Anupamaa: वनराज देगा अनुपमा का साथ तो 40 लाख के बदले राखी करेगी डिमांड

स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा की कहानी में नया मोड़ देखने को मिल रहा है. अब तक आपने देखा कि अनुपमा लोन चुकाने के लिए एक नयी मुसिबत में फंस जाती है. इसी वजह से शाह परिवार अनुपमा को खूब खरी-खोटी सुनाता है. तो उधर बा ये सोच-सोचकर परेशान हो जाएगी कि आखिर किस तरह से वो लोग 40 लाख का कर्ज उतारेंगे. बा की हालत देखकर वनराज का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा. वह अपना आपा खो बैठेगा और वो अनुपमा को खूब सुनाएगा. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए कहानी के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि काव्या अनुपमा को सुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है. वह उसे भला-बुरा कहती नजर आ रही है. तो वहीं समर और किंजल अनुपमा का साथ दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- South Star राशी खन्ना इस एक्टर के साथ वेब सीरीज में कर रही हैं वापसी

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसे देखकर दर्शक हैरान हो जाएंगे. जी हां, शाह परिवार को कर्ज से मुक्त करने के लिए पहली बार अनुपमा, वनराज और राखी एक साथ खड़े होंगे.

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा को घर के कुछ सदस्यों से मदद मिलेगी. खबरों की माने तो शो में दिखाया जाएगा कि वनराज अनुपमा की मदद करने का फैसला लेता है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: सई करेगी विराट से प्यार का इजहार? आएगा ये ट्विस्ट

 

वनराद काव्या से कहता है कि तलाक के बाद भी अनुपमा ने हर मुश्किल घड़ी में उसका साथ निभाया है. और आज जब अनुपमा पर मुसीबत आई है तब वह उसे अकेला नहीं छोड़ सकता है.

 

शो में ये भी दिखाया जाएगा कि अनुपमा राखी से मदद मांगेगी. तो वहीं राखी अनुपमा की मदद करने के लिए एक चाल चलेगी. राखी अनुपमा से एक डील करेगी.  अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा राखी की डील मानेगी?

फ्रॉड पकड़ने के लिए ‘अनुपमा’ ने बनाया मास्टर प्लान, मिला समर का साथ

रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडेय स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. अब तक आपने देखा कि शाह परिवार ने ढोलकिया का पर्दाफाश किया और किंजल उसके चंगुल से बचाया. तो उधर अनुपमा फ्रॉड का शिकार हो गई है. दरअसल वह लोन लेना चाहती है और उसने गलत कागजात पर साइन किया है. शो के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा को पैसे नहीं मिले है.  जब यह बात शाह परिवार को पता चलता है तो सब मिलकर अनुपमा को खूब खरी-खोटी सुनाते हैं. हर कोई उसे इस गलती का जिम्मेदार ठहराता है.

ये भी पढ़ें- सामाजिक कुरीति पर कुठाराघाट करने आ रहा है सीरियल ‘‘नथ: जेवर या जंजीर’’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

तो वहीं समर और किंजल  अनुपमा के सपोर्ट करते नजर आएंगे. वे अनुपमा के  साथ खड़े  रहेंगे. शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा पूरी तरह टूट जाएगी. बा, काव्या, वनराज, सब उसे ताना मारेंगे. लेकिन किसी भी तरह अनुपमा खुद को संभालेगी. और वह इस फ्रॉड से बचने के लिए कोई तरकीब निकालेगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss Ott: शो में पहुंचे Siddharth Shukla और Shehnaaz Gill, केमेस्ट्री ने लूटी महफिल

 

शो में यह भी दिखाया जाएगा कि अनुपमा इस फ्रॉड से बचने के लिए डिटेक्टिव का काम करेगी.  वह खुद ही मास्टर प्लान बनाएगी. वह ठान लेगी कि किसी भी तरह परिवार को बेघर होने से बचाना है. अब देखना ये होगा कि अनुपमा क्या प्लान बनाती है और कैसे इस फ्रॉड्स को सबक सिखाती है.

 

शो में ये भी देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा के इस मास्टर प्लान में वनराज और काव्या साथ देते हैं या नहीं?

ये भी पढ़ें- Anupamaa: काव्या को मिला बेस्ट खलनायिका का अवार्ड, सोशल मीडिया पर खुशी की जाहिर

 

‘अनुपमा’ से होगी वनराज की छुट्टी? जानिए इस खबर की सच्चाई

स्टार प्लस का मशहूर सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) टीआरपी लिस्ट में अपना कब्जा बनाए हुए है. मकर्स इस शो में नए-नए ट्विस्ट लाते है, जिससे दर्शकों का दिलचस्पी बढ़ता जा रहा है. कुछ दिनों से खबर आ रही है कि इस शो में नए शख्स की एंट्री होने वाली है. तो आइए बताते है, क्या है पूरा मामला.

खबर यह आ रही थी कि मेकर्स ‘अनुपमा’ के वनराज यानी सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) को जल्द ही रिप्लेस करने वाले हैं, जी हां, इस खबर को सुनने के बाद फैंस हैरान हो गए थे. तो ऐसे में अनुपमा फेम समर यानी पारस कलनावत ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ी है.

ये भी पढ़ें- ‘दिलीप कुमार’ की मौत से भावुक हुए अमिताभ बच्चन, Tweet किया ये इमोशनल पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudhanshu Pandey (@sudanshu_pandey)

 

समर यानी पारस कलनावत ने इस खबर की सच्चाई बताया है. रिपोर्ट के अनुसार पारस कलनावत ने कहा है कि मेकर्स फिलहाल वनराज के किरदार में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं करने वाले हैं. जी हां, सही सुना आपने. सुधांशु पांडे को रिप्लेस करने की खबर को भी पारस कलनावत ने गलत बताया है.

 

खबरों के अनुसार पारस कलनावत ने कहा, मुझे नहीं लगता कि इस खबर में किसी तरह की कोई सच्चाई है. मेकर्स सुधांशु पांडे को रिप्लेस करने की योजना नहीं बना रहे हैं. उन्होंने आगे ये भी कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इस तरह की अफवाहें कौन फैला रहा है.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ की ‘नंदिनी’ असल जिंदगी में हैं धाकड़, वायरल हुआ बॉक्सर अवतार

 

पारस ने बताया कि सुधांशु पांडे सीरियल ‘अनुपमा’ को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं. प्रोडक्शन हाउस ने ऐसा कोई भी फैसला नहीं लिया है. वे इस समय शो के लिए लगातार शूटिंग कर रहे हैं.पारस कलनावत ने ये भी बताया कि फिलहाल ‘अनुपमा’ से कोई रिप्लेस नहीं हो रहा है.

‘अनुपमा’ की ‘नंदिनी’ असल जिंदगी में हैं धाकड़, वायरल हुआ बॉक्सर अवतार

स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में इन दिनों महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है. यह शो लगातार टीआरपी लिस्ट में नम्बर वन पर अपना कब्जा जमाए हुए है. इस शो के कलाकार सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. वे अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं.

तो वहीं अनुपमा की नंदनी यानी अनघा भोसले (Anagha Bhosale) ने एक तस्वीर शेयर किया है, जिसमें बॉक्सर के अवतार में नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह बॉक्सिंग का प्रैक्टिस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

ये भी पढ़ें- ‘कसौटी जिंदगी के’ एक्टर प्राचीन चौहान गिरफ्तार, लगा छेड़छाड़ का आरोप

 

इस फोटो को शेयर करते हुए अनुपमा की नंदनी ने एक नोट लिखा है. उन्होंने लिखा है कि ‘एक बार फिर से शुरू कर उत्साहित हूं. मैं अपनी बॉक्सिंग फैमिली को पसंद करती हूं. मैंने आप लोगों को बहुत मिस किया.’

 

बता दें कि ‘अनुपमा’  में एक्ट्रेस अनघा भोंसले नंदिनी की किरदार में नजर आ रही है. शो में पारस कलावत यानी समर के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी दिलचस्प है.

ये भी पढ़ें- बिकिनी में बिंदास बालाएं

 

‘अनुपमा’ सीरियल की बात करे तो शो में हाल ही में अनुपमा और वनराज का तलाक हुआ है और वनराज ने काव्या से शादी कर ली है. एक ही घर में काव्या- वनराज और अनुपमा रहते हैं. काव्या अनुपमा को बिलकुल भी पसंद नहीं करती है. वह अनुपमा को खरी-खोटी सुनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: सई की जीत से भवानी होगी खुश तो पाखी उठाएगी ये कदम

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें