सेक्स के बजाए ये बातें पुरुषों को ज्यादा रिझाती हैं

हमारे समाज में सेक्स को ले के एक अलग धारण बनी हुई है. सेक्स को ले कर पर्दा और हिचक ही कारण है कि लोगों में इसका पूरा ज्ञान नहीं है. हाल ही में एक शोध में ऐसी बात सामने आई है जो सेक्स को ले कर एक और मिथक को तोड़ती है.

ये बात आम है कि पुरुषों में सेक्स को ले कर ज्यादा उत्साह और जिज्ञासा होती है. एक हद तक इसे सही भी कहा जा सकता है, पर हाल में हुए एक शोध में ये बात सामने आई कि पुरुषों को सेक्स से ज्यादा प्यार से गले लगाने और किस में दिलचस्पी होती है. लड़के चाहते हैं कि उनका पार्टनर उन्हें प्यार से गले लगाए और किस करे. लम्बे समय तक चलने वाले रिश्तों पर किये एक अध्ययन में यह बात सामने आयी कि पुरुषों की खुशी और यौन संतुष्टि के लिए शारीरिक अंतरंगता होना बहुत जरूरी है.

इस शोध में शोधकर्ताओं ने जोड़ों के आपसी प्यार और अंतरंग संबंधों पर शोध किए. उसके बाद उन्होंने यह पता लगाने की कोशिश की कि यह सब उनकी खुशी और शारीरिक संतुष्टि को कैसे प्रभावित करती है. शोध में पाया गया कि जिन पुरुषों को उनकी महिला साथी बार बार किस करती हैं, गले लगती हैं और सेक्स के दौरान उनके साथ प्यार भरी छेड़छाड़ करती हैं, वे उन पुरुषों की तुलना में दोगुने खुश रहते हैं, जिन पुरुषों की पार्टनर उनके साथ ऐसे शारीरिक स्नेह नहीं जताती हैं.

इन 9 टिप्स को अपनाकर होने वाले पति के साथ डेटिंग पर जरूर जाएं

अमूमन शादीब्याह तय करने से पहले युवकयुवती को अकेले में बातचीत करने, एकदूसरे के बारे में जाननेसमझने और राय देने के लिए कहा जाता है, लेकिन एकदूसरे के घर में होती ऐसी मुलाकात जिस में एक तो पहली बार एकदूसरे से मिल रहे होते हैं, दूसरा पता होता है कि बाहर फैमिली वाले राय जानने को तैयार बैठे हैं. ऐसे में न तो थोड़े समय में एकदूसरे के बारे में जाना जा सकता है और न ही राय देना संभव हो पाता है.

अक्सर पेरैंट्स के दबाव में दी गई राय सटीक नहीं होती और बाद में किसी कमी का जिक्र आने पर पेरैंट्स यह कह कर पल्ला झाड़ लेते हैं कि हम ने तो आप को मौका दिया था एकदूसरे को जानने का.

इस संदर्भ में जरूरी है कि जिस शख्स के साथ आप ने ताउम्र रहना है, सुखदुख निभाने हैं उसे अच्छी तरह जानपरख लिया जाए. उस का स्वभाव, पहनावा, सोसायटी आदि के बारे में उस के विचार, पसंदनापसंद जो एक छोटी मुलाकात में समझना मुश्किल है. इसलिए जरूरी है विवाह से पहले खासकर ‘हां’ हो जाने के बाद से ही युवकयुवती कम से कम 3-4 बार डेटिंग करें और एकदूसरे के बारे में जानें ताकि बाद में किसी तरह की शिकायत न रहे.

1. घर परिवार के बारे में जानें

अमूमन युवतियां वुडबी से डेटिंग कर उस के व उस के स्वभाव के बारे में ही पूछती हैं जबकि आप को विवाह के बाद परिवार में भी रहना है इसलिए वुडबी से उस के परिवार के बारे में जानें. मातापिता का स्वभाव, खानपान, आदतें, पसंदनापसंद आप को पता होनी चाहिए. यह भी देखें कि परिवार धार्मिक कर्मकांडों को मानने वाला व दकियानूस तो नहीं है. कहीं आप शादी के बाद व्रतत्योहार ही निबटाती रह जाएं. संयुक्त परिवार तो नहीं है अगर है तो कितना बड़ा है, खाना बनाने का स्टेटस काम का बंटवारा या सभी अपनाअपना काम करते हैं आदि के बारे में जानें.

2. वुडबी के शौक व आदतें जानें

आप ने जिस के साथ ताउम्र रहना है उस के बारे में सब पता होना चाहिए. उस के शौक क्या हैं? उस की आदतें कैसी हैं? बातोंबातों में जान लें कि वह ड्रिंक तो नहीं करता, उसे सिगरेट आदि की लत तो नहीं. उस का खानपान कैसा है, शौक क्या हैं, घूमना, फिल्म देखना, यारीदोस्ती को कितना समय देता है आदि.

3. आर्थिक स्थिति का पता लगाएं

अमूमन शादी के समय युवक की सैलरी, इनकम आदि के बारे में बढ़चढ़ कर बताया जाता है. आप इस की हकीकत का पता डेटिंग के दौरान लगा सकती हैं. ध्यान रहे, सीधेसीधे वेतन के बारे में न पूछें. बस, घुमाफिरा कर जानने की कोशिश करें कि जो बताया गया है क्या वह सही है? परिवार के अन्य आय के स्रोत क्या हैं और खर्च कैसे किया जाता है.

आप का वुडबी अपनी कमाई किसे देता है, घर पर निर्भर तो नहीं रहता आदि बातें जानें. यह भी जानें कि आप की कमाई पर नजर रख कर तो शादी नहीं हो रही.

4. विवाहपूर्व संबंधों के बारे में जानें

अमूमन आज के दौर में युवकयुवतियों के विवाहपूर्व संबंध बनने लगे हैं. आप अपने वुडबी के पूर्व संबंधों के बारे में डेटिंग के दौरान जानने की कोशिश करें. सिर्फ दोस्ती थी या संबंध प्रेम तक पहुंचे. ध्यान रहे कि उस की भावनाएं आहत न हों. अगर कोई ब्रेकअप हुआ और वह संभल गया, तो उसे मुद्दा न बनाएं.

5. भविष्य के बारे में जानें

आप का वुडबी भविष्य के बारे में कितना सजग है, इस बारे में चर्चा अवश्य करें. उस ने भविष्य की क्या योजनाएं बना रखी हैं, आगे सिर्फ जौब तक ही सीमित रहना चाहता है या कुछ समय बाद अपना व्यवसाय शुरू करना चाहता है. बचत को ले कर क्या सोचता है? भविष्य में अगर घर नहीं है तो खरीदना चाहेगा या मम्मीपापा के घर में ही रहेगा. कहीं शेयरबाजार, सट्टा, कमेटी आदि के चक्कर में तो नहीं रहता. इस बारे में जानें.

6. पूर्व सैक्स संबंधों की चर्चा न करें

आप ने अपने बारे में भले उसे सबकुछ बता दिया हो, लेकिन भूल कर भी डेटिंग के दौरान अपने पूर्व सैक्स संबंधों के बारे में न बताएं. इस के बाद भले उसे आप में लाखों अच्छाइयां दिखें पर उसे आप की सभी अच्छाइयों के बावजूद आप को अपनाने में हिचक होगी. अगर अपना भी लिया तो ताउम्र यह बात उलाहने का कारण बन सकती है.

7. ममाज बौय न हो

बातोंबातों में डेटिंग के दौरान जान लें कि कहीं वह ममाज बौय तो नहीं है. उस की घर में क्या स्थिति है? कितनी चलती है, निर्णय लेने में सक्षम है कि नहीं? कहीं ऐसा तो नहीं कि छोटी छोटी बातों पर उसे पेरैंट्स की इजाजत लेनी पड़ती हो. उस की बोल्डनैस आदि के बारे में भी जानने की कोशिश करें.

8. अंधविश्वासी तो नहीं

वुडबी अंधविश्वासी और टोनेटोटकों में भरोसा करने वाला तो नहीं, चैक करें. ऐसे लोग अगर अपनी दूसरी खूबियों के कारण सफल हों तो भी हरदम उन पर खौफ छाया रहता है और वे हर तरह के भगवान की सेवा करने में लगे रहते हैं. खुद भी अंधविश्वासी न बनें और वुडबी की अंधविश्वासी तो नहीं, यह भी जांच लें.

उपरोक्त बातों को ध्यान में रख कर 3 से 4 बार डेटिंग अवश्य करें. फिर सभी बातों का निचोड़ निकाल गंभीरता से विचार कर मन बनाएं कि वह आप का वुडबी है या उसे इग्नोर करना ही ठीक है. इस के लिए किसी के दबाव में न आएं. न डेटिंग की बातें किसी से शेयर करें खासकर अंतरंग बातें तो बिलकुल न बताएं. गंभीरता से विचार कर अपना फैसला पेरैंट्स को सुनाएं.

9. इन बातों का रखें खास खयाल :

  • डेटिंग के दौरान खुद कम बोलें और वुडबी की अधिक सुनें. ज्यादा व बढ़चढ़ कर बोलने, हर बात में हांहां करने से आप बातों में फंस सकती हैं. कोई बात छिपाना भी चाहें तो निकल सकती हैं. अत: कम बोलें व जरूरत के अनुसार विश्लेषण करें.
  • ड्रैस का ध्यान रखें. जहां युवकों को डेटिंग के लिए सिंपल बन कर जाने की सलाह दी जाती है वहीं युवतियां भी यदि सिंपल ड्रैस पहनें तो अच्छा रहेगा. वल्गर कपड़े न पहनें. न ही ज्यादा फैशनेबल, सैक्सी या शरीर दिखने वाले कपड़े पहनें. सिंपलसोबर कपड़े इस अवसर पर ठीक रहेंगे.
  • आप भी यंग हैं वह भी और विपरीत लिंग का आकर्षण भी. तिस पर आप की शादी भी होने वाली है यह सोच कर बहक न जाएं. हाथों में हाथ डालना, पास आना आदि से डेट को सैक्सुअल न बनाएं और सैक्स हेतु उतावले न हों. इसे शादी के बाद के लिए ही रखें व दूरी बनाए रखें.
  • डेट के दौरान कभी भी गिफ्ट के चक्कर में न पड़ें. न गिफ्ट दें न लेने की उत्सुकता दिखाएं. बर्थडे विश या अन्य तरह के कार्ड देनालेना भी वर्जित रखें, क्योंकि अगर शादी नहीं होती तो ये चीजें झगड़े का मुद्दा बनती हैं.
  • फेसबुक फ्रैंडशिप व औनलाइन चैटिंग से बचें, क्योंकि इस से आप के सभी फ्रैंड्स भी आप के वुडबी को जान जाएंगे जब तक रिश्ता नहीं हो जाता इसे अवौइड करें.
  • फोन पर डेट फिक्स कर सकती हैं, लेकिन व्हाट्सऐप पर चैटिंग न करें. कभीकभी यह बातचीत रिश्ता न होने पर सुबूत के तौर पर दिखाई जाती है, स्मार्टफोन से फोटो व सैल्फी लेने की भूल भी न करें. ध्यान रहे अभी आप सिर्फ परख रहे हैं रिश्ते हेतु हां नहीं हुई.
  • डेट पर जाएं तो खानेपीने का खर्च आधा आधा रखें. उस के न कहने पर भी खर्च करें ताकि एक पर बोझ न पड़े और अगला यह भी न समझे कि यह तो खानेपीने में ही रहती है, खर्च में नहीं.

जब पार्टनर हो शक्की

‘‘इतनी लेट नाइट किस से बात कर रहे थे? मेरा फोन क्या नहीं उठाया? वह तुम्हें देख कर क्यों मुसकराई? मेरी पीठ पीछे कुछ चल रहा है क्या?’’ यदि ऐसे सवालों से आप का रोज सामना होता है तो आप ठीक समझे आप का पार्टनर शक्की है.

यदि आप इन सवालों से थक गए हैं और यह रिश्ता नहीं निभा सकते, पर अपने बौयफ्रैंड या गर्लफ्रैंड को प्यार भी करते हैं और उसे इस शक की आदत पर छोड़ना भी नहीं चाहते, तो ऐसे शक्की पार्टनर से निबटने के लिए इन टिप्स पर गौर करें:

द्य किसी भी रिश्ते में सब से बुरी चीज शक करना ही हो सकता है. इस से असुरक्षा, झूठ, चीटिंग, गुस्सा, दुख, विश्वासघात सब आ सकता है. रिश्ते की शुरुआत में एकदूसरे को समझने के लिए ज्यादा कोशिश रहती है. एकदूसरे पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. एक बार आप दोनों में बौंडिंग हो गई तो आप जीवन की और महत्त्वपूर्ण बातों की तरफ ध्यान देने लगते हैं. इस का मतलब यह नहीं होता है कि पार्टनर में रुचि कम हो गई है. इस का मतलब है कि अब वह आप की लाइफ का पार्ट है और आप अब उस के साथ कुछ और बातों में, कामों में अपना ध्यान लगा सकते हैं.

द्य इस बदलाव को कभीकभी एक पार्टनर सहजता से नहीं ले पाता और वह अजीबअजीब सवाल पूछने लगता है, जिस से आप की लौयल्टी पर ही प्रश्न खड़ा हो जाता है. उस की बात ध्यान से सुनें उस के दिल में आप के लिए क्या फीलिंग्स है समझें, कई बार अनजाने में न चाहते हुए भी हमारी ही किसी आदत से उस के मन में शक आ जाता है, इसे समझें.

द्य आप ने रिश्ते के शुरुआत के 3-4 महीने अपनी गर्लफ्रैंड पर पूरा ध्यान दिया है. वह आगे भी वही आशा रखती है, जबकि उतना फिर संभव नहीं हो पाता, पर उस में आप की गर्लफ्रैंड की इतनी गलती नहीं है, शुरू के दिनों में भी इतना बढ़ाचढ़ा कर कुछ न करें कि बाद में उतने अटैंशन की कमी खले.

द्य पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम जरूर बिताएं. इस का मतलब यह नहीं कि एक बड़ी खर्चीली डेट ही हो, साथ बैठना, एकदूसरे की पसंद का कोई औनलाइन शो साथ देखना, एकदूसरे की बातें घर पर बैठ कर सुनना भी हो सकता है.

द्य अपने गु्रप में उसे भी शामिल करें और उस का व्यवहार देखें कि वह सब से घुल मिल जाती है या अलगथलग रहती है. उसे महसूस करवाएं कि वह आप की लाइफ और आप के सोशल सर्कल का पार्ट है. उसे अपने फ्रैंड्स से मिलवाएं. उसे समझने का मौका दें कि वे आप के फ्रैंड्स हैं और आप के लिए महत्त्वपूर्ण है. जितना वह आप के फ्रैंड्स को समझेगी उतना कम शक करेगी.

द्य उसे डबल डेट्स पर ले जाएं. अगर आप की लेडी फ्रैंड्स है और वे किसी को डेट कर रही हैं, तो अपनी गर्लफ्रैंड को उन के साथ ले कर जाएं. जिस से उसे अंदाजा होगा कि आप की फ्रैंड्स ही हैं और उन की आप से अच्छी दोस्ती ही है, कोई शक नहीं.

द्य पार्टनर आप पर शक कर के बारबार कोई सवाल पूछती है और आप को गुस्सा आता है तो भी खुद को शांत रख कर जवाब दें, ढंग से बात कर के हर समस्या सुलझाई जा सकती है.

द्य पार्टनर को शक करने की आदत ही है और यह आदत कम नहीं हो रही है, आप ने सबकुछ कर लिया, क्वालिटी टाइम भी बिता लिया. अपनी लाइफ, अपने फ्रैंड्स में भी उसे शामिल कर लिया, बात भी कर ली, पर कुछ भी काम नहीं आ रहा है, पार्टनर बात खत्म करने, समझने को तैयार ही नहीं, इस रिश्ते से आप दोनों को दुख ही पहुंच रहा है तो पार्टनर को ही अब अपनी आदत पर ध्यान देना पड़ेगा. आप हर काम, हर बात पर हर समय सफाई देते नहीं रह सकते. जिसे आप पर विश्वास नहीं, उसे प्यार करना भी मुश्किल ही हो जाता है. अत: उसे क्लियर कर दें कि या तो वह इस रिश्ते में आप पर विश्वास करना सीखें या फिर दोनों अपनी राहें बदल लें.

प्रेमी प्रेमिका का ब्रेकअप : गम काहे का

23 साल की संजना का अपने प्रेमी रोहन से ब्रेकअप हो गया था. वह कई सालों से उस से प्यार करती थी. वह इस ब्रेकअप के बाद काफी दुखी और हताश हो चुकी थी. उसे समझ में नहीं आ रहा था कि रोहन को कैसे समझाए कि वह उसे दिलोजान से प्यार करती है, जबकि रोहन ने कई बार अपनी शारीरिक जरूरतें पूरी करने के बाद ‌उस से किनारा कर लिया था.

उन दोनों के बीच ब्रेकअप होने बड़ी वजह है थी रोहन का नताशा नाम की लड़की के प्यार में पड़ जाना. नताशा काफी बोल्ड किस्म की लड़की थी. अब‌ वे दोनों खुल कर मिल रहे थे. संजना यह सब देख कर जलभुन रही‌ है. उसे समझ में नहीं आ रहा था कि ऐसे हालात में क्या किया जाए.

गहरी निराशा में एक दिन संजना ने ढेर सारी नींद की गोलियां खा कर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. उस के मातापिता ने समय रहते इलाज कराया, तब जा कर वह बच पाई.

20 साल की नाजिया अपने साथ पढ़ने वाले फरहान से प्यार करती थी, पर कुछ दिन से वह फरहान को अनदेखा करने लगी थी, क्योंकि वह अपने बचपन के दोस्त इकबाल से नजदीकियां बढ़ाने लगी थी. इस बात से फरहान काफी निराश और दुखी रहने लगा था और डिप्रैशन में चला गया था.

नाजिया से प्यार में धोखा खाने के बाद फरहान खुदकुशी करने की कोशिश करने लगा था, पर उस के एक खास दोस्त ने मौके पर पहुंच कर उसे बचा लिया था.

आज ज्यादातर नौजवान प्यार में नाकाम हो कर उलटीसीधी और ऊलजुलूल हरकते करने लगते हैं. कई बार तो भावनाओं में बह कर संजना और फरहान की तरह वे खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने लगते हैं या फिर खुदकुशी तक करने पर उतारू हो जाते हैं, जबकि यह नासमझी भरा कदम होता है.

2 लोगों के बीच का प्यार बहुत ही नाजुक अहसास होता है. जब कोई लड़की किसी लड़के से प्यार करती है तो उसे दिलोजान से चाहती है. उस के बिना अपनेआप को अधूरा समझने लगती है. यह बिलकुल स्वाभाविक है. यही लड़के के साथ भी होता है. कोई लड़का अगर किसी लड़की को दिल से चाहता है, तो उस के बिना अपनेआप को अधूरा समझने लगता है. जैसा कि फरहान अपनेआप को समझने लगा था और खुदकुशी करने पर उतारू हो गया था. वह तो गनीमत थी कि उस के दोस्त मौके पर पहुंच कर उसे बचा लिया था.

माना कि प्यार में धोखा खाने के बाद या ब्रेकअप होने के बाद के हालात असहज हो जाते हैं, लेकिन इतना भी नहीं होते कि एकदूसरे के बिना खुद को नुकसान पहुंचाया जाए या खुदकुशी जैसे अपराध को अंजाम दिया जाए.

इस से उलट आज की यंग जैनरेशन पुरानी सोच से परे हो कर ‘तू नहीं‌ कोई और सही’ के फार्मूले पर चलती है. प्यार में धोखे खाने पर वह भावनाओं में बह कर नहीं सोचती है, बल्कि उस से सीख ले कर अगली बार नए प्रेमी या प्रेमिका के साथ पिछले गलतियों को नहीं दोहराती है.

19 साल की कालेज में पढ़ने वाली अलका मौडर्न सोच की लड़की है. उस का कहना है, “मेरे एक नहीं, बल्कि 2-2 बौयफ्रैंड रह चुके हैं. मैं एक प्रेमी के साथ लिवइन में भी रह चुकी हूं. हालांकि जिस प्रेमी के साथ लिवइन में रही थी, उस के साथ बेहद ही बुरा अनुभव रहा था.

“मैं जिस लड़के के साथ जिंदगीभर का साथ निभाना चाहती थी, उस के बारे में धीरेधीरे बहुत कुछ जान गई थी. वह लड़का जीवनसाथी बनने लायक नहीं था, इसलिए मैं उस से समय रहते अलग हो गई. उस लड़के से मैं शुरुआती दिनों में बहुत प्यार करती थी, उसे दिलोजान से चाहती थी. उस से अलग होना इतना आसान नहीं था.”

आज अलका जिस लड़के के साथ जिंदगी बिताना चाहती है, वह उस के साथ कुछ दिन समय बिता कर संतुष्ट हो चुकी है. यह सब लंबे समय तक एकदूसरे के साथ घूमनेफिरने से ही मुमकिन हो पाया है. लेकिन बिना सोचेसमझे जल्दीबाजी में जिंदगी गुजारने की बात सोचना भी ठीक नहीं है.

किसी इनसान को देख लेने भर से और इधरउधर थोड़ाबहुत मिलनेजुलने से उस की अच्छाइयों या बुराइयों को हम बहुत जल्दी नहीं जान पाते हैं. आजकल के कुछ लड़केलड़कियां थोड़ीबहुत मुलाकात में अच्छा होने का नाटक तो जरूर करते हैं, लेकिन आप जैसेजैसे उन से खुलते जाएंगे या उन के साथ कुछ दिन बिता लेंगे, तो ज्यादातर चीजों के बारे में जान लेंगे.

लेकिन यहां सवाल यह है कि क्या किसी प्रेमीप्रेमिका के चले जाने से जिंदगी रुक जाती है? क्या जिंदगी को अधूरा मान लेना चाहिए? नहीं. ऐसा करना शायद खुद के साथ बेईमानी होगा.

आज किसी भी लड़कालड़की को ब्रेकअप होने के बाद या उस के चाहने वाले के जिंदगी से अलग हो जाने के बाद यह नहीं समझ लेना चाहिए कि उस के बिना जिंदगी अधूरी हो गई है, बल्कि यह सोचना चाहिए कि प्रेमीप्रेमिका का मिलना या बिछड़ना एक आम बात है.

सभी प्यार करने वाले या प्यार का दिखावा करने वाले जीवनसाथी बनने लायक नहीं होते हैं. ऐसे लोग लंबे समय तक जिंदगी में टिक भी नहीं पाते हैं. कहीं न कहीं उन की खामियां समय पर नजर आ ही जाती हैं और दोनों को अलग होने पर मजबूर कर देती हैं.

हां, ऐसे लोग जिंदगी में बहुत बड़ी सीख दे जाते हैं. आगे की जिंदगी में हमें सोचसमझ कर कदम उठाना होता है. अपने लिए बौयफ्रैंड या गर्लफ्रैंड का चुनाव करते समय सावधानी बरतनी होती है कि कहीं आगे किसी धोखे की गुंजाइश न रहे.

कई लोगों को प्यार नहीं हवस की भूख होती हैं. ऐसे लोग शारीरिक जरूरतें पूरी हो जाने के बाद किनारा कर लेते हैं या धीरेधीरे यह जता देते हैं कि हमारी जरूरत पूरी हो गई है.

ऐसे लोगों की नजर में आप की भावनाओं का कोई मोल नहीं होता है. आप के प्यार की कोई कद्र नहीं होती है. ऐसे में अपनेआप को नुकसान पहुंचाना समझदारी नहीं है, बल्कि समय रहते चेतने की जरूरत होती है.

अगली बार जब‌ आप अपने प्रेमीप्रेमिका का चुनाव करें तो सोचसमझ कर करें. उसे भावनात्मक रूप से समझने की कोशिश करें. जब आप का मन यह स्वीकार कर ले कि आप का प्रेमी या प्रेमिका आप के लिए परफैक्ट है, तभी उसे सबकुछ सौंपें.

पति पत्नी का रिश्ता : तुम नहीं तो कुछ भी नहीं

‘मैं ने तो तुम से हमेशा ही मुहब्बत की है, तुम्हारे  मना करने से हकीकत नहीं बदलेगी…’ पतिपत्नी का रिश्ता कुछ इस तरह का हो तो ही संबंध लंबे समय तक खुशनुमा रह सकते हैं. पतिपत्नी में विवाद होने पर भी मुहब्बत और निर्भरता कम नहीं होती. ‘तुम ने मेरे लिए क्या किया?’ या ‘तुम ने मेरे साथ ऐसे क्यों किया?’ कहने से पतिपत्नी का प्यार कम नहीं होता.

अफसोस यह है कि आज पतिपत्नी के बीच तर्क व शिक्षा के सीमेंट के पुल बनने के बाद भी उन तत्त्वों की कमी नहीं है, जो पुलों में मोटे छेद बनाने में लगे हैं और जिन में फंस कर पतिपत्नी एक की मुहब्बत को नकार कर शून्य बना देते हैं. औरतों की सुरक्षा और उन के सशक्तीकरण के नाम पर बन रहे कानून और पहले के बने कानूनों का फैलता दायरा पतिपत्नी के संभावित प्रगाढ़ प्रेम की सीमेंट को रेतीला बना रहा है.

आज के युग में कोई लड़का खुद को लड़की पर नहीं थोपता और न ही लड़की लड़के के गले में बंदूक की नाल के बल पर बांधी जाती है. हर विवाह खुशियों का जखीरा होता है जिस में पूरा परिवार शामिल होता है. हैसियत से ज्यादा खर्च किया जाता है और वरवधू को यह एहसास दिलाया जाता है कि उन के बंधन को हमेशा तरोताजा देखने में कितने लोग उत्सुक हैं. फिर भी उन मामलों की कमी नहीं है जिन में लाल या कढ़े हुए जोड़ों में चमचमाती लड़कियां कुछ दिनों के बाद अदालतों में काले कोटों के बीच या पुलिस स्टेशनों में खाकी वरदियों के बीच दिखने लगती हैं.

-पतिपत्नी का संबंध असल में तो कुछ ऐसा है

‘हमारा अंदाज कुछ ऐसा है, जब हम बोलते हैं तो फुहारों की तरह बरस जाते हैं और जब चुप रहते हैं तो सन्नाटे से वे तरस जाते हैं…’ पर कानून उस बरसने को तूफान बना रहा है और चुप्पी को जीवनपर्यंत की सजा दे रहा है. यह अफसोस है कि जिस कानून को संबंधों को मजबूत करना था, विवादों को हल करना था, समस्याओं को दूर करने की कोशिश करना था, हदों की लाइनें खींचना था वह अब सिर्फ और सिर्फ अलग रहना सिखा रहा है.

‘किसी के साथ हमेशा रहना चाहते हो, तो उस से थोड़ा दूरदूर रहो’ को बदल कर औरतों की सुरक्षा के कानूनों ने ‘किसी के साथ हमेशा रहना आखिर क्यों जरूरी है, उस से सदा के लिए दूर रहो’ बना डाला है. कठिनाई यह है कि देश के विकास के नारों और गौरक्षा, सीमा रक्षा, नौकरी रक्षा में उलझे नेताओं को परिवार रक्षा का खयाल तक नहीं है और उन्हें नहीं मालूम कि किस तरह पतिपत्नी अलगाव के बाद एक दुखी व तनाव की जिंदगी जीते हैं. जिस कठिनाई को वे पहले असहनीय मानते थे उस से वे उस आग में कूद जाते हैं, जो पूरे जीवन को राख बना देती है. अफसोस यह आग कानून हमेशा जलाए ही नहीं रखता, हर गली के कोने पर इस का अलाव रख दिया गया है.

‘जो ले जाओ (ए कानून) मेरी नींद सुखचैन उफ भी कैसे करेंगे हम,
अब तो ख्वाब भी गए, चैन भी गया
जीने को जिंदा लाश बची है और बस तनहाई साथ में है…’

मैं 50 साल का एक शादीशुदा आदमी हूं, 25 साल की लड़की मुझ पर डोरे डालती है मैं क्या करूं?

सवाल

मैं 50 साल का एक शादीशुदा आदमी हूं. मेरे दफ्तर की एक 25 साल की लड़की मुझ पर डोरे डालती है. मुझे लगता है कि उसे मेरी तगड़ी कमाई से ऐश करनी है. मैं ने कई बार उसे समझाना चाहापर वह मानती ही नहीं है. अब तो मुझे भी लगता है कि क्यों न थोड़ा सा खर्च कर के बहती गंगा में हाथ धो लूंपर फिर अपने परिवार का खयाल आ जाता है. मैं क्या करूं?

जवाब

मन तो आप का डोलने लगा है. थोड़ा सा खर्च कर बहती गंगा में हाथ धोने की मंशा भी गलत नहींलेकिन रिस्की हैक्योंकि अकसर मर्द हाथ धोतेधोते गंगाजी में डूब भी जाते हैं. वैसेबातों से तो आप अच्छे तैराक लग रहे हैं. आप का यह अंदाजा सटीक है कि लड़की आप के पैसे पर ऐश करना चाहती हैइसलिए संभल कर रहें. आजकल स्मार्टफोन इन मामलों में खतरा साबित हो रहे हैं.        

 

पति की गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाने के लिए आजमाएं ये 13 टिप्स

रायपुर में एक महिला ने अपने एएसआई पति पर अपनी बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप  लगाया . पत्नी ने इस की शिकायत डीडी नगर थाने में दर्ज कराई. पत्नी की शिकायत पर पुलिस द्वारा पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई.

महिला ने पुलिस को बताया कि उस का पति राजेंद्र बर्मन यातायात विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत है और उसवह खुद भी दूसरे शहर में जॉब करती है. इस वजह से उस ने अपनी ममेरी बहन को बच्चों की देखभाल के लिए बुला रखा था. कुछ दिन पहले उस ने अपने पति और बहन को आपत्तिजनक हालत में देखा तो अपनी बहन से पूछताछ की. तब बहन ने बताया कि राजेंद्र बर्मन कई साल से उस के साथ गलत काम करता रहा है और विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी देता है.

किसी भी शादी में तरहतरह की समस्याएं आती हैं. कई दफा पतिपत्नी वैवाहिक रिश्ते से बाहर संबंध तलाश करते हैं या फिर पति बद्तमीज और गलत आदतों का शिकार हो सकता है. वह दुष्कर्मी और शराबी भी हो सकता है. ऐसे में स्त्री का जीवन जीना मुहाल होने लगता है.ये गंभीर मसले है और परिवार के साथसाथ समाज के लिए भी ठीक नहीं है.

चीन में लवर फेडिंग का ट्रेंड

चीन में एक नया व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है जो पतिपत्नियों को उन के लवर यानी प्रेमी या प्रेमिका से अलग करने के लिए काम करता है. इसे ‘लवर फेडिंग’ यानी लवर को दूर भगाना कहा जाता है. यहां कई लोग अपनी ज़िंदगी से अपने कथित दुश्मन को निकाल फेंकने के लिए हज़ारों डॉलर खर्च करने को तैयार हैं.

मिंग ली, शू ज़िन के साथ मिल कर बीते 18 सालों से लव अस्पताल नाम से यह ख़ास अस्पताल चला रहे हैं. अब तक उन के पास लाखों लोग मदद के लिए आ चुके हैं. मदद मांगने वालों में महिलाएं अधिक होती हैं.

अस्पताल की सहसंस्थापक मिंग ली मदद मांगने वाली महिलाओं को सफल शादी के राज़ और अपने पति का ध्यान नहीं भटकने देने के लिए क्या करना चाहिए इस बारे में सलाह देती हैं.

पति को तलाक नहीं देना चाहती

45 साल की रूपा देवी अपनी धीमी और थोड़ी कांपती सी आवाज़ में बताती हैं कि वे पति से अलग होना नहीं चाहती थी मगर पति के जीवन में आई कम उम्र की प्रेमिका ने सब खराब कर दिया . उन के और उन के पति के बीच खराब हो चुके संबंध अब बेहतर हैं और पहले के मुक़ाबले काफ़ी मज़बूत भी हो गये हैं. यह संभव हुआ रिलेशनशिप एक्सपर्ट की मदद से.

वह बताती हैं कि उन्होंने कई सप्ताह तक मैराइटल थेरपी ली और इस दौरान सकारात्मक सोच बनाने के बारे में सीखा. उन्होंने जाना की कैसे एक बेहतर और आकर्षक पत्नी बना जा सकता है.

उन्होंने पहले फैसला लिया था कि वह अपने पति की प्रेमिका को उन से दूर करने के लिए कितने भी पैसे खर्च कर देंगी.  इस के लिए किसी एजेंट को हायर कर उसे अपने पति की 25 साल की खूबसूरत और स्टाइलिश सेक्रेटरी के पास भेजने की योजना थी ताकि वह पति की प्रेमिका के पास जा कर यह बताये कि अपने से दोगुने उम्र के किसी  पुरुष की बजाय जीवन में बेहतरी की उम्मीद करनी चाहिए और किसी अच्छे हमउम्र जीवनसाथी की तलाश करनी चाहिए .

जल्द ही उन्हें अहसास हो गया कि इस चक्कर में हजारों खर्च कर भी उन्हें सुकून हासिल नहीं हो रहा है. वह पति को तलाक़ देने के लिए भी अपने मन को तैयार नहीं कर पा रही थीं.

वह कहती हैं, “हम लोगों ने साथ में मुश्किल वक़्त का सामना किया है. मैं इतनी जल्दी हार नहीं मान सकती. मैं दूर होने को वैसे भी कभी सही नहीं मानती और फिर मैं जल्द 50 साल की हो जाऊंगी. मेरे जैसी महिलाओं के लिए घर से निकल कर बाहर काम करना आसान नहीं.”

यदि आप भी इस तरह की किसी समस्या से ग्रस्त हैं तो आइये जानते हैं कुछ संभावित उपायों के बारे में.

  1. यदि आप का जीवनसाथी किसी और के साथ इन्वौल्व होने लगा है तो आप पति की उस प्रेमिका से बात कर और अपने वैवाहिक रिश्ते की दुहाई दे कर इस बात के लिए राज़ी कर सकती हैं कि वह उस के पति से दूर चली जाए और आप के वैवाहिक जीवन में आग न लगाए. किसी और की तलाश कर ले. इस के लिए बातचीत बहुत कायदे से और मनोवैज्ञानिक ढंग से करनी होगी.

2. पति के बौस को राजी करना होगा कि वह किसी अन्य शहर में उन का ट्रांसफर कर दें,

3. अपने मातापिता या दोस्तों से डिस्कस कर कोई रास्ता निकालें. कोई योजना बनाएं

4. पति के चरित्र के बारे में गंदी बातें कर के यानी उन्हें बदनाम कर के भी आप पति की प्रेमिका से पीछा छुड़ाने की बात पर विचार कर सकती हैं.

5. वंशानुगत बीमारी बता कर उन की प्रेमिका को उन से नफ़रत करने के लिए बाध्य कर सकती हैं.

6. आप बिना लड़ेझगड़े चुपचाप कुछ समय के लिए उन की जिंदगी से जा कर देख सकती हैं. संभव है उन्हें आप की अहमियत का अहसास हो जाए.

7. आप खुद को सुधारने और संवारने का रास्ता भी चुन सकती हैं. इस से जहाँ आप का आत्मविश्वास बढ़ेगा वहीँ पति के भी वापस आप के पास लौटने की सम्भावना बढ़ जायेगी.

8. कभीकभी जो काम लड़ाईझगड़े नहीं कर पाते वह प्यार कर जाता है. सो एक बार प्यार के सहारे उन्हें अपनी ओर खींचने की भरपूर कोशिश करें.

9. आप प्रेमिका को दूर भगाने से संबंधित सेवाएं मुहैया करने वाली कंपनी या प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसी से एजेंट्स भी हायर कर सकती हैं. ये एजेंट्स प्रेमिका से दोस्ती करते हैं और उन की आपत्तिजनक तस्वीरें लेते हैं. फिर उसे मदद मांगने आई महिला को देते हैं. जब पति को पता चलता है कि उस की प्रेमिका उस के प्रति वफादार नहीं है तो अधिकतर मामलों में पति अपनी पत्नी और परिवार के पास लौट आते हैं

10. यदि पति आप की सहेली या बहन के साथ आप के आगे ही गलत हरकतें कर रहा है तो तुरंत उसे टोकिये और सावधान कीजिये की वह आइंदा ऐसा करने की सोचे भी नहीं. आप कानून का सहारा भी ले सकती हैं. पति जिस के साथ गलत करने का प्रयास कर रहा है उसे पति की नजरों से हमेशा के लिए दूर करने का प्रयास करें.

11. यदि पति के जीवन में एक प्रेमिका के जाते ही दूसरी आ जाती है और यह सिलसिला समाप्त नहीं होता तो समझ जाइये कि ऐसे लोग कभी संभल नहीं सकते. वे अपनी आदत से कभी बाज नहीं आएंगे और आप कभी खुश नहीं रह पाएंगी. ऐसे में पति को तलाक देना ही एक बेहतर ऑप्शन होगा.

12. इसी तरह पति एक गलत काम के बाद बिना किसी शर्मिंदगी के वैसे काम ही दोहराते रहते हैं तो आप को बिना किसी पश्चाताप या अफ़सोस के तुरंत उन्हें छोड़ने का फैसला ले लेना चाहिए. क्यों कि ऐसे शख्स कभी नहीं बदलते और आप नाहक ही उन के बदलने का इन्तजार करतेकरते आप अपनी जिंदगी तबाह कर डालेंगी.

13. पति की प्रेमिका किसी ट्यूमर की तरह होती है  और पहली चीज़ जो करनी चाहिए वह है उस से छुटकारा पाना. इस के बाद वैवाहिक रिश्ता खुद ही धीरेधीरे स्वस्थ और मज़बूत हो जाता है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें