⚲

ऐश्वर्या शर्मा ने शेयर की मालदीप बीच की फोटो, पति ने की जमकर तारीफ

टीवी की दुनिया में सबसे चर्चित एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा को आज कौन नहीं जानता है. सीरियल गुम है किसी के प्यार में से लोकप्रियता हासिल कर सबके दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस इन दिनो सोशल मीडिया पर छाई हुई है. एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है जिसमें वह नो मेकअप लुक देती हुई दिखाई दी है. इन फोटो पर पति नील भट्ट ने जमकर कमेंट किए है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

आपको बता दें, कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों वेकेशन पर मालदीप में है. जहां की फोटोज एक्ट्रेस ने शेयर की है. बता दें, कि ऐश्वर्या इन दिनों खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ रही है. लेकिन अब कुछ समय निकाल कर वह छुट्टियां बीता रही है. एक्ट्रेस ने मालदीव का बीच लुक शेयर किया है जहां वह बेहद ही सिंपल और अट्रेक्टिव लग रही है.ऐश्वर्या ने व्हाइट ड्रेस कैरी की हुई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

ऐश्वर्या शर्मा ने इन फोटोज में अपना नो-मेकअप लुक दिखाया है. एक्ट्रेस ने व्हाइट ड्रेस के साथ सिर्फ यूनिक स्लीपर पहनी है. हालांकि, इस ड्रेस का बैक डिजाइन डीप कट में है. ऐश्वर्या शर्मा ने यहां पर एक से बढ़कर एक पोज दिए. हर तस्वीर में वह अपनी अदाएं दिखाती नजर आईं. इस फोटो में ऐश्वर्या शर्मा ने बालों में हाथ डालकर पोज दिया है. ऐश्वर्या शर्मा इस तस्वीर में अपनी सिंपल और खूबसूरत ड्रेस फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने एक हाथ से ड्रेस पकड़ रखी है. ऐश्वर्या शर्मा ने इन तस्वीरों के साथ यूनिक कैप्शन लिखा.

पति ने की तारीफ

एक्ट्रेस ने लिखा, ‘सुनहरे घंटे की चमक।’ सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या का ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है. ऐश्वर्या शर्मा की इन तस्वीरों पर नील भट्ट ने कमेंट किया है. नील ने फोटो पर लिखा, ‘मेरी गोल्डन गर्ल. श्वर्या की इन फोटोज को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं. कई फैंस ने एक्ट्रेस को ब्यूटीफुल बताया है, तो कुछ फैंस ने ऐश्वर्या को गॉर्जियस लिखा है.

जब मॉल के बाहर अर्चना से टकराई ऐश्वर्या शर्मा, दोनों खुशी से हुए पागल

इन दिनों रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 टीवी पर टेलिकास्ट हो रहा है शो के चर्चे हो रहे है. इस शो की शूटिंग कुछ दिन पहले अर्जेनटीना में हुई थी. जहां अर्चना गौतम और ऐश्वर्या शर्मा भी कंटेस्टेंट है. इस शो की शूटिंग के दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई. सोशल मीडिया पर दोनों की ढेर सारी रील्स है जो कि शेयर होती रहती है. हाल ही में अर्चना गौतम और ऐश्वर्या को मुबंई मॉल के बाहर देखा गया. जहां दोनों एक-दूसरे को देख उछल पड़ी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें, कि पहले अर्चना गौतम ने ऐश्वर्या शर्मा को मॉल के बाहर देखा. देखते ही वो दोनों आपस में उछल पड़े. एक दूसरे को गले लगाया. दोनों का एक वीडियो विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में अर्चना गौतम पैपराजी को देखकर उनकी तरफ आने लगती हैं. रेड आउटफिट में अर्चना काफी सुंदर लग रही हैं. वह पैपराजी को देखते ही बोलती हैं कि अरे भाईया मैं तो आने में हमेशा लेट हो जाती हूं. इसके बाद वहीं पर अर्चना गौतम को ऐश्वर्या शर्मा दिख जाती हैं और वह भागकर अपनी दोस्त के गले लग जाती हैं. इस मौके पर दोनों ही एक दूसरे से हाल-चाल पूछती हैं. ऐश्वर्या शर्मा अर्चना को ‘हॉटी’ का टैग देते हुए पूछती हैं कि क्या तुम जिम जा रही हो? तब अर्चना बोलती हैं कि मैं रोज सोचती हूं कि कल से जिम जाऊंगी. कल से जाऊंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अर्चना गौतम और ऐश्वर्या शर्मा की दोस्ती को फैंस ने काफी पसंद किया है. दोनों का ये अंदाज देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने अर्चना की तारीफ करते हुए लिखा है, ‘मेरी क्यूटी पाई अर्चु.’ दूसरे ने लिखा, ‘अर्चु हमारी सब पर भारी.’ इसी तरह एक यूजर ने लिखा, ‘अरे भाईया दो दोस्त मिल गए.

बताते चले कि अर्चना गौतम को पॉपुलैरिटी बिग बॉस 16 से मिली. उन्होंने शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया था. अर्चना गौतम बिग बॉस में फिनाले तक पहुंचीं. उन्होंने शो में दोस्ती और लड़ाई सब कुछ किया. वहीं, अब बिग बॉस के 17वें सीजन में ऐश्वर्या शर्मा नजर आ सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस के मेकर्स ने ऐश्वर्या को अप्रोच किया है. इसके अलावा, खतरों के खिलाड़ी 13 के एक प्रोमो में भी बिग बॉस और ऐश्वर्या शर्मा की बातचीत दिखी.

 

GHKKPM: सुहागरात पर सत्या करेंगा बड़ा खुलासा, फूट-फूट कर रोएगी सई

इन दिनों गुम है किसी के प्यार में शो में अलग ही ट्रैक देखने को मिल रहा है शो में आने वाले मोड़ ने शो को हिट कर दिया है जी हां, अबतक शो में दिखाया गया है कि सत्या-सई की शादी हो चुकी है जिसके बाद सई गृह प्रवेश करेगी, लेकिन गृह प्रवेश में कुथ उलटा ही हो जाता है इस दौरान सई से कुछ गलती हो जाती है जिसके बाद सत्या की मां गुस्से से लाल हो जाती है जिसके बाद क्या आईए बताते है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

आपको बता दें, कि कहानी में सई का गृह प्रवेश होता है लेकिन जैसे ही सई चावल से भरा लौटा गिरने के लिए पैर आगे बढ़ाती है तभी सई को सावी का फोन आ गया. अब जब सावी का फोन आया है तो सई तो उठाती ही क्योंकि उसकी प्रॉयोरिटी तो सेट है. अब सई का आगे बढ़ा हुआ पैर वापस जमीन पर आ गया और सई सत्या को छोड़  कर गेट से दूर चली गई. ये दृश्य देख कर वहां खड़ीं सारी महिलाएं हैरान रह गईं. इस दौरान अंबा भड़क गई  कि नई दुल्हन उल्टे पैर वापस चली गई. वापस आकर सई ने इस रस्म को निभाया और घर में एंटर किया.

अब जैसे ही घर के अंदर सई संग सत्या का पैर पड़ा तो सत्या अचानक फिसल गया  और गिरते-गिरते बचा. जैसे ही सई ने सत्या को थामा उसके मुंह से सत्या की जगह विराट निकल गया. इसके बाद तो अंबा अपना गुस्सा नहीं रोक पाई और सई पर राशन पानी लेकर चढ़ गई. अब आने वाले एपिसोड में सई और सत्या के बीच कुछ ऐसी बातें होंगी जिससे कि उनका बॉन्ड स्ट्रॉन्ग हो जाएगा. दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ जाएंगे. दोनों को फिलहाल जेलअप होने में समय लगेगा. अब शो में सई और सत्या कमरे के कोने बांट लेंगे, वहीं सत्या एक बॉक्स सई के सामने खोलेगा. जिसमें उसका सीक्रेट होगा.

GHKKPM: मेकर्स के लिए बुरी खबर, क्या शो को अलविदा कहेंगी पाखी !

‘गुम है किसी के प्यार में’ इन दिनों शो की टीआरपी रेस में चल रहा है शो में हर दिन कुछ नए मोड़ आ रहे है जो कि शो को बेहतर बना रहे है लेकिन इसी बीच शो के मेकर्स और फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही बताया जा रहा है कि पाखी के रोल में एश्वर्या शर्मा जल्द ही शो को अलविदा कहेंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

आपको बता दें, कि एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि एश्वर्या शर्मा शो को अलविदा कहेंगी. इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि ऐश्वर्या ने अपना आखिरी एपिसोड भी शूट कर लिया है और वह जल्द ही गुम है किसी के प्यार में (Gum Hai Kisi ke Pyar Mein) को अलविदा कह देगी. हालांकि, अब तक इस खबर से जुड़ा कोई कंफर्मेशन नहीं आया है. वहीं, अब फैंस ऐश्वर्या या फिर मेकर्स के ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार कर रहे हैं. इतना ही नहीं, ऐश्वर्या के फेरवेल की तस्वीरें भी सामने आ जाएंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सेकेंड लीड कैरेक्टर निभा रही हैं. सीरियल में उनके किरदार का नाम पत्रलेखा है, जो विराट की दूसरी पत्नी है. शुरुआती दिनों में ऐश्वर्या शर्मा का कैरेक्टर निगेटिव था. फैंस उन्हें असली विलेन के रूप में देखते थे, जिस वजह से वह कई बार ट्रोल भी हुई हैं. मेकर्स ने धीरे-धीरे इस कैरेक्टर को भी ठीक कर दिया गया. बीते कुछ दिनों से ऐश्वर्या शर्मा का ट्रैक ठीक कर दिया गया था. हालांकि, अब एक्ट्रेस ने इस शो को छोड़कर फैंस को झटका दिया है.

GHKKPM: ऐश्वर्या को यूजर ने दी मां ना बनने की बद्दुआ, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

गुम है किसी के प्यार (Gum Hai Kisi ke Pyar Mein) में सीरियल इऩ दिनों काफी हिट चल रहा है शो में आने वाले मोड़ को बेहतर बना रहे है, शो में हर दिन एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है जी हां, पत्रलेखा स्टार ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) इन दिनों काफी चर्चा में चल रही है शो में वो एक बच्चे की मां है लेकिन असल जिंदगी में उन्हे मां ना बनने के कमेंट्स किए जा रहे है हाल ही में एक यूजर ने उन्हे मां ना बनने की बद्दुआ दी है.

आपको बता दें, कि शो में आने वाले मोड़ को लेकर सो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है शो को ही उनके कास्ट एक्टर्स को भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है बीते दिन ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसे लेकर फैंस ने तो उनकी जमकर तारीफ की. लेकिन कई यूजर्स उन्हें ट्रोल करते दिखाई दिये. एक सोशल मीडिया यूजर ने ऐश्वर्या शर्मा के लिए असल जिंदगी में ‘मां न बन पाने की’ कामना की. हालांकि उस यूजर को जवाब देने में खुद ऐश्वर्या शर्मा भी पीछे नहीं हटीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vihan Verma (@vihansometimes)

ऐश्वर्या शर्मा के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “भगवान आपको शो से बाहर मां बनने से वंचित रखे.” इस बात का जवाब देते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने लिखा, “भगवान आपको मानसिक शांति अता करें. आप हमेशा अपनी जिंदगी में खुश रहो और आपको आपकी जिंदगी में ढेर सारे बच्चे मिलें. गुड लक.” हालांकि ऐश्वर्या शर्मा और ट्रोल्स की लड़ाई यहीं नहीं रुकी. एक यूजर ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ एक्ट्रेस को ‘फेकनेस की दुकान’ कहा, साथ ही लिखा, “तुझे और तेरे पति को इतनी बद्दुआ मिल रही है. छोड़ ना सीरियल और लेकर जा अपने पति को.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

इस यूजर का जवाब देने से भी ‘गुम है किसी के प्यार में’ की ऐश्वर्या शर्मा पीछे नहीं हटीं. उन्होंने जवाब में लिखा, “आपकी बद्दुआ और गालियां हम लेंगे ही नहीं तो लगेगी कहां से. आप बस खुद के लिए दुआ कीजिए.” ऐश्वर्या शर्मा के कई जवाबों के बाद भी यूजर नहीं रुकी और उसने आगे लिखा, “बताओ क्यों नील और आयशा का इंटरव्यू नहीं होने देती हो. कितना जलती हो. ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने उस यूजर का जवाब देते हुए लिखा, “आपकी तरह दूसरों की जिंदगी में टांग अड़ाने की आदत नहीं है ना. वो काम आपका है और आप ही पूछ लीजिए. गुड लक डार्लिंग.”

GHKKPM: विनायक को लेकर भागेंगी पाखी, विराट पर लगेगा इल्जाम

घूम है किसी के प्यार में में एक दिलचस्प मोड़ आया है. आयशा सिंह ने शो में सई की भूमिका निभाई है और विराट के रूप में नील भट्ट और पाखी के रूप में ऐश्वर्या शर्मा के साथ राज कर रही हैं. अब तक, हमने सई को विनायक के बारे में उससे सच्चाई छिपाने के लिए विराट को फटकार लगाते देखा है. वह पाखी सहित सभी को विनायक के विनू होने की सच्चाई बताने के लिए उसे 72 घंटे का अल्टीमेटम देती है. हालांकि, विराट ऐसा करने में नाकाम नजर आते हैं. और अब, हर कोई सच्चाई को सबसे चौंकाने वाले तरीके से सीखेगा.

पाखी विनायक के साथ भाग जाती है और उसके साथ छेड़छाड़ करती है

घूम रहे हैं प्यार में अक्सर सुर्खियां में रहता हैं. शो के चल रहे ट्रैक ने प्रशंसकों को नाराज कर दिया है. जिस तरह से ट्रैक आगे बढ़ा है उससे आयशा सिंह के बहुत सारे प्रशंसक नाखुश हैं. पाखी विनायक के विनू होने से अनजान थी और उसके गर्भ को निकाले जाने के बाद एक और आघात से भी पीड़ित थी. और अब, पाखी (ऐश्वर्या शर्मा) वास्तव में विनायक के साथ भाग गई है.

उसने अपना और विनू दोनों का फोन घर पर ही छोड़ दिया है और उनके पासपोर्ट भी ले लिए हैं. वह देश छोड़कर लंदन जाने की योजना बना रही है. जब विनायक उससे सवाल करता है, पाखी एक जादूगरनी के बारे में एक कहानी बुनती है जो एक रानी के बेटे को चुराने की कोशिश कर रही है. खैर, जिस तरह से पाखी सबको बरगलाने में लगी है. और अब, उसने विनू के साथ छेड़छाड़ भी की है, जबकि उसके साथ फरार होने से प्रशंसकों में काफी गुस्सा है.

सई ने विराट को उसके साथ छेड़छाड़ करने के लिए फटकार लगाई. वह विराट (नील भट्ट) को दोषी ठहराती है और उस पर पाखी के साथ योजना बनाने और उसे दूर करने का आरोप लगाती है. जब वह मासूमियत का दावा करता है तो वह उस पर विश्वास करने से इंकार कर देती है. और इस सब के बीच, विराट भी साईं से प्यार करने की बात लगभग कबूल कर लेता है। वह उसकी बात सुनने से इंकार कर देती है. और अब, घूम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में एक बुरा प्रदर्शन होने वाला है. सई उस स्थान पर पहुंच जाएगी जहां पाखी है और वह विनू को वापस लेने की चुनौती देगी. पाखी के पास बंदूक है.विराट तब आता है जब पाखी खुद को गोली मारने की धमकी देती है

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें