⚲

karan kundra ने ऐसे उड़ाया गर्लफ्रेंड़ तेजस्वी का मजाक, वीडियो में बोल दी ये बात

टीवी एक्टर करण कुंद्रा अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड़ तेजस्वी को लेकर सुर्खियों में रहते है.कई बार वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मजाक-मस्ती करते नज़र आए है. ऐसे में एख बार फिर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का मजाक बनाया जिसका बुरा शायद तेजस्वी को लग गया है. आइए बताते है पूरी खबर

आपको बता दे, कि बिग बॉस 15 फेस करण कुंद्रा अपने बेबाक स्टाइल के लिए काफी फेमस है. वही इस बात पर कोई शक नहीं है कि ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) से बाहर आने के बाद करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का बॉन्ड धीरे-धीरे और मजबूत हुआ है. दोनों की दोस्ती और प्यार की शुरुआत इसी रिएलिटी शो से हुई थी और आज वे ग्लैमर की दुनिया के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. चाहे खुलेआम रोमांस करना हो, टीज करना हो, या फिर एक-दूसरे को सपोर्ट करना हो, करण और तेजस्वी परफेक्ट कपल गोल्स देते हैं. हाल ही में, करण अपनी लेडीलव को चिढ़ाते हुए देखे गए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

दरअसल, हुआ यूं कि करण कुंद्रा को हाल ही में सांप दिख गया. सांप को देखते ही करण को अपनी लेडीलव तेजस्वी प्रकाश की याद आ गई, क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड भी इन दिनों छोटे पर्दे पर नागिन बनी हुई हैं. करण ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सांप का वीडियो शेयर किया है. साथ ही अपनी लेडीलव को चिढ़ाया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बेब आप गलत सेट पर हो. फिल्म सिटी लाइफ.” इसके साथ उन्होंने नागिन का इमोजी भी बनाया है. बता दें कि, तेजस्वी प्रकाश इन दिनों ‘नागिन 6’ (Naagin 6) में दिखाई दे रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

बता दे, कि करण कुंद्रा फिर से अपनी एक्टिंग का जादू चलाने के लिए एकदम तैयार हैं. वह भेड़िया शो ‘इश्क में घायल’ (Bhediya Show- Ishq Mein Ghayal) में नजर आएंगे. ये शो फरवरी 2023 में शुरू होगा. करण के साथ शो में गश्मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) और रीम शेख (Reem Shaikh) भी दिखाई देंगे. शो को लेकर एक तरफ जहां काफी एक्साइटमेंट है, वहीं प्रोमो के सामने आते ही ये शो काफी ट्रोल भी हुआ था. लोगों ने इसे सुपरहिट हॉलीवुड वेब सीरीज ‘द वैम्पायर डायरीज’ (The Vampire Dairies) की सस्ती कॉपी बताकर मजाक बनाया था. खैर, अब शो के रिलीज के बाद पता चलेगा कि इसने ऑडियंस को अपनी ओर खींचा या नहीं.ी

Bhojpuri actress Rani chatterjee ने शादी के सवाल पर दिया मजेदार जवाब

भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस में से एक रानी चटर्जी(Rani chatterjee) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. रानी कभी अपने फैन्स को निराश नहीं करती हैं. उनका मजाकिया अंदाज या फिर खुलकर अपनी बात रखने का तरीका फैंस को बेहद पसंद आता है. हाल ही में रानी ने अपने फैन्स संग सोशल मीडिया पर कुछ बातचीत की. इसमें उन्होंने फैन्स के हर सवालों के जवाब दिए.

इस बातचीत के दौरान एक यूजर ने पहले तो रानी चटर्जी से कहा कि बताओ मैम आप शादी कब कर रहे हो, आपकी उम्र निकल रही है, आप बूढ़ी हो गई हैं. इसपर रानी ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा  कि बूढ़ी को लड़का कहां मिलता है, तुम्हारी नजर में कोई लड़का हो तो बताना. इससे साफ जाहिर होता है कि रानी अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती हैं.

रानी का यह रिप्लाई पढ़कर एक और यूजर ने अपनी राय देते हुए लिखा, ‘मैम, पवन सिंह सर से शादी कर लीजिए, मेरी नजर में तो वही किंग ऑफ भोजपुरी हैं.’  रानी ने यूजर की इस राय पर हंसते हुए रिएक्ट किया और लिखा, ‘बहुत ही मजेदार, एक मयान में दो तलवार नहीं रह सकतीं.’

आपको बता दें कि रानी और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के बीच कई बार बहस देखने को मिली है. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर आरोप लगाए थे  कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लिए भद्दे कॉमेंट्स किए और उनकी कुछ वल्गर तस्वीरें भी शेयर कीं, वह भी उनकी मर्जी के खिलाफ इस मामले में रानी का भी नाम सामने आया था, जिसके बाद रानी का कहना था कि उन्हें इस अश्लील कॉन्ट्रोवर्सी में ढ़केलने की कोशिश न करें.

YRKKH: शो में आया पांच साल का लीप, दिखाई #abhira के बेटे की पहली झलक

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा में बना हुआ है. प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टारर सीरियल की कहानी में एक बार फिर लीप आने वाला है, जिस वजह अक्षरा और अभिमन्यु की जिंदगी पूरी तरह पलट जाएगी. इतना ही नहीं, अब कहानी में जल्द ही अक्षरा और अरोही के बच्चों की भी एंट्री होने वाली है. इसी वजह से इस सीरियल में खूब सारे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि आरोही नील के जाने के बाद अकेला महसूस करती है और इसी वजह से पूरा परिवार उसे संभालने की कोशिश करता है. वहीं, अक्षरा भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है. वहीं, इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में भी खूब सारा ड्रामा और सात महीने का जबरदस्त लीप दिखाया जाएगा.


ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड दर्शकों के लिए काफी खास होगा. सीरियल में जल्द ही एक लंबा लीप आने वाला है और इसकी एक झलक अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगी. लेकिन इससे पहले अभिमन्यु का गुस्सा अभिनव पर निकलेगा. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु अक्षरा को बैक कॉल करता है लेकिन फोन अभिनव उठाता है, जिस वजह से अभी का सारा गुस्सा अभिनव पर निकल जाता है. वह साफ कहता है कि वो अक्षु और अपने बच्चे के बारे में बात नहीं करना चाहता. अभिमन्यु की ये बात अक्षरा भी सुन लेती है, जिस वजह से वह काफी उदास हो जाती है.

बता दें कि, इस सीरियल के आज के एपिसोड में अभिमन्यु और अभिनव की बातचीत के बाद के सीन काफी ज्यादा स्पेशल हैं. अपकमिंग एपिसोड में अक्षरा फोन करके अपने बडे़ पापा को अपनी दूसरी शादी की जानकारी देगी, जिसके बाद कहानी को सात महीने आगे बढ़ाया जाएगा. इन सात महीनों में अक्षरा और आरोही अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय करती दिखाई देंगी. सीरियल में कई ऐसे सीन्स होंगे, जिसमें दोनों अपने इन दिनों को यादों के रूप में कैप्चर करेगी, जो काफी मजेदार है.

बिना मेकअप स्पॉट हुई उर्फी जावेद, बिगड़ गया हुलिया

उर्फी जावेद का मंगलवार रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लेट नाइट उर्फी जावेद डिनर के लिए पहुंची थीं. तभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. ग्रीन बिग साइज टी-शर्ट और शॉर्ट्स में उर्फी नो मेकअप लुक में थीं. उनके बाल बिखरे हुए थे. वे पैपराजी को देख बस अपना चेहरा छिपा रही थीं.

गलैमर्स गर्ल उर्फी जावेद को क्या हो गया? जी हां, अगर आप भी उर्फी का वायरल होता ये लेटेस्ट वीडियो देखेंगे तो यही कहेंगे. बिखरे बाल, डार्क सर्कल, आंख के नीचे निशान.उर्फी का ऐसा हाल देख लोग टेंशन में आ गए हैं. उर्फी नो मेकअप लुक में थीं और अचानक से मीडिया को देखकर मुंह छिपाने लगीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

आपको बता दे, कि ग्लैमर गर्ल उर्फी जावेद का मंगलवार रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लेट नाइट उर्फी जावेद डिनर के लिए पहुंची थीं. तभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. ग्रीन बिग साइज टी-शर्ट और शॉर्ट्स में उर्फी नो मेकअप लुक में थीं. उनके बाल बिखरे हुए थे. वे मीडिया को देख बस अपना चेहरा छिपा रही थीं. बालों से चेहरा छिपाने की कोशिश कर रही थीं. हाथों से अपनी सूजी हुई आंख को हाइड करने की कोशिश कर रही थीं. उन्होंने मास्क पहना हुआ था. उर्फी को इस तरह से देखना किसी के लिए भी शॉकिंग था. मीडिया किसी भी तरह से उर्फी की फोटो क्लिक करना चाहते थे. एक फोटोग्राफर इसी आपा धापी में गिर भी गया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

बता दें, रेस्टोरेंट पहुंचने के बाद भी मीडिया ने उर्फी जावेद का पीछा नहीं छोड़ा. उर्फी जावेद की बाहर से मीडिया फोटो क्लिक करने की कोशिश करते दिखे. उर्फी की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें उनकी एक आंख के नीचे निशान नजर आता है. आंखों के नीचे काले घेरे साफ दिखते हैं. आंखें भी एक्ट्रेस की सूजी हुई हैं. उर्फी का ये बदला हुलिया देख हर कोई हैरान है. वहीं कई यूजर्स उर्फी को फुल और कैजुअल कपड़ों में देखकर खुश हुए. उर्फी का ये वीडियो देख लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

हिना खान ने रॉकी जायसवाल के साथ ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

कुछ दिनों पहले टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया था. हिना खान ने हाल ही में अपने प्रशंसकों को परेशान कर दिया था जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ट्रस्ट और माफी के बारे में कुछ पोस्ट शेयर की थी. रॉकी जायसवाल के साथ उनके रिश्ते में सब कुछ ठीक होने पर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना सहित उनके दोस्त भी उनके पास पहुंचे. हिना ने आखिरकार अपने पोस्ट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. अपने नए इंटरव्यू में, हिना ने ट्रस्ट और माफी पर अपने पदों के बारे में यह कहते हुए बोली कि उनका उपयोग प्रचार अभियान के लिए किया गया था और इसका उनके रिश्ते से कोई लेना-देना नहीं था. हिना खान ने कहा कि वह और रॉकी इससे परेशान नहीं थे, हालांकि, बहुत सारे दोस्तों ने चिंता दिखानी शुरू कर दी थी.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

हिना खान हुई परेशान

जब हिना से पूछा गया कि क्या रॉकी को उनके पोस्ट के बाद नफरत भरे संदेश मिले, तो उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से एक अलग व्यक्ति हैं और इन सभी चीजों की परवाह नहीं करते हैं. हालांकी , मुझे बहुत सारे दोस्तों के मैसेज आए और करिश्मा तन्ना ने उनसे पूछा, क्या सब कुछ ठीक है? फिर मैंने उन्हे बताया की यह सिर्फ एक ऐड की कहानी है.

“दोस्त समझेंगे कि जब आप उनसे संदेशों पर बात कर रहे हैं, तो यह कुछ प्रचार वाली बात है लेकिन बाकी सब वास्तव में डरे हुए थे. ब्रेकअप की अफवाहों के बारे में कुछ लेख थे. लेकिन नहीं! ऐसा कुछ नहीं है, मैं बहुत खुश हूं” मेरे प्रेम जीवन में. भगवान दयालु रहे हैं. लेकिन हां, क्या करना है, मुझे पता था कि यह होगा, “हिना ने एक इंटरव्यू में  बताया.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Theatre (@zeetheatre)

हिना- रॉकी का रीलेशन

बता दे कि रॉकी और हिना एक दूसरे को ये रिश्ता क्या कहलाता है की शुरुआत के समय से ही जानते हैं. दोनों की मुलाकात सेट पर ही हुई थी. इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. आठ साल तक डेट करने के बाद दोनों सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया था कि वे रिलेशनशिप में हैं. बिग बॉस 11 के दौरान रॉकी ने हिना को प्रपोज कर दिया था. उसके बाद से दोनों एक साथ कई मौकों पर नजर आ चुके हैं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

हिना की आने वाली सीरीज

वर्कफ्रंट की बात करें हिना खान जल्द ही एक मर्डर मिस्ट्री ‘षडयंत्र’ में अभिनय करती नजर आएंगी.  इस फिल्म में हिना खान के अलावा चंदन रॉय सान्याल और कुणाल रॉय कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.  यह थिएटर में उनकी शुरुआत होगी.  फिल्म की कहानी एक मैरिड कपल रोहन तिवारी और नताशा मल्होत्रा तिवारी के बारे में होगी. हिना खान को इस फिल्म में देखने के लंबे समय से दर्शक इंतजार कर रहे हैं. यह मर्डर मिस्ट्री 18 दिसंबर को टाटा प्ले थिएटर में ऑन-एयर होने के लिए तैयार है. यह Zee5 पर भी उपलब्ध होगी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें