News Story.एलैक्सा पर ‘रिमझिम गिरे सावन...’ गाना बज रहा था. अनामिका ने पिंक शौर्ट्स और ब्लू टीशर्ट पहनी हुई थी. वह अपनी रसोई में पकौड़े बना रही थी. आज उस की और विजय की पकौड़ा डेट थी और साथ ही उन्हें अपने रोड ट्रिप पर डिस्कस भी करना था.

विजय डाइनिंग टेबल पर बैठा गरमागरम पकौड़ों का बेसब्री से इंतजार कर रहा था.

‘‘अरे अनामिकाजी, कहां रह गए प्याज और आलू के खस्ता पकौड़े. या सिर्फ चटनी से ही काम चलाना पड़ेगा,’’ विजय ने इमली की चटनी चाटते हुए कहा.

‘‘वेट प्लीज, और हां, इंतजार का फल मीठा होता है,’’ कहते हुए अनामिका आई. उस के एक हाथ में पकौड़ों की प्लेट और दूसरे हाथ मे कोल्डड्रिंक की बोतल थी.

‘‘और हां जनाब, पकौड़े खा कर बरतन आप को धोने हैं,’’ कहते हुए जैसे ही अनामिका पास आई तो विजय ने उसे किस किया और बोला, ‘‘सब्र का फल भले ही मीठा होता होगा, पर इस रिम?िम बारिश में नमकीन खाने का कहना ही क्या,’’ इतना कह कर उस ने एक गरम पकौड़ा मुंह में रख लिया और फिर ‘फूंफूं’ करता हुआ बोला, ‘‘हाय, कभी बेसब्रा नहीं होना चाहिए, मुंह जल जाता है.’’

https://youtube.com/shorts/c3EQN3Xpf1g?si=ALW0I-BdzNGW1UqQ

इतना सुनते ही अनामिका हंस पड़ी, ‘‘तुम्हारे साथ ऐसा ही होना चाहिए. वैसे, एक बात बताओ मेरे बुद्धूराम, तुम ने हमारे खजुराहो ट्रिप का क्या प्लान बनाया है?’’

‘‘चलो, दिल्ली से खजुराहो कार ट्रिप का पैट्रोल बजट देखते हैं. दिल्ली से खजुराहो की दूरी तकरीबन 667 किलोमीटर है और हम बुंदेलखंड एक्सप्रैसवे से हो कर जाने वाले इस रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक ड्राइव में हम 10 से 11 घंटे में वहां पहुंच जाएंगे. हमारा पैट्रोल, टोल टैक्स, पार्किंग चार्ज और खानेपीने का खर्च अंदाजन 13,500 रुपए आ सकता है. चूंकि हमारी गाड़ी 13 साल पुरानी है, तो पैट्रोल खर्च में उन्नीसबीस का फर्क हो सकता है,’’ विजय ने कहा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...