Celebrity News–
ठग सुकेश का नया शिगूफा
जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक चिट्ठी को ले कर दावा किया है कि उस ने आइटम डांसर नोरा फतेही के लिए मोरक्को के कैसाब्लांका में घर खरीदने के लिए करोड़ों रुपए दिए थे.
इस चिट्ठी के बड़े हिस्से में सुकेश और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के रिश्ते के बारे में लिखा है और सुकेश का आरोप है कि नोरा फतेही इस रिश्ते से जलती थी और दिन में 10 बार तक फोन कर के जैकलिन से रिश्ता खत्म कर के अपने लाइफस्टाइल के लिए पैसे मांगती थी.
सुकेश चंद्रशेखर एक ठग है, जो लोगों को झांसा दे कर उन से पैसे ऐंठता था. उस पर बड़े लोगों और नेताओं के नाम का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपए की ठगी करने के आरोप हैं.
***
बादशाह की दूसरी शादी भी टूटी
रैपर और सिंगर बादशाह ने ईशा रिखी से 5 महीने पहले शादी की थी, और अब तलाक का ऐलान कर दिया है. कहते हैं कि बादशाह ने ईशा रिखी से गुपचुप तरीके से शादी की थी, लेकिन मार्च, 2026 में ईशा की मां ने सोशल मीडिया पर उन की शादी की तसवीरें शेयर कर दी थीं, जिस से सब को शादी की खबर हो गई.
बादशाह की यह दूसरी शादी थी. इस से पहले उन्होंने जैस्मिन मसीह से शादी की थी. बादशाह ने एक इंटरव्यू में तलाक की वजह बताई थी. उन्हें और जैस्मिन को इसलिए अलग होना पड़ा था, क्योंकि वह रिश्ता उन की बेटी के लिए सही नहीं था. बादशाह के मुताबिक, वे बहुत बार बेटी से नहीं मिल पाते थे क्योंकि जैस्मिन लंदन में रहती हैं.
***
‘लव एंड वार’ का इंतजार खत्म
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वार’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल को पहली बार एकसाथ देखने के लिए लोग काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. अब यह फिल्म बन कर तैयार हो चुकी है और इस की रिलीज की तारीख भी आ गई है. प्रेम त्रिकोण पर बनी यह फिल्म अगले साल 2027 के गणतंत्र दिवस से पहले 21 जनवरी को सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा.
फिल्म ‘लव एंड वार’ प्रेम और युद्ध के बैकग्राउंड पर बनी कहानी से जुड़ी फिल्म बताई जा रही है और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म पूरी तरह संजय लीला भंसाली के स्टाइल पर खरी उतरेगी.
***
शालिनी पांडे के वीडियो पर बवाल
रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ की हीरोइन शालिनी पांडे का सोशल मीडिया पर एक वीडियो दिखाया जा रहा है, जिस में उन्हें टौपलैस दिखाया गया है, जिस पर शालिनी ने कड़ा एतराज जताया है.
शालीन पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान में लिखा, ‘मैं अपने एक फेक, एआई जनरेटेड वीडियो के बारे में बात करना चाहती हूं जो अभी औनलाइन फैल रहा है. यह वीडियो पूरी तरह से बनावटी है और इस में मैं नहीं हूं. यह देखना बहुत परेशान करने वाला है कि टैक्नोलौजी का इस्तेमाल लोगों, खासकर महिलाओं को निशाना बनाने और उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए इस तरह किया जा रहा है.’
शालिनी पांडे ने साल 2017 की एक तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और हाल ही में वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट के साथ फिल्म ‘राहुकेतु’ में दिखाई दी थीं. Celebrity News




