Celebrity News-

संजय दत्त के नाइट क्लब में लफड़ा

फिल्म हीरो संजय दत्त का महाराष्ट्र के पुणे शहर में बौल्र नाम का एक नाइट क्लब है, जो विवादों में घिर गया है. ‘फोनोग्राफिक परफौर्मैंस लिमिटेड’ (पीपीएल) इंडिया ने बौम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की है कि इस क्लब में बिना इजाजत के कौपीराइट वाले संगीत का इस्तेमाल किया जा रहा था.

पीपीएल कौपीराइट वाले साउंड रिकौर्डिंग के लिए लाइसैंसिंग का काम देखती है. जब इस के एक प्रतिनिधि ने नाइटक्लब का दौरा किया और पाया कि वहां उन के कलैक्शन के कई गाने सार्वजनिक रूप से बजाए जा रहे थे. इस मामले में जिन गानों का जिक्र है, उन में ‘बदतमीज दिल’, ‘मौजा ही मौजा’, ‘दर्द ए डिस्को’, ‘ओ साकीसाकी’ और ‘दस बहाने’ शामिल हैं. इसी तरह और भी गाने थे, जिन्हें बजाने का क्लब ने पहले लाइसैंस लिया था, पर बाद में एक्सपायर होने पर उस लाइसैंस को रिन्यू नहीं कराया गया.

याद रहे कि कौपीराइट वाले संगीत का बिना मंजूरी के लगातार इस्तेमाल करने पर गंभीर कानूनी नतीजे हो सकते हैं.

****

तापसी और कंगना का नया झगड़ा

तापसी पन्नू और कंगना राणावत में पिछले 8 साल से छत्तीस का आंकड़ा रहा है. दोनों किसी न किसी मुद्दे पर उलझ  जाती हैं और फिर यह झगड़ा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है.

यह हालिया झगड़ा तब शुरू हुआ जब अपनी फिल्म ‘गांधारी’ के प्रमोशन के दौरान तापसी पन्नू से एक इवैंट में पूछा गया था कि क्या उन की कंगना के साथ सुलह हो गई है?

इस सवाल के जवाब में तापसी पन्नू बोलीं, ‘मैं उन से नहीं मिली हूं. जब ये मसले शुरू हुए थे, तब भी मैं उन से नहीं मिली थी और अभी भी नहीं मिली हूं. उन के बारे में मेरी राय मेरी परवरिश, मेरे बात करने के तरीके और चीजों को देखने के मेरे नजरिए को दिखाती है, और वे अपनी राय पर कायम हैं. इसलिए, मुझे लगता है कि यह देखने और तय करने के लिए काफी है कि कौन कहां से आता है.’

यह सुन कर कंगना राणावत का पारा हाई हो गया और उन्होंने लिखा, ‘एक ‘सस्ती कौपी’ अपनी आने वाली बी ग्रेड फिल्म के साथ घूम रही है, लेकिन हमेशा की तरह मीडिया में चर्चा का मुख्य केंद्र कंगना राणावत ही है. आज उसने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए मेरे मातापिता और मेरी परवरिश का मजाक उड़ाया.

‘मुझे लगता है कि सभी मांबाप अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं और मैं कभी भी किसी बहस में मांबाप को नहीं घसीटती, लेकिन आज मैं उन के पैरेंट्स से भी पूछना चाहती हूं कि वे मेरे मांबाप की तरह किसी ओरिजिनल इनसान को जन्म क्यों नहीं दे पाए? एक सस्ती कौपी ही क्यों? आप की कोशिशों पर तरस आता है.’ Celebrity News

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...