Hindi Story. वह एक बरसाती नदी थी, जो 2 गांवों के बीच बहती थी. नदी के उत्तरी किनारे पर एक लड़की कपड़े धोने के लिए आती थी.

वह लड़की गोरीचिट्टी, गोल चेहरे और बड़ीबड़ी आंखों वाली थी. उस का चेहरा हमेशा हंसतामुसकराता लगता.

नदी के दक्षिणी किनारे पर एक लड़का गायभैंसें चराने आता था. एक दिन नदी के उत्तरी किनारे पर वह लड़की कपड़े धो रही थी.

लड़का अपनी भैंसों को चरातेचराते नदी के किनारे तक आ पहुंचा था. जब उस ने लड़की को देखा, तो अचकचा कर रुक गया.

उस ने गौर से लड़की को एक बार और देखा, फिर चारों तरफ इस अंदाज में घूमा कि कोई देख तो नहीं रहा.

लड़के ने इतमीनान से गहरी सांस ली. आसपास कोई नहीं था. वह वहीं बैठ कर उस लड़की को ताकता रहा.

अब तो यह सिलसिला चल पड़ा. वे दोनों रोज नदी पर आने लगे. उन दोनों की नजरों ने बहुतकुछ कह लिया था, अब जबान की बारी थी. पहल कौन करता? आखिर लड़के ने हिम्मत दिखाई और एक दिन लड़की से पूछा, ‘‘क्या, तुम उतरपाड़ा में रहती हो?’’

लड़की मुसकराते हुए बोली, ‘‘हां, पर तुम्हें क्या? तुम तो अहिरपाड़ा में रहते हो न?’’

‘‘हां, लेकिन तुम कैसे जानती हो?’’ लड़के ने जानना चाहा.

‘‘तुम्हारी तरफ वही तो पहला गांव है. क्या मैं इतना भी नहीं समझती?’’ लड़की बोली.

यह सुन कर लड़का झेंप गया. कुछ देर बाद वह बोला, ‘‘मैं तुम से बात कर रहा हूं... तुम्हें बुरा तो नहीं लगा?’’

‘‘इस में बुरा मानने की क्या बात है?’’ लड़की बोली.

उस लड़के ने पूछा, ‘‘तुम्हारा नाम क्या है?’’ ‘‘नाम का क्या करोगे?’’ लड़की ने सवाल का जवाब सवाल से दिया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...