⚲

एक बार फिर सलमान खान ने जीता फैंस का दिल, खुद ही घटाई अपनी फीस

जैसा कि हम सब जानते हैं कि टेलीविजल इंडस्ट्री का सबसे सुपहहिट और चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस का सीजन 14 (Bigg Boss 14) 3 अक्टूबर से ऑन एयर होने जा रहा है. बिग बॉस (Bigg Boss) फैंस के दिलों में इस समय सीजन 14 को लेकर खूब एक्साइटमेंट है और सभी लोग इस बात को जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कौन कौन से कंटेस्टेंस्ट इस बार शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

Did we just see a spa, mall, theatre & a restaurant in the new #BB14 house? 😱 @BeingSalmanKhan #BB14PressConference #BiggBoss2020

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

ये भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस की बोल्ड फोटोज देख फैंस के उड़े होश, वायरल हुईं फोटोज

कोरोना वायरस (Corona Virus) जैसी महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन से सभी लोगों कि फाइनेंशियल कंडीशन काफी बिगड़ चुकी हैं. हालांकि लॉकडाउन खुलने के बाद से काफी कुछ ट्रैक पर आने लगा है लेकिन अभी भी सब कुछ नौर्मल होने में थोड़ा टाइम तो लगेगा ही. ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस (Bigg Boss) शो के होस्ट और बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी फीस को लेकर चर्चा में आ गए हैं.

दरअसल हर सीजन में सलमान खान (Salman Khan) अपनी फीस को लेकर एक ना एक बार जरूर चर्चा का बिषय बनते हैं लेकिन इस बार खुद सलमान खान (Salman Khan) ने इस बारे में बात करते हुए सबकी बोलती बंद कर दी है. सलमान खान हर बार बिग बॉस (Bigg Boss) के लिए काफी बड़ी रकम वसूलते हैं लेकिन इस बार खुद सलमान खान (Salman Khan) ने उनकी फीस को घटाने का आग्रह किया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में एंट्री लेने से पहले इस एक्ट्रेस के दिखाया अपना बोल्ड अवतार, वायरल हुईं Photos

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी फीस को लेकर कहा है कि वो इसमें कटौती करना चाहते हैं ताकि बाकी लोग जो इसमें शामिल हैं, उन्हें और टीम को सही पैसे मिल सकें. सलमान खान (Salman Khan) के इस इंटरव्यू को देखने के बाद सभी लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ज्यादा समय तक ट्रोलर्स को इग्नोर ना कर पाईं एक्ट्रेस निया शर्मा, इंस्टाग्राम से डिलीट किया वीडियो

Bigg Boss 14 के मेकर्स ने शेयर किया बीटीएस वीडियो, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

जैसे जैसे टेलीविजन के सबसे बड़े रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) की प्रीमियर डेट नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे फैंस के दिलों में शो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. बिग बॉस (Bigg Boss) के मेकर्स भी अपनी पूरी मेहनत कर रहे हैं ताकी वे सीजन 14 को और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग बना सकें. आए दिन मेकर्स कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं जिससे कि दर्शकों और बिग बॉस फैंस की एक्साइटमेंट शो को लेकर और भी ज्यादा बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें- शादी के 21 दिन बाद ही पूनम पांडे ने पति पर लगाया मार-पीट करने का आरोप, गोवा में हुआ केस दर्ज

बिग बॉस (Bigg Boss) शो के मेकर्स आए दिन कोई ना कोई नया प्रोमो कलर्स टीवी (Colors TV) के औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Official Instagram Account) पर शेयर करते रहते हैं जिससे कि फैंस का इंतजार और भी बढ़ जाता है. लेकिन हाल ही में शो के मेकर्स ने कोई प्रोमो तो शेयर नहीं किया है लेकिन एक प्रोमो का बीटीएस (BTS) यानी कि ‘बिहाइंड द सीन्स’ (Behind The Scenes) का वीडियो शेयर किया है.

इस बीटीएस वीडियो को देखने के बाद यह बात तो पक्की हो गई है कि शो के सेट पर कोरोना वायरस गाइडलाइंस (Corona Virus Guidelines) का पूरा पूरा ध्यान रखा जा रहा है. इस वीडियो में शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) काफी मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं और सभी लोग अपने अपने कामों में व्यस्त हैं. कई कैमरा संभाल रहा है तो कोई स्क्रिप्ट लेकर खड़ा है.

ये भी पढ़ें- हॉट एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने डांस मूव्स से किया सबको इम्प्रेस, वायरल हुआ वीडियो

आपको बता दें कि बिग बॉस (Bigg Boss) के आने वाली सीजन में कोरोना वायरस गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए कई सारे बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. इस बार किसी भी कंटेस्टेंट के बीच कोई भी फिजिकल टास्ट नहीं होगा और तो और सभी कंटेस्टेंट्स अलग बेड्स पर सोएंगे. खबरों की माने तो हर हफ्ते सभी कंटेस्टेंट्स का कोरोना टेस्ट भी होगा.

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस के चलते Bigg Boss 14 के फॉर्मेट में आए ये बदलाव, नही होंगे फिजिकल टास्क

Bigg Boss फैंस के लिए आई बुरी खबर, सीजन 14 के समय में हो सकती है कटौती

टेलिवीजन इंडस्ट्री का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस (Bigg Boss) का हर सीजन इतना सुपरहिट रहता है कि फैंस को हर सीजन के अंत से ही अगले सीजन का इंतजार होने लगता है. बात करें अगर बिग बॉस सीजन 13 (Bigg Boss 13) की तो इस सीजन में हर एक कंटेस्टेंट ने अपनी अलग ही भूमिका निभाई थी और इस सीजन को बिग बॉस के इतिहास का सबसे सफल सीजन बनाया था. ऐसे में दर्शकों की उम्मीदें आने वाले सीजन के लिए और भी ज्यादा बढ़ गई हैं.

ये भी पढ़ें- स्विमिंग पूल के अंदर हॉट अंदाज में नजर आईं सारा अली खाल, फैंस के धड़के दिल

बात करें बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) की तो मेकर्स अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वे आने वाले सीजन को और भी ज्यादा इंट्रस्टिंग बना सकें. आपको बता दें कि कोरोना वायरस (Corona Virus) जैसी महामारी के चलते कंटेस्टेंट्स को पहले एक हफ्ते क्वारंटीन (Quarantine) में रखने के बाद यह शो 4 अक्टूबर से ऑन एयर किया जाने वाला है जिसमें कोरोना वायरस गाइडलाइंस का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

जैसा कि हम सब जानते हैं कि बिग बॉस का एपिसोड एक घंटे तक चलता है और उस एक घंटे के लिए बिग बॉस के फैंस पूरा दिन इंतजार करते हैं. कई फैंस के बिग बॉस के एपिसोड्स रिपीट भी देखते रहते हैं तो बिग बॉस के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. जी हां खबरों की माने तो अब से बिग बॉस का एपिसोड एक घंटे के बदले आधा घंटा ही दिखाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- जैद दरबार दे बैठे Bigg Boss 7 की विनर गौहर खान को अपना दिल, इस अंदाज में किया प्रोपोज

सूत्रों की माने तो यह बदलाब बॉलीवुड में हो रहे हंगामे की वजह से किया गया है. जैसा कि हम सब जानते हैं कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या के बाद से काफी लोग भड़के हुए हैं तो ऐसे में बिग बॉस को बॉयकौट करने की भी बात हो रही थी तो ऐसा कहा जा सकता है कि इन सब को नजर रखते हुए बिग बॉस ने अपने समय में कटोती कर ली है.

ये भी पढ़ें- ‘KBC-12’ और ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के सेट पर क्रू मेंबर्स निकले कोरोना पॉजिटिव

Bigg Boss 14 में नजर आएंगी ‘इश्कबाज’ फेम मानसी श्रीवास्तव, इंटर्व्यू के दौरान कही ये बात

टेलिवीजन इंडस्ट्री का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस (Bigg Boss) का हर सीजन इतना सुपरहिट रहता है कि फैंस को हर सीजन के अंत से ही अगले सीजन का इंतजार होने लगता है. पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) के लिए फैंस के दिलों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है और तो और कुछ नाम ऐसे सामने आ रहे हैं जो इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री ले सकते हैं और उन नामों में जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin), पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia), नैना सिंह (Naina Singh), अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), दिशा वकानी (Disha Vakani) जैसे नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के 43वें जन्मदिन पर जानिए उनके पौपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट, पढ़ें खबर

हालांकि बिग बॉस सीजन 14 के मेकर्स द्वारा किसी भी कंटेस्टेंट का नाम बाहर नहीं आया है लेकिन इतना तय है कि मेकर्स पूरे जोरों शोरों से बिग बॉस सीजन 14 को सुपरहिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले. आपको बता दें कि बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में एक नाम और जुड़ने जा रहा है और वो नाम है स्टार प्लस के पौपुलर सीरियल ‘इश्कबाज’ (Ishqbaaz) की एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastava) का.

जी हां खबरों की माने तो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के मेकर्स ने एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastava) को अप्रोच किया है और इस बात का खुलासा और किसी ने नहीं बल्कि खुद एक्ट्रेस ने ही एक इंटर्व्यू के दौरान किया है. इंटर्व्यू के चलते एक्ट्रेस ने बताया कि, ‘मेरी अभी मेकर्स के साथ बात चल रही है. मैंने अब तक केवल एक बार ही ‘बिग बॉस 14′ के मेकर्स से बात की है. अभी तक कुछ फाइनल नहीं हो सका है.’

ये भी पढ़ें- क्या Bigg Boss 14 में हो सकती है तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम ‘दयाबेन’ की एंट्री ? पढ़ें खबर

आपको बता दें कि मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastava) टेलिवीजन की बेहद ही खूबसूरत और बोल्ड एकट्रेसेस में से एक हैं. वे आए दिन अपनी खूबसूरत फोटोज अपने सोशल मीडिया प्लेटफोर्मस पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जिन्हें उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं. यही कारण है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 लाख से भी ज्यादा फौलोवर्स हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि किस तरह मानसी श्रीवास्तव अपनी खूबसूरती के जलवे बिग बॉस 14 के घर में बिखेरेंगी.

 

View this post on Instagram

 

Goodmorning to everyone except my #periodcramps ! 😭😩😵

A post shared by Mansi Srivastava (@dearmansi) on

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस से लड़ाई जीत कर ‘बिग बी’ पहुंचे कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर, देखें Photos

आखिर क्यूं पहुंची डॉक्टर्स की टीम Bigg Boss 14 के सेट पर ? पढ़ें खबर

टेलिवीजन इंडस्ट्री का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस (Bigg Boss) का हर सीजन इतना सुपरहिट रहता है कि फैंस को हर सीजन के अंत से ही अगले सीजन का इंतजार होने लगता है. पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) के लिए फैंस के दिलों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है और तो और कुछ नाम ऐसे सामने आ रहे हैं जो इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री ले सकते हैं और उन नामों में जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin), पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia), नैना सिंह (Naina Singh), अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) जैसे नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक के प्रोड्यूसर ने एक्टर सचिन तिवारी पर किया धोखाधड़ी का केस, पढ़ें खबर

आपको बता दें कि कोरोना वायरस (Corona Virus) जैसी महामारी के चलते कंटेस्टेंट्स को पहले एक हफ्ते क्वारंटीन (Quarantine) में रखने के बाद सितम्बर में ये शो ऑन एयर किया जाने वाला था लेकिन मुंबई में हुई भारी बारिश की वजह से पहले ही ये शो 1 महीना पोस्टपोन किया जा चुका है. खबरों की माने को हाल ही में डॉक्टर्स की एक टीम बिग बॉस के सेट पर पहुंची थी.

अब आप सब सोच रहे होंगे कि डॉक्टर्स की टीम का बिग बॉस के सेट पर क्या काम तो आपको बता दें कि डॉक्टर्स की टीम कोरोना वायरस गाइडलाइंस के चलते सेट का मुआयना करने आई थी कि किसी भी कंटेस्टेंट को आने वाले समय में किसी मुसीबत का सामना ना करना पड़े. अपनी तरफ से मेकर्स हर वो मुमकिन कोशिश कर रहे हैं जिससे कि किसी को भी यह महामारी अपनी चपेट में ना ले सके.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss की इस एक्स कंटेस्टेंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बोल्ड फोटोज, देखकर उड़े फैंस के होश

बात करें अगर बिग बॉस सीजन 13 (Bigg Boss 13) की तो इस सीजन में हर एक कंटेस्टेंट ने अपनी अलग ही भूमिका निभाई थी और इस सीजन को बिग बॉस के इतिहास का सबसे सफल सीजन बनाया था. भले ही बिग बॉस सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) रहे लेकिन असीम रियाज (Asim Riaz) से लेकर शहनाज गिल (Shehnaz Gill) तक हर कंटेस्टेंट ने अपने अंदाज में खूब सुर्खियां बटोरी थी.

ये भी पढ़ें- सपना चौधरी के लेटेस्ट पोस्ट ने इंस्टाग्राम पर मचाया तहलका, हिना खान ने किया ऐसा कमेंट

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें