फिल्म सितारों की अजीबोगरीब आदतें

हर इनसान में कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो देखनेसुनने में काफी अजीब होती हैं. जैसे किसी को नाखून चबाने की आदत होती है, तो किसी को बिना हाथ धोए खाना खाने की. लेकिन सिर्फ आम लोगों में ही नहीं, बल्कि, नामचीन लोगों में भी कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जिन के बारे में देखसुन कर काफी अजीब लगता है. ऐसे लोग क्या करते हैं, कैसे रहते हैं, क्या खाते हैं, यह उन के चाहने वाले सिर्फ जानना ही नहीं चाहते हैं, बल्कि उन की आदतों को अमल में भी लाना चाहते हैं. तो आज हम कुछ बौलीवुड सितारों की ऐसी अजीबोगरीब आदतों के बारे जानते हैं, जो आप को हैरान कर देंगी :

सलमान खान

यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि बौलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान को तरहतरह के साबुन जमा करने का शौक है. वे पूरी दुनिया में घूमघूम कर कई तरह के साबुन जमा कर चुके हैं.

अमिताभ बच्चन

बौलीवुड के ‘महानायक’ अभिताभ बच्चन को अपनी कलाई पर 2 घड़ियां बांधने का शौक है. वे ऐसा तब करते हैं जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन विदेश यात्रा पर होते हैं. इस से वे दोनों जगह के टाइम जोन को मिलाते हैं, लेकिन अब वह उन का स्टाइल स्टेटमैंट बन गया है.

ये भी पढ़ें-  आदित्य की मां Imlie को घर में रहने की देगी इजाजत, रखेगी ये दो शर्त

विद्या बालन

बौलीवुड हीरोइन विद्या बालन की आदत भी बड़ी अजीब है. उन्हें इस हाईटैक जमाने में मोबाइल फोन इस्तेमाल करना बिलकुल भी पसंद नहीं है. वे कई घंटों तक अपना मोबाइल फोन चैक नहीं करती हैं, जिस की वजह से वे अकसर कई इवैंट मिस कर देती हैं. इस के अलावा उन्हें साड़ी खरीदने का बहुत शौक है. उन की अलमारी में कई सौ साड़ियां हैं.

सुष्मिता सेन

आप को सुन कर थोड़ा अजीब लगेगा कि सुष्मिता सेन को सांप पालने का शौक है. उन्होंने अपने घर में एक अजगर पाला हुआ है. इस के अलावा उन्हें ओपन टैरेस पर नहाना पसंद है और इस के लिए उन्होंने अपनी छत पर बाथटब भी बनवाया हुआ है.

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान बौलीवुड की एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथसाथ खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं. लेकिन उन की भी एक अजीब आदत है. जी हां, बता दें कि करीना कपूर को नाखून चबाने की आदत है. कई इवैंट्स के दौरान उन्हें ऐसा करते देखा गया है.

सैफ अली खान

सैफ अली खान को अपने बाथरूम में समय बिताना अच्छा लगता है और इस की वजह है कि उन के बाथरूम में लाइब्रेरी के साथसाथ फोन ऐक्सटैंशन भी है.

आयुष्मान खुराना

बौलीवुड हीरो आयुष्मान खुराना को अपना मुंह साफ रखने की ज्यादा ही आदत है. उन्होंने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था कि उन्हें दिनभर में तकरीबन 7 से 8 बार ब्रश करने की आदत है.

आमिर खान

आमिर खान से तलाक ले चुकी उन की दूसरी पत्नी किरण राव ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि आमिर खान को रोज नहाना बिलकुल पसंद नहीं है.

ये भी पढ़ें- ‘नामकरण’ शो की इस एक्ट्रेस के पास नहीं है पैसे, किडनी फेल होने की वजह से अस्पताल में हुई भर्ती

दीपिका पादुकोण

बौलीवुड की खूबसूरत हीरोइनों में से एक दीपिका पादुकोण को खासकर एयरपोर्ट जैसी जगहों पर लोगों की ऐक्टिविटी को गौर से देखना, उन के बारे में अंदाजा लगाने की आदत है.

अलिया भट्ट

अलिया भट्ट को मर्दों का परफ्यूम इस्तेमाल करना पसंद है और यह बात उन्होंने खुद बताई थी.

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा साफसफाई को ले कर इतनी ज्यादा संजीदा हैं कि वे कहीं होटल बुक करने से पहले वहां का वाशरूम जरूर चैक करती हैं.

जितेंद्र

बीते जमाने के हीरो जितेंद्र को अपने बाथरूम में कमोड पर बैठ कर पपीता खाना अच्छा लगता है.

शाहरुख खान

शाहरुख खान को जूते पहनना इतना ज्यादा पसंद है कि वे पूरे दिन अपने पैरों में जूते पहने रहते हैं. वे तभी जूते उतारते हैं, जब सोने जाते हैं. इस के अलावा उन के पास हजारों जींस हैं, कई वीडियो गेम और गेमिंग गैजेट भी हैं. वे जब भी खाली होते हैं, तब अपने इस शौक को पूरा कर लेते हैं.

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर को कौफी पीने की ऐसी लत है कि वे दिनभर में 10 कप कौफी के गटक जाते हैं.

सनी लियोनी

सनी लियोनी शूटिंग के दौरान तकरीबन हर 15 मिनट में बाहर निकल आती हैं, ताकि वे अपने पैर साफ कर सकें. इस बात का जिक्र उन्होंने खुद किया था.

ये भी पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में कम उम्र के एक्टर संग करेंगी रोमांस, पढ़ें खबर

Shubh Mangal Zyada Saavdhan: दिल जीत लेगी आयुष्मान खुराना की ‘गे’ लव स्टोरी

रेटिंग: चार स्टार    

निर्माताः भूषण कुमार,आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा और किशन कुमार

निर्देशकः हितेश केवल्य

कलाकारः आयुष्मान खुराना, जीतेंद्र कुमार, मानवी गागरू, नीना गुप्ता, गजराज राव और पंखुड़ी अवस्थी

अवधिः एक घंटा 57 मिनट

‘गे’ यानी समलैंगिकता के मुद्दे पर बौलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं. मगर वह सभी गंभीर किस्म की फिल्में रही हैं और इन फिल्मों में सभी ‘गे’ किरदार बेबस नजर आते रहे हैं. मगर फिल्मकार हितेश केवल्य की फिल्म ‘‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’’ में ऐसा नही है. इस फिल्म के ‘गे’ किरदार बेबस नजर नहीं आते हैं, बल्कि खुलकर स्वीकार करते हैं कि यह उनकी सेक्सुएलिटी है.

हितेश केवल्य ने अपनी इस फिल्म के माध्यम से समलैंगिक परिवार के संघर्ष और उनकी बेबसी को रेखांकित किया है. फिल्म के किरदार अपने संवादो के माध्यम से इस बात को रेखांकित करने में पूरी तरह से सफल रहते है कि भले ही समलैंगिकता को कानूनी रूप से अपराध के दायरे से बाहर कर दिया गया हो, मगर समलैंगिक इंसानों को होमोफोबिया के तौर पर हर दिन अपने परिवार से घृणा ही मिलती है.

कहानीः

यह कहानी है दिल्ली में रह रहे कार्तिक (आयुष्मान खुराना) और अमन त्रिपाठी (जीतेंद्र कुमार) की. दोनो समलैंगिक हैं और एक दूसरे से गहरा प्यार करते हैं. अमन त्रिपाठी का लंबा चैड़ा परिवार है, जो कि इलहाबाद में रहता है. अमन के पिता शंकर त्रिपाठी (गजराज राव) वैज्ञानिक हैं. उनकी मां सुनयना (नीना गुप्ता) घरेलू महिला हैं. चाचा चमन (मनु रिषि) एडवोकेट और चाची (सुनीता राजभर) गृहिणी हैं. जबकि चचेरी बहन गॉगल अपनी शादी को लेकर परेशान है. बड़ी मुश्किल से गॉगल की शादी एक बुजुर्ग इंसान के साथ तय होती है. इस शादी में शामिल होने के लिए अमन भी कार्तिक के साथ पहुंचता है. पूरा त्रिपाठी परिवार शादी के लिए ट्रेन से बनारस जा रहा है. रास्ते में ट्रेन के अंदर कार्तिक और अमन को चुंबन करते देखकर शंकर त्रिपाठी को सदमा सा लग जाता है. शंकर अपनी तरफ से अमन को काफी कुछ समझाते हैं. बारात पहुंच जाती है. विवाह स्थल पर डांस के समय एक बार फिर सभी के सामने कार्तिक और अमन एक दूसरे को गले लगाकर किस कर लेते हैं. फिर कई घटनाक्रम तेजी से बदलते हैं. गॉगल की शादी टूट जाती है. गॉगल भागकर आत्महत्या करने का प्रयास करती है, पर कार्तिक उसे रोक लेता है. अमन की मां सुनयना, पंडित जी से कर्म-कांड करवा कर अमन का अंतिम संस्कार कर उसे नया जन्म देने की विधि भी करवाती है. उधर शंकर त्रिपाठी और उसने भाई चमन के बीच दूरी बढ़ जाती है. पारिवारिक कलह के बीच कई गड़े मुर्दे उखड़ते हैं. तो वहीं कुसुम (पंखुड़ी अवस्थी) की चालाक सलाह में फंस कर अमन ऐसा फंसते हैं कि नया घटनाक्रम पैदा होता है. अंततः शंकर त्रिपाठी अपने बेटे अमन को पूरी स्वतंत्रता दे देते हैं और फिर अमन व कार्तिक दिल्ली के लिए रवाना हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें- Love Aaj Kal : रिलीज से एक दिन पहले कार्तिक-सारा के इंटीमेट सीन पर चली कैंची

लेखन व निर्देशनः

फिल्मकार हितेश केवल्य ने हास्य व व्यंग के साथ अपनी इस फिल्म में इस बात पर जोर दिया है कि समलैंगिकता/ होमोसेक्सुआलिटी कोई बीमारी नहीं बल्कि कुदरत, प्रकृति है. जिससे आप नफरत नहीं कर सकते. फिल्मकार की उपलब्धि केवल उस स्थिति में नहीं है, जहां बौलीवुड पहले नहीं गया है. यह फिल्म कार्तिक (आयुष्मान खुराना) और अमन (जितेंद्र कुमार) को सिर्फ एक जोड़े के रूप में चित्रित कर रहा है, न कि ‘होमो‘ के रूप में. फिल्मकार ने समलैंगिकों की सैक्सुआलिटी पर जोर देने की बनिस्बत उनकी परिवार में स्वीकृति पर जोर दिया है. फिल्म में एक संवाद है कि ‘प्यार का कोई रंग नहीं होता.’ तो वहीं फिल्म पति और पत्नी,  पिता और पुत्र,  माता और बच्चों को लेकर कई प्रासंगिक सवाल उठाती है. एक बिंदु पर अमन पूछता है, “केवल बेटों को ही नायक बनने की आवश्यकता क्यों है? एक पिता एक बार के लिए क्यों नहीं हो सकता? ” फिल्म के कुछ संवाद काफी चुटीले हैं. फिल्म के कुछ सीन काफी अच्छे बन पड़े हैं. इंटरवल से पहले फिल्म काफी सशक्त है, मगर इंटरवल के बाद फिल्म शिथिल हो गयी है. क्लायमेक्स में निर्देशक पूरी तरह से हड़बड़ा गए हैं. क्लायमेक्स काफी गड़बड़ है. फिल्मकार ने क्लामेक्स में यह दिखाने की कोशिश की है कि सुप्रीम कोर्ट अब भारतीय संस्कार तय करने लगा है, जबकि ऐसा नहीं है. 377 खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान नहीं लिया था.

अभिनयः

कार्तिक के किरदार को आयुष्मान खुराना ने अपने शानदार अभिनय से जीवंतता प्रदान की है. उन्होने ‘गे’ किरदार को निभाने का खतरा उठाने के साथ उसे उत्कृष्टता के साथ अंजाम तक पहुंचाया भी है. यह उनके अभिनय का कमाल है कि उनका समलैंगिक किरदार किसी भी मोड़ पर दर्शकों को विरक्त नहीं करता है. अमन के किरदार में जीतेंद्र कुमार ने भी काफी सहज अभिनय कर साबित किया है कि उनके अंदर अभिनय को लेकर काफी संभावनाएं हैं. मातापिता के किरदार में नीना गुप्ता और गजराज राव की केमिस्ट्री जबरदस्त है. गॉगल के किरदार में मानवी गागरू लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रही है.

ये भी पढ़ें- मलंगः “निराश करती फिल्म”

स्टाइलिश दिखने के लिए अपनाएं आयुष्मान खुराना के ये 4 लुक्स…

बौलीवुड इंडस्ट्री के औल राउंडर कहे जाने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना एक्टिंग के साथ-साथ फैशन में भी अपने जलवे बिखेर रहे हैं. आयुष्मान खुराना अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के लिए अक्सर अपनी स्टाइलिश फोटोज शेयर करते रहते हैं. आइए देखते हैं उनके कुछ लुक्स जो आप अपनी रियल लाइफ में ट्राय कर सकते हैं…

  1. ओरेंज बार इन द कार…

हाल फिलहाल उनकी लेटेस्ट फोटो सामने आई है जिसमें उनहोनें लाईट पिंक कलर की प्रिंटिड टी-शर्ट और ट्राउसर के साथ ओरेंज कलर का लौंग कोट पहन रखा है, साथ ही में उन्होनें कैप्शन में लिखा है कि “ओरेंज बार इन द कार”. इस फोटो में आयुष्मान काफी अच्छे और ट्रेंडी लुक में नज़र आ रहें हैं. आप सब भी आयुष्मान का यह लुक किसी भी कैज़ुएल पार्टी में ओरों से बहतर और ट्रेंडी दिखने के लिए ट्राई कर सकते हैं.

 

View this post on Instagram

 

Orange bar in the car.

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on

2. कलरफुल कपड़ों का ट्रेंड…

जहां 90 के दशक में गोविंदा जैसे बड़े अभिनेता ने रंग-बिरंगे कपड़े पहने बडे पर्दे पर नज़र आते थे वहीं आयुष्मान की एक लेटेस्ट फोटो सामने आई है जिसमें उन्होनें कलरफुल जैकेट के साथ कलरफुल लोअर पहन रखा है. ऐसा लगता है कि आयुष्मान फिर से वही पुराना ट्रेंड वापस लाना चाहते हैं. फैंस ने इस फोटो को काफी पसंद किया है और काफी अच्छे कमेंटस भी किए हैं. आप इस लुक को कहीं भी अपने डेली यूज़ में ट्राई कर सकते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on

3. आप भी ट्राई कर सकते हैं आयुष्मान का औफिस लुक…

औफिस जाने वाले लोगों को अक्सर समझ नहीं आता कि उन्हे औफिस में किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए जिनसे वे और स्टाइलिश दिख सकते हैं. आयुष्मान का एक औफिशियल लुक भी सामने आया है जिसमें उन्होनें व्हाइट कलर की शर्ट, ब्लैक कलर की वी-नैक स्वैटर और क्रीम कलर का कोट पहना हुआ है. आयुष्मान इस लुक में काफी स्टाइलिश नजर आ रहें हैं, तो अगर आप भी अपने औफिस में स्टाइलिश नजर आना चाहते है तो आप भी आयुष्मान के इस लुक को ट्राई कर सकते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on

4. कौलेज जाने वाले यंगस्टर्स करें आयुष्मान का ये लुक ट्राई…

आयुष्मान का एक कौलेज लुक भी देखने को मिला है जिसमें वे एक किताब पड़ते नजर आ रहे है. इस फोटो में आयुष्मान ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट के ऊपर ब्लैक और रेड कलर की प्रिंटेड शर्ट पहन रखी है. कौलेज जाने वाले युवा अपने पहनावे को ले कर काफी सोच विचार करते हैं ताकी वे अपने कौलेज में ओर ज्यादा स्टाइलिश और ट्रेंडी दिख सकें.

 

View this post on Instagram

 

#WorldBookDay

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on

बता दें कि आयुष्मान बेहतरीन एक्टर होने के साथ एक अच्छे सिंगर, पोएट, और टेलिविजन होस्ट भी हैं. आयुष्मान ने अपने अब तक के करियर में कई सारे अवार्डस भी जीते हैं जिनमें से तीन फिल्म फेयर अवार्ड भी शामिल हैं. वो जल्द ही फिल्म आर्टिक्ल 15 में नजर आएंगे, जिसमें वो एक पुलिस औफिसर का किरदार निभा रहे हैं.

आयुष्मान की ‘Article 15’ का ट्रेलर देख फैंस हुए Shocked, लिखी ये बात

अपनी फिल्मों के लिए हमेशा अलग पहचान बनाने वाले आयुष्मान खुराना अपनी नई फिल्म के साथ तैयार है. हाल ही में उनकी अगली फिल्म ‘आर्टिकल 15’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस ट्रेलर को जिसने भी देखा वो दंग रह गया. इस ट्रेलर में आयुष्मान पुलिस की वर्दी में लोगों को आज की वास्तविक स्थिती से रुबरु करा रहे हैं. ट्रेलर में देश में व्याप्त धर्म, जाति, ऊंच-नीच के भेदभाव का फर्क बड़ी ही बारीकी से दिखाया गया है. फिल्म का ट्रेलर दर्शकों की नब्ज को पकड़ने में कामयाब रहा और आयुष्मान खुराना को इसके लिए सोशल मीडिया पर खूब तारीफें मिल रही है.

और फिल्मों से अलग हैं ‘आर्टिकल 15′ का ट्रेलर

इस ‘आर्टिकल 15’ के ट्रेलर की चर्चा का मुख्य कारण ये भी है की इस ट्रेलर में फिल्म के ज्यादा सीन ना दिखाते हुए इसको औडियन्स के ऊपर छोड़ दिया है की यदि आप भी धर्म, जाति, ऊंच-नीच के भेदभाव का फर्क करते है तो ये ट्रेलर आपके लिए नहीं हैं. आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर सामाजिक मुद्दा अपनी फिल्म के जरिए उठाया है और इस बार भी वो दर्शकों को इंप्रेस करने में सफल हो गए है.

ये भी पढ़ें- ‘हेट स्टोरी’ गर्ल का हौट बिकनी अवतार, फोटोज 

 

ये भी पढ़ें- गरमी में दिखा ‘Bigg Boss’ की एक्स कंटेस्टेंट का 

ट्रेलर देख फैंस हुए भावुक

आयुष्मान खुराना के फैंस उनसे कितना प्यार करते है ये बात इसी से साफ होती है की  ट्रेलर को देखने के बाद एक फैन ने लिखा, ‘आर्टिकल 15 मूवी का ट्रेलर देख कर थोड़ा भावुक हो गया हूं धन्यवाद आयुष्मान खुराना जो आपने इस मुद्दे को अपनी फिल्म के माध्यम से उठाया।’ ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’.

एक और फैन ने लिखा, “भैय्या मैं जाति से ब्राह्मण हूँ लेकिन जातिवादी नहीं, आपकी मूवी का ट्रेलर देखा जो बहुत अच्छा है” कड़वी सच्चाई बताई है इसमें’.

ये भी पढ़ें- एकता कपूर की “रागिनी” का मालदीव वेकेशन, देखें फोटोज

समाजिक मुद्दे उठा कर जीता लोगों का दिल

‘विक्की डोनर’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘बधाई हो’, ‘दम लगा के हईशा’, ‘अंधाधुन’ जैसी समाजिक फिल्में बनाके आयुष्मान खुराना सबका दिल जीत चुके हैं. उनकी अगली फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान: 100 प्रतिशत प्राकृतिक प्यार की कहानी’ का टीजर रिलीज हो चुका है अगले साल ये फिल्म धमाका मचाएंगी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें