Hindi Kahani. पूरन की तरह हमारे इलाके के ज्यादातर लोग अपनी हर मुसीबत का इलाज छोटे भगत के पास ढूंढ़ते थे. क्या वाकई वह सब के दुख दूर कर देता था? एक दिन ऐसा क्या हुआ कि...

पूरन के हाथ में मिठाई का डब्बा देख कर मैं हैरान रह गया. मैं ने पूछा, ‘‘किस खुशी में लाए हो भाई?’’

‘‘लड़के की फौज में नौकरी लग गई है,’’ उस ने कहा.  ‘‘बहुत अच्छा. कैसे लगी? कोई देवता, कोई सिफारिश?’’

‘‘नहीं, शिवचरन भैया. न किसी देवता ने लगवाई, न सिफारिश ने. उस की नौकरी उस की मेहनत से लगी है.

‘‘उस मेहनत को बढ़ावा देने वाले थे तुम. मैं तुम्हारी हिदायतें जिंदगीभर नहीं भूलूंगा. देवता वगैरह तो सब बकवास की बात है. हर काम में काम करती है मेहनत. अच्छा, मैं चलता हूं.’’

‘‘अरे पूरन, चाय तो पी कर जाओ,’’ मैं ने रोका. ‘‘नहीं भैया, जल्दी में हूं,’’ कहता हुआ पूरन चला गया.

पूरन हमारे महल्ले का ही रहने वाला था. उस का घर दूसरे छोर पर था. स्कूल में मेरा सहपाठी रहा था, इसलिए मेरा अच्छा दोस्त भी था. पर अंधविश्वासी बहुत था. देवीदेवताओं पर पूरा भरोसा करता था. लेकिन आज उस के बदले स्वभाव को देख कर मुझे बड़ी खुशी हो रही थी.

मैं आज भी उस दिन को नहीं भूला हूं, जब पूरन मेरे पास कैला माता पर जाने के लिए रुपए उधार लेने आया था.

‘‘शिवचरन, 5 सौ रुपए देना.’’ ‘‘क्या करेगा?’’ मैं ने पूछा.

‘‘बड़ा बेटा लाखन कैला माता पर जा रहा है.’’ ‘‘क्यों?’’

‘‘अगर माता ने सुन ली, तो कोई नौकरी लग जाएगी.’’

पूरन की बात पर मुझे हंसी आ गई और वह था कि मुझे गुस्साई नजरों से घूर रहा था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...