⚲

Bigg Boss फेम Janmin Bhasin ने सुसाइड थॉट्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया ऐसे किया इस मुसीबत का सामना

‘बिग बॉस 14’ की फेमस कंटेस्टेंट में जैस्मिन भसीन अपनी लवलाइफ और बेबाकी के कारण सुर्खियों में छायी रहती हैं. अब उन्होंने एक ऐसे मामले के बारे में खुलासा किया है कि जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

दरअसल बिग बौस हाउस में एक टास्क के दौरान खुद को सुरक्षित करने के लिए जैस्मिन ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा सच के बारे में खुलासा किया था, जिसे सुनकर सब शॉक्ड हो गए थे. जैस्मिन भसीन ने बताया था कि स्ट्रगल के दिनों में बार-बार रिजेक्शन झेलने के बाद मेरे मन में ‘सुसाइड थॉट्स’ आने लगे थे.

ये भी पढें- नहीं रहीं शूटर दादी, कोरोना से हुआ निधन

 

अब खबर यह आ रही है कि जैस्मिन भसीन ने इस थॉट्स को लेकर बताया है कि उन्होंने इस ख्याल पर कैसे काबू किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब एक्ट्रेस से ‘सुसाइड थॉट्स’ को लेकर पूछा गया तो जैस्मीन ने कहा, ‘जब मैं मुंबई आई थी और स्ट्रगल कर रही थी. तब मैं अपनी लाइफ में बहुत पहले इस तरह की स्थिति झेल चुकी हूं. वो लड़ाई मेरी खुद के साथ थी. इसलिए कहीं न कहीं मैं अपना कॉन्फिडेंस खो चुकी थी.

ये भी पढ़ें- जानें क्यों अनिता हसनंदानी को यूजर्स ने जमकर लगाई लताड़, सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jasmin Bhasin (@jasminbhasin2806)

 

खबरों के अनुसार एक्ट्रेस ने बताया कि  मेरे लिए यह सीखने की बात है. आपको पहले अपने आप से उस लड़ाई को समाप्त करने की आवश्यकता है. आपको अपने आप को उसी तरह से स्वीकार करने की आवश्यकता है जैसे आपको अपनी खामियों को स्वीकार करने की आवश्यकता है क्योंकि आपकी खामियां आपको दूसरों से अलग बनाती हैं.

उन्होंने ये भी कहा कि जब तक आप अपने बारे में कॉंफिडेंट महसूस करते हैं और यह नहीं ठान लेते कि यही वह है जो मैं करना चाहती हूं. तब आपकी एहसास होगा कि मैं इसे कर सकती हूं.

‘कुमकुम’ फेम अनुज सक्सेना को रुपयों की धोखाधड़ी के मामले में किया गया गिरफ्तार

टीवी के फेमस एक्टर अनुज सक्सेना को 141 करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि अनुज सक्सेना के ऊपर कई मामले दर्ज किए गए हैं.

खबर ये आ रही है कि अनुज सक्सेना ने कोर्ट से अपील करते हुए उन्होंने जमानत दिए जाने की मांग की है. दरअसल अनुज ने कहा है कि उनकी कंपनी किट्स और सैनिटाइजर बनाती हैं और कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए उन्हें जमानत दे दी जाए.

ये भी पढ़ें- ‘ज्योति’ एक्ट्रेस Sneha Wagh के पिता का हुआ निधन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुज सक्सेना पर चीटिंग, आपराधिक साजिश सहित का आरोपों में मामला दर्ज किया गया है. निवेशकों का दावा है कि अनुज ने उन्हें बेहतर रिटर्न का वादा साल 2012 में निवेश कराया था. यह पैसा उन्हें 2015 में लौटाना था मगर कंपनी ने निवेशकों को न तो कोई जवाब ही नहीं दिया और न ही पैसा.

वर्कफ्रंट की बात करे तो अनुज सक्सेना ने कुमकुम-एक प्यारा सा बंधन, कोरा कागज, कुसुम, , कुछ पल साथ तुम्हारा, सारा आकाश, रिश्तों की डोर जैसे कई हिट टीवी सीरियलों में काम किया है.

ये भी पढ़ें- Imlie की होगी सरेआम बेईज्जती अब क्या करेगा आदित्य

‘ज्योति’ एक्ट्रेस Sneha Wagh के पिता का हुआ निधन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश को तबाह कर दिया है. हर रोज लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा रहे हैं.  कोरोना वायरस का कहर टीवी इंडस्ट्री पर भी टूट पड़ा है. अब खबर ये आ रही है कि सीरियल ‘ज्योति’  एक्ट्रेस  स्नेहा वाघ के पिता का इस वायरस के कारण निधन हो गया है.

बताया जा रहा है कि स्नेहा वाघ के पिता को निमोनिया हो गया था. और उनका कोराना रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाया गया था. इस वायरस की वजह से स्नेहा वाघ के पिता हालत बिगड़ गई और उनको बचाया नहीं जा सका.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sneha Wagh (@the_sneha)

 

स्नेहा वाघ अपने पिता की निधन से बुरी तरह टूट गई हैं. और उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयेर किया है. एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘एक महीने तक निमोनिया और कोरोना से लड़ाई लड़ने के बाद मैंने अपने पिता को खो दिया.

ये भी पढ़ें- नहीं रहीं शूटर दादी, कोरोना से हुआ निधन 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sneha Wagh (@the_sneha)

 

उन्होेंने आगे  लिखा कि मेरा दिल हजारों टुकड़ों में टूट कर बिखर गया है. मेरी जिंदगी का सबसे मजबूत स्तम्भ मेरे साथ नहीं है. मुझे आज से पहले इतना ज्यादा दर्द कभी नहीं हुआ. इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी जिंदगी किस हालत से गुजर रही है. अपने परिवार को खोने का गम हर चीज से बढ़कर है.

ये भी पढ़ें- कसौटी जिंदगी के 2 फेम एक्टर Sahil Anand ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, रखा ये नाम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sneha Wagh (@the_sneha)

 

स्नेहा वाघ ने दूसरी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि  मेरे प्यारे पापा, आप अपनी बातों से लोगों को हंसाया करते थे, आपकी वजह से हमारा दिन अच्छा जाता था. आप एक अच्छे दिल के इंसान थे. आपने हमेशा मुझे ईमानदारी सिखाई, आप चाहते थे कि मैं एक बेहतर इंसान बनूं.

उन्होंने आगे लिखा कि  ये सोच कर मेरा दिल रो रहा है कि अब आप हमारे बीच नहीं है. आपके जाने के बाद हमारी जिंदगी में खालीपन हो गया है.

कसौटी जिंदगी के 2 फेम एक्टर Sahil Anand ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, रखा ये नाम

सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 (Kasautii Zindagii Kay 2) फेम एक्टर साहिल आनंद (Sahil Anand) के घर एक नये मेहमान ने  दस्तक दी है. जी हां, साहिल आनंद पापा बन गए हैं.

साहिल आनंद की पत्नी रंजीत मोंगा ने एक बेटे को जन्म दिया है. साहिल आनंद ने ये खुशखबरी खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है. साहिल आनंद ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajneet Monga (@mongarajneet)

 

साहिल आनंद ने अपने बेटे की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, हैलो… मैं शहराज आनंद हूं. मैं 14 अप्रैल 2021 को पैदा हुआ हूं. मेरे आने के बाद से मेरे माता पिता चांद पर पहुंच गए हैं. मेरे माता पिता का कहना है कि मुझसे अच्छा तोहफा उनको किसी ने नहीं दिया. मैं उनका बेस्ट गिफ्ट हूं. वो मुझे बहुत प्यार कर रहे हैं. मेरे चारों तरफ केवल प्यार की बहार है.

Imlie की होगी सरेआम बेईज्जती अब क्या करेगा आदित्य

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sahil Anand (@sahilanandofficial)

 

उन्होंने आगे लिखा, मैं इस समय खूब शोर मचाता हूं. जब मन करता है तब सो जाता हूं. मैं जमकर दूध पी रहा हूं. मैं खाना खाने के लिए बहुत उत्साहित हूं. हमारी फिर से मुलाकात जरूर होगी. बाय.

ये भी पढ़ें- जानें क्यों अनिता हसनंदानी को यूजर्स ने जमकर लगाई लताड़, सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

तो वहीं साहिल आनंद की पत्नी ने भी अपने बेटे की प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस तस्वीर में साहिल आनंद, रंजीत मोंगा अपने बेटे का हाथ थामे दिख रहे हैं.

जानें क्यों अनिता हसनंदानी को यूजर्स ने जमकर लगाई लताड़, सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों सोशल मीडिया पर  काफी एक्टिव है. कुछ महिनों पहले ही वह मां बनी है. और आए दिन वह अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. फैंस उनके पोस्ट पसंद करते हैं पर अब उनके लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. जी हां आइए बताते है क्या है पूरा मामला.

अनीता हसनंदानी ने इंस्टाग्राम पर अपने नए फोटोशूट को शेयर किया है. इस तस्वीर में एक्ट्रेस फ्लोरल प्रिंट के ऑर्गेंजा काफ्तान में नजर आ रही हैं. अनीता हसनंदानी ने ये फोटोशूट अपनी बिल्डिंग के छत पर ही करवाया है.

ये भी पढ़ें- मालिनी को बचाने के लिए Imlie देगी अपना खून! पढ़ें खबर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

 

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए अनीता की जमकर लताड़ लगाई है. यूजर ने लिखा है, एक पब्लिक फिगर होने के नाते मैंने इस पेंडमिक में आपको कुछ भी करते हुए नहीं देखा है. कम से कम आपको संवेदनशील तो होना चाहिए.

उस यूजर ने आगे ये भी लिखा,  ‘इस वक्त हमें बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है कि आपको कितने गुडी बैग मिले हैं या आपने कितने शूट्स किए हैं. खैर..ख्याल रखिए…आपको अनफॉलो कर रहा हूं… आप ऐसा कुछ भी नहीं कर रही हैं कि आपको फॉलो किया जाए.

ये भी पढ़ें- एक्टिंग के बाद अब असल जिंदगी में भी सिंगर बने ‘कुमकुम भाग्य’ के ‘किंग’ मिशाल रहेजा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

 

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि एक्ट्रेस इस यूजर को क्या जवाब देती हैं. आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी ने हाल ही में अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है. सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हई थी.

शादी के 10 साल बाद Mohit Malik बने पापा, पत्नी अदिति शिरवाइकर ने दिया बेटे को जन्म

सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला फेम एक्टर मोहित मलिक पापा बन गए हैं. जी हां, यह खुशखुबरी सोशल मीडिया से मिली है. मोहित मलिक की पत्नी अदिति शिरवाइकर एक बेटे को जन्म दिया है.

यह गुड न्यूज मोहित मलिक ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है. एक्टर ने बहुत क्यूट तस्वीर शेयर कर बताया कि वह पापा बन गए हैं. मोहित मलिक ने अपने बेटे की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohit Malik (@mohitmalik1113)

 

आपको बता दें कि इस तस्वीर में मोहित मलिक ने अपनी पत्नी का हाथ थाम रखा है. तो पालने में बेबी लेटा हुआ नजर आ रहा है. मोहित मलिक की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Shirwaikar Malik (@additemalik)

 

एक्टर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘डीयर यूनिवर्स… मुझे ये आशीर्वाद देने के लिए आपका शुक्रिया… मुझे मिड नाइट क्राइज देने के बहुत धन्यवाद… मैं इस समय बहुत ही भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं. मेरे घर पर एक बेटे ने दस्तक दी है.

ये भी पढ़ें- मालिनी के सामने आएगा आदित्य और Imlie की शादी का सच!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Shirwaikar Malik (@additemalik)

 

उन्होंने आगे लिखा कि हमारी जिंदगी में इसे भेजने का शुक्रिया. मेरे लिए पिता बनना एक मैजिक की तरह है. हम हमेशा खुश रहेंगे. मोहित मलिक की पत्नी अदिति शिरवाइकर ने भी अपने बेटे की तस्वीर शेयर की है. फैंस उन्हें लगातार बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- मालिनी को बचाने के लिए Imlie देगी अपना खून! पढ़ें खबर

मालिनी के सामने आएगा आदित्य और Imlie की शादी का सच!

स्टार प्लस का मशहूर सीरियल ‘इमली’ के करेंट ट्रैक में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहा है जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में जमकर धमाल होने वाला है. तो आइए बताते हैं शो के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में.

मालिनी के सुसाइड अटैम्ट वजह से आदित्य और उसका पूरा परिवार सदमे में है. और कहानी का ट्रैक पूरी तरह से चेंज हो चुका है. शो के पिछले एपिसोड में आपने देखा था कि मालिनी को लेकर पूरा परिवार अस्पताल पहुंचता है. तो वहीं मालिनी की की दादी आदित्य को खूब सुनाती है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट के लिए सई और पाखी में होगी कैट फाइट, आएगा ये ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by imlie_show (@imliefp_)

 

एक तरफ इमली, मालिनी की हालत के लिए खुद को कोसती है. मालिनी की जान बचाने के लिए इमली कुछ भी करने को तैयार है. वह अपना खून भी मालिनी को देती है. और विश मांगती है कि मालिनी ठीक हो जाए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahima Singh (@imlie_adii_mun)

शो के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया गया कि मालिनी होश में आते ही आदित्य से सवाल करती है. मालिनी आदित्य से कहेगी कि वो उसे क्या बताने वाला था. तो वहीं आदित्य उसे सच बताने वाला है. आदित्य रोते हुए मालिनी से सिर्फ इतना ही कहेगा, शायद मैंने काफी देर कर दी. मुझे आपको सब कुछ पहले ही बता देना चाहिए था लेकिन आज मैं आपको सब बताने जा रहा हूं.

ये भी पढ़ें- Imlie: क्या मालिनी करेगी दूसरी शादी, सेट से लीक हुई तस्वीर

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में कई धमाकेदार ट्विस्ट होने वाला है. लइमली की हर कोशिश नाकामयाब होने वाली है क्योंकि मालिनी के होश आते ही इमली का सारा सच हर किसी के सामने आने वाला है.

ये भी पढ़ें- कॉलेज में हुई Imlie की रैगिंग तो मालिनी ने इस बात के लिए लगाई डांट

मालिनी को बचाने के लिए Imlie देगी अपना खून! पढ़ें खबर

स्टार प्लस का सीरियल ‘इमली’  में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. कहानी एक नया मोड़ ले रही है जिससे नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. तो आइए बताते हैं सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक के बारे में.

शो के लेटेस्ट ट्रैक में ये दिखाया जा रहा है कि मालिनी, आदित्य और इमली जिंदगी के ऐसे मोड़ पर खड़े हैं, जहां तीनों में से किसी को नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है. शो के बिते एपिसोड में आपने देखा था कि मालिनी, आदित्य और इमली पर शक हो रहा है कि इनके बीच वाकई कुछ चल रहा है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट के लिए सई और पाखी में होगी कैट फाइट, आएगा ये ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rupi kaur (@imlie_fanpage29)

 

तो वहीं आदित्य भी चाहता है कि मालिनी को सच्चाई पता चल जाए कि इमली उसकी पत्नी है. लेकिन इससे पहले ही  कुछ ऐसा हो जाएगा जिसके बाद हर किसी की जिंदगी बदल जाएगी. ‘इमली’ के लेटेस्ट ट्रैक में ये दिखाया जा रहा है कि मालिनी अपनी कलाई काट लेगी.

तो वहीं इमली और आदित्य, मालिनी को अस्पताल लेकर जाएंगे. अस्पताल में डॉक्टर पहले मालिनी को एडमिट करने से मना कर देंगे लेकिन आदित्य की धमकी के बाद उन्हें मालिनी को एडमिट करना पड़ेगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by aslı naz karaca (@imlie.fanntr)

 

तो मालिनी की ऐसी हालत देखकर उसकी दादी आदित्य को जमकर खरी खोटी सुनाएंगी. दादी की बातों को सुनकर आदित्य शॉक्ड रह जाएगा. और उसे एहसास होगा कि वो मालिनी के साथ कितना गलत किया है.तो वहीं सीरियल में आप ये भी देखेंगे कि कि मालिनी की मां, इमली की बेइज्जत करेगी. और इस बार उसे कोई भी नहीं बचा पाएगा.

ये भी पढ़ें- कॉलेज में हुई Imlie की रैगिंग तो मालिनी ने इस बात के लिए लगाई डांट

मालिनी की हालत काफी खराब हो जाएगी. उस खून चढ़ाने की जरुरत पड़ेगी. इस दौरान इमली आगे आकर मालिनी की मदद करेगी और उसे खून देने के लिए राजी हो जाएगी. लेकिन शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या मालिनी बच पाएगी?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट के लिए सई और पाखी में होगी कैट फाइट, आएगा ये ट्विस्ट

स्टार प्लस का मशहूर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में लगातार धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है, जिससे दर्शकों का एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है. तो आइए बताते है सीरियल के नए अपडेट्स के बारे में.

सीरियल में आपने देखा कि सई ने विराट के साथ जाने से मना कर दिया है. उसे यह लगता है कि विराट उसे प्यार नहीं करता है. तो वहीं बरखा, सई को बार-बार समझाने की कोशिश कर रही है कि वह और विराट एक हो जाए.

ये भी पढ़ें- एक्टिंग के बाद अब असल जिंदगी में भी सिंगर बने ‘कुमकुम भाग्य’ के ‘किंग’ मिशाल रहेजा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शो के नए एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. जी हां, प्रोमो के अनुसार विराट एक मिशन पर जाने वाला है, जहां पर उसे गोली लग जाएगी. मिशन टीम उसे अस्पताल में भर्ती करवाएगी. विराट जिंदगी और मौत के बीच जूझेगा.

तो वहीं सई को ये बात पता चलेगा तो वह दौड़ी-दौड़ी विराट के पास आएगी. वह सारे गिले-शिकवे भूल जाएगी. तो उधर पाखी जल-भून जाएगी. और वह अपनी नई चाल से उसे उलझाना शुरु कर देगी.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पाखी की नई चाल का क्या होगा अंजाम, सई-विराट में बढ़ेंगी दूरियां?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

इतना ही नहीं, पाखी सई से ये भी कहेगी कि वो विराट से दूर रहे. दोनों के बीच कैट फाइट शुरु हो जाएगी कि दोनों में से विराट का ध्यान कौन रखेगा.

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि पाखी, सई और विराट को  अलग कर पाएगी या वह खुद उन दोनों की जिंदगी से दूर हो जाएगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पाखी की नई चाल का क्या होगा अंजाम, सई-विराट में बढ़ेंगी दूरियां?

स्टार प्लस का  सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. सीरियल में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहा है जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. तो आइए बताते हैं शो के नए अपडेट्स के बारे में.

सीरियल में जल्द ही पाखी का नया रूप देखने को मिलने वाला है. जी हां, चौहान हाउस से सई के जाने के बाद अब पाखी विराट को पाना चाहती है. तो वहीं उधर सई ने चौहान हाउस में दोबारा आने से मना कर दिया है.

 

तो इधर पाखी विराट के करीब आने की कोशिश कर रही है. पाखी ने विराट के मन में सई के खिलाफ कान भी भरती नजर आ रही है. खबर यह आ रही है कि इस शो के अपकमिंग एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि विराट, पाखी की इस हरकत से से तंग आ जाएगा और वह उसको मना करेगा. तो पाखी अपनी बेईज्जती बर्दाश्त नहीं कर पाएगी और सई से बदला लेने का प्लान बनाएगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

एक तरफ पाखी चाहती है कि विराट और सई को अलग हो जाए तो दूसरी तरफ बरखा चाहती है कि सई और विराट एक हो जाए. बरखा के आने से पाखी का हर एक प्लान चौपट होने वाला है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SAIRAT♡ (@ghkkpm_lovely)

 

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि पाखी अपने चाल में कामयाब होती है?  या सई और विराट हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे?

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें