Hindi Story. बाएं तरफ के लकवे से पीडि़त होने के कारण पिछले 3 साल से काशी प्रसाद अपने घर के बारामदे में बिछी खाट पर लेटे रहते थे. 60 साल की उम्र में हुई इस बीमारी में उन की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी पत्नी सोमवती पर थी, क्योंकि घर में कोई और नहीं रहता था. काफी इलाज के बाद वे ठीक से बोलने जरूर लगे थे, लेकिन बिना सहारा दिए ज्यादा चलफिर नहीं पाते थे.

ऐसा नहीं है कि काशी प्रसाद की कोई संतान नहीं थी. 5 बेटियां और एक बेटा ऋतुराज था. लेकिन, जब 3 एकड़ की खेती से जिंदगी की बुनियादी जरूरतों ने पूरा होने से इनकार कर दिया तो ऋतुराज पीठ पर बैग लाद कर दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने चला गया. बेटियां अपने ससुराल में बस गई थीं, जो कभीकभार ही मांबाप के पास आती थीं.

काशी प्रसाद खेतीकिसानी करने वाले और उसी के सहारे जिंदगी जीने वाले ठेठ गंवई शख्स थे. जाति से ब्राह्मण भले थे, लेकिन कुछ खास पढ़ेलिखे नहीं थे. हालांकि, जातिगत श्रेष्ठता और 3 एकड़ खेत का मालिक होने का घमंड उन में कूटकूट कर भरा हुआ था.

वे अपने चरित्र में एक ऐसे किसान थे, जिस के लिए खेत ही उस की सब से कीमती जायदाद थी. यही खेत उन के इलाके, गांवसमाज और रिश्तेनाते में उन की सामाजिक और माली हैसियत का मापदंड था. गांव के लोग बेटे ऋतुराज को इसी खेत के कारण अकसर मजाक में जमींदार भाई के उपनाम से भी पुकारते थे.

अपने इन खेतों में काशी प्रसाद जब भी मजदूर लगाते थे तो एक सख्त मालिक की तरह उन मजदूरों की निगरानी करते थे. इलाके में छोटी जातियों के लोग उन के इस सख्त बरताव के कारण बहुत मजबूरी में ही उन के खेतों में काम करने को तैयार होते थे, क्योंकि वे मजदूरों से बहुत हाड़तोड़ काम तो लेते ही थे, जातिगत दंभ के कारण बदजबानी भी कर देते थे. इस दौरान वह एक बेरहम जमींदार की रोल में होते थे, जिस के लिए इस जायदाद और जेब में मौजूद रुपयों से ज्यादा कीमती कुछ भी नहीं था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...