⚲

Bigg Boss 14 में अपने नए रूल्स बनाने आ रही हैं सीजन 7 की विनर गौहर खान, देखें Promo

जैसा कि हम सब जानते हैं कि टेलीविजल इंडस्ट्री का सबसे सुपहहिट और चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस का सीजन 14 (Bigg Boss 14) 3 अक्टूबर से ऑन एयर होने जा रहा है. बिग बॉस (Bigg Boss) फैंस के दिलों में इस समय सीजन 14 को लेकर खूब एक्साइटमेंट है और सभी लोग इस बात को जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कौन कौन से कंटेस्टेंस्ट इस बार शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- सुशांत के बाद एक और स्ट्रग्लिंग एक्टर ने की सुसाइड, परिवार वालों ने जताया मर्डर का शक

इसी कड़ी में बिग बॉस शो के मेकर्स आए दिन फैंस के साथ कुछ ना कुछ शेयर कर उनकी एक्साइटमेंट बढ़ाते नजर आ रहे हैं. ऐसे में मेकर्स ने कलर्स टीवी (Colors TV) के औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें बिग बॉस सीजन 7 की विनर गौहर खान (Gauhar Khan) अपने एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रही हैं.

इस वीडियो में गौहर खान (Gauhar Khan) ये कहती दिखाई दे रही हैं कि,- “पिछली बार रूल्स निभाए, इस बार रूल्स बनाउंगी.” गौहर खान (Gauhar Khan) के इस अंदाज ने फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है कि आखिर गौहर ऐसे कौन से रूल्स बनाने जा रही हैं जिससे की शो और भी ज्यादा इटरस्टिंग बनने वाला है. बिग बॉस सीजन 14 में दर्शकों को उनके फेवरेट एक्स कंटेस्टेंटे जैसे कि गौहर खान (Gauhar Khan), सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla), हिना खान (Hina Khan) दिखाई देंगे जो कि सीजन को और भी ज्यादा रोमांचक बनाने में मदद करेंगे.

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस की वजह से बिगड़ी हिमांशी खुराना की हालत, हॉस्पिटल में हुईं एडमिट

कोरोना वायरस के चलते Bigg Boss 14 के फॉर्मेट में आए ये बदलाव, नही होंगे फिजिकल टास्क

पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) के लिए फैंस के दिलों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है और तो और कुछ नाम ऐसे सामने आ चुके हैं जो इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे. जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोरोना वायरस (Corona Virus) की वजह से सभी लोग काफी डरे हुए हैं लेकिन डरे होने के साथ साथ सभी अपने अपने कामों पर भी निकल गए हैं.

ये भी पढ़ें- इस हॉट एक्ट्रेस ने पति के साथ ‘लिप लॉक’ करते हुए की फोटो शेयर, फैंस ने की खूब तारीफ

तो ऐसे में मुंबई फिल्म सिटी में भी ज्यादातर शोज़ की शूटिंग शुरू हो चुकी है. हालांकि सभी लोग कोरोना वायरस (Corona Virus) के बचने के लिए सभी गाइडलाइंस को फौलो कर रहे हैं लेकिन फिर भी आए दिन किसी ना किसी व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ जाती है. ऐसे में टेलीविजन के सबसे बड़े रिएलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के प्रीमियर को बस अब कुछ ही दिन बचे हैं.

शो के मेकर्स फैंस के एंटरटेनमेंट के साथ साथ इस बात का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं कि बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में सभी कंटेस्टेंट कोरोना से बचे रहें. इसी के चलते मेकर्स ने इस बार शो के फॉर्मेट में थोड़े बदलाव किए हैं. जी हां आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस के घर में कोई डबल बेड नहीं होगा यानी कि सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) को ध्यान में रखते हुए सभी कंटेस्टेंट कोफो अलग अलग ही सोना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें- पौपुलर सिंगर Hardy Sandhu ने मैनचेस्टर जर्सी में शेयर की फोटोज, फैंस ने की जमकर तारीफ

इस बार बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में कोई भी फिजिकल टास्क परफॉर्म नहीं करेगा जिससे कि इस बार टास्क थोड़े से अलग तरीके के हो सकते हैं. हर हफ्ते कंटेस्टेंट का कोरोना टेस्ट होगा जिससे कि अगर कोई पॉजिटिव हो तो पहले ही पता लगाया जा सके. इस बार कोई भी कंटेस्टेंट किसी का भी झूठा खाना या कोई भी ऐसी चीज़ नहीं खा सकता जिससे कि सभी लोग सेफ रह सकें.

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस निया शर्मा की बर्थडे पार्टी की फोटोज हुईं वायरल, केक की शेप देख भड़के फैंस

इस बार बिग बॉस के घर के अंदर कंटेस्टेंटस के एंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा और तो और सभी कंटेस्टेंट्स के लिए मॉल (Mall), रेस्टोरेंट कॉर्नर (Restaurant Corner), मिनी थिएटर (Mini Theatre) और स्पा (Spa) जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें