Inspirational Story. लखनऊ के एक मिडिल क्लास परिवार की तन्वी जब कालेज में थी, तभी उस की लंबी कदकाठी और गजब के आत्मविश्वास ने लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया था. उस ने छोटेछोटे विज्ञापनों से शुरुआत की और जल्द ही लखनऊ के फैशन सर्किट का एक बड़ा नाम बन गई.
तन्वी के लिए रैंप पर चलना केवल एक पेशा नहीं, बल्कि अपनी पहचान को जीने का तरीका था.
तन्वी की शादी 3 साल पहले मयंक से हुई थी. मयंक एक कौर्पोरेट फर्म में मैनेजर था. शुरुआत में वह तन्वी की कामयाबी पर गर्व करता था, लेकिन जैसेजैसे तन्वी की फोटो होर्डिंग्स और पत्रिकाओं के कवर पर आने लगी, मयंक के भीतर का ‘पैट्रिआर्कल ईगो’ चोट खाने लगा.
मयंक एक ‘नार्सिसिस्टिक पर्सनालिटी’ का शख्स था, जिसे दूसरों को नीचा दिखा कर ही अपनी सत्ता का अहसास होता था. वह तन्वी की उपलब्धियों को अपनी हार के रूप में देखता था.
मनोविज्ञान में एक सोच है जिसे ‘इनफीरियरिटी और सुपीरियरिटी कौम्प्लैक्स’ कहते हैं. मयंक को लगने लगा कि समाज में उस की पहचान केवल ‘तन्वी के पति’ के रूप में रह गई है. इस असुरक्षा को छिपाने के लिए उस ने ‘प्रोजैक्शन’ का सहारा लिया, यानी अपनी कमियों का दोष तन्वी पर डालना. वह तन्वी के कपड़ों, उस के साथ काम करने वाले लोगों और उस के देर रात घर लौटने पर सवाल उठाने लगा.
मयंक अकसर कहता था, ‘‘तुम्हें क्या लगता है... वे लोग तुम्हें तुम्हारी बुद्धिमानी के लिए पैसे देते हैं? नहीं, वे सिर्फ एक खिलौने की तरह तुम्हारा इस्तेमाल कर रहे हैं और तुम बेवकूफ हो जो इसे कामयाबी समझाती हो.’’
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




