Bigg Boss 15: मिड वीक एविक्शन में ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बाहर! भड़के फैंस

बिग बॉस का घर वैसे तो हमेशा से सुर्ख़ियों में रहा है, लेकिन बिग बॉस 15 का आगाज़ ही सुर्ख़ियों से हुआ था. शुरू से ही बिग बॉस  कंटेस्टेंट उमर रियाज, प्रतीक सहजपाल, देवोलीना भट्टाचार्जी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा और रश्मि देसाई के बीच किसी न किसी बात को लेकर हमेशा लड़ाई देखने को मिली है. शो की टीआरपी  वैसे ही बहुत नीचे चल रही है, उपर से कोई न कोई कंटेस्टेंट घर में बवाल करते हुए नज़र आते हैं.

पिछले दिनों उमर रियाज़ को हिंसा करने के आरोप में घर से बेघर कर दिया था ,इस एविक्शन से वैसे ही उमर के फैंस काफी नाराज़ थे. लेकिन अब मिड वीक में भी एक और एविक्शन होने से सोशल मीडिया  पर जमकर हंगामा हो रहा है. इसी बीच शो को बॉयकॉट करने की मांग भी सुनने मिल रही है. शो के मेकर्स इस बात को लेकर काफी परेशान हैं.

ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बाहर!

खबरों की माने तो बिग बॉस के टास्क टिकिट तो फिनाले  के दौरान रशिम देसाई और देवोलिना में किसी बात को लेकर काफी तू-तू मैं-मैं हुई, लेकिन हद तो तब हो गई जब रश्मि ने अपनी दोस्ती को भुलाकर देवोलिना को चांटा जड़ दिया. रश्मि के इस व्यवहार से बिग बॉस काफी नाराज़ हुए और उन्हें घर में हिंसा करने के आरोप में मिड वीक में ही घर से बाहर कर दिया. बिग बॉस के लाइव फीड में कोई भी कंटेस्टेंट की मूवमेंट फैंस को देखने नहीं मिलीऔर रश्मि की गैरमौजूदगी से उनके फैंस समझ गए कि शो से रश्मि को बेघर कर दिया गया है.

रश्मि देसाई के फैंस ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जमकर निकाला, और शो को बंद करने की मांग भी की. रश्मि के फैंस के अनुसार रश्मि बिग बॉस की स्ट्रांग कंटेस्टेंट हैं और टॉप 5 की दावेदार भी.

एक यूज़र ट्वीट करके कहा कि ‘सब झुंड में खेलते हैं, रश्मि ने अकेले ही बहुत अच्छा गेम खेला’ यहीं कारण है कि बिग बॉस की टीआरपी नहीं आ रही.’

एक अन्य यूज़र ने भी लिखा कि ‘रश्मि टॉप 5 में जाना डिसर्व करती हैं ,ये उनके साथ अनफेयर है. और अगर वोट कि बात है तो राखी सावंत को शो से बाहर करो ‘

बिग बॉस 15: उमर रियाज़ Eviction के बाद पहली बार हुए Spotted, मीडिया को दिया अपना रिएक्शन

उमा नेगी

बिग बॉस 15 के प्रतियोगी रह चुके उमर रियाज़ घर से बेघर होने के बाद मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किए गए, इस दौरान मीडिया वालों ने उन्हें अपने कैमरे में क़ैद कर लिया. उमर ने मीडिया वालों से ज़्यादा बातचीत तो नहीं की लेकिन इविक्शन को लेकर अपना रिएक्शन वो छुपा नहीं पाए. उन्होंने इविक्शन पर अपना गुस्सा जताया, और कहा कि उनके साथ जो भी हुआ था वह ग़लत था और अल्लाह ने सब देखा है.

View this post on Instagram

A post shared by Umar Riaz (@umarriazz91)

ये था  पूरा मामला
किसी बात को लेकर हुई थी सहप्रतियोगी प्रतीक सहजपाल से लड़ाई

View this post on Instagram

A post shared by Umar Riaz (@umarriazz91)

बिग बॉस के घर में उमर और प्रतीक सहजपाल आपस में भिड़ गए थे, बिग बॉस ने उमर को हिंसा का दोषी पाते हुए घर से उसी समय बाहर कर दिया था. हालाँकि उमर ने अपना विरोध भी दर्शाया और बिग बॉस के निर्णय को ग़लत ठहराया.
उमर के इविक्शन से उनके भाई आसिम रियाज़ भी हैरान हैं. आसिम ने उमर को बिग बॉस के घर का सबसे मज़बूत सदस्य बताया और कहा कि घर के सभी सदस्य उमर से प्यार करते हैं, लेकिन उमर घर में किसी की साजिश का शिकार बने  हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Umar Riaz (@umarriazz91)

बता दें कि उमर कुछ ही दिनों पहले बिग बॉस 15 के घर से बाहर आए हैं. उनके बाहर आने के बाद से ही मीडिया उनसे बात करने की कोशिश में थी, आख़िरकार उमर ने मीडिया से बात भी की और उनके सभी सवालों के जवाब भी दिए.

मुंबई के सड़कों में कैजुअल लुक में स्पॉट किए गए उमर रियाज़

 

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद पहली बार उमर को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया. मीडिया ने उनके इविक्शन पर उनका रिएक्शन जानना चाहा तो उमर ने बहुत शांत तरीके से उन्हें जवाब दिया. उमर ने कहा कि उनके साथ जो भी बिग बॉस के घर में हुआ सभी ने देखा, और उनके फैंस ने अपने तरीके से मेकर्स को जवाब दे दिया है.

‘अल्लाह ने सब देखा है’

उमर ने अपने इविक्शन पर ज़्यादा कुछ न बोलते हुए सिर्फ़ ‘इतना कहा कि अल्लाह ने सब देखा है’

Bigg Boss 15: पहले से शादीशुदा है राखी सावंत के पति Ritesh, देखें वायरल फोटो

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) फेम राखी सावंत इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में उनके पति ने भी शो में एंट्री की. बिग बॉस 15 में राखी सावंत के पति का शानदार स्वागत किया गया. लेकिन अब रितेश से जुड़ा एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला.

सोशल मीडिया पर राखी सावंत के पति रितेश की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इसमें रितेश अपनी पहली पत्नी और बच्चे के साथ नजर आ रहा है. जबकि एक दूसरी तस्वीर रितेश और उनकी पहली पत्नी की शादी की हैं.

ये भी पढ़ें- Imlie: आदित्य से तलाक के बाद बिखर गई इमली, आर्यन बनेगा सहारा?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Khabri (@realthekhabri)

 

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रितेश अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर  बैठे हुए हैं और दूसरी फोटो में  पत्नी और  बच्चे के साथ दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि रितेश की पहली शादी साल 2014 में हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रितेश की पहली पत्नी का नाम स्निग्धा प्रिया बताया जा रहा है. खबरों के मुताबिक रितेश की पहली पत्नी ने बताया है कि दोनों अलग रहते हैं लेकिन तलाक नहीं हुआ है.

rakhi-sawant

आपको बता दें कि राखी सावंत ने बिग बॉस 14 में इस बात का खुलासा किया था कि उनकी शादी अवैध है. राखी ने ये भी बताया था कि रितेश पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे के पिता है.

ये भी पढ़ें- अभिनेता व निर्देशक समीर सोनी बने लेखक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

 

बताया जा रहा है कि रितेश की पहली पत्नी स्निग्धा प्रिया ने दावा किया है कि रितेश आर्थिक तौर पर मजबूत नहीं है. इसलिए उन्होंने ताखी सावंत के साथ रिश्ता बनाया है.

ये भी पढ़ें- अनुज-अनुपमा के दिल मिल रहे हैं चुपके-चुपके, देखें Video

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें