Story. जहांगीराबाद इलाके के दोराहे पर बस रुकी. 10 मिनट का स्टाप था. चिलचिलाती गरमी थी. लगातार 5 घंटे से सफर कर रही थी. 2 जगह बस भी बदलनी पड़ी थी. हिचकोले खाखा कर बदन टूटा जा रहा था. थकान और गरमी ने बेहाल कर रखा था. तभी बेबी बोल पड़ी, ‘‘मम्मी, प्यास लगी है,’’ और मैं बेबी को चौकस रहने के लिए कह कर पानी की तलाश में नीचे उतर गई.
पहले मंदिर के सामने ही एक हैंडपंप लगा था, लेकिन अब वहां कुछ नहीं था. आसपास कोई प्याऊ भी नजर नहीं आ रहा था. तभी मेरी नजर एक स्टाल पर पड़ी. मालिक नीचे झुक कर अंगीठी कुरेद रहा था.
मैं ने धीरे से पूछा, ‘‘भाई साहब, क्या एक गिलास पानी मिलेगा?’’ मेरी आवाज सुन कर उस आदमी ने मुंह ऊपर उठा कर देखा, तो मैं हैरान रह गई.
‘प्रोफेसर रज्जन कुमार और यह टी स्टाल. कहीं मुझे धोखा तो नहीं हुआ. वही नाकनक्शा, फ्रेंचकट दाढ़ी, कलाई में बंधी घड़ी, लंबाईचौड़ाई में कहीं कोई अंतर नहीं,’ एकसाथ सैकड़ों सवाल मेरे जेहन में सिर उठाने लगे. तभी मैं चौंकी.
‘‘आप शिखा हैं न?’’ मुझे अब शक की कोई गुंजाइश नहीं थी. वह ही प्रोफेसर रज्जन कुमार ही थे.
‘‘आप यहां कैसे? आप तो डीएवी इंटर कालेज में लेक्चरर थे,’’ मुझे फिर भी शक हो रहा था.
‘‘हां शिखाजी, वहां से यहां तक के सफर की एक लंबी कहानी है. लगता है कि आप काफी समय बाद लौट रही हैं.’’
मेरे मन में सबकुछ जान लेने का कौतूहल था. तभी बस हार्न देने लगी. बोतल में पानी ले कर मैं ने कहा, ‘‘मैं अगले रविवार को लौटूंगी. यहीं तक का टिकट लूंगी. आप से बात किए बगैर मुझे चैन नहीं मिलेगा. डर से भाग न जाना,’’ कहती हुई मैं बस की तरफ चल दी.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




