Dog Phobia: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.
सवाल:
मैं 19 साल की लड़की हूं और मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रहती हूं. हमारे शहर को बहुत साफसुथरा माना जाता है और हमें इस बात का गर्व भी है. पर हमारे इस प्यारे शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है. वे किसी राह चलते पर भौंकते हैं और काट भी लेते हैं.
अभी खबर आई थी कि आवारा कुत्तों ने पिछले एक साल में 48,000 लोगों को अपना शिकार बनाया है. मुझे अब गली के कुत्तों से डर लगने लगा है. एक तरह का खौफ मन में बैठ गया है. घर से बाहर निकलते ही कुत्ता देख कर मैं बौखला जाती हूं. इस समस्या के हल के लिए मुझे क्या करना चाहिए?
जवाब :
कुत्तों के आतंक और दहशत से पूरा देश परेशान है जिस पर फैसला देते हुए 19 मई, 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि खतरनाक कुत्तों को जहर का इंजैक्शन दे कर मार डालना चाहिए.
हालांकि, इस से आप की या किसी की भी समस्या हल नही हो जाएगी. अपने लैवल पर आप अपनी हिफाजत और बचाव के इंतजाम खुद करें. जब भी बाहर निकलें, हाथ में छड़ी रखें. कुत्तों से दूर रहें और उन्हें देख कर भागे नहीं, बल्कि एक जगह पर खड़ेखड़े पत्थर उठा कर मारने की एक्टिंग करें. इस से कुत्ते डरते और भागते हैं.
नगरनिगम में शिकायत करती रहें. सोशल मीडिया पर भी मुद्दा उठाएं. इंदौर को साफसुथरे होने का खिताब जरूर मिला है, लेकिन कुत्तों के आतंक से वह भी मुक्त नहीं है.
व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें.
Dog Phobia




