⚲

फिर वायरल हुआ जैड हदीद और आकांक्षा पुरी का Kiss video, लोगों ने किया ट्रोल

बिग बॉस ओटीटी 2 भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन कंटेस्टेंट अब भी चर्चा में बने हुए है. शो के बाद जैड-हदीद और आकांक्षा पुरी एक साथ एक पार्टी में नजर आए. जहां उन्होने एक बार फिर सबके सामने किस करते हुए देखा गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों ही मीडिया के सामने किस करते दिखे है और लोग इनकी वीडियो देख उन्हे जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे है.

आपको बता दें, कि जैड-हदीद ने और आकांक्षा पुरी ने शो में लगभग 30 सैकेंड का लिप-लॉक किस किया था. जो कि टेलिवीजन पर दिखाया गया था. दोनों ने काफी देर तक एक दूसरे को किस करते रहे थे. जिसके बाद उन्हे सलमान खान से अच्छी खासी सुननी भी पड़ी थी. जिसके बाद जैड ने सभी से माफी भी मांगी थी, लेकिन अब एक फिर दोनों कंटेस्टेंट पलक पुरसवानी की बर्थ डे पार्टी में नजर आए. जहां उन्होने सबके सामने एक दूसरे किस किया. जो कि मीडिया की हेडलाइन बन चुकी है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये किस उन्होने एक -दूसरे के गाल पर किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mj حديد (@jadhadid)

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट करते दिखें, कुछ ने तारीफ की तो कई ने ट्रोल किया. हालांकि आपको बता दें, कि विदेशी कंटेस्टेंट जैड-हदीद एक बेटी के पिता है. वह तलाकशुदा है. जबकि आकांक्षा पुरी टीवी एक्ट्रर पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड है. दोनों की सगाई तक हो चुकी थी. मगर बिग बॉस 13 के दौरान पारस ने एक्ट्रेस से अपना रिश्ता तोड़ दिया था.

BB OTT 2: अब्दू को जबरन KISS करने पर ट्रोल हुई मनीषा रानी, उर्फी ने भी लगाई फटकार

इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 हर जगह छाया हुआ है दर्शकों को शो काफी पसंद आ रहा है वही, शो में हर दिन कुछ नया और हटकर देखने को मिल रहा है जिस वजह से दर्शक शो पर नजर गड़ाए रहते है. शो में इस हफ्ते कुछ ज्यादा ही हंगामा देखने को मिला है शो में एक तरफ मनीषा रानी छाई हुई है तो दूसरी तरफ जद हदीद और अकांक्षा पुरी का किसिंग सीन इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है लेकिन ऐसा ही कुछ मनीषा रानी ने अब्दू रोजिक के साथ करती नजर आई है. जिसे देख एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने पोस्ट करके उन्हे फटकार लगाई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

आपको बता दें, कि अकांक्षा पुरी और जद हदीद ने सभी के सामने एक-दूसरे को किस किया था, जिसके बाद दोनों को अपनी इस हरकत के लिए ट्रोल होना पड़ा था, इसके बाद सलमान खान ने भी दोनों खब फटकार लगाई थी. अब इसके बाद मनीषा रानी कुछ ऐसा करती नजर आई है जिन्हे उनकी हरकत के लिए एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने भी फटकारा है. जी हां, मनीषा रानी ने अब्दू को जबरन किस किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है इस वीडियो के लिए मनीषा को ट्रोल भी होना पड़ा है साथ ही उर्फी जावेद ने मनीषा रानी के लिए एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है जिसमें उन्होने लिखा है कि ‘यह देखना बहुत असहज था. वह उसे जबरन क्यों किस रही थी? वह बच्चा नहीं है. सीमाओं में रहें लोग’)

abdurozik

बताते चलें कि उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में नजर आई थीं. इस दौरान उन्होंने सारी महफिल लूट ली थी. उर्फी जावेद को इसी वजह से बिग बॉस से काफी लगाव है. वो इस सीजन को शुरू से फॉलो कर रही हैं. बीते दिनों उन्होंने फुकरा इंसान को लेकर भी बयान दिया था. हाल ही में इस शो से आकांक्षा पुरी को निकाला गया है. उनसे पहले भी कई सितारे आउट हो चुके हैं. इस लिस्ट में पुनीत सुपरस्टार, पलक पुरसवानी और आलिया सिद्दीकी का नाम शामिल है. अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते बिग बॉस ओटीटी 2 से किसका पत्ता कटता है.

Bigg Boss OTT2: इमोशनल हुई मनीषा रानी, अब्दू के गले लगकर फूट-फूट कर रोई

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इन दिनों सुर्खियों में है सलमान खान कॉन्ट्रोवर्शियल शो खूब हिट चल रहा है शो में कभी लड़ाई,प्यार तो, इमोशनल साइड देखने को मिल रहा है. शो में अबतक अकांक्षा पुरी और जद हदीद के कीसिंग सीन हुए. जिससे दर्शक बिलकुल भी पसंद नहीं कर रहे है तो वही, दूसरी तरफ मनीषा रानी को रोते हुए देखा गया. जो शो में हमेशा मस्ती करती नजर आती है वह आधी रात को फूट-फूट के रोने लगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

आपको बता दें, कि मनीषा रानी लिविंग रूम में अकेले लेटी हुई थी, सभी घर की लाइट्स ऑफ हो गई थी. तभी मनीषा थोड़ी मायूस नजर आई औऱ आखों में आसू लिए थी, इतने में अब्दू रोजिक उनके पास आते है और उनसे रोने की वजह पूछते हैं, तब मनीषा रानी बताती हैं कि उन्हें अपने परिवार की याद आ रही हैं. ये बात सुनकर अब्दू रोजिक उन्हें अपने गले लगा लेते हैं और तभी वह फूट-फूटकर रोने लगती हैं. अब्दू उन्हें चुप करवाते हैं और उन्हें बोलते हैं कि मैं भी परिवार से दूर हूं. बता दें कि इस मोमेंट के बाद अचानक घर में साइरन बजने लगा और बिग बॉस ने अब्दू रोजिक को घर से बाहर आने का आदेश दिया. अब्दू अब बिग बॉस के घर से बाहर आ चुके हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

बताते चले कि इस हफ्ते बिग बॉस ओटीटी 2 के कुल सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में अटके हुए हैं. अभिषेक मल्हान और पूजा भट्ट को छोड़ कर मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे, फलक नाज, अविनाश सचदेव, जिया शंकर, सायरस और जेड हदीद नॉमिनेशन में अटक गए हैं. इन सातों में से कोई एक अब इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर हो जाएगा.

Mika ki Votti: आकांक्षा पुरी को टक्कर देंगी ये हसीनाएं, हाथ से छीन लेंगी वरमाला

स्टार भारत का टीवी रियलिटी शो मिक्का दी वोटी अपने फिनाले के काफी ज्यादा करीब आ चुका है. जल्द ही इस शो का फिनाले होने वाला है. जल्द ही मीका सिंह दुनिया के सामने अपनी दुल्हन का चयन करेंगे.

बता दें कि मीका के स्वंयवर में 11 हसीनाओं का चयन हुआ था, जिसमें 3 हसीनाओं ने फाइनल में जगह बना लिया है. इस शो का फाइनल शूटिंग हो रहा है. जल्द ही फाइऩलिस्ट का नाम बता दिया जाएगा.

बिग बॉस स्टार पारस छाबड़ा कि एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी मीका सिंह के साथ शादी के लिए हां कर दी हैं और मीका पर अपना हक जताती नजर आ रही है. जब से आकांक्षा पुरी ने स्वंयवर में एंट्री मारी हैं ,तबसे अपनी जगह बनानी शुरू कर दी हैं.

बता दें कि आकांक्षा पुरी और मीका सिंह का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा हैं. खबर है कि वह पहले भी एक दूसरे को डेट कर चुके हैं. वहीं पंजाबी कुडी नीत ने भी अपनी दगह बना ली है. टॉप फाइनलिस्ट में जगह बना ली है.

वहीं प्रन्तिका दास ने भी फाइनलिस्ट में जगह बना ली  है. उन्होंने अपने हुस्न की वजह से टॉप 3 में जगह बनाई हैं. भले ही 3 फाइनलिस्ट है लेकिन मीका सिंह अब अपनी शादी को लेकर कंफ्यूज हो चुके हैं. इससे पहले भी मीका सिंह कई सारी लड़कियों को लेकर चर्चा में आ गए हैं.

राखी सावंत को लेकर भी मीका सिंह का नाम चर्चा में आ चुका है. मीका सिंह अपनी शादी को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हैं. जिसे खूब लोग पसंद कर रहे हैं.

मीका सिंह को उनके गाने के लिए पसंद किया जा रहा है हमेशा से. मीका के गाने लोगों के दिल पर छाए रहते हैं. हालांकि मीका अभी तक शादी नहीं किए हैं. अब उनके फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें