Social Story: मैं 21 साल की लड़की हूं. मैं मध्य प्रदेश के एक गांव में रहती हूं. हमारे यहां सरकारी स्कूल में मु?ो पढ़ाने का मौका मिला है. इस के लिए मु?ो पैसे नहीं मिलते हैं, पर मु?ो पढ़ाने का शौक है तो मैं 12वीं जमात के बच्चों को विज्ञान पढ़ा देती हूं. उस जमात के कुछ बच्चे बड़े बदमाश हैं.
वे पढ़ाई से ज्यादा लड़कियों पर ध्यान देते हैं और भद्दे कमैंट्स करते हैं. इतने ज्यादा बेहूदा की हम सब का सिर शर्म से ?ाक जाता है. मैं ने उन्हें सम?ाया और प्रिंसिपल से शिकायत करने की धमकी भी दी पर वे बड़े ढीठ हैं. हम ऐसा क्या करें कि सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे, क्योंकि मैं नहीं चाहती कि किसी भी छात्र का कैरियर दांव पर लगे? यह हैरानी की बात है कि सरकारी स्कूल में पढ़ाने के पैसे ही न मिलें. अगर आप ठेके पर किसी टीचर के लिए पढ़ा रही हों तो उस से अपनी मेहनत के पैसे लें.
रही बात लड़कों के बरताव की तो पहले यह देखसम?ा लें कि लड़कियों को भी इस पर कोई एतराज है या नहीं और अगर है तो उन्हें प्रिंसिपल से शिकायत करने को कहें और इस में उन का साथ दें.
वैसे, आप घर पर भी साइंस की ट्यूशन पढ़ा सकती हैं. इस से स्कूल के ?ां?ाटों से बच जाएंगी और फीस भी मिलेगी. फोकट में ज्ञान बांटने से कोई फायदा नहीं
मैं 45 साल का शादीशुदा आदमी हूं और मेरे 2 बच्चे हैं. मेरी पत्नी की उम्र 40 साल है और अब वह सैक्स से दूर भागती है. जब भी रात को मेरा मन करता है तो वह थके होने का बहाना बना कर करवट बदल लेती है. कभीकभार तो मु?ो बहुत ज्यादा गुस्सा आता है और दिल करता है कि कहीं किसी और औरत से चक्कर चला लूं, पर बाद में मु?ो महसूस होता है कि यह गलत है. मैं ऐसा क्या करूं कि मेरी पत्नी को मेरी जिस्मानी भूख की सम?ा आ जाए?
कुछ औरतों में बढ़ती उम्र में सैक्स में दिलचस्पी न रह जाना कुदरती बात है, जिस की अपनी वजहें भी होती हैं मसलन बच्चों व घर की जिम्मेदारियां, सेहत से ताल्लुक रखते मसले और इस से भी ज्यादा अहम पति यानी आप का रोल जो भूखे भेडि़ए की तरह महज अपने मजे के लिए बीवी पर टूट पड़ते हैं. उस की संतुष्टि और इच्छा से कोई वास्ता न रखने की भूल की कीमत कभीकभी इसी तरह चुकाना पड़ती है, लेकिन यह बहुत बड़ी समस्या नहीं है.
पत्नी की दिलचस्पी सैक्स में पैदा करें, उस के साथ घूमेफिरें, उस से बातें करें, चुहलबाजी करें और फोरप्ले पर खास ध्यान दें. इस पर भी बात न बने तो किसी काबिल डाक्टर को दिखाएं. इधरउधर मुंह मारने से समस्या हल होने के बजाय और बढ़ भी सकती है.
मेरी उम्र 25 साल है. मेरी अभी शादी नहीं हुई है, पर एक दोस्त है जो मेरे साथ जिस्मानी रिश्ता बना चुकी है. हाल ही में मु?ो पता चला कि वह और भी कई लड़कों से दोस्ती किए हुए है और उन के साथ घूमनेफिरने जाती है. पूछने पर मुकर जाती है.
मैं उस से बहुत ज्यादा प्यार करता हूं, पर उस की इन बातों से मु?ा में बहुत ज्यादा तनाव रहने लगा है. मु?ो क्या करना चाहिए? आप बजाय सीरियस होने के अपनी गर्लफ्रैंड की तरह जिंदगी के मजे लूटें और अगर ऐसा करने में खुद को नाकाम पाते हैं तो धीरेधीरे उस से किनारा कर लें. लेकिन उस की निजी जिंदगी में दखल दे कर न उसे परेशान करें और न ही खुद के लिए टैंशन लें.
इस के बाद भी दिलोदिमाग से वह लड़की न निकले तो उसे सम?ाने की कोशिश करें. शायद वह रास्ते पर आ जाए, बशर्ते उस के बारे में आपको जो पता चला है, उस में हकीकत हो.




