Honor Killing. अब तक यही समझा जाता रहा है कि कब कोई लड़का या लड़की अपनी मरजी से किसी दूसरे धर्म या जाति में शादी कर ले तो समाज में अपनी साख बचाने की खातिर उन के परिवार वाले लड़की या लड़की को पहले समझाते हैं और अगर नतीजा मनमुताबिक न आए तो हत्या करने जैसा बड़ा जुर्म भी कर बैठते हैं. ऐसा ही कुछ साल 2023 में हुआ था, जिस का अदालत का फैसला अब आया है.
यह मामला बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव दौरऊ का है, जहां 23 साल के किशन उर्फ कालू का अपने ही पड़ोसी महेश कुमार की बेटी रजनी से पिछले 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
आज से तकरीबन 3 साल पहले 27 या 28 मार्च, 2023 की रात को तकरीबन 1 बजे किशन अपनी प्रेमिका रजनी से मिलने उस के घर गया था, लेकिन इसी दौरान रजनी के पिता महेश, भाई सोनू उर्फ संतोष और राजू ने उसे देख लिया. बस, फिर क्या था. गुस्से से तिलमिलाए उन तीनों ने किशन को बंधक बना कर बैल्ट और लाठीडंडों से अधमरा होने तक पीटा.
अपनी खुंदक उतारने के बाद उन आरोपियों ने किशन के परिवार को बुला कर उसे सौंप दिया. पिता भोजराज सिंह उसे घर ले कर आए.
परिवार के मुताबिक, दर्द से कराह रहे किशन ने पिता से पानी मांगा और सो गया, पर सुबह के तकरीबन 6 बजे अचानक उस की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. एक लोकल डाक्टर को बुलाया गया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि सुबह के साढ़े 6 बजे किशन की मौत हो गई.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




