Political News: बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर जीत मिलने के बाद 20 नवंबर, 2025 को पटना के गांधी मैदान में पूरे जोशोखरोश के साथ मुख्यमंत्री समेत 26 मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसे लाखों लोगों ने देखा. इस गठबंधन के 6 विधायकों पर एक मंत्री बनाने का विचार हुआ. इस फार्मूले के तहत राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोरचा को भी एक मंत्री पद मिलना था. अब चूंकि इस दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा सदस्य हैं, तो उन के 4 में से किसी एक विधायक का मंत्री बनना तय था. लोग यही कयास लगा रहे थे कि शायद उन की पत्नी स्नेहलता मंत्री बनेंगी, जो सासाराम विधानसभा से जीती हैं. मगर जब अचानक ही मीडिया में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने की खबर आई, तो सभी चौंक गए.
इस चौंकने की वजह यह थी कि दीपक प्रकाश विधानसभा का चुनाव तो क्या जीतते, जब वे उम्मीदवार भी नहीं थे. वे विधानपरिषद के सदस्य भी नहीं थे. फिर वे मंत्री पद पर काबिज कैसे हुए, यह सवाल हैरान करने वाला था. राजनीतिशास्त्र की जरा भी जानकारी रखने वाला यह जानता है कि किसी भी नागरिक को मंत्रिमंडल में मंत्री तो क्या, मुख्यमंत्री तक बनाया जा सकता है. बस, उसे अगले 6 महीने में विधानसभा या विधानपरिषद का सदस्य बनना होगा.
यहां उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए यह चाल चली, जो लोगों को बड़ी देर बाद सम?ा में आया. दरअसल, विधानपरिषद के 3 सदस्य भी विधानसभा के लिए चुने गए हैं. ऐसे में विधानपरिषद के इन 3 सीटों के लिए चुनाव होंगे ही. भाजपा, जद (यू) या दूसरा कोई बड़ा दल इस पर अपनी दावेदारी पेश करे, इस के पहले ही उपेंद्र कुशवाहा ने एक तरह से अपनी दावेदारी पेश कर दी है.
अब कोई सरकार अपने ही मंत्री को सिर्फ इस कारण से तो मंत्रिमंडल से हटाने से रही कि वह विधानमंडल का सदस्य नहीं है. सो, यह भाजपा और जद (यू) के लिए मजबूरी है कि वे दीपक प्रकाश को विधानपरिषद का सदस्य बनाने में सहयोग करें.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




