Film Story: आप को प्रयागराज महाकुंभ मेला याद है जहां नीली आंखों वाली एक लड़की के माला बेचने की वीडियो इतनी ज्यादा वायरल हो गई थी कि वह सोशल मीडिया पर छा गई थी. वही मोनालिसा जो बाद में हिंदी फिल्मों में काम करने के लिए मुंबई चली गई थी और अब उस की फिल्म ‘द डायरी औफ मणिपुर’ का पोस्टर भी रिलीज हो गया है, जिस में वह गांव की छोरी के किरदार में नजर आएगी. सनोज मिश्रा की यह फिल्म मोनालिसा की जिंदगी को क्या नया मोड़ देती है, यह तो आने वाला समय बताएगा, पर फिलहाल मोनालिसा के सोशल मीडिया के फैंस बड़े खुश नजर आ रहे हैं कि एक बेहद गरीब घर की आम लड़की सच में फिल्म हीरोइन बन रही है.
विक्की कौशल बनेंगे ‘धुरंधर’
हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज होने की उम्मीद है. पार्ट 1 में रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना ने अपनी जालिम अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था और अब सुनने में आया है कि पार्ट 2 में विक्की कौशल इस का हिस्सा बनते दिखेंगे. वे कई साल पहले आई फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के मेजर विहान के रूप में इस फिल्म में कैमियो करेंगे.
विक्की कौशल के कैमियो में कुछ एक्शन सीन भी शामिल हैं और उन्होंने पिछले साल 2025 में ही ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट की रिलीज से पहले ही अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली थी.
राशा ने गाया गाना
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अजय देवगन की बनाई फिल्म ‘आजाद’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रहा था, जो बुरी तरह से पिट गई थी, पर अब वे अपनी नई फिल्म ‘लाइका लाइकी’ से सुर्खियां बटोर रही हैं, जिस में उन्होंने गाना भी गाया है. इस गाने
‘मैं तो छाप तिलक...’
का वीडियो सामने आ चुका है.
फिल्म ‘लाइका लाइकी’ में राशा थडानी के साथ अभय वर्मा बतौर हीरो दिखाई देंगे. भावना तलवार और राघव गुप्ता इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं.
खुशी कपूर का ब्रेकअप
जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर ने भी हिंदी फिल्मों में बतौर हीरोइन हाथ आजमाया है, पर वे अभी तक तो फ्लौप ही रही हैं. वैसे, वे निजी जिंदगी में सुर्खियों में बनी रहती हैं. नई खबर उन के ब्रेकअप की है. सुनने में आया है कि बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर का अपने बौयफ्रैंड वेदांग रैना से ब्रेकअप हो गया है. एक पत्रकार विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया पर खुशी कपूर और वेदांग रैना के ब्रेकअप को लेकर दावा करते हुए कहा कि खुशी और वेदांग अब साथ नहीं हैं, लेकिन ब्रेकअप की असली वजह अभी पता नहीं चली है. हालांकि, खुशी और वेदांग की तरफ से इस ब्रेकअप को ले कर कोई रिएक्शन नहीं आया है. Film Story
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




