Imlie के मुंह पर कालिख लगावगी अनु, सबके समाने पूछेगी ये सवाल

टीवी सीरियल ‘इमली’ की कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले रही है. कहानी में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो के बिते एपिसोड में दिखाया गया कि मालिनी इमली पर गुस्सा करती है कि वह और आदित्य लंबे समय से अपनी शादी की बात छिपाते आ रहे हैं. वह आगे कहती है कि किसी भी तरह घरवालों से सारी बात बता दो. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए बताते है, क्या होगा शो के लेटेस्ट एपिसोड में.

शो में दिखाया जा रहा है कि अनु मालिनी बातें चोरी-छिपे सुन लेगी और उसे पता चल जाएगा कि आदित्य ने मालिनी को इमली की वजह से छोड़ा है. अभी तक अनु आदित्य और इमली पर शक ही करती थी लेकिन मालिनी की बातें सुनने के बाद उसका शक यकीन में बदल जाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

ये भी पढ़ें- ‘दिलीप कुमार’ की मौत से भावुक हुए Amitabh Bachchan, ट्विट किया ये इमोशनल पोस्ट

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु इमली को सबक सिखाने का नया प्लान बनाएगी. वह इमली के कॉलेज में जाएगी और वहां मीडिया बुलाएगी. मीडिया इमली को घेरकर कई सवाल पूछेगी. भीड़ देखकर इमली घबरा जाएगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

तो वहीं अनु की एंट्री होगी और सबके सामने वह इमली से पूछेगी क्या आदित्य के साथ उसका चक्कर चल रहा है?  इसके बाद वह इमली के मुंह पर कालिख भी लगवा देगी.

ये भी पढ़ें- Barrister Babu: सौतेली सासू मां ने की नई बोंदिता की जमकर तारीफ, कही ये बात

शो के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि आदित्य और मालिनी को पता चल गया है कि इमली मीठी और देव की नाजायज औलाद है. तो वहीं मालिनी चाहती है कि इमली को पिता का नाम मिले और वह इसके लिए देव से भी बहस करती दिखाई दी.

क्या Imlie को अपनाएगा त्रिपाठी परिवार? आएगा ये धमाकेदार ट्विस्ट

टीवी सीरियल इमली (Imlie) में लगातार कई ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. कहानी का ट्रैक एक नया मोड़ ले रही है. जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है. शो के बिते एपिसोड में दिखाया गया कि मालिनी के पिता देव को कुणाल और उसके रिश्ते पर भरोसा नहीं हो रहा है. इस बारे में वह आदित्य से बात करता है. तो वहीं आदित्य देव को भरोसा दिलाता है कि  मालिनी और कुणाल एक साथ खुश हैं. शो के लेटेस्ट ट्रैक में खूब धमाल होने वाला है. आइए जानते हैं, आगे क्या होने वाला है शो में.

शो में दिखाया जा रहा है कि इमली पल्लवी और निशांत की बातों से समझ चुकी है कि आज भी वो दोनों एक-दूसरे से ही प्यार करते हैं. तो ऐसे में इमली ने फैसला लिया है कि वो निशांत की जिंदगी में पल्लवी को लाकर रहेगी.

ये भी पढ़ें- सपना चौधरी फिर से बनने वाली हैं मां! Viral हुई बेबी बम्प फोटो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by adilie (@rajiniy66)

 

अब इमली को भी भरोसा हो चुका है कि मालिनी और कुणाल एक-दूसरे के साथ खुश हैं. ये देखकर इमली भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें- सई और मोहित के रिश्ते पर सवाल उठाएगी पाखी अब क्या करेगा विराट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शो के लेटेस्ट ट्रैक में इमली आदित्य से पहली बार अपने दिल की बात कहेगी. इमली आदित्य को  I love you कहेगी. तो वहीं त्रिपाठी परिवार को आदित्य और इमली की शादी का सच पता चल जाएगा. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या आदित्य के घरवाले इमली को अपनाएंगे?

ये भी पढ़ें- करण मेहरा ने पत्नी से विवाद के बाद किया पहला पोस्ट, बेटे कविश को दी जन्मदिन की बधाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

आदित्य के बर्थडे पर दो गुड न्यूज सुनाएगी मालिनी, आएगा ये इमोशनल ट्विस्ट

टीवी  का सीरियल ‘इमली’ में लगातार महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का मिल रहा है. शो के बिते एपिसोड में दिखाया गया कि अनु गुस्से में आकर आदित्य के घरवालों को जेल भेज दिया है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए जानते हैं शो के आगे की कहानी.

शो में आपने देखा कि अनु ने गुस्से में आकर पुलिस को त्रिपाठी हाउस में बुला लिया था. अब आदित्य के घरवाले जेल में चले गए हैं. तो वहीं अनु के इस फैसले से इमली का गुस्सा सातवें आसमान पर है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शो में दिखाया जा रहा है कि इमली देव के पास जाकर सभी लोगों को मदद करने के लिए रिक्वेस्ट करती है. तो वहीं देव इमली की मदद करता है और वह आदित्य के घरवालों को जेल से छुड़ा लेता है.

ये भी पढ़ें- इमली को पता चलेगा नकली कुणाल का राज अब क्या करेगी मालिनी

जब अनु को ये सब पता चलता है तो वह बौखला जाती है. तो वहीं पुलिस स्टेशन से बाहर निकलते ही अपर्णा अनु को खरी खोटी सुनाती है. और उससे कहती है कि त्रिपाठी हाउस के दरवाजे अब उसके लिए हमेशा-हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शो में ये भी दिखाया जाएगा कि अनु घर आने के बाद देव को खूब सुनाएगी. तो दूसरी ओर कुणाल, मालिनी को सत्यकाम के केस के बारे में बताएगा.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ फेम राखी दवे ने अपने किरदार को लेकर कहीं ये बड़ी बात, जानें क्या कहा

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि आदित्य के जन्मदिन पर मालिनी उसे दो गुड न्यूज देगी. मालिनी आदित्य से कहेगी कि उसके पास दो गुड न्यूज है. मालिनी आदित्य से कहेगी कि सत्यकाम के केस की डेट फाइनल हो चुकी है और हमारा तलाक भी जल्द हो जाएगा. तो  वहीं मालिनी की बाते सुनते ही आदित्य इमोशनल हो जाएगा और उसके आंखों में आंसू आ जाएंगे.

इमली को पता चलेगा नकली कुणाल का राज अब क्या करेगी मालिनी

स्टार प्लस का टीवी सीरियल ‘इमली’ (Imlie) में दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. शो में हर रोज महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि कुणाल की एंट्री है चुकी है. ऐसे में अब मालिनी के झूठ को बल मिल गया है. और अब वह कुणाल को इमली और आदित्य से मिलाने वाली है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए जानते हैं शो के आगे की कहानी.

शो में आपने देखा कि मालिनी सबसे यह बताई थी कि उसकी जिंदगी में कुणाल नाम का एक शख्स है, जिसके चलते उसके और आदित्य के बीच दूरियां आई हैं तो वहीं इमली मालिनी के पीछे पड़ी हुई है कि जब तक वह कुणाल से नहीं मिल लेगी, तब तो उसे उसकी बातों पर भरोसा नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- थ्रोबैक: ‘अनुपमा’ ने शेयर की गोदभराई की तस्वीर, लिखा ये प्यारा कैप्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शो के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि मालिनी कुणाल से नकली कुणाल बनने के लिए कहेगी. लेकिन वह मालिनी की बातें मानने से इंकार कर देगा. साथ ही कुणाल मालिनी को खूब खरी खोटी सुनाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by adi_mun (@mayuri_srj_fan)

 

कुणाल को ये भी पता चलेगा कि मालिनी का तलाक होने वाला है. ऐसे में वह बिना पूरी बात सुने वो उसे गोल्ड डिगर कह देगा.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: सई के सामने आएगा पाखी और विराट का अतीत!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि जब कुणाल इमली और आदित्य के सामने आएगा तो वह कहेगा कि मैं किसी भी मालिनी नाम की औरत को नहीं जानता. ये सुनते ही इमली और आदित्य को शॉक लगेगा लेकिन मालिनी संभाल लेगी.

शो के अपकमिंग एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि कुणाल, सत्यकाम का केस लड़ेगा. ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इमली को नकली कुणाल के बारे में पता चलता है तो उसका क्या रिएक्शन होगा. और मालिनी इमली और आदित्य को क्या जवाब देगी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें