उसी दिन जयेश की मुलाकात उसी लैब के इंचार्ज से हो गई, जिस लैब में आग लगने की दुर्घटना घटी थी. उस ने लैब इंचार्ज को सांत्वना देते हुए कहा, ‘‘मैं आप को यह बताना चाहता हूं कि मैं अभी भी अपने अभियान पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं. विज्ञान विभाग के लिए और अधिक ग्रांट प्राप्त करने के लिए. आप की लैब के उपकरणों के लिए भी.’’ लैब इंचार्ज ने उदासीनता से कहा, ‘‘मुझे दोपहर के प्रयोगों के लिए साधन जुटाने जाना है.’’ इस पर जयेश बोला, ‘‘निर्णायक जीत हासिल करने में आप जो कुछ भी मेरी मदद कर सकते हैं, वह कीजिए. लैब और प्रयोगशालाओं के उपकरणों के भविष्य का सवाल है.’’
लैब इंचार्ज ने उसी विरक्त भाव से कहा, ‘‘फैकल्टी को छात्र चुनाव में शामिल होने का अधिकार नहीं है.’’ जयेश बोला, ‘‘यह बात तो मुझे भी समझ आती है कि आप को तटस्थ बने रहना है. लेकिन आप को अपनी प्रयोगशाला के लिए नए उपकरण चाहिए और मैं भी यही चाहता हूं कि आप को ऐसी मदद मिले. हमारा लक्ष्य एक ही है. हमें एकदूसरे का साथ देना चाहिए.’’ ?लैब इंचार्ज बिना कुछ कहे वहां से चला गया. 2 दिनों के बाद, दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच भरी सभा में वादविवाद रखा गया था. दोनों को अपनेअपने पक्षों को रखने का मौका था. प्रांगण खचाखच भरा हुआ था.
सारा महाविद्यालय उमड़ आया था. मस्ती का माहौल था. छात्रों में उत्साह था. हर्षोल्लास के साथ इस वादविवाद को देखने के लिए वे पहुंचे थे. चुनाव के इंचार्ज नीलेंदु सर ने माइक पर घोषणा की, ‘‘छात्र प्रतिनिधि का चुनाव लड़ रहे दोनों उम्मीदवार, अनुरंजन और जयेश, अपनाअपना तर्क आप के सामने रखेंगे. ये लोग आप के अपने छात्र प्रतिनिधि हैं, आप की समस्याओं का निवारण करने के लिए.
आप ही के द्वारा चुने जाएंगे. इसीलिए ये जो भी कहेंगे, उन्हें ध्यान से सुनिएगा और सुनने के बाद, सोचविचार कर के ही अपना प्रतिनिधि चुनें. आप में से अधिकांश के लिए यह बिलकुल नया अनुभव होगा. सार्वजनिक वक्ता के साथ कृपया किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न करें. न तो उन का उपहास उड़ाएं, न ही आक्रामक टिप्पणियों से उन्हें बेमतलब परेशान करें.’’ फिर थोड़ा रुक कर उन्होंने कहा, ‘‘सब से पहले अपने विचार आप के सामने रखेंगे हमारे स्नातकोत्तर विद्यार्थी, अनुरंजन नावे.’’ अनुरंजन अपनी जगह से उठ कर माइक के सामने आया तो जोरदार तालियों के साथ उस का स्वागत किया गया. जैसे संपूर्ण महाविद्यालय का वह बेताज बादशाह हो. तालियों की गड़गड़ाहट धीमी पड़ी तो उस ने सब से पहले नीलेंदु सर को धन्यवाद दिया, ‘‘मैं नीलेंदु सर का शुक्रिया अदा करता हूं कि मुझे अपने विचार रखने के लिए उन्होंने यह मंच प्रदान किया. वादविवाद का आयोजन भी उन्होंने ही किया है.
अपने प्रिंसिपल रत्नेश्वर, जिन का पूरा समय सब की समस्याओं को दूर करने में निकल जाता है, हमारे महाविद्यालय के मेहनती अध्यापकगण और मेरे साथी छात्र और मित्रगण. यह मेरा सौभाग्य है कि आप में से अधिकांश को मैं अपना दोस्त कह सकता हूं. आप सभी शायद मेरे बारे में सबकुछ पहले से ही जानते हैं. इसीलिए मैं आप से अपने प्रतिद्वंद्वी के बारे में बात करना चाहता हूं. वह हमारे कालेज में नए विज्ञान उपकरणों की पैरवी कर रहा है.’’ यह सुन कर सभी वाणिज्य, कला और मैनेजमैंट के छात्र जोरों से हंस दिए. जयेश उस पर हो रहे सीधेसीधे आक्रमण से सुन्न हो गया था.
जब हंसी कम हुई तो अनुरंजन ने कहना शुरू किया, ‘‘भले ही यह अद्भुत बात लगती हो, लेकिन उसे ऐसा लगता है कि हमारा कालेज खेल पर अपना पैसा बरबाद करता है.’’ वहां मौजूद लगभग सभी छात्रों ने जयेश को हूट कर के अपनी नापसंदगी जाहिर की. जयेश चुपचाप बैठ अपना तिरस्कार होते देखता रहा. अनुरंजन ने जयेश पर अपना आक्रमण जारी रखा, ‘‘क्या हम वास्तव में एक ऐसे छात्र प्रतिनिधि को चुनना चाहते हैं, जो खेलों की परवाह नहीं करता है? जिस को क्रिकेट की परवाह नहीं…?’’ सभी छात्र जोरजोर से चिल्लाने लगे. जयेश को अपनेआप पर काबू पाना कठिन हो रहा था. सभी छात्र उस के खिलाफ हो रहे थे. अनुरंजन सभी छात्रों को उस के खिलाफ भड़काने में कामयाब हो रहा था.
अनुरंजन ने आगे कहा, ‘‘मुझे गर्व इस बात का है कि मैं खुद क्रिकेट खेलता हूं और मैं चाहता हूं कि खेलों में हमारे महाविद्यालय का आर्थिक सहयोग और बढ़े.’’ फिर उस ने थम कर कहा, ‘‘एक चीज और है, जिसे मैं क्रिकेट से ज्यादा पसंद करता हूं और वह है जगन्नाथ.’’ जाहिर है, उस का उल्लेख रांची के मशहूर जगन्नाथ मंदिर से था. उस के इतना बोलने पर सभी ने जोरों से तालियां बजाईं.
अनुरंजन ने जयेश पर अपने प्रहारों का अंत नहीं किया था, ‘‘मेरे मित्र जयेश के बारे में मैं आप को एक और दिलचस्प तथ्य बताता हूं. उस का ईश्वर में विश्वास नहीं है. न तो जगन्नाथ मंदिर ही वह कभी गया है, न ही पहाड़ी मंदिर.’’ अब तो छात्रगण बेहद नाराज हो गए. शिव शांति पथ पहाड़ी मंदिर, शिवजी का मंदिर था. उस मंदिर में न जाना, खुद एक अपराध था. अनुरंजन ने अपनी बात की समाप्ति करते हुए कहा, ‘‘आशा है कि अपना वोट डालते समय मेरी बताई इन बातों का आप पूरी तरह से ध्यान रखेंगे. धन्यवाद.’’ और तालियों की जबरदस्त गड़गड़ाहट के साथ वह वापस अपनी जगह पर आ बैठा. नीलेंदु ने माइक संभाला, ‘‘अनुरंजन के बाद मैं अपने दूसरे उम्मीदवार जयेश को आमंत्रित करता हूं कि वह आए और अपना पक्ष रखे कि क्यों उसे छात्र प्रतिनिधि बनाया जाना चाहिए?’’
जब जयेश अपनी जगह से उठ कर माइक के सामने आया तो सन्नाटा छा गया. किसी ने उस का तालियों से स्वागत नहीं किया. सिर्फ प्रसेनजीत और संदेश तालियां बजा कर उस की हौसलाअफजाई कर रहे थे. माइक के सामने आज सभी जयेश को अपने दुश्मन नजर आ रहे थे. आज सचाई की जीत नामुमकिन थी. अपनी बात को कितने ही सुनहरे तरीके से वह पेश करे, लेकिन जो कीचड़ उस पर पड़ चुकी थी, उसे साफ करना भयंकर कठिन कार्य जान पड़ता था, मानो उसे चक्कर सा आ रहा हो. अब कुछ भी कहना व्यर्थ था. सभी उस के खिलाफ भड़क चुके थे.
जयेश के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा था. अपने विचारों के बल पर छात्रों को वापस अपने पक्ष में लाने की बात वह सोच भी नहीं सकता था. अगर वह झठ का सहारा न भी लेना चाहे तो भी अपने प्रतिद्वंद्वी के स्तर तक तो उसे आज गिरना ही पड़ेगा, वरना सालों तक अपमान झेलते रहना पड़ेगा और उस स्तर तक गिरने के लिए, उसे संदेश द्वारा खोजबीन कर प्राप्त हुए अनुरंजन के पृष्ठभूमि तथ्यों का इस्तेमाल करना ही पड़ेगा और कोई चारा नहीं था. यही सब सोच कर जयेश ने अपने भाषण की शुरुआत की, ‘‘मेरे प्रतिद्वंद्वी अनुरंजन नावे ने आप को मेरे बारे में बताया. अब मैं भी आप को उस के बारे में कुछ बताना चाहता हूं. ऐसी बात जो वह खुद नहीं बताना चाहता है.
शायद आप लोगों को पता नहीं कि अनुरंजन नावे का इतिहास क्या है. अनुरंजन, झरखंड का मूल निवासी नहीं है.’’ वहां बैठे सभी छात्र आपस में फुसफुसाने लगे. महाविद्यालय में लगभग सभी छात्र रांची से ही थे. जयेश ने अपना वक्तव्य जारी रखा, ‘‘मुझे तो इस बात का बेहद गर्व है कि मेरे पूर्वजों के भी पूर्वजों के नाम की यहां की जमीन का खतियान है. लेकिन मेरे विरोधी की रांची में तो क्या, पूरे झरखंड में कोई जमीन नहीं है, न ही उस के बापदादाओं की है या कभी थी.’’ प्रांगण में बैठे विद्यार्थियों में अब आपस में बोलचाल और बढ़ गई. जयेश ने कहा, ‘‘मैं शुद्ध झरखंडी हूं और हमारे राज्य की 9 क्षेत्रीय भाषाओं को पाठ्यक्रम में लागू करवाने का जिम्मा लेता हूं. यह काम मेरा प्रतिद्वंद्वी कभी न कर सकेगा, क्योंकि उसे तो यह भी नहीं पता है कि हमारे राज्य की ये 9 भाषाएं कौन सी हैं. उसे कभी इस राज्य में सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती, क्योंकि वह स्थानीय नहीं है. क्या आप ऐसे व्यक्ति को अपना वोट देना चाहोगे, जिस के भविष्य में इस राज्य से पलायन करना ही लिखा है?’’ विद्यार्थीगण अब तैश में आ गए थे. जयेश ने आगे कहा, ‘‘क्या बाहर वाला कभी हमारी ही तरह सोच पाएगा?
अनुरंजन नावे भले ही खेल प्रेमी हो और ईश्वर में विश्वास रखता हो, लेकिन उस का जन्म माधोपुर में हुआ था.’’ इसी बात का संदेश ने पता लगाया था. बाहरी राज्य के शहर का नाम सुन कर विद्यार्थी भड़क गए. जयेश ने उन्हें और भड़काया, ‘‘आप को ऐसा नहीं लगता कि रांची के प्रमुख महाविद्यालय का छात्र प्रतिनिधि, रांची या कम से कम झरखंड का होना चाहिए, ताकि आप की सोच और उस की सोच मेल खाती हो?’’ छात्रों की भीड़ में अब होहल्ला मच रहा था. जयेश ने उस शोर के ऊपर जोर से माइक में कहा, ‘‘मेरे विरोधी ने झरखंड में तब पहली बार कदम रखा, जब अपनी बीएससी की पढ़ाई करने के लिए वह यहां आया था. उस को न तो राज्य से जुड़ी समस्याओं की सूझबूझ है, न ही प्रांतीय लोगों की समझ. हमारी राज्य सरकार ऐसे लोगों को अपने राज्य का हिस्सा नहीं मानती और आप उसे अपना वोट देना चाहते हो?
अगर आप ने ऐसा किया तो आप राज्य सरकार के कानून के खिलाफ वोट करोगे. झरखंड के मूल निवासी के लोगों के अधिकार हमें सुरक्षित रखने हैं. हम बाहर वालों को ऐसी जिम्मेदारी सौंप कर यह गलती नहीं कर सकते. ‘‘याद रखिएगा कि हमारे अधिकारों की रक्षा करने वाली जितनी भी संस्थाएं हैं, वे सभी हमेशा मेरा साथ देंगी, लेकिन मेरे विरोधी का वे कभी भी साथ नहीं देंगी. ‘‘अगर आप चाहते हैं कि हम अपने अधिकारों की रक्षा करने वाली संस्थाओं के साथ जुड़े रहें तो अपना वोट आप मुझे ही देंगे.’’ इतना कह कर जयेश वापस अपनी जगह पर आ कर बैठ गया. जबरदस्त तालियों के साथ जयेश का नाम गूंजने लगा. नीलेंदु ने वादविवाद के समापन की घोषणा की. अगले ही दिन चुनाव थे. कुछ ही दिनों में चुनाव के नतीजे आ गए. जयेश को भारी बहुमत की प्राप्ति हुई और वह अपने महाविद्यालय का छात्र प्रतिनिधि बन गया.
प्रसेनजीत ने नाराजगी से संदेश से कहा, ‘‘तुम्हें पूरी बात नहीं पता है.’’ संदेश बोला, ‘‘मुझे तो यही लगता है.’’ प्रसेनजीत ने जयेश का मनोबल कायम रखने के लिए कहा, ‘‘जीत हो या हार, मुझे तो इस बात की ही खुशी है कि तुम कोशिश कर रहे हो.’’ जयेश को शायद और प्रोत्साहन की जरूरत थी, ‘‘लेकिन तुझे ऐसा लगता है कि मैं जीतूंगा?’’ प्रसेनजीत ने कहा, ‘‘मुझे तो यही लगता है कि यह जीत निश्चित रूप से संभव है.’’ संदेश ने हुंकार भरी. प्रसेनजीत ने संदेश को अनदेखा कर जयेश से पूछा, ‘‘क्या तेरे पास अपने अभियान की कोई रणनीति है?’’ जयेश ने इस बारे में अभी सोचा नहीं था, ‘‘नहीं.’’ प्रसेनजीत बोला, ‘‘कोई ऐसा नारा है, जो एकदम आकर्षक हो?’’ जयेश ने फिर कहा, ‘‘नहीं.’’ प्रसेनजीत ने जयेश को समझते हुए कहा, ‘‘हमारी एक आंटी हैं, वृंदा कड़वे.
वे हमारे इलाके का कारपोरेटर का चुनाव जीत चुकी हैं. मैं उन से बात करवा सकता हूं तुम्हारी.’’ प्रसेनजीत ने तुरंत अपने मोबाइल फोन से वृंदा कड़वे को फोन लगाया, ‘‘आंटी, मैं प्रसेनजीत.’’ वृंदा ने आतुर हो कर कहा, ‘‘हां, बोलो बेटा, क्या बात है?’’ प्रसेनजीत ने स्थिति समझई, ‘‘मेरा एक मित्र छात्र संघ के लिए चुनाव लड़ रहा है. वह उम्मीद कर रहा है कि आप उसे कुछ सलाह दे सकती हैं.’’ प्रसेनजीत ने जयेश को मोबाइल थमा दिया. वृंदा ने पूछा, ‘‘बेटा, तुम कभी फेल हुए हो क्या?’’ जयेश एक पल के लिए यह प्रश्न सुन कर चौंक गया. फिर संभल कर उस ने उत्तर दिया, ‘‘नहीं, मैं हमेशा अव्वल दर्जे में पास हुआ हूं और मैं हमेशा सभी के साथ तमीज से पेश आता हूं. अपने व्यवहार के बारे में आज तक मैं ने किसी को कुछ कहने का मौका नहीं दिया है.’’ कारपोरेटर होने के कारण वृंदा कडवे सफाई को बेहद महत्त्व देती थीं, ‘‘तुम अपने आसपास स्वच्छता रखते हो?’’
जयेश ने जोश में कहा, ‘‘गंदगी तो मुझे सर्वथा पसंद नहीं. आप तो खुद कारपोरेटर का चुनाव जीत चुकी हैं. क्या आप चुनाव जीतने के बारे में मुझे कुछ सलाह दे सकती हैं?’’ वृंदा ने अपने अनुभव से कहा, ‘‘सब से महत्त्वपूर्ण बात है, बाहर निकलना और लोगों से जुड़ना.’’ जयेश को यह थोड़ा मुश्किल कार्य लगा. वह विज्ञान का छात्र था. वह बोला, ‘‘मुझे लोगों से बहुत लगाव नहीं है.’’ कारपोरेटर वृंदा को अच्छे से इस बात का महत्त्व पता था, ‘‘ठीक है, तुम को उस पर काबू पाने की आवश्यकता हो सकती है.’’ जयेश ने इस के आगे का कदम जानना चाहा, ‘‘मान लें कि मैं यह कर सकता हूं. मैं उन से कैसे जुड़ं ू?’’ कारपोरेटर वृंदा बोली, ‘‘तुम्हारे लिए तो सब से अच्छी शुरुआत करने का तरीका है, सब के साथ दोस्ताना बना कर उन से हाथ मिलाओ.’’ हाथ मिलाने के नाम से ही जयेश के हाथ सिकुड़ गए. अगले कुछ दिनों में जयेश ने अपना अभियान चलाया. उस ने महाविद्यालय में जगहजगह पोस्टर लगवाए. सभी छात्रों से बातचीत की और उन्हें बताया, ‘‘मेरा नाम जयेश है और मैं छात्र प्रतिनिधि बनने के लिए चुनाव लड़ रहा हूं.’’ प्रसेनजीत और संदेश ने उस का भरपूर साथ दिया. हर जगह, हर विभाग में पोस्टर दिखने लगे, ‘छात्र प्रतिनिधि के लिए जयेश को वोट दीजिए.’ सभी से मिलते समय जयेश ने उन्हें एकएक पेन देना उचित समझ. थोक में खरीदने पर हर पेन की कीमत महज 5 रुपए पड़ी. ऐसे में अनजाने में उस की मुलाकात अपने प्रतिद्वंद्वी अनुरंजन नावे से हो गई. वाणिज्य विभाग की ओर जाते समय जयेश ने एक लंबे से युवक को जब पेन थमाते हुए कहा, ‘‘मैं जयेश हूं. मैं छात्र प्रतिनिधि का चुनाव लड़ रहा हूं.’’ इस पर उस युवक ने मुसकराते से कहा, ‘‘आखिरकार तुम से मुलाकात हो ही गई.’’ बड़े ही गर्मजोशी के साथ जयेश से हाथ मिला कर कहा, ‘‘मैं अनुरंजन नावे.’’ जयेश ने अपने विरोधी पक्ष पर गौर किया. उसे गौर से देखता देख अनुरंजन ने विस्मय से पूछा, ‘‘इस पेन का क्या करना है?’’ जयेश ने अस्पष्ट तरीके से कहा, ‘‘जो भी असाइनमैंट हम को करने के लिए मिलते हैं, वे इस से कर सकते हैं. मुझे अपने शिक्षकों के दिए हुए असाइनमैंट न केवल अच्छे लगते हैं, बल्कि उन्हें करने में भी मजा आता है.’’ अनुरंजन ने मुसकराते हुए पैन ले लिया और कहा, ‘‘हम में से जो श्रेष्ठ है, उसी की जीत होगी.’’ और पैन ले कर वहां से चल दिया. शाम को जयेश ने यह बात प्रसेनजीत को बताई, ‘‘वह वाकई में बहुत अच्छी तरह से पेश आया. उस का स्वभाव मुझे अच्छा ही लगा.’’ तभी संदेश बोला, ‘‘तभी तो वह लोकप्रिय है.’’ प्रसेनजीत ने एक और रणनीति को कार्यान्वित किया, ‘‘अब ढेर सारे चौकलेट ले लेते हैं. चौकलेट सभी को पसंद आते हैं.
इस से बाकियों के साथ आत्मीयता बढ़ेगी.’’ संदेश ने हामी भरी, ‘‘अच्छा तरीका है.’’ जयेश बोला, ‘‘अब मुझे समझ में आ रहा है कि अमीर व्यक्ति लोगों का वोट कैसे खरीद सकते हैं.’’ परंतु अगले दिन जब जयेश महाविद्यालय पहुंचा तो उसे जैसे झटका लगा. हर विभाग में उस के चित्र समेत पोस्टर लगे थे, जिन पर लिखा था, ‘जयेश को वोट देने का मतलब है ज्यादा असाइनमैंट और ज्यादा पढ़ाई.’ पोस्टर में नीचे इस प्रकार से लिखा था, ‘जयेश : ‘‘मुझे असाइनमैंट अच्छे लगते हैं.’’ अगर आप को और असाइनमैंट नहीं चाहिए तो अनुरंजन नावे को वोट दीजिए.’ यह देख जयेश सकते में आ गया. उस ने पोस्टरों की लड़ी में से एक पोस्टर निकाल कर हाथ में ले लिया. रातोंरात अपने विरोधी पक्ष को अपने से ऊपर होता देख वह दंग रह गया. उस के ही मुंह से निकले हुए शब्द थे ये. वाणिज्य और कला के विद्यार्थी कहां असाइनमैंट जैसी चीज को पसंद करने वाले थे. अनुरंजन नावे ने उस की यह बात पकड़ कर उसे इन दोनों विभागों के छात्रों से विमुख कर दिया था. मैनेजमैंट के छात्र भी कहां अधिक पढ़ाई चाहते थे और रही बात विज्ञान के छात्रों की तो वे भी ज्यादा बोझ तले नहीं जीना चाहते थे.
कुल मिला कर असाइनमैंट या गृहकार्य ही कोई नहीं चाहता था और अधिक की तो बात ही नहीं बनती. उस के विरोधी ने अपने हाथ खोल दिए थे. जयेश समझ गया कि उस का विरोधी किस हद तक जा सकता है. ऐसा काम कम से कम वह तो कभी न करता. प्रसेनजीत ने जब वह पोस्टर देखा तो जयेश से कहा, ‘‘बहुत दुर्भाग्य की बात है.’’ जयेश ने कट्टरता से कहा, ‘‘दुर्भाग्य नहीं, बिलकुल अनुचित व्यवहार है.’’ प्रसेनजीत बोला, ‘‘तुम ने ये क्यों उस से कह दिया कि असाइनमैंट करना तुम को अच्छा लगता है?’’ जयेश बोला, ‘‘मैं ने तो ऐसे ही कह दिया था. मैं तो ऐसे ही सभी से यह कहता रहता हूं. मुझे थोड़े ही पता था…’’ प्रसेनजीत बोला, ‘‘चुनाव के इंचार्ज नीलेंदु सर से शिकायत दर्ज कर के कोई फायदा नहीं है.’’ जयेश उन से कहने लगा, ‘‘लेकिन उस ने मेरे कथन को संदर्भ से बाहर कर दिया है और मेरे खिलाफ इस का इस्तेमाल कर रहा है.’’ प्रसेनजीत जयेश को समझते हुए बोला, ‘‘कितनों को तुम संदर्भ बताते फिरोगे.’’ तभी संदेश भी वहां आ पहुंचा. सारा मसला उसे पता था. उस ने कहा, ‘‘राजनीति में ऐसा ही होता है.
विरोधी पक्ष वाले सत्य को इस तरह से रबड़ की तरह खींच कर पेश करते हैं कि उस का मूल अर्थ ही गायब हो जाए.’’ जयेश बोला, ‘‘वे लोग गंदे हैं.’’ प्रसेनजीत बोला, ‘‘वह तो है. लेकिन मुझे एक बात बताओ. तुम इस चुनाव को कितनी बुरी तरह से जीतना चाहते हो?’’ जयेश ने दृढ़ता से कहा, ‘‘अब तो किसी भी कीमत पर…’’ प्रसेनजीत बोला, ‘‘तो तुझे सख्त होने की जरूरत है. राजनीति कमजोरों के लिए नहीं है.’’ यह सुन कर जयेश बोला, ‘‘तुम यह सुझव दे रहे हो कि मैं ईंट का जवाब पत्थर से दूं?’’ प्रसेनजीत बोला, ‘‘यही करना होगा. जो हो गया, उस पर विचार करते रहने से बात नहीं बनेगी.’’ संदेश ने कहा, ‘‘हमें भी कुछ सोचना पड़ेगा.’’ प्रसेनजीत ने संदेश से कहा, ‘‘संदेश, हम तीनों में से सब से ज्यादा निष्ठुर तुम हो. मैं ने कई बार तुम्हें क्रिकेट के मैदान में चीटिंग करते हुए भी देखा है.’’
संदेश को इस इलजाम से कोई फर्क नहीं पड़ा, ‘‘तो..?’’ प्रसेनजीत बोला, ‘‘इस की जवाबी कार्यवाही में क्या करना चाहिए?’’ संदेश ने सोचते हुए कहा, ‘‘अनुरंजन नावे के बारे में हमें ज्यादा कुछ पता नहीं है. हमें मनगढ़ंत कुछ बनाना पड़ेगा.’’ जयेश ने सत्य के प्रयोग पर बल दिया, ‘‘मैं झठ का सहारा नहीं लूंगा.’’ संदेश बोला, ‘‘मैं छानबीन कर के पता लगाने की कोशिश करता हूं कि उस के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए कुछ मिल सकता है क्या?’’ जयेश बोला, ‘‘मैं ने तय कर लिया है कि मैं उस के स्तर तक नहीं गिरना चाहता. अगर मैं अपने विचारों की गुणवत्ता पर नहीं जीत सकता तो अपने सिर को ऊंचा रख कर हार जाना पसंद करूंगा.’’ प्रसेनजीत ने फिर भी संदेश को अनुरंजन नावे की पृष्ठभूमि खंगालने की अनुमति दे दी.
जयेश ने प्रयोगशाला में बैक्टीरिया कल्चर को तैयार किया. सभी विद्यार्थियों को करना था. यह उन के बीएससी पाठ्यक्रम का हिस्सा था. भोजन के पश्चात दोपहर 2 बजे से प्रयोगशाला का सत्र होने से बहुतों को नींद आ रही थी. लैब अटैंडैंट प्रयोग की क्रियाविधि छात्रों को थमा कर वहां से गायब हो जाता था. लैब इंचार्ज भी लेटलतीफ था. जब स्लाइड पर बैक्टीरिया के धब्बों को बंसेन बर्नर पर गरम करने के लिए जयेश ने स्लाइड आगे बढ़ाई तो पता नहीं कैसे वहां रखे ब्लोटिंग पेपर के जरिए आग माइक्रोस्कोप तक पहुंच गई और यहांवहां के कुछ उपकरण भी आग की चपेट में आ गए.
तुरंत लैब में ही रखे अग्निशामक से विद्यार्थियों के द्वारा ही आग बुझ ली गई. किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन प्रयोगशाला के कुछ उपकरण ध्वस्त हो गए. जयेश को इस वारदात से गहरा आघात लगा. गलती उस की नहीं थी, अवमानक लैब उपकरण ही इस के जिम्मेदार थे. शाम को जब जयेश कालेज से वापस अपने घर जाने के लिए चल दिया तो कालेज के खेल के मैदान पर क्रिकेट खेलते छात्रों पर उस की नजर पड़ी. सभी के लिए कालेज वालों ने नई किट मंगाई हुई थी. उसे समझ नहीं आया कि कालेज वाले खेल पर इतना पैसा कैसे खर्च कर रहे थे, जबकि विज्ञान प्रयोगशाला में पुराने और जीर्णशीर्ण उपकरण रखे हुए थे. चाहे भौतिकी हो, चाहे रसायनशास्त्र या जीवविज्ञान प्रयोगशाला हो, सभी में रगड़े हुए औजार और उपकरण दिखते थे. ऐसा लगता था, जैसे वे अभी टूट जाएंगे. इस बारे में उस की बात जब अपने खिलाड़ी मित्र संदेश से हुई तो उस का मित्र हंस दिया. उस ने हंसते हुए कहा, ‘‘रांची शहर में रहते हो तुम भैय्या…?’’ बात सही थी. रांची शहर में क्रिकेट का जनून था.
हिंदुस्तान का पूर्व कप्तान जिस शहर से रहा हो, वहां हर युवा क्रिकेट खिलाड़ी बनना चाहता था. जयेश उदास लहजे में बोला, ‘‘यह बिलकुल भी उचित नहीं है. यह महाविद्यालय है. शिक्षा उन की प्राथमिकता होनी चाहिए.’’ जयेश के एक और साथी प्रसेनजीत ने भी इस वार्त्तालाप में भाग लिया. उस ने जयेश का साथ देते हुए कहा, ‘‘बात बिलकुल बराबर है. महाविद्यालय का कार्य छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करना है. आखिर इन छात्रों में से कितने पेशेवर खिलाड़ी बन पाएंगे?’’ संदेश ने हंसते हुए कहा, ‘‘कम से कम हम तीनों में से कोई नहीं.’’ फिर जयेश को गंभीर देखते हुए संदेश ने पूछा, ‘‘लेकिन इन छात्रों में से कितने ऐसे हैं, जो वैज्ञानिक बनेंगे?’’ प्रसेनजीत ने वाजिब प्रश्न किया, ‘‘ऐसा नहीं हो सकता है कि महाविद्यालय खेल के पैसों में से कुछ पैसा लैब को नवीनतम बनाने और सुचारू रूप से चलाने पर खर्च करे?’’ संदेश बोला, ‘‘हमारे शहर में…?’’ प्रसेनजीत कहने लगा, ‘‘70-80 के दशक का इतिहास पढ़ो. तब जब भी चीजों को बदलने की आवश्यकता पड़ती थी तो वे धड़ल्ले से विरोध प्रदर्शन करते थे.’’ संदेश कहने लगा, ‘‘इस मामले में किस चीज का विरोध करोगे भाई?’’ प्रसेनजीत ने जयेश को सुझव दिया, ‘‘शायद, तुम एक पत्र लिख सकते हो?’’
जयेश ने विचार करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मुझे औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज करानी पड़ेगी. महाविद्यालय के बोर्ड और मैनेजमैंट से.’’ संदेश बोला, ‘‘क्या कहोगे तुम उन से?’’ जयेश बोला, ‘‘यही कि खेल का बजट बाकी के विभागों पर गलत असर छोड़ रहा है.’’ संदेश ने फिर हंसते हुए जयेश को समझने की कोशिश की, ‘‘हिंदुस्तान में लाखों शहर और गांव हैं, जहां ऐसी दलील चल सकती है. लेकिन ये रांची है भैय्या, इस बात का ध्यान रखना.’’ अगले ही दिन जयेश विश्वास के साथ प्रिंसिपल रत्नेश्वर के चैंबर में जा पहुंचा. प्रिंसिपल की मेज पर काफी कागजात बिखरे पड़े थे. उस ने सिर उठा कर आगंतुक को देखा, ‘‘क्या चाहिए?’’ जयेश ने अपना लिखा हुआ पत्र प्रिंसिपल के समक्ष कर दिया, ‘‘मैं ने औपचारिक शिकायत के रूप में महाविद्यालय के बोर्ड के नाम यह पत्र लिखा है.’’ प्रिंसिपल रत्नेश्वर ने अपना चश्मा नीचे करते हुए अनमने से पत्र को निहारा, ‘‘क्या है इस में?’’ जयेश ने बे?िझक कहा, ‘‘यह पत्र इस बारे में है कि खेल पर हम कितना पैसा खर्च कर रहे हैं.
उम्मीद है कि आप इस पत्र को उन तक पहुंचा पाओगे.’’ प्रिंसिपल रत्नेश्वर ने इसे बिना बात के आई मुसीबत समझ और बेमन से जयेश के हाथों से पत्र लिया, ‘‘लाओ दिखाओ.’’ उस ने आह भरी और पत्र के बीच में से कोई पंक्ति पढ़ने लगा, ‘‘क्रिकेट के खेल में जख्मी होने के आसार बहुत अधिक रहते हैं. खिलाडि़यों में भी गुस्सा भरा हुआ रहता है. विकेट न मिलने और रन न बना पाने की वजह से उत्कंठा से भरे रहते हैं…’’ प्रिंसिपल रत्नेश्वर ने हैरतअंगेज हो कर जयेश से पूछा, ‘‘तुम को क्रिकेट पसंद नहीं है?’’ जयेश ने कोई जवाब नहीं दिया. रत्नेश्वर ने पत्र की अंतिम पंक्ति पढ़ी, ‘‘महाविद्यालय के पैसों का बेहतर उपयोग तब होगा, जब उसे विज्ञान और सीखने पर खर्च किया जाएगा.’’ प्रिंसिपल रत्नेश्वर ने अपने चश्मे के भीतर से जयेश को घूरा, ‘‘इस पत्र को मैं बोर्ड को दूंगा तो मेरा उपहास उड़ाएंगे.’’ उन्होंने जयेश को पत्र लौटा दिया और कहा, ‘‘मेरे पास यहां और गंभीर मसले हैं.’’ जयेश पत्र ले कर प्रिंसिपल के औफिस से बाहर आ गया. उस ने मन ही मन निश्चय किया कि प्रिंसिपल के ऊपर भी वह स्वयं ही जाएगा. उसे ही यह कदम उठाना पड़ेगा. तब अचानक उस की नजर नोटिस बोर्ड पर पड़ी. वहां नोटिस लगा हुआ था कि जो भी छात्र संघ का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे अपना नाम रजिस्टर करवाएं.
अगले हफ्ते चुनाव की तिथि दी गई थी. आकस्मिक रूप से इस नोटिस का सामने आ जाना जयेश को ऐसा प्रतीत हुआ, मानो ऊपर वाले की भी यही इच्छा हो. उस ने दृढ़ संकल्प बना लिया. बिना एक क्षण की देरी किए वह सीधे प्राध्यापक नीलेंदु के पास जा पहुंचा. प्राध्यापक होने की वजह से नीलेंदु के पास छोटा ही सही पर स्वयं का कमरा था. इस बात का उन्हें गर्व था. बाकी की फैकल्टी को अपनी जगहें साझ करनी पड़ती थीं. नीलेंदु ने अभ्यागत को निहारा, ‘‘क्या है?’’ जयेश ने पूछा, ‘‘सर, आप छात्र संघ चुनाव के इंचार्ज हैं?’’ नीलेंदु ने सांस छोड़ कर कहा, ‘‘हां, हूं.’’ जयेश ने कहा, ‘‘सर, मुझे महाविद्यालय का छात्र प्रतिनिधि बनने के लिए चुनाव लड़ना है.’’ नीलेंदु ने उसे ऊपर से नीचे तक देखा, ‘‘सही में…?’’ जयेश बोला, ‘‘जी सर.’’ नीलेंदु ने विस्मय से कहा, ‘‘ठीक है.’’ उन्होंने एक रजिस्टर अपनी डैस्क से निकाला और उस में एंट्री करते हुए कहा, ‘‘लेकिन, मैं तुम्हें बता दूं कि तुम किस के विरुद्ध खड़े हो रहे हो – अनुरंजन नावे.’’ जयेश को कोई फर्क नहीं पड़ा, ‘‘तो…?’’ प्राध्यापक नीलेंदु ने कहा, ‘‘छात्र संघ में सभी उसे पसंद करते हैं.’’ जयेश इस बात से अनजान था. नीलेंदु ने पहली बार चुनाव लड़ने वाले इस छात्र का मनोबल परखना चाहा, ‘‘यह चुनाव लोकप्रियता पर निर्भर है.
दरअसल यह लोकप्रियता प्रतियोगिता होती है. जो ज्यादा लोकप्रिय होता है, वही जीतता है.’’ यह सुन कर जयेश की भौहें तन गईं. नीलेंदु ने और हथौड़े का प्रहार किया, ‘‘स्नातकोत्तर छात्र है अनुरंजन. कितने वर्ष गुजारे हैं उस ने इस महाविद्यालय में और तुम तो अभीअभी आए हो. तुम्हें तो कोई जानता तक नहीं. मुझे भी नहीं पता कि तुम कौन हो?’’ जयेश ने कठोरता से कहा, ‘‘चुनाव लोकप्रियता के बारे में नहीं होने चाहिए. उन्हें इस बारे में होना चाहिए कि किस के पास सब से अच्छे विचार हैं.’’ नीलेंदु ने मुंह बनाया, ‘‘और, तुम्हारे क्या विचार हैं?’’ जयेश ने तुरंत उत्तर दिया, ‘‘खेल पर कम खर्च और विज्ञान पर ज्यादा.’’ नीलेंदु उसे देखता रह गया. शाम को जब जयेश की मुलाकात अपने मित्रों से हुई तो उस ने उन्हें इस प्रकरण से अवगत कराया, ‘‘मैं ने निश्चय किया है कि छात्र प्रतिनिधि का चुनाव लड़ं ूगा.’’ प्रसेनजीत खुश होते हुए बोला, ‘‘बहुत बढि़या.’’ संदेश ने विस्मय से प्रसेनजीत से कहा, ‘‘तुम इसे बढ़ावा दे रहे हो? चुनाव में इस का पूरा भाजीपाला निकल जाएगा. बुरी तरह से शिकस्त मिलेगी.’’
बीच में एक छोटी सी रात है और कल सुबह 10-11 बजे तक राकेश जमानत पर छूट कर आ जाएगा. झोंपड़ी में उस की पत्नी कविता लेटी हुई थी. पास में दोनों छोटी बेटियां बेसुध सो रही थीं. पूरे 22 महीने बाद राकेश जेल से छूट कर जमानत पर आने वाला है.
जितनी बार भी कविता राकेश से जेल में मिलने गई, पुलिस वालों ने हमेशा उस से पचाससौ रुपए की रिश्वत ली. वह राकेश के लिए बीड़ी, माचिस और कभीकभार नमकीन का पैकेट ले कर जाती, तो उसे देने के लिए पुलिस उस से अलग से रुपए वसूल करती.
ये 22 महीने कविता ने बड़ी परेशानियों के साथ गुजारे. अपराधियों की जिंदगी से यह सब जुड़ा होता है. वे अपराध करें चाहे न करें, पुलिस अपने नाम की खातिर कभी भी किसी को चोर, कभी डकैत बना देती है.
यह कोई आज की बात थोड़े ही है. कविता तो बचपन से देखती आ रही है. आंखें रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खुली थीं, जहां उस के बापू कहीं से खानेपीने का इंतजाम कर के ला देते थे. अम्मां 3 पत्थर रख कर चूल्हा बना कर रोटियां बना देती थीं. कई बार तो रात के 2 बजे बापू अपनी पोटली को बांध कर अम्मां के साथ वह स्टेशन छोड़ कर कहीं दूसरी जगह चले जाते थे.
कविता जब थोड़ी बड़ी हुई, तो उसे मालूम पड़ा कि बापू चोरी कर के उस जगह से भाग लेते थे और क्यों न करते चोरी? एक तो कोई नौकरी नहीं, ऊपर से कोई मजदूरी पर नहीं रखता, कोई भरोसा नहीं करता. जमीन नहीं, फिर कैसे पेट पालें? जेब काटेंगे और चोरी करेंगे और क्या…
लेकिन आखिर कब तक ऐसे ही सबकुछ करते रहने से जिंदगी चलेगी? अम्मां नाराज होती थीं, लेकिन कहीं कोई उपाय दिखलाई नहीं देता, तो वे भी बेबस हो जाती थीं.
शादीब्याह में वे महाराष्ट्र में जाते थे. वहां के पारधियों की जिंदगी देखते तो उन्हें लगता कि वे कितने बड़े नरक में जी रहे हैं.
कविता ने बापू से कहा भी था, ‘बापू, हम यहां औरंगाबाद में क्यों नहीं रह सकते?’
‘इसलिए नहीं रह सकते कि हमारे रिश्तेदार यहां कम वहां ज्यादा हैं और यहां की आबोहवा हमें रास नहीं आती,’ बापू ने कहा था.
लेकिन, शादी के 4-5 दिनों में खूब गोश्त खाने को मिलता था. बड़ी खुशबू वाली साबुन की टिकिया मिलती थी. कविता उसे 4-5 बार लगा कर खूब नहाती थी, फिर खुशबू का तेल भी मुफ्त में मिलता था. जिंदगी के ये 4-5 दिन बहुत अच्छे से कटते थे, फिर रेलवे स्टेशन पर भटकने को आ जाते थे.
इधर जंगल महकमे वालों ने पारधी जाति के फायदे के लिए काम शुरू किया था, वही बापू से जानकारी ले रहे थे, जिस के चलते शहर के पास एक छोटे से गांव टूराखापा में उस जाति के 3-4 परिवारों को बसा दिया गया था.
इसी के साथ एक स्कूल भी खोल दिया गया था. उन से कहा जाता था कि उन्हें शिकार नहीं करना है. वैसे भी शिकार कहां करते थे? कभी शादीब्याह में या मेहमानों के आने पर हिरन फंसा कर काट लेते थे, लेकिन वह भी कानून से अपराध हो गया था.
यहां कविता ने 5वीं जमात तक की पढ़ाई की थी. आगे की पढ़ाई के लिए उसे शहर जाना था.
बापू ने मना कर दिया था, ‘कौन तुझे लेने जाएगा?’
अम्मां ने कहा था, ‘औरत की इज्जत कच्ची मिट्टी के घड़े जैसी होती है. एक बार अगर टूट जाए, तो जुड़ती नहीं है.’
कविता को नहीं मालूम था कि यह मिट्टी का घड़ा उस के शरीर में कहां है, इसलिए 5 साल तक पढ़ कर घर पर ही बैठ गई थी. बापू दिल्ली या इंदौर से प्लास्टिक के फूल ले आते, अम्मां गुलदस्ता बनातीं और हम बेचने जाते थे. 10-20 रुपए की बिक्री हो जाती थी, लेकिन मौका देख कर बापू कुछ न कुछ उठा ही लाते थे. अम्मां निगरानी करती रहती थीं.
कविता भी कभीकभी मदद कर देती थी. एक बार वे शहर में थे, तब कहीं कोई बाबाजी का कार्यक्रम चल रहा था. उस जगह रामायण की कहानी पर चर्चा हो रही थी. कविता को यह कहानी सुनना बहुत पसंद था, लेकिन जब सीताजी की कोई बात चल रही थी कि उन्हें उन के घर वाले रामजी ने घर से निकाल दिया, तो वहां बाबाजी यह बतातेबताते रोने लगे थे. उस के भी आंसू आ गए थे, लेकिन अम्मां ने चुटकी काटी कि उठ जा, जो इशारा था कि यहां भी काम हो गया है.
बापू ने बैठेबैठे 2 पर्स निकाल लिए थे. वहां अब ज्यादा समय तक ठहर नहीं सकते थे, लेकिन कविता के कानों में अभी भी वही बाबाजी की कथा गूंज रही थी. उस की इच्छा हुई कि वह कल भी जाएगी. धंधा भी हो जाएगा और आगे की कहानी भी मालूम हो जाएगी.
बस, इसी तरह से जिंदगी चल रही थी. वह धीरेधीरे बड़ी हो रही थी. कानों में शादी की बातें सुनाई देने लगी थीं. शादी होती है, फिर बच्चे होते हैं. सबकुछ बहुत ही रोमांचक था, सुनना और सोचना.
उन का छोटा सा झोंपड़ा ही था, जिस पर बापू ने मोमजामा की पन्नी डाल रखी थी. एक ही कमरे में ही वे तीनों सोते थे.
एक रात कविता जोरों से चीख कर उठ बैठी. बापू ने दीपक जलाया, देखा कि एक भूरे रंग का बिच्छू था, जो डंक मार कर गया था. पूरे जिस्म में जलन हो रही थी. बापू ने जल्दी से कहीं के पत्ते ला कर उस जगह लगाए, लेकिन जलन खूब हो रही थी.
कविता लगातार चिल्ला रही थी. पूरे 2-3 घंटे बाद ठंडक मिली थी. जिंदगी में ऐसे कई हादसे होते हैं, जो केवल उसी इनसान को सहने होते हैं, कोई और मदद नहीं करता. सिर्फ हमदर्दी से दर्द, परेशानी कम नहीं होती है.
आखिर पास के ही एक टोले में कविता की शादी कर दी गई थी. लड़का काला, मोटा सा था, जो उस से ज्यादा अच्छा तो नहीं लगा, लेकिन था तो वह उस का घरवाला ही. फिर वह बापू के पास के टोले का था, इसलिए 5-6 दिनों में अम्मां के साथ मुलाकात हो जाती थी.
यहां कविता के पति की आधा एकड़ जमीन में खेती थी. 8-10 मुरगियां थीं. लग रहा था कि जिंदगी कुछ अच्छी है, लेकिन कभीकभी राकेश भी 4-5 दिनों के लिए गायब हो जाता था. बाद में पता चला कि राकेश भी डकैती या बड़ी चोरी करने जाता है. हिसाब होने पर हजारों रुपए उसे मिलते थे.
कविता भी कुछ रुपए चुरा कर अम्मां से मिलने जाती, तो उन्हें दे देती थी.
‘‘रमियाजी, रुकिए,’’ कानों में मिश्री घोलता मधुर स्वर सुन कर कुछ देर के लिए रमिया ठिठक गई फिर अपने सिर को झटक कर तेज कदमों से चलते हुए सोचने लगी कि उस जैसी मामूली औरत को भला कोई इतनी इज्जत से कैसे बुला सकता है, जिस को पेट का जाया बेटा तक हर वक्त दुत्कारता रहता है और बहू भड़काती है तो बेटा उस पर हाथ भी उठा देता है. बाप की तरह बेटा भी शराबी निकला. इस शराब ने रमिया की जिंदगी की सुखशांति छीन ली थी. यह तो लाल बंगले वाली अम्मांजी की कृपा है जो तनख्वाह के अलावा भी अकसर उस की मदद करती रहती हैं. साथ ही दुखी रमिया को ढाढ़स भी बंधाती रहती हैं कि देवी मां ने चाहा तो कोई ऐसा चमत्कार होगा कि तेरे बेटाबहू सुधर जाएंगे और घर में भी सुखशांति छा जाएगी.
तभी किसी ने उस के कंधे पर हाथ स्वयं रखा, ‘‘रमिया, मैं आप से ही कह रही हूं.’’
हैरानपरेशान रमिया ने पीछे मुड़ कर देखा तो एक युवती उसे देख कर मुसकरा रही थी.
हकबकाई रमिया बोल उठी, ‘‘आप कौन हैं? मैं तो आप को नहीं जानती… फिर आप मेरा नाम कैसे जानती हैं?’’
युवती ने अपने दोनों हाथ आसमान की तरफ उठाते हुए कहा, ‘‘सब देवी मां की कृपा है. मेरा नाम आशा है और हमारी अवतारी मां पर माता की सवारी आती है. देवी मां ने ही तुम्हारे लिए कृपा संदेश भेजा है.’’
रमिया अविश्वसनीय नजरों से आशा को देख रही थी. उस ने थोड़ी दूर खड़ी एक प्रौढ़ महिला की तरफ इशारा किया जोकि लाल रंग की साड़ी पहने थी और उस के माथे पर सिंदूर का टीका लगा हुआ था.
रमिया के पास आ कर अवतारी मां ने आशीर्वाद की मुद्रा में अपना दायां हाथ उठाया. उन की आंखों से आंसू बहने लगे. उन्होंने रमिया को खींच कर अपने गले लगा लिया और बड़बड़ाने लगीं :
‘‘मैं जानती हूं कि तू बहुत दुखी है. तुझे न पति से सुख मिला न बेटेबहू से मिलता है. शराब ने तेरी जिंदगी को कभी सुखमय नहीं बनने दिया. लेकिन तेरी भक्ति रंग ले आई है. माता का संदेशा आया है. वह तुझ से बहुत प्रसन्न हैं. अब तेरा बेटा सोहन व तेरी बहू कमली तुझे कभी तंग नहीं करेंगे.’’
रमिया हतप्रभ रह गई. देवी मां चमत्कारी हैं यह तो उस ने सुना था पर उन की ऐसी कृपा उस अभागी पर होगी ऐसा सपने में भी उस ने नहीं सोचा था.
अवतारी ने मिठाई का एक डब्बा उसे देते हुए कहा, ‘‘क्या सोचने लगी? तुझे तो खुश होना चाहिए कि मां की तुझ पर कृपा हो गई है. और हां, मैं केवल माता के भक्तों से ही मिलती हूं, नास्तिकों से नहीं. चल, पहले इस डब्बे में से प्रसाद निकाल कर खा ले और इस में कुछ रुपए भी रखे हैं. तू इन रुपयों से अपनी नातिन ऊषा की शादी के लिए जो सामान खरीदना चाहे खरीद लेना.’’
आश्चर्य में डूबी रमिया ने भक्तिभाव से ओतप्रोत हो डब्बे की डोरी खोली तो उस में तरहतरह की मिठाइयां थीं. एक लिफाफे में 100 रुपए के 10 नोट भी थे. रमिया ने एक टुकड़ा मिठाई का मुंह में डाला और भावावेश में अवतारी के पैर छूने चाहे लेकिन वह तो जाने कहां गायब हो चुकी थीं.
रमिया की नातिन ऊषा का ब्याह होने वाला था. लाल बंगले वाली अम्मांजी ने दया कर के उसे 200 रुपए दे दिए थे. उसी से वह नातिन के लिए साड़ीब्लाउज खरीदने बाजार आई थी. पर यहां देवी कृपा से मिले रुपयों से रमिया ने नातिन के लिए बढि़या सी साड़ी खरीदी, एक जोड़ी चांदी की पायल व बिछुए भी खरीदे. उस के पास 400 रुपए बच भी गए थे. इस भय से रमिया सीधे घर नहीं गई कि बेटेबहू पैसा व सामान ले लेंगे.
सारा सामान अम्मांजी के पास रखने का निश्चय कर रमिया रिकशा कर के लाल बंगले पहुंच गई. उस ने बंगले की घंटी बजाई तो उसे देख कर अम्मांजी हैरान रह गईं.
‘‘रमिया, तू बाजार से इतनी जल्दी आ गई?’’
‘‘हां, अम्मांजी,’’ कहती वह अंदर आ गई. रमिया के हाथ में शहर के मशहूर मिष्ठान भंडार का डब्बा देख कर अम्मांजी हैरान रह गईं.
‘‘क्या तू ने नातिन के लिए सामान लाने के बजाय मेरे दिए पैसों से मंदिर में इतना महंगा प्रसाद चढ़ा दिया?’’
रमिया चहकी, ‘‘अरे, नहीं अम्मांजी, अब आप से क्या छिपाना है. आप तो खुद ‘देवी मां’ की भक्त हैं…’’ और फिर रमिया ने सारी आपबीती अम्मांजी को ज्यों की त्यों सुना दी.
रमिया की बात सुन कर सावित्री देवी चकित रह गईं. रमिया जैसी गरीब और मामूली औरत को भला कोई बेवकूफ क्यों बनाएगा…फिर इतना सबकुछ दे कर वह औरत तो गायब हो गई थी. निश्चय ही रमिया पर देवी की कृपा हुई है. पल भर के लिए सावित्री देवी को रमिया से ईर्ष्या सी होने लगी. वह कितने सालों से देवी के मंदिर जा रही हैं पर मां ने उन पर ऐसी कृपा कभी नहीं की.
सावित्री देवी पुरानी यादों में खो गईं. उन का बेटा मनोज 7वीं कक्षा में पढ़ता था. गणित की परीक्षा से एक दिन पहले वह रोने लगा कि मां, मैं ने गणित की पढ़ाई ठीक से नहीं की है और मैं कल फेल हो जाऊंगा.
‘बेटा, मेरे पास एक मंत्र है’ उन्होंने पुचकारते हुए कहा, ‘तू इस को 108 बार कागज पर लिख ले. तेरा पेपर जरूर अच्छा हो जाएगा.’
मनोज मंत्र लिखने लगा. थोड़ी देर बाद मनोज के पिता कामता प्रसाद फैक्टरी से आ गए. बेटे को गणित के सवाल हल करने के बजाय मंत्र लिखते देख वह गुस्से से बौखला उठे और जोर से एक थप्पड़ मनोज के गाल पर दे मारा. साथ ही पत्नी सावित्री को जबरदस्त डांट पड़ी थी.
‘देखो, तुम अपने मंत्रतंत्र, चमत्कार के जाल में उलझे रहने के बेहूदा शौक पर लगाम लगाओ. अपने बच्चे के भविष्य के साथ मैं तुम्हें किसी तरह का खिलवाड़ नहीं करने दूंगा. दोबारा ऐसी हरकत की तो मुझ से बुरा कोई नहीं होगा.’
उस दिन के बाद सावित्री ने मनोज को अपनी चमत्कारी सलाह देनी बंद कर दी थी. मनोज पिता की देखरेख में रह कर मेहनतकश नौजवान बन गया था. वहीं सावित्री की सोच ने उसे नास्तिक मान लिया था.
इस पर मीता उस की पीठ सहलाती हुई बोली, ‘‘देख, सब बात खुल कर बता. जो हो गया सो हो गया. अगर अब भी नहीं समझी तो बहुत देर हो जाएगी. हां, यह तू ने सही नहीं किया. एक बार भी नहीं खयाल आया तुझे अपने बूढ़े अम्माबाबा का? यह कदम उठाने से पहले एक बार तो सोचा होता कि तेरे पापा को तुझ से कितना प्यार है. उन के विश्वास का खून कर दिया तू ने. तेरी इस करतूत की सजा पता है तेरे भाईबहनों को भुगतनी पड़ेगी. तेरा क्या गया?’’
अब दीपा पूरी तरह से टूट चुकी थी. ‘‘मुझे माफ कर दो. मैं ने जो भी किया, अपने प्यार के लिए, उस को पाने के लिए किया. मुझे नहीं मालूम यह एमएमएस कैसे बना? किस ने बनाया?’’
‘‘सारी बात शुरू से बता. कुछ छिपाने की जरूरत नहीं वरना हम कुछ नहीं कर पाएंगे. जिसे तू प्यार बोल रही है वह सिर्फ धोखा था तेरे साथ, तेरे शरीर के साथ, बेवकूफ लड़की.’’
दीपा सुबकते हुए बोली, ’’राहुल घर के सामने ही रहता है. मैं उस से प्यार करती हूं. हम लोग कई महीनों से मिल रहे थे पर राहुल मुझे भाव ही नहीं देता था. उस पर कई और लड़कियां मरती हैं और वे सब चटखारे लेले कर बताती थीं कि राहुल उन के लिए कैसे मरता है. बहुत जलन होती थी मुझे. मैं उस से अकेले में मिलने की जिद करती थी कि सिर्फ एक बार मिल लो.’’
‘‘लेकिन छोटा शहर होने की वजह से मैं उस से खुलेआम मिलने से बचती थी. वही, वह कहता था, ‘मिल तो लूं पर अकेले में. कैंटीन में मिलना कोई मिलना थोड़े ही होता है.’
‘‘एकदिन मम्मीपापा किसी काम से शहर से बाहर जा रहे थे तो मौके का फायदा उठा कर मैं ने राहुल को घर आ कर मिलने को कह दिया, क्योंकि मुझे मालूम था कि वे लोग रात तक ही वापस आ पाएंगे. घर में सिर्फ दादी थी और बाबा तो शाम तक अपने औफिस में रहेंगे. दादी घुटनों की वजह से सीढि़यां भी नहीं चढ़ सकतीं तो इस से अच्छा मौका नहीं मिलेगा.
‘‘आप को भी मालूम होगा कि हमारे घर के 2 दरवाजे हैं, बस, क्या था, मैं ने पीछे वाला दरवाजा खोल दिया. उस दरवाजे के खुलते ही छत पर बने कमरे में सीधा पहुंचा जा सकता है और ऐसा ही हुआ. मौके का फायदा उठा कर राहुल कमरे में था. और मैं ने दादी से कहा, ‘अम्मा मैं ऊपर कमरे में काम कर रही हूं. अगर मुझ से कोई काम हो तो आवाज लगा देना.’
‘‘इस पर उन्होंने कहा, ‘कैसा काम कर रही है, आज?’ तो मैं ने कहा, ‘अलमारी काफी उलटपुलट हो रही है. आज उसी को ठीक करूंगी.’
‘‘सबकुछ मेरी सोच के अनुसार चल रहा था. मुझे अच्छी तरह मालूम था कि अभी 3 घंटे तक कोई नौकर भी नहीं आने वाला. जब मैं कमरे में गई तो अंदर से कमरा बंद कर लिया और राहुल की तरफ देख कर मुसकराई.
‘‘मुझे यकीन था कि राहुल खुश होगा. फिर भी पूछ बैठी, ‘अब तो खुश हो न? चलो, आज तुम्हारी सारी शिकायत दूर हो गई होगी. हमेशा मेरे प्यार पर उंगली उठाते थे.’ अब खुद ही सोचो, क्या ऐसी कोई जगह है. यहां हम दोनों आराम से बैठ कर एकदो घंटे बात कर सकते हैं. खैर, आज इतनी मुश्किल से मौका मिला है तो आराम से जीभर कर बातें करते हैं.’’
‘‘नहीं, मैं खुश नहीं हूं. मैं क्या सिर्फ बात करने के लिए इतना जोखिम उठा कर आया हूं. बातें तो हम फोन पर भी कर लेते हैं. तुम तो अब भी मुझ से दूर हो.’’ मुझे बहुत कुठा…औरतों के साथ तो वह जम कर…था.
‘‘मैं ने कहा, ‘फिर क्या चाहते हो?’
‘‘राहुल बोला, ‘देखो, मैं तुम्हारे लिए एक उपहार लाया हूं, इसे अभी पहन कर दिखाओ.’
‘‘मैं ने चौंक कर वह पैकेट लिया और खोल कर देखा. उस में एक गाउन था. उस ने कहा, ‘इसे पहनो.’
‘पर…र…?’ मैं ने अचकचाते हुए कहा.
‘‘‘परवर कुछ नहीं. मना मत करना,’ उस ने मुझ पर जोर डाला. ‘अगर कोई आ गया तो…’ मैं ने डरते हुए कहा तो उस ने कहा, ‘तुम को मालूम है, ऐसा कुछ नहीं होने वाला. अगर मेरा मन नहीं रख सकती हो, तो मैं चला जाता हूं. लेकिन फिर कभी मुझ से कोई बात या मिलने की कोशिश मत करना,’ वह गुस्से में बोला.
‘‘मैं किसी भी हालत में उसे नाराज नहीं करना चाहती थी, इसलिए मैं ने उस की बात मान ली. और जैसे ही मैं ने नाइटी पहनी.’’ बोलतेबोलते दीपा चुप हो गई और पैर के अंगूठे से जमीन कुरेदने लगी.
‘‘आगे बता क्या हुआ? चुप क्यों हो गई? बताते हुए शर्म आ रही है पर तब यह सब करते हुए शर्म नहीं आई?’’ मीता ने कहा.
पर दीपा नीची निगाह किए बैठी रही.
‘‘आगे बता रही है या तेरे पापा को बुलाऊं? अगर वे आए तो आज कुछ अनहोनी घट सकती है,’’ मीता ने डांटते हुए कहा.
पापा का नाम सुनते ही दीपा जोरजोर से रोने लगी. वह जानती थी कि आज उस के पापा के सिर पर खून सवार है. ‘‘बता रही हूं.’’ सुबकते हुए बोली, ‘‘जैसे ही मैं ने नाइटी पहनी, तो राहुल ने मुझे अपनी तरफ खींच लिया.
‘‘मैं ने घबरा कर उस को धकेला और कहा, ‘यह क्या कर रहे हो? यह सही नहीं है.’ इस पर उस ने कहा, ‘सही नहीं है, तुम कह रही हो? क्या इस तरह से बुलाना सही है? देखो, आज मुझे मत रोको. अगर तुम ने मेरी बात नहीं मानी तो.’
‘‘‘तो क्या?’
बौहरे ने जब ठाकुर लाल सिंह को कार्ज का कुल खर्च 4 लाख रुपए बताया (इस कर्ज में पंडित, पुरबिया और बौहरे ने अपने मेहनताने के कम से कम 20-20 हजार रुपए जरूर बना लिए थे) तो ठाकुर के पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई और वे हक्केबक्के रह गए.
ठाकुर लाल सिंह की सारी रात करवटें लेले कर बीती. कर्ज की रकम एक भयानक चिंता की तरह उन के सामने रातभर मंडराती रही. उन्हें बारबार यही खयाल आते रहे कि इतनी भारी रकम कैसे अदा हो सकेगी?
घर में नकदी का नामोनिशान नहीं है. इधर केवल खेती का आसरा है, पर वह भी तो अच्छी बारिश और नौकरों के ऊपर है. नौकर तो आज तक कभी भी खेती की उपज आधी से ज्यादा हाथ नहीं लगने देते.
बौहरे ने 4 लाख रुपए 2 रुपए सैकड़ा प्रति माह के सूद पर ठाकुर के नाम अपने बहीखाते में लिखा (वह तो बौहरे ने 50 पैसे सैकड़ा ठाकुर प्यारेलाल के कार्ज के नाम पर लिहाज कर के छोड़ दिया, वरना उन के सूद की दर ढाई रुपया सैकड़ा थी) और साथ ही लगे हाथ ठाकुर लाल सिंह से पक्का रुक्का भी लिखवा लिया. जमीन का पट्टा भी लिखा लिया गया.
पहले हमेशा बौहरे ठाकुर लाल सिंह को देखते ही ‘कुंवर साहब’ कह कर रामराम करते, मगर समय का फेर कि आज सुबह ठाकुर को बौहरे के घर पर जा कर बड़े अदब के साथ रामराम करनी पड़ी. बाद में दोनों बैठक में बैठे घंटों बतियाते रहे.
ठाकुर लाल सिंह ने बौहरे से एक बात 2-3 बार दोहराई, ‘‘यह मेरी इज्जत का सवाल है. इस कर्ज की किसी को भी भनक तक न पड़े.’’
जब बौहरे ने ठाकुर लाल सिंह के सिर पर हाथ रखा और गंगा मैया की कसम खाई, तब कहीं जा कर ठाकुर की सांस में सांस आई.
अब ठाकुर लाल सिंह ने यह निश्चय किया कि इस तरह जिंदगी काटी जाए कि बाहरी कवर भी बना रहे और धीरेधीरे यह कर्ज भी अदा होता रहे.
पर इनसान की सोची हुई बातें कम ही पूरी होती हैं. ठाकुर लाल सिंह की घरगृहस्थी में हर साल या दूसरे साल कोई न कोई जरूरी खर्च आ ही टपकता. एक साल पूरा होते ही बाबा की बरसी भी करनी पड़ी. हाथ खींचने पर भी बाबा के भारी कार्ज का ध्यान कर के उस में 25,000 रुपए उठ गए. फिर 2 साल बाद ठाकुर को अपनी एकमात्र बहन चंद्रकला का ब्याह करना पड़ा, जिस में चारों ओर से बड़ी भारी कटौती करतेकराते भी 2-3 लाख रुपए लग ही गए.
5वें साल में जा कर उन्हें अपने पिता की लकवा की बीमारी में तकरीबन 2 लाख रुपए फूंकने पड़े. फिर भी लकवा ने उन का पिंड नहीं छोड़ा और 6 महीने तक चारपाई पर पड़े रहने के बाद उन का देहांत हो गया. पिता के कार्ज में भी 40-50 हजार रुपए उड़ गए.
तब तक ठाकुर लाल सिंह की अपनी गृहस्थी भी खूब फलफूल गई. उन के 2 बच्चे, एक लड़का और एक लड़की हो गए. बच्चों को पढ़ानालिखाना जरूरी हो गया, इसलिए अब ठाकुर पर बच्चों की पढ़ाईलिखाई का भी हर महीने काफी भार आ गया. इंगलिश मीडियम स्कूलों में भेजना जरूरी हो गया. वैसे भी इतनी बड़ी गृहस्थी में कपड़ालत्ता, हारीबीमारी वगैरह के बीसियों खर्च आएदिन लगे ही रहते हैं.
इधर ठाकुर लाल सिंह का बड़ा लड़का ब्रजमोहन ब्याह लायक हो गया. उस का भी ब्याह करना पड़ा, जिस में ठाकुर को 2-3 लाख रुपए बहू के लिए जेवर, कपड़े और गांव वालों को दावत वगैरह देने में 4 लाख रुपए खर्च करने पड़े.
इस तरह ठाकुर लाल सिंह के बाबा के मरने से ले कर अब तक खेती की उपज घरगृहस्थी के खर्चों में ही लगती रही और एक पाई की भी बचत नहीं हो सकी. लिहाजा, लाचार हो कर ठाकुर को बाबा के नाम पर बन रहे मंदिर के भूमिपूजन के कर्ज का ब्याज अदा करने के लिए हर दूसरे साल 14-15 बीघे खेत चुपके से बेचने पड़ जाते.
इस तरह 20-22 साल में धीरेधीरे कर के उन के पूरे 150 बीघे के खेत बिक गए. फिर भी बेचारे ठाकुर लाल सिंह बाबा के कार्ज में ली गई रकम का ब्याज ही चुका सके.
मंदिर के बनने का काम भी आधाअधूरा था. उन पर दबाव पड़ रहा था कि मंदिर बनवाएं, जबकि चंदा देने को कोई तैयार नहीं था. विधायकजी ने कई बार पूछा था कि मंदिर पूरा हो जाए, तो वे आ कर उद्घाटन कर दें.
जब ठाकुर लाल सिंह के पास बिकतेबिकते केवल 75 बीघे खेत रह गए, तब जा कर उन की आंखें खुलीं और उन्हें यह बात साफ हो गईर् कि अगर इस कर्ज से एकसाथ पिंड नहीं छुड़ाया गया, तो इस का ब्याज इन बचेखुचे खेतों को भी बिकवा कर रहेगा. फिर उन के सामने गांव को छोड़ कर भाग जाने के अलावा और कोई चारा नहीं होगा.
लिहाजा, ठाकुर लाल सिंह ने बड़ी सम झदारी और हौसले से काम लिया और पिछले साल उन्होंने एकसाथ
30 बीघा खेत बेच कर (जमीन की कीमत एकसाथ दोगुनीतिगुनी हो जाने के चलते ठाकुर को इस खेत की बिक्री से 30 लाख रुपए हाथ लग गए) बाबा के मंदिर के भूमिपूजन के भंडारे के कर्ज से हमेशा के लिए छुटकारा पा लिया.
35-36 साल के ठाकुर लाल सिंह अब पूरे 60 साल के हो चले हैं. इस समय उन के यहां एक बूढ़ी भैंस और 2 पुराने ट्रैक्टर हैं. समय के साथ ठाकुर को भी बदलना पड़ा है. पिछले 7-8 साल से वे खुद ट्रैक्टर चलाने लगे हैं. अब नौकरों से काम कराने का न उन में दम है और न इतनी खेती ही.
इस समय उन की गिनती गांव के गिनेचुने लोगों में से न रह कर आम किसानों से भी गएगुजरे उन मजदूर किसानों में होती है, जो घरगृहस्थी के रोजमर्रा के खर्चों को उठाने के लिए हमेशा ही कर्जदार बने रहते हैं.
अपनी नासम झी और बेवकूफी पर आमतौर पर सभी को पछतावा होता है. ठाकुर लाल सिंह अपने बाबा प्यारेलाल के रुतबे के दिनों को जब याद करते हैं, तो उन की आंखों में आंसू डबडबा आते हैं और उन के मुंह से बारबार ये शब्द फूट पड़ते हैं, ‘‘मैं ने बड़ी बेवकूफी की. मु झे 20-22 साल तक मंदिर के लिए कर्ज की चक्की में पिसना पड़ा और आज उसी के चलते सारा ठाटबाट चौपट कर के फकीर बना बैठा हूं.
‘‘अगर मैं उस फालतू की वाहवाही के चक्कर में न पड़ता, तो आज मेरे पास गांव से ऊपर जमीनजायदाद होती.
‘‘बाबा के नाम पर मंदिर मु झे हमेशा के लिए ले बैठे हैं और उन्होंने मु झे किसी भी लायक नहीं छोड़ा है. अब मैं किस बूते पर इतनी बड़ी गृहस्थी के भार को ढो पाऊंगा?’’
कामिनी पर मानो वज्रपात हुआ. दिल की धड़कन बंद होती जान पड़ी. इतनी औरतों और आदमियों के सामने उसे दलन उठाए ले जा रहा था. कुछ न सु झाई दिया. पहले तो छूटने के लिए हाथपैर फेंके. परंतु उसे पिशाच की पकड़ से वह कोमलांगी ही क्या, खासा पट्ठा भी नहीं निकल सकता था. असहाय युवती की आंखों में अश्रु झलक आए. साहस और चेतना ने जवाब दे दिया. उस के रुंधे कंठ से केवल इतना निकला, ‘‘छोड़ दो. दया करो. तुम्हारी भी मांबहनें होगी. हे ईश्वर…’’ अर्द्धमूर्छित हो उस के हाथों में झूल गई. सब निस्सहाय और आवाक थे.
कोईर् बचाने वाला न था. ऐसे में ईश्वर का भी चुप रहना भगवती चाची को बहुत खला. अन्य डाकू किंकर्त्तव्यविमूढ़ बने किसी दुर्घटना की आशंका से अचेत से खड़े थे. दलन ने एक झटके में कामिनी को कंधे पर लाद लिया और अन्य गैंगस्टरों को उतरने के लिए इशारा दिया. वह स्वयं भी छत के पिछवाड़े की ओर बढ़ा. श्यामू पांडे का सब कुछ गया. धन गया. मान गया. बेटी गई. औरतें फफक उठीं. ‘‘खबरदार.’’ कड़क कर कहता हुआ राजू एकाएक जीने से छत पर जा कूदा. वह क्षण भर में सब सम झ गया था. औरतों को लगा, मानो भगवान स्वयं आ गए. कुछ न सू झा. रोने का स्वर और भी ऊंचा कर दिया. निर्बल की दुहाई आंसुओं और रोने के स्वर में ही होती है.
राजू फायर की बात भूल गया. दलन की ओर लपका. डाकू इस बेबुलाए मेहमान को देख कर सकपका गए. चिम्मन कुलबुलाया. दलन सिंह ने उसे उपेक्षा की दृष्टि से देखा और मन ही मन बाहर पहरा न बैठाने की गलती स्वीकार की. कामिनी को भी होश आ गया था. उस ने जोर लगाया. घबराए हुए दलन के हाथ से वह छूट गई. राजू अकड़ता हुआ दलन और कामिनी के पास बिछी दरी पर जा खड़ा हुआ. हांफता हुआ गुर्राया, ‘‘औरतों पर हाथ उठाते शरम…’’ बात पूरी होने से पहले वह मुंह के बल जा गिरा. बंदूक भी हाथ से किसी ने झटक ली. बगल के डाकू ने धीरे से उस के पैरों के नीचे से दरी खींच ली थी. राजू जब तक संभले, एक बंदूकधारी सिर पर आ डटा. उसे विवश हो वहीं बैठ जाना पड़ा. यह सब मिनट भर में हो गया. अभी रामबली और जग्गू के दल यथास्थान पर न आए थे कि राजू भी कैद हो गया. जेवरों को दो डाकुओं ने संभाला. दलन ने कामिनी को अपनी ओर खींचा.
कामिनी ने असफल विरोध किया. चीखी. सब चुपचाप. राजू की मुट्ठियां कस गईं. दांत भिंच गए. आवेश में मस्तिष्क भन्ना उठा. दलन ने कामिनी को कमर पर लादने की चेष्टा की. कामिनी की सब का बांध टूट गया. वह जोर से रो पड़ी. राजू को लगा मानो कान में किसी ने गरम सीसा पिघला कर डाल दिया है, पर वह जड़ सा बैठा रहा. दलन सिंह ने साथियों को आज्ञा दी, ‘‘माल के साथ दो और जाओ. मैं भी परी के साथ घोंसले में पहुंचता हूं. टहलते हुए जाओ. बिना जरूरत बंदूक न चले. होथियार, खबरदार.’’ कह कर कामिनी को फिर लादने का प्रयत्प किया. कामिनी फफक कर रो उठी. उस ने करुणा भरी दृष्टि डाकुओं, औरततों, चिम्मन और राजू सब पर दौड़ाई. कितनी विवशता और पीड़ा थी उस की आंखों में. आतंकित हिरणी सी. सरदार की आज्ञा सुन कर राजू पर बंदूक टिकाने वाला डाकू भी कुछ बेखबर हुआ. दलन दहाड़ा, ‘‘सीधी तरह चलती है या…’’ वेग से राजू हिला, दानव की भांति अपनी जगह से उछल कर दलन से जा चिपटा. दोनों खाली हाथ थे. उस ने दलन की गरदन पकड़ी.
राजू का पहरेदार डाकू हक्काबक्का सा रह गया. दलन इस वज्रपात से धराशायी हो गया. गले से केवल गों गों का स्वर फूटा. कामिनी उस के हाथ से दूर जा गिरी. राजू आवेश में गरजा, ‘‘डाकू. राक्षस.’’ गैंगस्टर्स का बनाबनाया खेल बिगड़ता दीखा. राजू के इस पैतरे से वे बहुत चकराए. एक ने जोर दे कर राजू को अलग करना चाहा. दलन ने भी छुटकारे के लिए जीजान से जोर लगाया. राजू अलग तो नहीं हुआ, परंतु कलाबाजियां खाता हुआ दलन के नीचे आ गया. डाकू घबराए. राजू अलग न होता था. गोली चलाने में दलन के मारे जाने का भी खटका था. दलन और राजू छत पर लुढ़कियां खा रहे थे.
कभी दलन ऊपर, कभी राजू. सब धड़कते दिल से चुपचाप इस मल्ल युद्ध को देख रहे थे. यह तमाशा बढ़ता देख पहरे वाले डाकू को विवश हो कर बंदूक संभालनी पड़ी. वह चिल्लाया, ‘‘छोड़ दे, पागल, नहीं तो भून कर रख दूंगा.’’ कामिनी भी इस घोषणा से कांप गई. सब भूल कर चीखी, ‘‘छोड़ दे, राजू? गोली मार देगा जालिम. छोड़ दे, मेरे अच्छे, राजू.’’ परंतु दोनों बुरी तरह भिड़े हुए थे. डाकू ने राजू के सिर पर निशाना बांधा. कामिनी ने बंदूक खींच कर निशाना बिगाड़ दिया. दूसरे ने तुरंत उसे पकड़ लिया. निशाना फिर बांधा गया. अगले ही क्षण राजू लुढ़का, पर कामिनी में न जाने कहां से बल आ गया. शेरनी की भांति तड़प उठी. घिसट कर बंदूक में कोहनी मार ही दी. बंदूक की धांय हुई. गांव भर कांप गया. गोली राजू की बांह पार करती हुई दलन के सीने में जा घुसी. दलन जोर से तड़पा और फिर ठंडा हो गया. गैंगस्टर्स के हाथों के तोते उड़ गए. फायर की आवाज सुनते ही जग्गू का दल अटारी पर चढ़ आया. ‘पकड़ोपकड़ो’ का घोष किया. गैंगस्टर्स पर चोट पर चोट हुई. वे बौखला गए.
वे बंदूकें संभाल कर उन पर लपके. कई बंदूकें एक साथ दागीं, परंतु निशाना एक का भी ठीक न था. क्योंकि सब घबराए हुए थे. चिम्मन में भी जोर आया. लुढ़कपुढ़क कर किसी प्रकार मुंह में ठुंसा कपड़ा निकाल कर फेंका और अस्फुट स्वर में वहीं से तड़पा, ‘‘कोई खोल दो मु झे. मैं अकेले ही चबा जाऊंगा इन उच्चकों को. मेरी मुंहतोड़ कहां है?’’ पीछे रसोईघर की छत से रामबली के लठैतों ने ‘जय हिंदुस्तानी.’ की पुकार लगाई. गैंग मैंबर्स दोनों ओर से घिर गए. गोली चलाना बेकार था. ऐसी भगदड़ में निशाना बैठना कठिन था और बंदूकें भी खाली हो जाती. लीडर मारा ही गया. इस आकस्मिक विपदा ने तो उनके पैर उखाड़ दिए. जब तक संभले, सिर पर बल्लमधारी और लठैत आ कूदे. बाजी बिलकुल उलट गई. गैंगस्टर्सकम्मो, जेवर और दलन सिंह के शव को भूल कर सिर पर पैर रख पिछवाड़े की ओर दौड़े. उधर से ही बचाव का रास्ता रह गया था. छत पर खासा संग्राम मच गया. जैसेतैसे कूद कर बाग की ओर भागे. नीचे भीड़ जमा थी. उस ने बहती गंगा में हाथ धोए. बंदूक से लैस डाकुओं के दल को डंडों और लाठियों से ही धमकाया. रामबली और जग्गू के दलों ने कूद कर उन्हें बाग तक पछिया कर छोड़ दिया. घायल राजू को भी देखना था. गैंगस्टर्स को यह सौदा बड़ा महंगा पड़ा.
गांव वाले लौटे चिम्मन भी हाथपैर खुलवा कर उन में आ मिला. तड़पते हुए राजू का सिर कामिनी की गोद में था. उस की भौंहें अब भी चढ़ी हुई थीं. बांह से खून की धार बह रही थी. कराहा और कष्ट से हिला. अचेत बुदबुदा रहा था, ‘‘तुम्हें न बचा सका…तुम्हें न बचा सका… उफ…कामिनी…कम्मो… पर अब न कहना…न कहना…राजू न आया…’’ वह जोर से तड़पा. किंतु मुखमंडल शांत था. चांदनी के प्रकाश में मानो मुसकरा रहा था. कामिनी उस पर झुक गई. दांतों से होंठ भींच कर रुलाई रोकी, परंतु आंसुओं की धार राजू के माथे पर टपक ही गईर्. चिम्मन ने देखा, घायल राजू को, लफंगे राजू को, जो एक दिन खड़ा कामिनी को घूर रहा था. आंखों में आंसू आ गए. पैर पकड़ कर सिसका, ‘‘क्षमा करना, राजू. तुम रक्षक हो. न अपने यह जाति का भूत कब सिर से उतरेगा कि आदमी की पहचान ही नहीं हो पाती. सब ने राजू को देखा. श्रद्धा और ममता से.