Negligence-
एक चमचमाता हुआ 8 लेन का एक्सप्रेसवे, आधुनिक बुनियादी ढांचे का दावा करती तकनीक और घंटों के सफर को मिनटों में समेटती गाडि़यों की रफ्तार... यह आज के बदलते भारत की एक हकीकत है, लेकिन इसी आधुनिकता की समानांतर पटरी पर एक ऐसी भयावह सच्चाई भी दौड़ रही है, जो हर कुछ दिनों में देश को हिला कर रख देती है.
नैशनल हाईवे पर अचानक किसी चलती गाड़ी या स्लीपर बस का ‘आग का गोला’ बन जाना अब महज तकनीकी दुर्घटना नहीं, बल्कि एक डरावना सिलसिला बन चुका है. जब कोई वाहन सड़क पर जलता है, तो उस के भीतर फंसे यात्रियों के पास सुरक्षित बाहर निकलने के लिए चंद सैकंड भी नहीं बचते.
बंद आपातकालीन द्वार, स्लीपर बसों के संकरे गलियारे और नियमों को ताक पर रख कर किया गया मौडिफिकेशन किसी भी हादसे को मौतों में तबदील कर देता है. हर जलती हुई गाड़ी के साथ केवल कीमती इनसानी जिंदगियां ही खाक नहीं होतीं, बल्कि परिवहन विभाग, आरटीओ और राजमार्ग प्रशासन के सुरक्षा दावों की पोल भी खुल जाती है.
दरअसल, आज भारत के नैशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे देश की प्रगति की जीवनरेखा बन चुके हैं. चकाचौंध करने वाले 8 लेन के हाईवे, रफ्तार भरती गाडि़यां और घंटों के सफर को मिनटों में समेटती तकनीक निश्चित रूप से एक आधुनिक भारत की तसवीर पेश करती है, लेकिन इस रफ्तार और चमक के पीछे एक ऐसी भयावह हकीकत छिपी है, जो रहरह कर देश को ?ाक?ार देती है. वह हकीकत है ‘हाईवे पर दौड़ती आग का गोला बनना’.
https://youtube.com/shorts/IO3FU6bFA5o?si=SttLO_BY370M0Eh0
हाल ही में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक एसी स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की जिंदा जल कर हुई दर्दनाक मौत और कानपुर में एनएच-19 पर दिल्लीवाराणसी स्लीपर बस का आग की लपटों में घिर जाना महज इत्तेफाक नहीं हैं.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




