⚲

दिशा वकानी ने ठुकराया 65 करोड़ का औफर, भारती-एल्विश पर 500 करोड की ठगी!

टीवी स्टार्स अपने स्टार्डम के लिए तो जाने जाते ही है साथ ही अपनी एक्टिंग के दम पर सबका दिल जीत लेते है. टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित शो और रिएयलिटी सीरियल ‘बिग बौस 18’ (Bigg Boss18) जल्द ही ओनएयर होने वाला है. जिसमें आने के लिए कंटेस्टेंट भी चुन लिए गए है. ऐसे में खबर है कि ‘तारक महता का उल्टा चश्मा’ की पौपुलर किरदार में ‘दिशा वकानी'(Disha Vakani) को ‘बिग बौस 18’ की तरफ से 65 करोड़ का ओफर हुआ. जिसमें खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने ये औफर ठुकरा दिया.

बताया जा रहा है कि दिशा वकानी को मेकर्स ने 65 करोड़ रुपए का औफर दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. जबकि बौलीवुड की एक्ट्रैस दीपिक पादुकोण(Deepika Padukone) भी अपनी एक फिल्म के लिए 15-20 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं. ऐसे में एक टीवी एक्ट्रैस को इतनी बड़ी रकम का औफर मिलना, सच में हैरान करने वाला है. ‘बिग बौस’ के इतिहास में यह सबसे बड़ी रकम है. कथित तौर पर, शो में भाग लेने के लिए उन्हें जितनी रकम का औफर दी गई है, वह ‘बिग बौस’ के इतिहास में किसी स्टार को दी गई सबसे बड़ी कीमत है. जिसे मीडिया खबरों के अनुसार झूठ भी बताया जा रहा है.

दिशा वकानी को लेकर पहले भी कई बार चर्चाएं रहीं कि वो बिग बौस में हिस्सा लेंगी. हर सीजन शुरू होने के साथ ही यह कयास लगाएं जाते थे कि ‘तारक महता’ की फेम एक्ट्रैस बिग बौस में आएंगी. एक बार तो उन्होंने साफ कहा था कि वह ‘बिग बौस’ में हिस्सा नहीं लेंगी.

दिशा वकानी ने साल 2017 में मैटरनिटी लीव ली थी और इसके बाद से वह लाइमलाइट से दूर हो गईं. उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को छोड़ दिया.

इन सभी खबरों के बीच एक खबर ये भी आ रही है कि टीवी की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) और बिग बौस फेम एल्विश यादव(Elvish Yadav) पर 500 करोड़ की ठगी का आरोप लगा है. दिल्ली पुलिस ने ऐप के जरिए 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में यूट्यूबर(Youtuber) एल्विश यादव और कौमेडियन भारती सिंह समेत तीन अन्य को समन भेजा है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को 500 से अधिक शिकायतें मिलीं, जिनमें आरोप लगाया गया कि कई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर ने अपने पेज पर हायबौक्स मोबाइल ऐप को बढ़ावा दिया और लोगों को ऐप के जरिए निवेश का लालच दिया.

आपको बता दें कि हायबौक्स एक मोबाइल ऐप है जो एक धोखाधड़ी का हिस्सा था.’पुलिस के मुताबिक कि इस ऐप के जरिए, आरोपियों ने रोजाना एक से पांच प्रतिशत के गारंटीड रिटर्न का वादा किया था, जो एक महीने में 30 से 90 प्रतिशत तक होता था. ऐप को फरवरी 2024 में शुरू किया गया था. ऐप के जरिए 30,000 से अधिक लोगों ने पैसा निवेश किया. इस ऐप में एल्विश यादव और भारती सिंह का नाम सबसे टौप पर आ रहे है इसके साथ ही सौरव जोशी, अभिषेक मल्हान, पूरव झा, एल्विश यादव, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह, अमित और दिलराज सिंह रावत सहित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर ने ऐप को बढ़ावा दिया.

TMKOC: दिव्यांका त्रिपाठी बनेंगी ‘दयाबेन’? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

टीवी  इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपनी एक्टिंग के कारण चर्चे में रहती हैं. वह  कुछ दिनों  से ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग कर रही थीं. तो इब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस जल्द ही टीवी शो में नजर आने वाली हैं.

बताया जा रहा है कि दिव्यांका त्रिपाठी को एक पौपुलर टीवी शो में काम करने ऑफर किया गया है.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: काव्या की हां में हां नहीं मिलाई नंदू! नाराज हुईं मदालसा शर्मा, देखें Video

 

जी हां, बताया जा रहा है कि कि दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही सब टीवी के फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में दयाबेन का किरदार निभाने वाली हैं.

 

खबरों की माने तो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स ने दिव्यांका त्रिपाठी को अप्रोच किया है. तो इसी बीच दिव्यांका त्रिपाठी ने इस खबर को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. एक्ट्रेन ने इस खबर को झूठा करार दिया है.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ के वनराज फैन के निधन से हुए दुखी, शेयर किया ये पोस्ट

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा है कि ‘अफवाहें ऐसे ही उड़ाई जाती हैं. इन खबरों का असलियत से कोई नाता नहीं है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक शानदार शो है.

 

उन्होंने आगे या कहा कि इस शो की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है लेकिन मैं इस शो का हिस्सा नहीं बनने जा रही हूं. उन्होंने ये भी कहा कि मैं एक नए कॉन्सेप्ट की तलाश में हूं.

ये भी पढ़ें- Pratyusha Banerjee के बॉयफ्रेंड Rahul Raj Singh ने पेरेंट्स पर लगाए गंभीर आरोप, दिया ये शॉकिंग बयान

 

Tarak Mehta फेम ‘दयाबेन’ ने बैकलेस ड्रेस में किया था धमाकेदार डांस, देखें Viral वीडियो

सब टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम दयाबेन यानी दिशा वकानी इन दिनों सुर्खियों में छायी हुई है. दिशा वकानी को फैंस खूब पसंद करते हैं. हालांकि काफी टाइम से वह इस शो में नजर नहीं आ रही है. लेकिन फैंस को दयाबेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है.

तो इसी बीच दिशा वकानी का एक डांस वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस डांस वीडियो में दिशा का हॉट अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. उनका अलग ही लुक देखने को मिल रहा है. आप देख सकते हैं कि दयाबेन कमाल का डांस करती नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें- कोरोना काल और सांसों से जुड़े चंद फिल्मी नगमे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disha Vakani (@dishavakanioffcal)

 

इस वीडियो में दिशा वकानी ‘दरिया किनारे एक बंगलो’ पर डांस करती नजर आ रही हैं. फैन्स भी दयाबेन  का ऐसा रूप देख हैरान हैं. एक्ट्रेस इस गाने में मछुआरों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की 1st Death Anniversary पर फैन्स हुुए इमोशनल, लिखा ‘अभी भी है इंसाफ का इंतजार’

वर्कफ्रंट की बात करे तो दिशा वकानी (Disha Vakani) अभी ऐक्टिंग से दूर हैं, लेकिन फैन्स उन्हें बहुत मिस करते हैं. दिशा के फैन्स इस इंतजार में हैं कि वह कब ‘तारक मेहता’ में वापसी करेंगी. साल 2008 में दिशा वकानी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’  साइन किया और ‘दयाबेन’ बनकर छा गईं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disha Vakani (@dishavakanioffcal)

 

आपको बता दें कि दिशा वकानी ने गुजराती थिअटर से करियर की शुरुआत की थी. वह ‘देवदास’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों में भी नजर आई थीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disha Vakani (@dishavakanioffcal)

 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में कभी नहीं लौटेंगी दया बेन! पढ़ें खबर

सब टीवी का फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) दर्शकों के बीच काफी मशहूर है. घर-घर में इस शो को खूब पसंद किया जाता है. अब इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है कि दया बेन यानी दिशा वकानी ने शो को अलविदा कह दिया है.

जी हां, सही सुना आपने. इस शो में दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी (Disha Vakani) ने हमेशा के लिए शो को बाय-बाय कह दिया है.

ये भी पढ़ें- Bhabiji Ghar Par Hain की अनिता भाभी ने अपने पति के हेटर्स को लगाई लताड़, कही ये बात

 

दयाबेन के शो छोड़ने की खबर से फैन्स काफी दुखी हैं और इससे आने वाले दिनों में शो की टीआरपी पर भी बुरा असर पड़ सकता है.

हालांकि दिशा वकानी 2017 में ही शो से मैटरनिटी ब्रेक लिया था लेकिन फैंस को उनके वापसी का बेसब्री से इंतजार था. लेकिन अब बताया जा रहा है कि वह हमेशा के लिए इस शो से ब्रेक ले चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- गुम है किसी के प्यार में: खतरे में आएगी पुलकित की जान तो साई उठाएगी ये कदम

 

एक रिपोर्ट के अनुसार,  मैटरनिटी ब्रेक के बाद दिशा वकानी के साथ मेकर्स की बात चल रही थीं ताकि वह शो में आ जाएं. उनकी एंट्री को लेकर सही टाइम और कहानी भी बुनी जा रही थी. लेकिन अब ये कहा जा रहा है कि दिशा वकानी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को हमेशा के लिए अलविदा कहने का फैसला कर लिया है.

ये भी बताया जा रहा है कि 2019 में दिशा वकानी ने शो के लिए एक सीन की भी शूटिंग की थी. और इस सीन में वह अपने परिवार यानी जेठालाल, बेटे और गोकुलधाम के अन्य पड़ोसियों को आश्वासन दे रही थीं कि वह जल्द ही गोकुलधाम वापस आएंगी.

क्या Bigg Boss 14 में हो सकती है तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम ‘दयाबेन’ की एंट्री ? पढ़ें खबर

टेलिवीजन इंडस्ट्री का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस (Bigg Boss) का हर सीजन इतना सुपरहिट रहता है कि फैंस को हर सीजन के अंत से ही अगले सीजन का इंतजार होने लगता है. पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) के लिए फैंस के दिलों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है और तो और कुछ नाम ऐसे सामने आ रहे हैं जो इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री ले सकते हैं और उन नामों में जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin), पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia), नैना सिंह (Naina Singh), अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) जैसे नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस से लड़ाई जीत कर ‘बिग बी’ पहुंचे कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर, देखें Photos

इन नामों के साथ एक और नाम सामने आ रहा है जिसे सुन सभी फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मेकर्स बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की तैय्यारियों में जुटे हुए हैं और वे हर हाल में इस सीजन को भी पिछले सीजन की ही तरह सुपरहिट बनाना चाहते हैं. खबरों की माने तो बिग बॉस 14 के मेकर्स सब टीवी (Sab TV) के सबसे पौपुलर सीरियल “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बेहद एंटरटेनर एक्ट्रेस दयाबेन यानी कि दिशा वकानी (Disha Vakani) को अप्रोच कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

#Repost @gokuldham.mahila.mandal ・・・ tmkoc Show ki jaan @dishavakanioffcal

A post shared by Disha Vakani (@dishavakanioffcal) on

जैसा कि हम सब जानते हैं कि दयाबेन ने मां बनने के बाद से सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को अलविदा कह दिया है. इसी के साथ ही ‘तारक मेहता का उल्का चश्मा’ के मेकर्स ने दिशा वकानी (Disha Vakani) को वापस शो में आने के लिए कई बार अप्रोच किया पर जब से वे मां बनी हैं उन्होनें वापस आने से साफ इंकार कर दिया था तो ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि क्या एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के इस ऑफर को एक्सेप्ट करेंगी या नहीं.

ये भी पढ़ें- ट्रोलर्स के निशाने पर आईं हिना खान, इस ड्रेस में लग रही थीं ‘प्रेग्नेंट’

 

View this post on Instagram

 

❤ follow @tmkocinsta

A post shared by Disha Vakani (@dishavakanioffcal) on

आपको बता दें कि कोरोना वायरस (Corona Virus) जैसी महामारी के चलते कंटेस्टेंट्स को पहले एक हफ्ते क्वारंटीन (Quarantine) में रखने के बाद सितम्बर में ये शो ऑन एयर किया जाने वाला था लेकिन मुंबई में हुई भारी बारिश की वजह से बिग बॉस 14 के सेट पर आई कुछ परेशानियों के कारण इस शो को अब 4 अक्टूबर से ऑन एयर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- आखिर क्यूं पहुंची डॉक्टर्स की टीम Bigg Boss 14 के सेट पर ? पढ़ें खबर

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें