Alcohol Addiction Story. सलीम ने पैंट ले जा कर अलमारी में टांग दी. घड़ी में शाम के 7 बज रहे थे. वह काउंटर पर खड़े मास्टर के पास पहुंच गया.
मास्टर कपड़े की कटिंग कर रहा था. यह मास्टर का अच्छा बरताव ही है कि आज न जाने कितनी ही सिलाई की दुकानें बंद हो गई हैं, पर उस के यहां काम की कमी नहीं रहती. मास्टर ने कौपी निकाली, तो सलीम धीरे से बोला, ‘‘2 पैंट...’’ वह जानता है कि दूसरे कारीगरों में से सब से कम काम उसी का होता है. खाली पेट मशीन चलती ही नहीं.
सलीम सुबह चाय के साथ बासी रोटी का टुकड़ा खा कर आ जाता है. कई बार उसे बासी रोटी भी नहीं मिलती. वह सुबह के लिए आधा किलो चावल ले लेता है. उसे ही पका कर बच्चे थोड़ाथोड़ा खा लेते हैं. 7 बच्चों में आधा किलो चावल से होता ही क्या है, इसलिए वह चाय पी कर दुकान चला आता है.
मास्टर ने दराज में से कुछ रुपए निकाले और उस की कारीगरी के 130 रुपए उस के हाथ पर रख दिए.
रुपए मिलते ही सलीम के चेहरे पर खुशी तैर गई. वह तेज कदमों से शराब की दुकान की ओर चल दिया.
वहां वह 5 रुपए के पकौड़े ले कर शराब के साथ खा लेता है. इस खानेपीने में उस के 50 रुपए खर्च हो जाते हैं. बाकी पैसे ले जा कर थोड़ाथोड़ा आटाचावल वगैरह ले लेता है, जो परिवार के लिए पूरा नहीं पड़ता, तो उस की बीवी जुबैदा बड़बड़ाने लगती है.
इस से सलीम का पारा चढ़ने लगता है. वह गुस्से में चिल्लाने लगता है और फिर वह जुबैदा की पिटाई कर देता है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




