मोड़ शो को बेहतर बना रहे है साथ ही सभी के दिलो पर राज कर रह है शो के लीड़ रोल में अनुपमा और अनुज दोनों काफी फेमस है. ऐसे में नच बलिए शो में दोनों को आमने -सामने देखा जा सकता है. जी हां, बिग बॉस 16 के बाद नच बलिए 10 शुरु होने जा रहा है जिसमें अनुपमा और अनुज नजर आ सकते है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

आपको बता दें, कि नच बलिए के मेकर्स ने पॉपुलर जोड़ियों को अप्रोच किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा फेम रुपाली गांगुली औ गौरव खन्ना को भी शो का ऑफर मिला है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस का बज हाई हो गया है. हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं अगर ये दोनों शो पर आते भी है तो गौरव खन्ना अपनी पत्नी अकांक्षा चमोला के साथ नजर आएंगे. बता दें कि काफी समय बाद ‘नच बलिए 10’ टीवी पर वापसी करने वाला है. बताया जा रहा है कि शो को प्रिंस नरुला और युविका चौधरी होस्ट करने वाले हैं. नच बलिए 9 को प्रिंस और युविका ने ही जीता था.

टीआरपी की रेस में कौन?

कुछ दिनों पहले ही 2023 के नौंवे सप्ताह की टीआरपी लिस्ट सामने आई है इस टीआरपी लिस्ट को देखकर कहा जा सकता है कि रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का टीवी शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

इस शो की टीआरपी रेटिंग इस बार पिछले सप्ताह के मुकाबले कहीं ज्यादा रही. वहीं गुम है किसी के प्यार में’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की रेटिंग में भी सुधार देखने को मिला है. इस लिस्ट में टीवी शो पंड्या स्टोर बाहर हो गया है. पहले इसे अच्छी खासी रेटिंग मिल रही थी.

Anupamaa: माया का पर्दाफाश करने के लिए अनुज बुलाएंगे CID, फैंस हुए हैरान

स्टार प्लस शो अनुपमा इऩ दिनों अपने शो में आने वाले नए नए मोड़ो की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है. शो में हर दिन नए मोड़ आ रहे है जो कि शो को बेहतर बना रहे है. गोरव खन्ना और रुपाली गांगुली शो टीवी और सोशल मीडिया पर अफनी पकड़ बनाए हुआ है. शो की कहानी इन दिनों माया और छोटी अनु के ईद-गिर्द घूम रही है. जहां माया छोटी की असली मां बनकर शो में एंट्री लेती है.लेकिन अनुज को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है जिसके लिए उन्होंने CID का सहारा लिया है.

आपको बता दें, कि इन सबसे इतर हाल ही में अनुज कपाड़िया और वनराज यानी गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह सीआईडी के कलाकारों यानी शिवाजी सतम और दयानंद शेट्टी के साथ नजर आए. उनकी इन तस्वीरों ने न केवल फैसंक को एक्साइटेड कर दिया है, बल्कि उनके मन में कई सवाल भी खड़े कर दिये हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)

‘अनुपमा’ स्टार गौरव खन्ना की तस्वीरों में सितारों का अंदाज देखने लायक रहा. सबके चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आई. गौरव खन्ना ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, “लंबे समय बाद इन सबसे मिलकर काफी अच्छा लगा, सभी सीआई़डी फैंस के लिए.” बता दें कि गौरव खन्ना सीआईडी में बतौर इंस्पेक्टर कैविन काम कर चुके हैं. शो में उनका अंदाज देखने लायक रहता था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

अनुपमा’ स्टार गौरव खन्ना की इन तस्वीरों को देखने के बाद कुछ यूजर ये भी अटकलें लगा रहे हैं कि शो में कहीं उनकी एंट्री तो नहीं होने वाली है. एक यूजर ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, “कुछ तो गड़बड़ है दया.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “आपने तस्वीरें साझा कर ‘सीआईडी 2’ या ‘अनुपमा’ के सिलसिले में कोई हिंट दी है क्या?” एक यूजर ने उन्हें पावरपैक कॉम्बो बताया और लिखा, “सीआईडी के कलाकार और वनुज यानी पावर पैक कॉम्बो.” कुछ यूजर्स ने तस्वीरों में सीआईडी कलाकारों के साथ इंस्पेक्टर कैविन को देखकर खुशी जाहिर की. एक यूजर ने लिखा, “कितनी शानदार फोटो है, दया, एसीपी और कैविन एक साथ.”

Anupamaa और परिवार के सामने अनुज करेगा माया का पर्दाफाश! छोटी अनु के बर्थडे में आएगा नया ट्विस्ट

स्टार प्लस का शो अनुपमा(Anupamaa) इन दिनो काफी बेहतर चल रहा है शो टीआरपी की रेस में दौड़ रहा है शो में हर दिन नए मोड़ शो को एंटरटेनिंग बना रहे है शो में होने वाले टर्न्स शो को ऊचाईयों पर ले जा रहे है इन दिनों शो की कहानी माया और छोटी अनु के बीच चल रही है वही, शो में अनुज माया के कई नए राज खोलते दिखेंगे.

आपको बता दें, कि माया का कहना है कि वह उसकी सगी मां है और वह छोटी अनु को वापस लेने आई है. बीते दिन भी ‘अनुपमा’ में दिखाया गया कि अनुपमा, माया को अल्टिमेटम देती है कि अगर वह 15 दिन में छोटी का दिल नहीं जीत पाई तो उसे छोड़कर चली जाएगी. लेकिन रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ में आने वाले मोड़ यहीं खत्म नहीं होते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mansi malviya (@anupama_love_abhira)

माया बातों-बातों में अनुपमा को बताती है कि दो दिन बात छोटी अनु का जन्मदिन है. यह बात सुनते ही अनुपमा खुश हो जाती है और छोटी अनु का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का फैसला करती है. दूसरी ओर माया छोटी का दिल जीतने के लिए उसके साथ समय बिताने की कोशिश करती है. हालांकि जैसे ही अनुपमा छोटी को बताती है कि उसका जन्मदिन है और वे उसे साथ में सेलिब्रेट करेंगे, छोटी तुरंत अनुपमा के गले लग जाती है और माया केवल मुंह देखती रह जती है.

रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा, माया को कान्हा जी की प्रतिमा के सामने लेकर जाएगी और अखंड ज्योत जलाकर प्रण दिलाएगी. वहीं माया भी प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर कहती है कि अगर 15 दिन में वह माया का दिल नहीं जीत पाई तो यहां से चली जाएगी. दूसरी ओर अनुपमा भी कहती है कि अगर 15 दिन में माया ने उसका दिल जीत लिया तो वे उसके रास्ते से पीछे हट जाएंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mansi malviya (@anupama_love_abhira)

गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ में देखने को मिलेगा कि अनुज को जैसे ही पता चलता है कि अनुपमा ने माया से वादा कर दिया है और उसे 15 दिन की मोहलत भी दी है. यह सुनते ही अनुज नाराज हो जाता है और अनुपमा से कहता है कि मुझे मेरी बेटी चाहिए, मुझे कोई महान नहीं बनना है और मुझे किसी की कोई परवाह नहीं करनी है. इतना ही नहीं, अनुज अनुपमा के सामने आंसू भी बहाने लगता है, लेकिन अनुपमा उसे किसी तरह संभाल लेती है

अनुज और अंकुश के सामने खुलेंगे माया के राज

एंटरटेनमेंट से भरपूर ‘अनुपमा’ में जल्द ही दिखाया जाएगा कि अनुज अंकुश को माया के बारे में पता लगाने के बारे कहेगा. छानबीन के बाद अंकुश अनुज को माया से जुड़ा ऐसा राज बताएगा, जिसके बारे में सुनते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक जएगी. वहीं अनुज भी फैसला करेगा कि एक बार छोटी अनु का जन्मदिन हो जाए, फिर वह माया का यह राज सबके सामने खोलेगा.

Anupamaa: किंजल का हाथ थामेंगे जैन इमाम? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ लगातार टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है. शो में दिखाए जा रहे ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों को कॉफी पसंद आ रहा है.  ‘अनुपमा’ में  आपने देखा था कि कुछ दिन पहले ही किंजल ने पारितोष को तलाक देने का फैसला किया था. इसके बाद अटकलें लगनी शुरू हो गई थी कि  किंजल की जिंदगी में जल्द ही किसी शख्स की एंट्री होगी.  खबर आई थी एक्टर जैन इमाम शो में एंट्री करने वाले हैं. अब जैन ने खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

एक इंटरव्यू के अनुसार, एक्टर ने  बताया कि वह खुद ही इस बात से अंजान थे. जब उन्हें ‘अनुपमा’ के बारे में पता चला तो वह हैरान भी रह गए. जैन इमाम ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे प्रोडक्शन हाउस से इस सिलसिले में कुछ नहीं बताया गया है. मैं खुद भी हैरान रह गया था जब मुझे इस बारे में पता चला. मैं हाल ही में ‘फना’ शो से निपटा हूं जिसने काफी अच्छा परफॉर्म किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zain Imam (@zainimam_official)

 

एक्टर ने ये भी कहा कि मैं तुरंत किसी शो के साथ नहीं जुड़ सकता हूं. उन्होंने साफ कर दिया है कि वो अनुपमा में नहीं नजर आने वाले हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zain Imam (@zainimam_official)

 

शो के लेटेस्ट एपिसोड में  दिखाया गया था कि  किंजल ने पारितोष  को दूसरा मौका देने के लिए तैयार हो गई है. लेकिन उसने तोषु को माफ नहीं किया है.   ‘अनुपमा’ में आज आप देखेंगे कि  अनुपमा और बा, पाखी-अधिक को होटल रूम में पकड़ लेगी. शो में बा का रिएक्शन देखना दिलचस्प होगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Real Shopping (@rupali_gaurav_)

 

Anupamaa: तोषु को माफ करेगी किंजल! अधिक के जाल में फंसेगी पाखी

टीवी सीरियल अनुपमा में लगातार हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जिससे दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट हो रहा है. शो का ट्रैक इन दिनों किंजल, अनुपमा, वनराज और तोषु के इर्द-गिर्द घुम रहा है. गरबा के दौरान पारितोष अपनी बेटी को लेकर चला जाता है ऐसे में अनुपमा उसे पकड़ लेती है. और उसके हाथ से परी को ले लेती है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब हंगामा होने वाला है.

शो में आप देखेंगे कि पारितोष किंजल और घरवालों से माफी मांगने के लिए जबरदस्त ड्रामा करेगा. वह शाह परिवार के सामने कॉफी गिड़गिड़ाएगा. लेकिन किसी पर कोई असर नहीं होगा.  हालांकि किंजल का मन पसीज जाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupama Anuj (@anupama_serial_01)

दरअसल पारितोष रो-रोकर किंजल को मनाता है और कहता है कि वह अपनी बेटी के लिए जान भी दे सकता है. वह किंजल से आखिरी मौका मांगता है.  इसी बीच  किंजल का दिल पसीज जाता है. वह अपने तलाक के फैसले पर दोबारा सोचने का फैसला कर सकती है.

 

ये तो शो के आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि पारितोष वाकई बदल गया या कोई ड्रामा कर रहा है. तो  दूसरी ओर पाखी- अधिक की नजदीकीयां बढ़ रही है. अधिक अपने स्वार्थ पूरे करने के लिए पाखी के करीब आने की कोशिश कर रहा है. शो में दिखाया जा रहा है कि पाखी अधिक पर भरोसा करके बहक जाती है. तो वहीं अधिक पाखी से शादी करना चाहता है ताकि अनुपमा और अनुज की प्रॉपर्टी में हिस्सा ले सके.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupamaa (@anupamaastarplusofficial)

 

Anupamaa के अनुज कपाड़िया बने ‘मिस इंडिया’! देखें Video

टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) फेम अनुज कपाड़िया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह आए दिन सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं. फैंस को अनुज कपाड़िया के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है. शो में अनुज-अनुपमा की लव स्टोरी की शुरूआत हो चुकी है. अनुपमा भी अनुज को बेइंतहा प्यार करने लगी है. लेकिन अनुज से इजहार नहीं कर पाई है. इसी बीच अनुज कपाड़िया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आइए बताते हैं इस वीडियो के बारे में.

इस वीडियो में आपके फेवरेट कैरेक्टर अनुज यानी गौरव खन्ना मिस इंडिया बनकर नखरे दिखा रहे हैं. जी हां, मिस इंडिया बनते ही अनुज ने अपने कोस्टार्स को भी नखरा दिखाना शुरू कर दिया है. फैंस गौरव खन्ना को मिस इंडिया बनते देख खूब हंस रहे हैं. इस वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Imlie से होगी Gashmeer Mahajani की छुट्टी, नये आदित्य का रोल निभाएगा ये एक्टर

‘अनुपमा’ सीरियल में दिखाया जा रहा है कि मालविका का अतीत सामने आ चुका है. अनुज ने अनुपमा को बताता है कि उसकी शादी एक ऐसे शख्स से हुई थी. जो मेरी बहन को दिन-रात मारता था. अनुज कहता है कि मेरे ही कारण मेरी बहन ने इतना दर्द झेला है.

 

अनुज आगे कहता है कि मालविका के इस हालत का जिम्मेदार मैं हूं. दोनों भाई-बहन अनुपमा की गोद में सिर रखकर फूट-फूट कर रोते हैं. अनुपमा उनका दर्द कम करने की कोशिश करती है.

 

शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अनुज और मालविका को संभाल रही होगी तभी वनराज भी आ जाएगा. वनराज के मालविका के पास जाने पर काव्या नाराज होगी तो दूसरी तरफ स्वीटी अनुपमा के पार्टी में नहीं पहुंचने से उदास होगी और रोने लगेगी.

ये भी पढ़ें- कपाड़िया फैमिली में शामिल होगी अनुपमा, देखें Video

मालविका की हालत देखकर अनुपमा भी टूट जाएगी. लेकिन वह फैसला करेगी कि वह मालविका को उसके दर्द से जरूर बाहर निकालेगी. दूसरी तरफ काव्या सभी घरवालों को अनुपमा के खिलाफ भड़काने की कोशिश करेगी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें