Social Issues. ‘लव जिहाद’ के आरोपों से आगे असली सवाल कि क्या प्यार के नाम पर धोखा, जिस्मानी शोषण और डिजिटल ब्लैकमेलिंग एक नया अपराध मौडल बन रहा है?

मोबाइल स्क्रीन पर शुरू हुई एक बातचीत कब यकीन में बदल जाती है और वही यकीन कब किसी इनसान की सब से बड़ी कमजोरी बन जाता है, इस का पता अकसर तब चलता है जब बहुत देर हो चुकी होती है.

सोशल मीडिया ने प्यार, दोस्ती और संवाद के लिए भरपूर मौके दिए हैं, लेकिन इसी डिजिटल दुनिया ने अपराध के कई पुराने तौरतरीकों को भी नया मीडियम दे दिया है. फर्जी पहचान, इमोशनल दबाव, निजी तसवीरें, वीडियो बनाना, ब्लैकमेल, जिस्मानी शोषण और आखिर में धर्मांतरण या शादी के लिए दबाव... ऐसे आरोपों वाले मामले देश के अलगअलग हिस्सों से सामने आते रहे हैं.

इन मामलों को आमतौर पर ‘लव जिहाद’ कहा जाता है, मगर पत्रकारिता की पहली जिम्मेदारी यह तय करना है कि आरोप क्या है, अपराध क्या है और सुबूत क्या कहते हैं.

‘लव जिहाद’ नाम से कोई केंद्रीय अपराध आंकड़े मुहैया नहीं हैं. गृह मंत्रालय ने 2014 में संसद में साफ किया था कि ऐसे मामलों का राज्यवार केंद्रीय आंकड़ा अलग से नहीं रखा जाता. पर इस का मतलब यह नहीं कि पहचान छिपा कर धोखा देने, सैक्स हिंसा करने, निजी तसवीरों से ब्लैकमेल करने या जबरन धर्मांतरण कराने के आरोपों को नजरअंदाज कर दिया जाए. उलटे, इन आरोपों को उन के असली कानूनी रूप में देखना ज्यादा गंभीर और ज्यादा असरदार रास्ता है.

आंकड़े ‘लव जिहाद’ के नहीं, अपराध के हैं

राष्ट्रीय अपराध रिकौर्ड ब्यूरो की लेटैस्ट क्राइम इन इंडिया, 2024 रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में देश में कुल 1,01,928 साइबर अपराध दर्ज हुए, जबकि 2023 में यह संख्या 86,420 और 2022 में 65,893 थी यानी 3 सालों में दर्ज साइबर अपराधों में काफी बढ़ोतरी हुई.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...