⚲

Filmi Actress: सोशल मीडिया की ग्लैमरस सैंसेशन रश्मिका मंदाना

हिंदी सिनेमा हो या साउथ, हर जगह रश्मिका मंदाना अपना जलवा बिखेर रही हैं. ‘एनिमल’, ‘पुष्पा 2 द रूल’ या ‘छावा’ हो इन फिल्मों में उन के अभिनय के बजाय उन के ग्लैमरस लुक की ही चर्चा हुई है. लेकिन  हिंदी एक्सैंट को ले कर अकसर उन्हें ट्रोल किया जाता है.
रश्मिका मंदाना ऐसी अदाकारा हैं जिन के नाम का जादू सोशल मीडिया से ले कर बौक्स औफिस तक सिर चढ़ कर बोल रहा है. उन की लोकप्रियता का आलम यह है कि उन की एक मुसकान करोड़ों दिलों की धड़कनें तेज कर देती है. अकसर आलोचक कहते हैं कि उन्हें फिल्में अभिनय से ज्यादा उन के ग्लैमरस लुक व सुंदरता की वजह से मिलीं, लेकिन रश्मिका ने हर बार अपनी मेहनत और स्क्रीन प्रेजैंस से इन धारणाओं को चुनौती दी है.
5 अप्रैल, 1996 को कर्नाटक के कोडागु (कूर्ग) जिले के एक मध्यवर्गीय परिवार में जन्मी रश्मिका मंदाना की प्रारंभिक शिक्षा कूर्ग पब्लिक स्कूल में हुई. बाद में बेंगलुरु के एम एस रमैया कालेज औफ आर्ट्स, साइंस एंड कौमर्स से सायकोलौजी, पत्रकारिता और अंगरेजी साहित्य में स्नातक की डिग्री हासिल की.
यों बनीं अदाकारा
रश्मिका ने अभिनेत्री बनने के बारे में कभी सोचा नहीं था. कालेज में पढ़ाई के दौरान अपनी सहेलियों के उकसाने पर 2014 में रश्मिका ने ‘क्लीन एंड क्लियर फै्रश फेस औफ इंडिया’ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और यह खिताब उन्हें ही मिल गया. फिर एक एड फिल्म मिली तो मजाकमजाक में वह एड भी कर लिया. इस एड को देख कर 2-3 फिल्म निर्देशकों ने रश्मिका को फिल्मों में अभिनय करने का औफर दे दिया तो रश्मिका ने ठान लिया कि अब वे सफल अभिनेत्री बन कर ही रहेंगी.
उन्होंने रिषभ शेट्टी निर्देशित कन्नड़ भाषा की फिल्म ‘किरिक पार्टी’ में रक्षित शेट्टी के अपोजिट अभिनय किया. उन की मातृभाषा कन्नड़ के बजाय ‘कोडावा’ होने के कारण शुरुआती दौर में उन्हें कन्नड़ बोलने में ड्ढकाफी कठिनाई हुई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. 2016 में फिल्म ‘किरिक पार्टी’ रिलीज हुई और बौक्स औफिस पर यह फिल्म ब्लौकबस्टर साबित हुई.
डेट, इंगेजमैंट और फिर टूट
फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रश्मिका मंदाना ने इस फिल्म के हीरो रक्षित शेट्टी संग डेट करना भी शुरू कर दिया था. यहां तक कि 3 जुलाई, 2017 को दूसरी फिल्म के रिलीज से पहले ही रश्मिका ने रक्षित संग अपनी इंगेजमैंट की भी घोषणा कर दी थी. फिर 21 दिसंबर, 2017 को रश्मिका की कन्नड़ भाषा में ही पुनीत राजकुमार के साथ ‘अंजनी पुत्रा’ और 29 दिसंबर, 2017 को गणेश के साथ ‘चमक’ के बौक्स औफिस पर सफलता के परचम लहराते ही रश्मिका मंदाना कन्नड़ भाषी फिल्मों की स्टार अभिनेत्री बन गईं.
इस के बाद रश्मिका मंदाना को विजय देवरकोंडा संग तेलुगू भाषा की फिल्म ‘गीता गोविंदम’ मिली. 16 अगस्त, 2018 को इस फिल्म के रिलीज होते ही रश्मिका के कैरियर के साथ ही जीवन में भी तूफान आया. इस फिल्म की सफलता ने उन्हें तेलुगू की स्टार अभिनेत्री बना दिया तो 20 दिनों बाद सितंबर 2018 में रश्मिका मंदाना ने रक्षित शेट्टी के साथ अपनी सगाई यह कह कर तोड़ दी कि दोनों के बीच सामंजस्य नहीं बैठ रहा है.
‘गीता गोविंदम’ से बदला कैरियर
रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ सफल फिल्म ‘गीता गोविंदम’ क्या की, कि वे देखते ही देखते कन्नड़, तमिल व तेलुगू फिल्मों में छा गईं. यहां तक कि 2022 में वे अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘गुडबाय’ में भी नजर आईं. यह अलग बात है कि ‘गुडबाय’ उन्हें हिंदी फिल्मों में स्थापित करने में विफल रही.
हालांकि वर्ष 2021 में अल्लू अर्जुन के साथ तेलुगू फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ में श्रीवल्ली के किरदार में उन का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोल चुका था और इस फिल्म के हिंदी डब वर्जन ने उन्हें हिंदीभाषी दर्शकों के दिलों तक पहुंचा दिया था. बाद में हिंदी फिल्म ‘मिशन मजनूं’ में भी वे नजर आईं लेकिन हिंदी फिल्मों में वे नाम नहीं बना पाईं.
वर्ष 2023 में रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ उन के कैरियर के लिए टर्निंग पौइंट साबित हुई, जिस ने बौक्स औफिस पर रिकौर्डतोड़ कमाई की. ‘एनिमल’ ने सोने पे सुहागा वाला काम किया.
लेकिन वहीं, 5 दिसंबर, 2024 को जब ‘पुष्पा द राइज’ का सीक्वअल ‘पुष्पा 2 द रूल’ तेलुगू के साथ ही हिंदी में भी डब हो कर एकसाथ रिलीज हुई तो इस ने सफलता के सारे पुराने कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए. 2025 में प्रदर्शित हिंदी फिल्म ‘छावा’ में भी रश्मिका मंदाना ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
ग्लैमरस गुडि़या
रश्मिका मंदाना को सोशल मीडिया पर ‘ग्लैमरस गुडि़या’ ही माना जा रहा है क्योंकि ‘एनिमल’ हो या ‘ पुष्पा 2 द रूल’ या हो ‘छावा’, इन दोनों ही फिल्मों में उन के अभिनय के बजाय उन के ग्लैमरस लुक की ही चर्चा हुई. इस में कोई दोराय नहीं कि उन का स्क्रीन प्रेजैंस और सुंदरता बेजोड़ है.
रश्मिका की सब से बड़ी खूबी उन की नैचुरल ब्यूटी और संक्रामक मुसकान है. चाहे वह रेड कारपेट पर डिजाइनर गाउन हो या फिल्म ‘पुष्पा’ में एक गांव की गोरी का लुक, वे हर लिबास में सहज दिखती हैं. उन की फिटनैस और फैशन सैंस आज की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है. यही वजह है कि सोशल मीडिया की वे रानी बनी हुई हैं. फरवरी 2026 तक इंस्टाग्राम पर उन के 50.7 मिलियन से अधिक फौलोअर्स हैं.
लाइक्स का रिकौर्ड
हाल ही में रश्मिका की एक पोस्ट ने विराट कोहली का रिकौर्ड तोड़ते हुए भारत में सब से अधिक लाइक पाने (लगभग 25 मिलियन लाइक्स) वाली पोस्ट का खिताब हासिल किया है. वे सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी और फिल्मों की शूटिंग के पीछे की ?ालकियां शेयर कर अपने प्रशंसकों के साथ निरंतर जुड़ी रहती हैं.
निजी जिंदगी की निजता
वे अपनी निजी जिंदगी पर सोशल मीडिया को हावी नहीं होने देतीं. उन्होंने 2020 में ही विजय देवरकोंडा संग प्रेम की रासलीला रचानी शुरू कर दी थी मगर सार्वजिनक रूप से कभी भी इस बात को जाहिर नहीं होने दिया और न ही रश्मिका व विजय सार्वजनिक जगहों पर कभी एकसाथ नजर आए. आखिरकार, इन दोनों ने
26 फरवरी, 2026 को उदयपुर के ‘आईटीसी मेमेन्टोज’ में एक भव्य समारोह में एक नहीं 2 रीतिरिवाजों के साथ शादी कर ली. उन की शादी की फोटो ने इंटरनैट पर हंगामा बरपा रखा है. द्य
मुक्ता के स्वामित्व व अन्य विवरण संबंधी जानकारी फौर्म 4, देखिए नियम 8

Exclusive Interview: खिलाड़ी की बायोपिक करना चाहती हूं – सिमरत कौर

Exclusive Interview: साल 2017 में आई एक तेलुगु फिल्म ‘प्रेमथो मी कार्तिक परिचयम’ से अपने फिल्म कैरियर की शुरुआत करने वाली सिमरत कौर पंजाबी हैं और उन की परवरिश मुंबई में हुई है.

तेलुगु में 4 फिल्में करने के बाद उन्हें साल 2023 में अनिल शर्मा के डायरैक्शन में बनी हिंदी फिल्म ‘गदर 2’ में मुसकान का किरदार निभाने का मौका मिला था.

साल 2024 में वे अनिल शर्मा की ही फिल्म ‘वनवास’ में नजर आई थीं और अब वे विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में भारती बनर्जी के किरदार में दिखाई दी हैं.

पेश हैं, सिमरत कौर से हुई लंबी बातचीत के खास अंश :

आप अपने अब तक के फिल्म सफर को ले कर क्या कहना चाहेंगी?

मेरी परवरिश मुंबई में हुई है और मैं ने कंप्यूटर से बीएससी किया है. मैं कराटे में ब्लैक बैल्ट हूं और गोल्ड मैडलिस्ट भी हूं. सच कहूं तो मैं मन से एक खिलाड़ी हूं और अचानक न चाहते हुए भी ग्लमैर वर्ल्ड यानी ऐक्टिंग जगत में आ गई हूं.

मैं अब तक 4 तेलुगु और 3 हिंदी फिल्में कर चुकी हूं. बीच में कोविड काल के चलते मेरे कैरियर की रफ्तार धीमी रही थी, पर पिछले 2 साल के अंदर मेरी 3 हिंदी फिल्में रिलीज हुई हैं और तीनों फिल्मों को दर्शकों ने अपना प्यार दिया है. ये तीनों फिल्में मैं ने बड़े कलाकारों के साथ की हैं.

आप के कराटे सीखने के पीछे मूल वजह क्या थी?

मैं ने 7 साल की उम्र से कराटे सीखना शुरू किया था. उस वक्त मुझे ज्यादा समझ नहीं थी, पर मां ने कहा तो सीखना पड़ा. 11 साल की उम्र में मैं ने नेपाल जा कर पहली बार कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. इस प्रतियोगिता में भारत से 23 बच्चे गए थे. हम वहां से ब्रौंज मैडल जीत कर आए थे. मैं भारत की एकमात्र लड़की थी, जो जीत कर आई थी, बाकी 22 बच्चे हार गए थे.

मुझे लगता है कि कराटे सीखने पर आप को अपने शरीर पर कंट्रोल करना आ जाता है. गुस्सा आने पर आप उस पर काबू कर सकते हैं. अपने जज्बात पर कंट्रोल कर सकते है. जिंदगी में अनुशासन आ जाता है. इसी के साथ कराटे से आप अपनी हिफाजत कर सकते हैं. वैसे, मैं ने तो कत्थक डांस भी सीखा है.

आप को कत्थक डांस की क्या उपयोगिता नजर आई?

कत्थक डांस सीखने से चाल में एक लचक आ जाती है, जो हर लड़की में होनी चाहिए. मैं ने अब तक जिस दौर के किरदार निभाए हैं, उस दौर की लड़कियों में यह खूबी कुदरती थी.

फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के अपने किरदार को ले कर आप क्या कहना चाहेंगी?

मैं ने इस फिल्म में यंग भारती का किरदार निभाया है, जबकि पल्लवी जोशी ने मां भारती का किरदार निभाया है. इस तरह का किरदार निभाना आसान नहीं था. भारती के किरदार की शुरुआत ही गर्वनर को गोली मारने से होती है. मुझे असली बंदूक पकड़ाई गई थी, जिस में ब्लैंक बुलेट थी यानी खाली बुलेट, जिस में से आवाज तो पूरी आती है, पर बुलेट निकलती नहीं है.

मैं ठहरी पंजाबी, जबकि भारती बनर्जी तो बंगाली है. तो मुझे भाषा से ले कर रहनसहन, चालढाल, पहनावे पर काम करना पड़ा. मुझे सीखना पड़ा कि बंगाल की लड़कियां किस तरह से साड़ी पहनती हैं.

इस फिल्म में आप का भारती बनर्जी का किरदार कहीं न कहीं बंगाल के एक रियल किरदार से प्रेरित है, जिस ने साल 1936 में गर्वनर को गोली मार दी थी. इस पर आप क्या कहेंगी?

माफ कीजिए, पर यह फिल्म उस लड़की की बायोपिक नहीं है. भारती का किरदार उस लड़की से थोड़ा सा प्रेरित मात्र है. फिल्म के डायरैक्टर विवेक अग्निहोत्री सर ने कहा था कि यह लड़की क्रांतिकारी है और भगत सिंह के विचारों पर यकीन करती है.

अब भगत सिंह के बारे में तो हम सभी जानते ही हैं. मैं ने तो उन पर बनी हुई फिल्में भी देखी हैं. डायरैक्टर ने मुझे बताया था कि भारती के किरदार की शुरुआत भगत सिंह की तरह होगी, जो क्रांतिकारी है, इसलिए वह गर्वनर को गोली मारने से पहले सोचेगी नहीं. मुझे बताया गया था कि भारती पहले भगत सिंह की तरह क्रांति करेगी, उस के बाद वह गांधीजी के रास्ते पर चलेगी.

क्या आप को लगता है कि फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में जोकुछ भी दिखाया है, वह सब सच है?

इतिहास तो वह है, जो घट चुका है. हर किसी ने अपनेअपने हिसाब से इतिहास में चीजें डाल दी हैं, इसलिए इतिहास में जोकुछ दर्ज है, उस के सच या झूठ होने की गारंटी देना मुश्किल है.

आज अगर मैं इंस्टाग्राम पर डाल दूं कि फलां इनसान हमारा भगवान है, तो सौ साल बाद लोग उसे भगवान मानने लगेंगे, क्योंकि उस वक्त हम तो सच बताने के लिए रहेंगे नहीं… लिहाजा, सही या गलत मैं नहीं बता सकती. किसी के लिए कुछ सही है और किसी के लिए कुछ और सही है. एक कलाकार के तौर पर मेरा फर्ज बनता है कि मैं स्क्रिप्ट के मुताबिक अपने काम को अंजाम दूं. मुझे कुछ चीजें नहीं पता थीं, जो कि अब पता चली हैं. पर वे कितनी सच हैं, उस का दावा कम से कम मैं तो नही कर सकती. मैं ही क्यों गूगल या कोई भी इनसान नहीं बता सकता, इसलिए पूरा सच आप कभी नहीं जान सकते.

भविष्य में आप किस तरह के किरदार निभाना चाहती हैं?

मैं एक खिलाड़ी का किरदार निभाना चाहती हूं, क्योंकि मैं ने कराटे चैंपियनशिप में भाग लिया है. मैं किसी बायोपिक में दमदार किरदार निभाना पसंद करूंगी. Exclusive Interview

Urvashi Rautela – नाम भी, बदनाम भी

Urvashi Rautela: ‘मैं हर चीज में नंबर वन हूं’ का दावा करने वाली खूबसूरत मौडल और हीरोइन उर्वशी रौतेला फिलहाल एक गेमिंग एप की सट्टेबाजी को ले कर ईडी की रडार पर हैं, जिस के चलते 5 फुट, 9 इंच लंबी मोहिनी अदाओं वाली इस गोरे रंग की कलाकार पर बदनामी का अंधेरा छाया हुआ है.

मिली जानकारी के मुताबिक, उर्वशी रौतेला और तृणमूल कांग्रेस की सांसद रह चुकी मिमी चक्रवर्ती के अलावा और भी कई नामचीन लोगों को गैरकानूनी बैटिंग एप 1×बैट के मामले में ईडी ने समन जारी किया है.

ईडी यह जांच करने में लगी है कि भारतीय कानून को ताक पर रख कर कैसे सैलेब्रिटी और खिलाडि़यों के जरीए इस बैटिंग एप को प्रमोट किया गया. आरोप है कि 1×बैट एप भारत में औनलाइन सट्टेबाजी को तो बढ़ावा दे ही रहा है, साथ ही इस के जरीए मनी लौड्रिंग भी की जा रही है.

इस मामले में जो भी फैसला लिया जाएगा, उस पर सब की निगाह रहेगी ही, पर इस सब के बावजूद उर्वशी रौतेला के चाहने वालों में कोई कमी आएगी, ऐसा लगता नहीं, क्योंकि उर्वशी रौतेला ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन सुर्खियों में कैसे बने रहना है, यह उन्हें अच्छी तरह पता है.

साल 2013 में हिंदी फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली उर्वशी रौतेला 25 फरवरी, 1994 को उत्तराखंड के हरिद्वार में पैदा हुई थीं. उन के पिता मनवर रौतेला और मां मीरा रौतेला कारोबारी हैं.

उर्वशी रौतेला को बचपन से ही ऐक्टिंग, डांसिंग और मौडलिंग में दिलचस्पी रही है. शायद यही वजह है कि वे सब से ज्यादा ब्यूटी टाइटल जीतने वाली फिल्म कलाकार हैं.

फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ के बाद उर्वशी रौतेला ने कई हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया. इस के
साथ ही उन्होंने म्यूजिक वीडियो से भी अपनी एक अलग पहचान बनाई.

चर्चा में रहने का चसका

उर्वशी रौतेला फिलहाल ज्यादा फिल्में नहीं कर रही हैं, पर अकसर चर्चा में बनी रहती हैं. भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ इन के रिश्ते को ले कर काफी समय तक खबरें गरम रही थीं.

बाद में उर्वशी रौतेला ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा था, ‘आरपी (ऋषभ पंत) के साथ मु झे लिंक करने वाली लगातार अफवाहों के बारे में मैं क्लियर करना चाहती हूं कि ये मीम्स और अफवाहें बेबुनियाद हैं. मैं अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करती हूं. मेरा ध्यान अपने कैरियर और उस काम पर रहता है, जिस के बारे में मैं इमोशनल हूं.’

उर्वशी रौतेला के साथ एक और विवाद भी जुड़ा था जब लंदन के गैटविक एयरपोर्ट से उन का 70 लाख के गहनों से भरा लग्जरी सूटकेस चोरी हो गया था. उर्वशी रौतेला ने दावा किया था कि वे विंबलडन देखने के लिए लंदन गई थीं और उसी दौरान उन का बैग लगेज बैल्ट से गायब हो गया. उन्होंने अपना बैग ढूंढ़ने की काफी कोशिश की, पर वह नहीं मिला.

उत्तराखंड के एक मंदिर पर भी उर्वशी रौतेला ने ऐसी बात कह दी थी मानो वह मंदिर उन के नाम का ही हो, पर बाद में उन्होंने कहा कि मंदिर वाली बात को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया.

उर्वशी रौतेला की नैट वर्थ 236 करोड़ रुपए के आपपास बताई जाती है. मीडिया रिपोर्टों की मानें तो वे महीने का 45 लाख रुपए से ज्यादा कमाती हैं.

वैसे, हाल ही में उर्वशी रौतेला फिल्म ‘जाट’ में आइटम डांसर बनी थीं. इस से पहले वे फिल्म ‘डाकू महाराज’ में भी भड़कीला डांस करती दिखी थीं. Urvashi Rautela

Celebrity Interview: मुझे अलग तरह के किरदार निभाने हैं – आयुषी तिवारी

Celebrity Interview: बिहार के सीतामढ़ी इलाके के एक दकियानूसी परिवार में पलीबढ़ी आयुषी तिवारी शुरू से ही पारिवारिक दबाव के बावजूद कुछ अलग करना चाहती थीं. इसी बीच वे अपने मातापिता के साथ मुंबई आ गईं और ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करते हुए जिद कर के रोशन तनेजा के ऐक्टिंग स्कूल से ट्रेनिंग लेनी शुरू की और आज वे थिएटर के अलावा टीवी सीरियल, हिंदी, भोजपुरी, गुजराती और मराठी भाषा की फिल्मों के अलावा कई म्यूजिक अलबमों में अपनी ऐक्टिंग का जलवा दिखा रही हैं.

पेश हैं, उन से हुई बातचीत के कुछ खास अंश :

सीतामढ़ी से मुंबई तक का आप का सफर कैसा रहा?

सीतामढ़ी समेत बिहार के ज्यादातर इलाकों में फिल्म इंडस्ट्री को अच्छा नहीं माना जाता. उन की नजर में फिल्म कलाकार तो नचनिया या भांड के अलावा कुछ नहीं हैं. लेकिन पिछले 8-10 साल में इस सोच में काफी बदलाव आया है.

मेरे लिए अच्छा यह हुआ कि मेरे मेकैनिकल इंजीनियर पिता का तबादला मुंबई हो गया, तो मैं भी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के लिए मुंबई आ गई. पढ़ाई पूरी होने के बाद फिल्म कलाकार बनने से पहले मैं ने कई जगह हाथपैर मारे. मैं ने एक मैगजीन में सब एडिटर के रूप में नौकरी की. फिर मैं ने एयर होस्टैस बनने की कोशिश की, पर एक दिन लगा कि यह मेरे बस की बात नहीं है.

इस के बाद अपने परिवार वालों को मनाने के बाद मैं ने रोशन तनेजा के यहां से ऐक्टिंग की ट्रेनिंग हासिल की.

आप के बात करने के लहजे से यह जाहिर नहीं होता कि आप की मातृभाषा भोजपुरी है और आप बिहारी हैं. यह कैसे मैनेज किया आप ने?

बिहार के हर इनसान की भाषा के लहजे में बिहारीपन होता ही है. जब मैं मुंबई आई, तो मेरी भाषा में भी बिहारी लहजा था. अपनी भाषा में बिहारी लहजे से छुटकारा पाने में मुझे थिएटर से काफी मदद मिली.
इस के बाद मैं ने ‘सावधान इंडिया’, ‘कहीं देर न हो जाए’, ‘पवित्र बंधन’, ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ समेत कई टैलीविजन सीरियलों में ऐक्टिंग की.

आप के फिल्मी कैरियर की किस फिल्म से शुरुआत हुई थी?

मेरी पहली फिल्म ‘टैंशन मत ले यार’ थी, जिसे असगर खान ने डायरैक्ट किया था. इस फिल्म में मेरे साथ मुदासिर जफर, ओम पुरी, आलोक नाथ, टीनू आनंद जैसे दिग्गज कलाकार थे. फिर एक फिल्म ‘आटो रोमांस इन मुंबई’ की थी. इस के बाद ‘मर्डर प्लान’ समेत कई और फिल्में भी की थीं.

हाल ही में आप का नया म्यूजिक वीडियो ‘हसरत’ रिलीज हुआ है. इस के साथ आप का जुड़ना कैसे हुआ?

कासिम हैदर मेरे पुराने दोस्त हैं. उन्होंने काफी समय पहले कहा था कि वे मेरे साथ एक गाना करना चाहते हैं, पर तब बात आईगई हो गई थी. फिर एक दिन कासिम हैदर का मुझे फोन आया कि वे एक खास गाना ‘हसरत’ करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं इस गाने का हिस्सा बनूं. मैं ने गाना सुना तो काफी पसंद आया. इस तरह मेरा इस गाने के साथ जुड़ाव हुआ.

फिल्म इंडस्ट्री में आप को कई साल हो गए हैं. आप ने जो सोचा था वह मुकाम मिला या नहीं?

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने मुझे जो कुछ दिया है, उस से मैं खुश हूं, पर संतुष्ट नहीं हूं. अभी तो मुझे बहुत सारा काम करना है. Celebrity Interview

Happy Birthday Sunny Leone: पोर्न स्टार से बौलीवुड क्वीन बनने तक का सफर

Happy Birthday Sunny Leone: बौलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सनी लियोनी आज यानी कि 13 मई 2025 को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. इसके चलते आज हम आपको सनी लियोनी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो शायद आपने पहले नहीं सुनी होंगी. जैसा कि आप सब जानते हैं कि एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक्टिव रहने के साथ ही वे अपने बोल्ड फोटोशूट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जिसे उनके फैंस भरपूर प्यार देते हैं.

आपको बता दें कि सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है और उनका जन्म कैनेडा में हुआ था. बौलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले सनी लियोनी एक पोर्न स्टार रह चुकी हैं लेकिन जैसे ही सनी ने बौलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा तबसे उनकी जिंदगी ही बदल गई. साल 2011 में सनी लियोनी पौपुलर रिएलिटी शो बिग बौस के सीजन 5 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में पहली बार नज़र आई थीं जिसके बाद सनी की फैन फोलोविंग बढ़ती चली गई.

बिग बौस सीजन 5 के चलते ही सनी लियोनी को महेश भट्ट की फिल्म जिस्म 2 के लिए ऐप्रोच किया गया जिसका औफर सनी से एक्सैप्ट कर लिया और तबसे ही सनी लियोनी का फिल्मी करियर शुरू हो गया. 2012 में आई फिल्म जिस्म 2 के बाद सनी लियोनी ने कई बौलीवुड फिल्मों में काम किया जैसे कि, रागिनी एमएमएस 2, जैकपोट, एक पहेली लीला, तेरा इंतजार, आदी.

सनी लियोनी ने ना सिर्फ फिल्मों में काम किया है बल्कि उन्होनें कई म्यूजिक वीडियोज और आइटम सौंग्स भी किए हैं और आज भी वे दर्शकों को एंटरटेन करने का एक मौका भी नहीं छोड़ती. यही वजह है सनी लियोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 56 मिलियन से भी ज्यादा फौलोवर्स हैं.

सनी लियोनी ने साल 2011 में ही अमेरिकन एक्टर, प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन डेनियल वेबर से शादी की जिसके बाद साल 2017 में सनी और डेनियल ने एक बच्ची को अडौप्ट किया जिसका नाम दोनों ने निशा कौर वेबर रखा. इसी के ठीक अगले साल सनी और डेनियल ने सरोगेसी से 2 ट्विन्स बच्चों को जन्म दिया.

19 साल की उम्र में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हुई Casting Couch की शिकार

Casting Couch : बौलीवुड इंडस्ट्री के डार्क सीक्रेट्स आएदिन सामने आते रहते हैं. बौलीवुड ऐसी इंडस्ट्री है जो दूर से काफी ग्लैमरस और हसीन नजर आती है लेकिन अंदर से उतनी ही बदसूरत भी है. वैसे तो कास्टिंग काउच (Casting Couch) को ले कर कई बौलीवुड हीरोइनों ने बताया है, लेकिन हाल ही में फिल्म ‘दंगल’ (Dangal) से मशहूर हुई हीरोइन फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था.

फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) ने बताया था कि जब उन्होंने साउथ की एक फिल्म के लिए अपना पार्टफोलियो भेजा था, तो फिल्म के प्रोड्यूसर ने उन से पूछा था कि क्या वे सबकुछ करने के लिए तैयार हैं? सना का कहना है कि सबकुछ से उन का मतलब कुछ और ही था जो वे समझ गई थीं. इतना ही नहीं, सना फातिमा को जब एक प्रोड्यूसर ने फिल्म के बारे में बात करने के लिए बुलाया तो प्रोड्यूसर ने उन से कहा कि उन्हें कुछ लोगों से मिलना होगा. प्रोड्यूसर ने साफतौर पर तो कुछ नहीं कहा था, लेकिन वे समझ गई थीं कि वे कहना क्या चाहते हैं.

अभी बौलीवुड की एक और मशहूर हीरोइन का इंटरव्यू सामने आया है जिस में उन्होंने बताया है कि महज 19 साल की उम्र में उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था. जी हां, बौलीवुड हीरोइन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को तो सब जानते ही हैं, जिन्होंने बौलीवुड के साथ हौलीवुड में भी अच्छा नाम कमाया है. इतना ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा ने 18 साल की उम्र में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब भी हासिल किया था. हाल ही में प्रियंका ने ‘फोर्ब्स पावर विमन समिट’ (Forbes Power Women’s Summit) में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वे 19 साल की थीं, तो उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था.

इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बताया, “मैं केवल 19 साल की थी. तब मैं काम को ले कर एक डायरैक्टर से बात करने गई थी. मैं ने कहा कि आप मेरे स्टाइलिस्ट से बात करेंगे? उसे बता देंगे कि आप को क्या चाहिए?”

उन्होंने आगे कहा कि मैं वहीं खड़ी थी और उस डायरैक्टर ने मेरे सामने ही मेरे स्टाइलिस्ट को फोन किया और कहा, ‘सुनो, अगर प्रियंका अपनी पैंटी दिखाएगी तो लोग उसे फिल्म में देखने के लिए जरूर आएंगे, इसलिए पैंटी बहुत छोटी होनी चाहिए, ताकि मैं उस की पैंटी देख सकूं. आप उन लोगों को जानते हैं जो आगे बैठे हैं? उन्हें उस की पैंटी दिखनी चाहिए.’ उस ने यह बात एक नहीं, बल्कि 4 बार कही थी.”

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने आगे बताया कि उस रात जब वे घर आईं तो उन्होंने सारी बात अपनी मां को बताई और कहा कि जो डायरैक्टर इतनी छोटी सोच रखता है, उस के साथ वे बिलकुल काम नहीं करना चाहती हैं और न ही कभी उस डायरैक्टर का चेहरा देखना चाहती हैं. प्रियंका ने आगे बताया कि उस के बाद उन्होंने वह फिल्म छोड़ दी और उस डायरैक्टर के साथ कभी काम नहीं किया.

Bollywood Actors : पौलिटिक्स में फिल्म स्टार्स को मिलता रहा है लौलीपोप

Bollywood Actors : 18वीं लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी, हेमामालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, कंगना रनोट, पवन कल्याण जैसे स्टार्स ने चुनाव जीतकर यह साबित कर दिया है कि इनके चेहरे किसी भी पौलिटिकल पार्टी की सीट में इजाफा करती है. मनोज तिवारी ने पूर्वी दिल्ली और हेमामािलनी ने मथुरा सीट से लगातार तीसरी बार जीत हासिल की वहीं तृणमूल कांग्रेस की ओर से पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी के एसएस अहलूवालिया को 59 हजार वोटों से हराया. मंडी से कंगना ने भारी मतों से जीत हासिल की.

फिल्मी चेहरों को राजनीति से जोड़ने का क्लियर फंडा है वोट बैंक को आकर्षित कर जीती हुई सीटों की संख्या को बढ़ाना. लगभग सभी राजनीतिक दल ने फिल्मी सुंदर चिकने चेहरों का पूरी तरह से दोहन किया हैं. वे इन्हें चुनावी सभाओं में स्टार प्रचारक के तौर पर खूब दौड़ाती हैं, महंगे सनस्क्रीन लगानेवाले स्टार्स को चुनावी दिनों में धूपधूल सबको बरदाश्त करना पड़ता है. हेमामालिनी जैसी ड्रीमगर्ल तेज धूप में मथुरा के खेत में नजर आती हैं, तो कंगना रनौत जैसे पूरी सिक्योिरटी में चलने वाले स्टार्स मामूली लोगों के साथ सेल्फी लेने पर मजबूर है.

भीड़ को चुंबक की तरह खींचते हैं Bollywood Actors

स्टार्स (Bollywood Actors ) के चेहरे चुनावी सभाओं और रैलियों में भीड़ जुटाने और तालियां बटोरने का काम करती है. स्टार्स की पर्सनालिटी और डायलौगबाजी का अंदाजा 1991 में नई दिल्ली लोकसभा सीट के लिए हुए चुनाव से लगाया जा सकता है. उन दिनों रथयात्रा निकालने की वजह से लालकृष्ण आडवाणी का कद काफी बड़ा हो गया था. वहीं उनके विरुद्ध कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ रहे सुपर स्टार राजेश खन्ना का चार्म भी जनता के बीच कायम था. राजेश खन्ना (Bollywood Actors )की स्टार पर्सनालिटी का ही कमाल था कि अडवाणी मामूली वोटों के अंतर से ही अपनी सीट बचा पाए थे. दोनों की सीट का अंतर महज 1589 था.

फिल्मी चेहरों  (Bollywood Actors ) का फायदा नजर आता है वोट बैंक के अंतर में 

मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां जैसे चेहरों को ममता बनर्जी ने टीएमसी में शामिल किया. बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने 17वीं लोकसभा में अपने प्रतिद्वन्द्वी को 3.5 लाख वोटों से हराया था. 2019 की लोकसभा चुनाव में बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने भी अपने करीबी प्रतिद्वन्द्वी को करीब 3 लाख वोटों से शिकस्त दी. ये आंकड़े बताते हैं कि स्टार्स होने की वजह से इनकी जीत का मार्जिन भी बहुत ज्यादा होता है. ऐसे में किसी बड़े प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिए भी फिल्मी सेलिब्रेटीज की मदद ली जाती है.

चुनावों में स्टारडम का दबदबा

स्टारडम का तड़का लगाने का एक और बड़ा उदाहरण है 1984 में इलाहाबाद लोकसभा सीट का चुनाव . इस सीट पर कांग्रेस ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ((Bollywood Actors) को प्रत्याशी बनाया था. उनदिनों सीनियर बच्चन, गांधी फैमिली के बेहद करीबी माने जाते थे. तब छोरा गंगा किनारे वाला के नाम से मशहूर बिग बी ने अपने मित्र राजीव गांधी के कहने परर इलाहाबाद की सीट से जबरदस्त जीत हासिल की. उन्हें कुल वोटों का करीब 70 प्रतिशत वोट मिला था. मीडिया रिपार्ट्स के अनुसार, हेमंती नंदन बहुगुणा को करीब 25 प्रतिशत वोट मिले, वहीं बाकी 24 प्रत्याशियों को केवल 1 प्रतिशत के वोटों से संतोष करना पड़ा. इसे कहते हैं स्टारडम का दबदबा.

शत्रुघ्न सिन्हा रहे थोड़े लकी 

वोटों को अपनी ओर खींचने के इस पावर के बावजूद पौलिटिक्स में मूवी स्टार्स को मंत्री बनाए जाने की बात न के बराबर हुई. मथुरा से जीतती रही हेमा मालिनी हो या ईस्ट दिल्ली में पूर्वांचलियों की वजह से 3 बार से जीतते रहे मनोज तिवारी, इन्हें कैबिनेट से बाहर ही रखा गया. शत्रुघ्न सिन्हा को एक बार जलमंत्री बनने का मौका जरूर मिला लेकिन वह पहला और आखिरी मौका था. बीजेपी से मोहभंग होने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हुए, कांग्रेस से हताश होकर उन्होंने ममता बनर्जी की शरण ली और 18वीं लोकसभा में आसनसोल से जीत हासिल की. अब चूंकि अब सरकार एडीए की है, तो इस बार भी टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (Bollywood Actors) के हाथ खाली रह जाएगा.

पवन कल्याण, कंगना नए फिल्मी चेहरे

इस बार बीजेपी की प्रत्याशी के रूप में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से जीत हासिल की. वहीं साउथ इंडियन एक्टर पॉलिटीशयन पवन कल्याण की पार्टी जनसेना ने भी 2 सीटों पर विजय पताका लहराया है. उधर एक्टर गोविंदा भी दोबारा पौलिटिक्स के गलियारों में नजर आ रहे हैं. साल 2004 में कांग्रेस ने गोविंदा को ईस्ट मुंबई लोकसभा सीट से उतारा और बीजेपी उम्मीदवार राम नाईक को हराकर वे जीत गए, हालांकि राम नाईक ने उन पर यह आरोप लगाया कि चुनाव में जीतने के लिए गोविंदा ने अंडरवर्ल्ड डौन दाउद इब्राहीम का सहारा लिया था, बाद में गोविंदा ने राजनीति छोड़ दी थी लेकिन हाल ही में उन्होंने शिवसेना का दामन थाम लिया है.

नाम के साथ साथ बदनाम भी होते हैं स्टार्स

अकसर पार्टियों को जीत दिलानेवाले ये स्टार्स को राजनीति में आने की भारी कीमत भी चुकानी पड़ती है. कुछ के स्कैंडल्स सामने आ जाते हैं तो कुछ को पब्लिक में थप्पड़ खाने पड़ते हैं. तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां को 17वीं लोकसभा का सबसे खूबसूरत चेहरा कहा गया. लेकिन उन्हें भी एमपी बनने की कीमत चुकानी पड़ी. सांसद के रूप में अपने काम की बजाय उनका नाम केवल और केवल कौंट्रोवर्सी से जुड़ता रहा.आनेवाला समय ही बताएगा कि फिल्म स्टार्स को लेकर राजनीतिक दलों की सोच में कितना बदलाव आता है, वे अपनी कैबिनेट में इनको जगह देते हैं या केवल एमपी बनने का लौलीपोप थमाते रहते

Bathroom video Leaked सुर्खियों में रहने के लिए उर्वशी खेलती है पब्लिसिटी स्टंट!

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बौलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक है. जो अपनी बोल्डनेस और ब्यूटी के लिए जानी जाती है. उनक फैशन, लुक और एक्ट्रेसेस से बिलकुल हटके है. वे अपनी बोल्ड लुक को लेकर काफी पौपुलर है. लेकिन उर्वशी हमेशा ही सुर्खियो में बनीं रहती है उनका लाइमलाइट में आना उनकी कोई फिल्म या गाना नहीं होता है वो लाइमलाइट में आने के लिए क्या क्या करती है ये यहां आप पड़ सकते है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

उर्वशी का हाल में एक बाथरूम वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसे लेकर वे इन दिनों सुर्खियों में थी. उर्वशी का ये वीडियो लीक हुआ है, जिसमे वे न्यूड नजर आ रही है. इसमे एक्ट्रेस कपड़े बदलती हुई नजर आ रही लेकिन, इंटरनेट पर सिर्फ इसे पब्लिक स्टंट बताया गया है. इससे लेकर सोशल यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे है. हालांकि इस वीडियो की सच्चाई ये सामने आई है कि ये असली वीडियो नहीं है ये महज उनकी एक फिल्म जेएनयू का बताया जा रहा है. इसके अलावा लोग इसे ग्रेट ग्रैंड मस्ती का वीडियो बता रहे है. लेकिन ऐसा पहली दफा नहीं है जब सुर्खियों में आने के लिए उर्वशी ने पब्लिक स्टंट का सहारा लिया हो. इससे पहले भी कई दफा उर्वशी मीडिया की लाइमलाइट में आई है.

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत से थे अफेयर

साल 2018 में उर्वशी रौतेला का नाम क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के साथ भी जुड़ा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस क्रिकेटर से गौतम सिंघानिया की पार्टी में मिली थीं. दोनों की यहीं दोस्ती हुई और फिर इनके डेटिंग की खबरें भी आने लगीं. इसके अलावा उर्वशी का नाम साल 2019 में क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जुड़ना शुरु हुआ. दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थीं. हालांकि ऋषभ ने साल 2020 की शुरुआत में अपनी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के साथ तस्वीर शेयर कर सारी अफवाहों को बेसलेस साबित कर दिया था. उर्वशी क्रिकेटर्स के बीच भी अपना पब्लिसिटी स्टंट खेलती दिखीं है. उनका मीडिया की लाइमलाइट में आने की यही वजह है कि वे किसी भी तरह का हथकंड़ा अपना लेती है.

इसके अलावा कुछ टाइम तक उर्वशी रौतेला का नाम पाकिस्तीनी क्रिकेटर नसीम शाह से भी जुड़ा था.

जब सुष्मिता पर लगाया आरोप

उर्वशी रौतेला एक बार तब भी सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने सुष्मिता सेन पर आरोप लगाया था. उनका कहना था मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने साल 2012 मिस यूनिवर्स का ताज छोड़ने के लिए कहा था. हालांकि उनका कहना था कि वह उस वक्त क्राउन के लिए काफी छोटी है. हालांकि फिर वे 2015 में वो फिर वापिस आई और मिस यूनिवर्स का खिताब जीता.

एल्विश के साथ वीडियो सौन्ग में हौट सीन को लेकर चर्चा में आई उर्वशी

उर्वशी रौतेला एक बार तब भी सुर्खियों में आई थी. जब एक्ट्रेस ने एल्विश यादव के साथ एक हौट  वीडियो सौन्ग बनाया था. वीडियो का नाम था. ‘हम तो दीवाने’ सौन्ग. इस वीडियो में फेमस यूट्यूबर एल्विश के साथ उर्वशी रौतेला थी. जिसमें एक्टर-एक्ट्रेस ने काफी हौट सीन दिए थे. इनकी वीडियो पर यूट्यूब पर इसे 5 लाख व्यूज मिले. इस गाने के साथ उर्वशी खूब सुर्खियों आई थी.

बोनी कपूर ने उर्वशी रौतेला को गलत जगह किया था टच

बौलीवुड की उर्वशी रौतेला जब भी बहुत सुर्खियों में आई थी. जब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया था. इस वीडियो में उर्वशी रौतेला के साथ मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी के पति बोनी कपूर भी नज़र आए. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद फ़ैन्स बोनी कपूर पर ग़ुस्सा करना लग थे.

दरअसल, इस वीडियो में ऐसा लग रहा था कि बोनी कपूर उर्वशी रौतेला को बंप को टच कर रहे हैं. बाद में उर्वशी रौतेला ने इस मुद्दे पर जवाब भी दिया उन्होंने कहा कि फ़ोटो और वीडियो ग़लत ऐंगल से लिया गया हैं. लेकिन उनका इस तरह से सफाई देना साफ मीडिया की लाइमलाइट में आना के लिए होता है.

बौलीवुड की इन हसीनाओं के बलमा है बिजनेसमैन

अक्सर आपने देखा और सुना होगा कि डौक्टर की डौक्टर से, इंजीनियर की शादी इंजीनियर से और एक्टर की शादी एक्ट्रेस से होती है. लेकिन बौलीवुड की कई ऐसी हीरोइन हैं जिन्होंने अपने फील्ड के नहीं बल्कि आउट औफ दी फील्ड जाकर सक्सेसफुल बिजनेसमैन लड़कों से शादी की है. जिनकी लिस्ट तो लंबी है लेकिन उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जो ज्यादा मशहूर है और आज बिजनेसमैन के साथ एक अच्छी और आलीशान लाइफ जी रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा 

बौलीवुड की स्टाइलिश दीवा सोनम कपूर के लव अफेयर्स के चर्चे रहे हो, भले ही उन्होंने सलमान से लेकर रणबीर तक के साथ फिल्में की हो, लेकिन उनका दिल तो दिल्ली के बिजनेसमैन पर ही आना था. उन्होंने मशहूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की. साल 2018 को शादी कर उसी साल एक बेटे को जन्म दिया. आनंद पूरे भारत में फैशन कपड़ों और जूतों के उद्यमों के मालिक हैं.

शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी की शादी तो खूब चर्चा में रही. उन्होंने मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की. राज कुंद्रा का जन्म लंदन में ही हुआ था. कौलेज ड्रौपआउट कुंद्रा ने 18 साल की उम्र में पाश्मीना (Pashmina) शौल का बिजनस शुरू किया. उन्होंने नेपाल से पश्मीना शौल खरीदकर उन्हें ब्रिटेन के बड़े फैशन हाउसेस में बेचा. इसके बाद वह दुबई में डायमंड के बिजनेस में लग गए. Actress

जूही चावला और मेहता ग्रुप के मालिक जय मेहता 

जूही चावला अपने टाइम की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं, उन्होंने शाहरुख, आमिर सभी के साथ काम किया. लेकिन इन्होंने अपने को स्टार के साथ नहीं बल्कि 1995 में मशहूर बिजनेसमैन जय मेहता के साथ शादी की. वह मेहता ग्रुप के मालिक हैं.

शर्मिन सहगल और टोरेंट ग्रुप के अमन मेहता 

शर्मिन सहगल के पति का नाम अमन महता है. अमन महता टौरेंट फार्मासूटिकल्स में डायरेक्टर हैं. उनके पिता सुधीर महता और चाचा समीर मेहता बतौर को चेयरपर्सन इस मल्टीनैशनल बिजनेस को संभालते हैं. अमन की नेट वर्थ बिलियन डॉलर्स में है. बता दें शर्मिन सहगल संजय लीला भंसाली की भांजी है हाल ही में वे फिल्म ‘हीरामंडी’ में नजर आई थी.

असिन और राहुल शर्मा  

हिंदी और साउथ फिल्मों में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस असिन ने भी एक बिजनेसमैन से शीद की, राहुल शर्मा वही पर्सन है जिसने उनका दिल चुरायां. राहुल मोबाइल निर्माता कंपनी के सीईओ हैं.

ब्लैक मोनोकिनी में निक्की तंबोली ने दिखाया अपने हुस्न का जलवा, देखें बोल्ड तस्वीरें

टीवी इंडस्ट्री से अपनी पहचान बनाने वाली निक्की तंबोली के आज कई फैंस है. जो सोशल मीडिया पर उन्हे फोलो करते है. कुछ समय पहले निक्की तंबोली ने सलमान खान के शो बिग बौस में धमाल मचाया था. जिसके बाद से वे हर जगह चर्चा में बनीं रहता है चाहे बात उनके स्टाइल को लेकर हो या उनकी गॉसिप्स को लेकर. ऐसा ही हाल में आई कुछ फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)


जी हां, निक्की तंबोली ने हाल में मोनोकिनी पहनी हुई दिखाई दे रही है. निक्की तंबोली ने ब्लैक रंग की मोनोकिनी पहनी है. इन फोटोज के आते ही फैंस खुशी से झूमने लगे है. इन तस्वीरों में निक्की तंबोली कातिलाना अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं.

निक्की तंबोली ने अभी हाल ही में जो तस्वीरें शेयर की हैं, उन तस्वीरों में निक्की तंबोली ब्लैक कलर की मोनोकिनी पहने दिखाई दे रही हैं निक्की तंबोली का नया लुक खूब वायरल हो रहा है. निक्की तंबोली इस तस्वीर में खुले बालों में दिखाई दे रही हैं. निक्की तंबोली के खुले बाल लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. निक्की तंबोली इस तस्वीर में अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं. निक्की तंबोली की तस्वीर को देखने के बाद फैंस देखते रह गए.

निक्की तंबोली इस तस्वीर में किलर पोज देती हुई नजर आ रही हैं. निक्की तंबोली की अदा पर फैंस फिदा हो गए. निक्की तंबोली इस तस्वीर में अपने हुस्न का दीदार कराती हुई नजर आ रही हैं. निक्की तंबोली का कर्वी फिगर लोगों को अपना दीवाना बना रहा है. निक्की तंबोली इस तस्वीर में डीपनेक ड्रेस पहने दिखाई दीं. निक्की तंबोली की डीपनेक ड्रेस लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है. निक्की तंबोली इस तस्वीर में अपनी कातिलाना अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं. निक्की तंबोली की इस अदा पर फैंस फिदा हो गए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)


निक्की तंबोली इस तस्वीर में बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी. निक्की तंबोली की इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस और ट्रोल्स देखते रह गए. निक्की तंबोली की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों निक्की तंबोली को उर्फी जावेद से ज्यादा बोल्ड बता रहे हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें