सलमान का बौडीगार्ड ‘शेरा’ आजकल उनके कमरे में ही सोता है साथ, सिक्योरिटी हुई टाइट

बौलीवुड के जाने माने सितारे और सबके भाईजान सलमान खान (Salman khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikandar) की शूटिंग में बीजी चल रहे है, लेकिन इस बात को जरा भी नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है कि लौरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की धमकियों खतरा उन पर मंडरा रहा है. सलमान को लेकर सिक्योरिटी भी सख्त कर दी गई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

खबर है कि बौडीगार्ड ‘शेरा'(BodyGaurd Shera) भी सलमान के साथ रह रहे है. वायरल खबरो के मुताबिक बताया जा रहा है कि जबसे बाबा सिद्दीकी की हत्या और लौरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने लगी है. तब से उनके खास बौडी गार्ड शेरा उनके साथ ही कमरे में साथ ही सो रहे है. उनको लेकर शूटिंग पर भी कड़ा पहरा लगा दिया गया है. बौडीगार्ड शेरा का कहना है कि वे करीब 29 साल से परछाईं की तरह सलमान के साथ हैं और आगे भी उनकी सेवा में रहेंगे.

एक ही कमरे में सलमान खान और शेरा सोते है आजकल

सलमान खान की सिक्योरिटी की बात करें तो सलमान खान को मुंबई पुलिस से वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है. इसके अलावा उनकी सुरक्षा में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात हैं. सलमान खान के साथ उनके करीबी बौडीगार्ड शेरा भी हर समय हैं.खास बात ये है कि दोनों आजकल साथ कमरे में सो रहे है. लौरेंस के डर से. और उनके फैंस इस बात की पल पल खबर ले रहे है. बता दें कि शेरा सलमान खान का खास बौडीगार्ड है, लेकिन बौडीगार्ड से बढ़कर वे एक दूसरे को भाई मानते है.

कैसे हुई शेरा से मुलाकात

शेरा का कहना है कि जिस तरह भाई को वो मैनेज करते हैं कोई और नहीं कर सकता है. शेरा का कहना है कि वे सलमान के साथ पिछले 29 सालों से है. कई बौडीगार्ड्स एक एक्टर से दूसरे एक्टर के पास जाते रहते हैं, लेकिन शेरा इतने सालों से सलमान खान के साथ ही काम कर रहे है. उनका खुद कहना है कि ‘मुझे नहीं लगता कि कोई और भाई को मैनेज कर सकता है.’

सलमान खान की शेरा से मुलाकात सोहेल के जरिए एक शो में हुई थी. उस समय सलमान खान के लिए सुरक्षा चाहते थे. क्योंकि एक स्टेज शो में कुछ दिक्कत आ रही थी. वहा पहली बार सोहेल खान ने शेरा को पगड़ी में देखा था. तभी सोहेल ने शेरा को देख कर कहा कि तुम सलमान भाई के साथ क्यों नहीं रहते हो. जिसके बाद शेरा सलमान खान के साथ रहने और उनका बौडीगार्ड बनने के लिए तैयार हो गया. जिसके बाद शेरा सलमान के साथ सिर्फ शो के दौरान रहा करते थे, लेकिन धीरे धीरे उनका बौन्ड बहुत अच्छा होता चला गया और वे सलमान के खास बौडीगार्ड बन गए. बता दें कि शेरा सरदार है और सलमान पठान. दोनों की यही जोड़ी भाई भाई कहती है.

शेरा रह चुके है ‘मिस्टर महाराष्ट्र’

शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह है. हालांकि अब वो शेरा के नाम से ही जाने जाते हैं. उनका जन्म मुंबई में अंधेरी के मनीष नगर में एक सिख परिवार में हुआ था. शेरा को शुरुआत से ही बौडीबिल्डिंग का बहुत शौक था. सलमान के साथ आने से पहले उन्होंने मिस्टर मुंबई का खिताब अपने नाम किया था. इसके अलावा वो मिस्टर महाराष्ट्र कौन्टेस्ट में दूसरे नंबर पर रहे थे.

BB18 ‘डौली चायवाला’ ने किया गर्लफ्रेंड का खुलासा, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

बिग बौस 18 (Bigg Boss 18) हर नए एपिसोड के साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है. घर में किसी का लव एंगल बनता दिख रहा है तो कोई आपस में लडता झगड़ता नजर आ रहा है. इसी बीच डौली चायवाला (Dolly Chaiwala) की बिग बौस में एंट्री हो चुकी है. सोशल मीडिया से पौपुलर हुआ यह चायवाला पहली बार माइक्रोसौफ्ट के संस्‍थापक बिल गेट के साथ इंटरनेट पर वीडियो शेयर चर्चा में आए थे. इन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बारे में शेयर किया था. जिस वजह से उन्हे बिग बौस में एंट्री मिली है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


इसके अलावा बिग बौस में एंट्री लेते ही चायवाला ने पहले चाय बनाई और सनसनी मचा दी. बाद में तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tjinderpal Singh Bagga) के साथ अपने फेमस अंदाज में उन्हे चाय पिलाई. ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. इस वीडियो की खास बात ये है कि डौली वीडियो में नाटकीय ढंग से दूध को पैन में डालते हुए दिखाई देते है. बाकि घरवाले उनके लिए चीयर करते है, जबकि बिग बौस के सेट पर लौटे सलमान खान इसे देखकर हैरान हो जाते है.

हाल में अब डौली चायवाला ने सलमान खान के सामने ऐसी बात कह दी कि सलमान खान भी होश खो बैठे है. उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया है और बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड हैं  और 3 साल से साथ रहे हैं. डौली चायवाला की गर्लफ़्रेंड का नाम मनजीत कौर है. मनजीत, ईस्ट दिल्ली के निर्माण विहार में एक स्टौल चलाती हैं. डौली चायवाला से मिलने के बाद मनजीत को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और उनके स्टौल पर पहले से ज़्यादा लोग आ रहे हैं.

कौन है डौली चायवाला

डौली, महाराष्ट्र (Maharshtra) के नागपुर (Nagpur) का रहने वाला  हैं. उनका असली नाम सुनील पाटिल है. चाय बनाने और पिलाने के अपने अनोखे अंदाज़ के लिए वह इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं. बता दें कि नागपुर के सदर इलाके में पुराने वीसीए स्टेडियम के पास उनकी चाय की दुकान हैं. डौली चायवाला की दुकान को दुनिया ‘डौली की टपरी’ के नाम से जानती है. इनका चाय बनाने का अंदाज़ लोगों को काफ़ी पसंद है. बिल गेट्स के साथ चाय पीने के बाद डौली चायवाला रातों-रात स्टार बन गए थे.

इनका यह वीडियो इंटरनेट (Internet) पर वायरल हुआ था और उन्हें लाखों बार देखा जा चुका है. ये दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के शौकीन हैं और उन्हें एक्शन मूवीज पसंद  है. ये अक्सर चाय परोसते हैं, इस दौरान वे फ़ंकी गोल्डन गौगल्स, गोल्डन चेन और आकर्षक हेयरस्टाइल भी रखना पसंद करते हैं.

डौली चायवाला की कुल नेटवर्थ

डौली चायवाला की कुल संपत्ति की बात करे तो, 10 लाख से ज्यादा है जहां उनकी एक कप चाय की कीमत 7 रुपये है, तो वहीं उनकी हर रोज 2450 से रुपय की कमाई हो जाती है. कभी-कभी ये आकड़ा ज्यादा भी हो जाता है. हर दिन 350 से 500 कप चाय बिक जाती है. बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद डौली चायवाला की इनकम और भी ज्यादा बढ़ गई है. वे सेंसेशन बन गए. इतना ही नहीं उन्होंने देशदुनिया में भी चाय बनाकर पिलाई है और आज बिग बौस 18 के सेट में कमाल दिखाते नजर आ रहे है. जहां नेशनल टीवी पर जनता उनके हुनर को देख रही है.

सलमान के बाद बिहार के पप्पू यादव पर क्यों मंडराया लौरेंस बिश्नोई को खौफ

सलमान खान (Salman khan) पर लोरेंश बिश्नोई गैंग (Lawerence bishnoi gang) का खतरा मंडरा रहा था. उनको एक बार फिर से जान से मारने की धमकियां मिल रही थी. इसी बीच बिहार के बाहुबली नेता कहे जाने वाला पूर्णिया सांसद पप्पू यादव(Pappu Yadav) भी इन धमकियों का शिकार हो रहे है. पप्पू यादव को भी लोरेंस गैंग की तरफ से लिख कर धमकियां मिल रही है. जिसकी शिकायत भी पुलिस में दर्ज हुई है. हालांकि, सलमान खान से लोरेंस की धमकियां का कारण तो सभी मीडिया खबरों में वायरल है. लेकिन पप्पू यादव तक ये गैंग कैसे पहुंचा जानते है.

दरअसल, पप्पू यादव का खुद कहना है कि मुझे लोरेंस गैंग से धमकियां मिल रही हैं और मेरी हत्या हो जाती है तो इसकी जिम्मेदार सरकार होगी. पप्पू ने हर जिले में अपने लिए पुलिस एस्कोर्ट और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा टाइट करवा दी है. लेकिन एक नेता होने के कारण उन्होंने लोरेंस बिश्नोई गैंग की लगातार दे रहे अंजामों पर गौर किया और इसके विरोध में उतरे. उन्होंने कहा कि मैं एक राजनीतिक व्यक्ति होने के कारण लोरेंस बिश्नोई का विरोध करता हूं. जिस कारण से लौरेंस ने मुझे भी धमकी भरे खत लिख कर मुझे जान से मारने की धमकी दी है. इतना ही नहीं ये धमकियां मोबाइल से भी दी गई है.

हालांकि, दिल्ली पुलिस में ये सब शिकायतों को दर्ज कराया गया है. शिकायत कनौट प्लेस थाने में दर्ज हुई है. एक शिकायत में यह दावा भी किया गया है कि शिकायत कराने वाले यादव के निजी सहायक (पीए) मोहम्मद सादिक आलम है जिन्होंने बताया है कि बृहस्पतिवार को उनके मोबाइल फोन पर दो संदेश आए, जिनमें भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गिरोह का मेंबर बताया और कहा कि वे यादव को जान से मार देंगे.

सुरक्षो हो टाइट

पप्पू यादव ने गृह मंत्रालय से ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग की है. पप्पू का कहना था कि अभी मुझे ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है. लेकिन लगातार धमकियां मिलने से जान को खतरा ज्यादा है. सिक्योरिटी को ओर टाइट करना चाहिए. पप्पू ने चिट्ठी में यह भी बताया कि इससे पहले भी मुझ पर और मेरे परिवार के सदस्यों पर हमला हुआ है. पप्पू यादव के मुताबिक धमकी देने वाले ने दावा किया है कि लोरेंस बिश्नोई जेल से ही पप्पू यादव से बात करने की कोशिश कर रहा है.

बताते चले की सांसद पप्पू यादव के निवास अर्जुन भवन को उड़ाने की धमकी मिली थी. इन धमकियों के पीछे लोरेंस बिश्नोई गैंग का ही नाम सामने आया था. हालांकि, पुलिस की जांच के दौरान कुछ और ही कहानी निकली. पूर्णिया पुलिस के मुताबिक, यह लेटर फर्जी निकला. पूर्णिया के एसपी ने बताया कि पप्पू यादव को जितनी भी धमकियां मिली हैं, उन्हें पुलिस गंभीरता से ले रही है. लेकिन, सांसद के निवास को उड़ाने का मामला फर्जी पाया गया है.

हालांकि पुलिस की जांच के दौरान कुछ और ही कहानी निकली. पूर्णिया पुलिस के मुताबिक, यह लेटर फर्जी है. पूर्णिया के एसपी बताया कि पप्पू यादव को जितनी भी धमकियां मिली हैं, उन्हें पुलिस गंभीरता से ले रही है.

पप्पू यादव की पार्टी और उनकी पत्नी

राजेश रंजन जिन्हें ‘पप्पू यादव’ के नाम से जाना जाता है. एक राजनीतिज्ञ हैं. इनका जन्म 24 दिसंबर 1969 को हुआ. इन्होंने बिहार के कई निर्वाचन क्षेत्रों से निर्दलीय चुनाव जीते है. पप्पू यादव 2015 में ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले’ सांसदों में से एक बने वर्तमान में जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.इन्होंने आम चुनावों में शरद यादव को हराया है. उनकी पत्नी रंजीत रंजन सुपौल से भी सांसद थीं, लेंकिन 2019 के आम चुनाव में जद(यू) से हार गईं थी. बता दें कि पप्पू यादव को राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी है.

सलमान खान और अजय देवगन दिखेंगे साथ साथ, चुलबुल पांडे वर्सेज सिंघम

सालो पहले रोहित शेट्टी ने अजय देवगन को एक निडर पुलिस ओफिसर बाजीराव सिंघम  तौर पर सभी दर्शको से मिलवाया. दर्शक आज सिंघम बने अजय देवगन को टीवी पर देखने के लिए बेकरार रहते है.

अब इस आइकोनिक किरदार में नजर आ रहे है. हाल में एक इंटरव्यू में रोहिट शेट्टी ने बात पर खुलासा किया है कि क्या वे सलमान खान और अजय देवगन को स्टैंडओन फिल्म चुनबुल पांडे vs. सिंघम की योजना बना रहे है. जो उनके कौप यूनिवर्स से अलग है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

मीडियो में रोहित और अजय से सवाल किया गया है कि क्या दर्शक बाजीराव सिंघम और चुलबुल पांडे को एक साथ देखना चाहेंगे. दर्शको का इस बात रिएक्शन आया कि हौल में ही खलबली मच उठी. जब उनसे पूछा गया कि इन दो किरदारों को आमने सामने देखना चाहते है. तो इस पर खुद अजय देवगन बोल उठे की ‘मुझे तो पता ही था.’

जब रोहित से फ्यूचर प्लांस के बारें में आगे पूछा जाता है तो उन्हे मजाक में कहा जाया है कि अभी तो सिंघम अगेन को एक हफ्ता भी नहीं हुआ है. थोड़ा वक्त दो.” साथ ही जब उनसे मिशन चुलबुल सिंघम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “इसमें वक्त लगेगा.” उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर चुलबुल पांडे Vs सिंघम जैसी कोई फिल्म बनेगी, तो वह एक स्टैंडअलोन फिल्म होगी.

सलमान खान और अजय देवगन अपने बौन्ड को देखकर कि हमने साथ शुरुआत की थी.वो एक दो साल पहले आए थे. हमने हमेशा बढ़ियो बौन्ड शेयर किया.हम सभी ने जब शुरुआत की थी अच्छा रिश्ता शेयर करते थे. हम एक दूसरे को आधी रात में भी कौल कर देते थे. हमे पता है कि हम एक दूसरे के लिए खड़े रहते है.

सलमान खान की शूटिंग की बात करें तो वे इन दिनों फिल्म सिंकदर की शूटिंग में बीजी है. बता दें कि ईश 2025 को सलमान खान कि सिंकदर रीलीज होगी.  उम्‍मीद है कि फैंस को भी अजय और सलमान को आमने सामने देखने में ज्‍यादा मजा आएगा.

सलमान के बाद अब Shahrukh Khan को मिली जान से मारने की धमकी

कुछ दिन पहले चारों तरफ सलमान खान को गैंगस्‍टर लौरेंस बिश्‍नोई से मिली धमकी चर्चा में थी. लेकिन अब शाहरुख खान को भी धमकी दी जाने की चर्चा है. इस मामले में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्‍टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है. जब पुलिस ने कौल को ट्रेस किया तो पता चला कि यह मध्‍य प्रदेश के रायपुर से किया गया था हालांकि इस मामले पर आगे की जांच चल रही है. धमकी देने वाले शख्‍स का नाम फैजान बताया जा रहा है.

क्‍या है शाहरुख की धमकी से जुड़ा मामला

अभी 2 नवंबर को ही बौलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अपना 59 वां जन्‍मदिन सैलिब्रेट किया गया. चारों ओर उनके उपलब्धियों की चर्चा थी. अब वे इस धमकी की वजह से चर्चा में आ गए हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख को धमकी देने वाले शख्‍स ने उनसे कहा है कि अगर किंग खान अपनी जान बचाना चाहते हैं, तो करोड़ों रुपए देने होंगे वरना उन्‍हें बात नहीं मानने का अंजाम भुगतना होगा. कहा जा रहा है कि इतना कहने के बाद ही आरोपी ने अपने कौल को डिसकनेक्‍ट कर दिया. ब्रांदा पुलिस स्‍टेशन में सेक्‍शन 308(4), 351(3)(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह भी कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस की एक टीम रायपुर पहुंच चुकी है. इस पूरे मामले को लेकर एक्‍टर शाहरुख खान से भी पूछताछ की जा चुकी है. फोन पर शाहरुख खान से जान बचाने के ऐवज में करोड़ों रुपए की मांग की गई थी. हालांकि कुछ खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख को धमकी देते हुए 50 लाख की मांग की गई.

सलमान से मांगे गए थे करोड़ों रुपए

सलमान खान को लौरेंस बिश्‍नोई की ओर से बारबार धमकी दी जाती है. बाबा सिद्दकी की हत्‍या के बाद भी सलमान को धमकी दी गई. इस वजह से महाराष्‍ट्र गर्वनमेंट की ओर से सलमान को वाय प्‍लस सिक्‍योरिटी दी गई. इतना ही नहीं सलमान के घर गैलेक्‍सी अपार्टमेंट के बाहर और अंदर पुलिस तैनात कर दी गई. कुछ महीने पहले उनके इसी अपार्टमेंट के बाहर बिश्‍नोई गैंग की ओर से फायरिंग की गई थी. कुछ दिन पहले भी उनको लौरेंस बिश्‍नोई के भाई की ओर से एक और धमकी दी गई, इस धमकी में कहा गया कि सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं, तो उन्‍हें बिश्‍नोई समाज के मंदिर में माफी मांगनी होगी या 5 करोड़ रुपए देने होंगे. ऐसा नहीं करने पर उन्‍हें जान से मार देंगे. सलमान और शाहरुख खान दोनों ही मुंबई के पौश इलाके बांद्रा में रहते हैं. शाहरुख को धमकी मिलने के बाद उनके बंगले की सिक्‍योरिटी भी बढ़ा दी गई है. हालांकि शाहरुख की ओर से अभी तक सिक्‍योरिटी की मांग नहीं की गई है लेकिन वह अपने काम के सिलसिले में बाहर निकलते वक्‍त पूरी सिक्‍योरिटी में नजर आते हैं.

एक बार पहले भी मिली थी शाहरुख को धमकी

साल 1990 की बात है, जब शाहरुख को एक डौन ने कौल कर धमकी थी. उन दिनों शाहरुख खान अपनी सुपरहिट मूवी दिल तो पागल है कि शूटिंग कर रहे थे. कहा जाता है कि यह धमकी देने वाला डौन अबू सलेम था. इसके बाद शाहरुख को पुलिस प्रोटेक्‍शन दी गई थी. अबू सलेम को शाहरुख से शिकायत थी वह मुस्लिम मूवी मेकर्स के साथ काम क्‍यों नहीं करते, इस पर शाहरुख ने उन्‍हें बताया कि वे अब्‍बास मस्‍तान, अजीज मिर्जा, मंसूर खान के साथ काम कर चुके हैं. इसे जानने के बाद अबू सलेम ने उन्‍हें कहा कि अब उनको डरने की जरूरत नहीं है. वह उसे नहीं मारेगा.

पकड़ा गया लौरेंस का भाई

सलमान खान, उनका परिवार और उनके फैंस इस बात के लिए राहत की सांस ले सकते हैं कि जो व्‍यक्ति लौरेंस बिश्‍नोई के भाई होने का दावा कर धमकियां दे रहा था, उसे पकड़ लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भीखाराम नाम के इस व्‍यक्ति का लौरेंस बिश्‍नोई के परिवार और उसके समाज से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है. इस व्‍यक्‍ति ने केवल चर्चा में रहने के लिए यह काम किया था. पेशे से यह लोह की जालियां बनाता है. खैर सलमान खान को लौरेंस की ओर से मिली धमकी को अभी भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. सलमान के बाद अब शाहरुख को मिली धमकी से बौलीवुड में सनसनी मच गई है.

गैंगस्‍टर की फैमिली जेल में बंद लौरेंस पर खर्च करती है 40 लाख रुपए

एक ऐसा गैंगस्टर जो पूरे देश में आजकल सुर्खियों में है, क्या आप जानते हैं कि इस गैंगस्टर के ऊपर हर साल कितने रुपए खर्च होते हैं?

लौरेंस विश्नोई एक कुख्यात गैंगस्टर, जिसे सलमान खान की हत्या की धमकी के कारण काफी चर्चाओं में देखा जा सकता है, उस का एकमात्र उद्देश्य सलमान खान की हत्या करना है. लौरेंस को इस हिमाकत का समर्थन उस के परिवार से मिलता है, जो उस पर सालाना ₹40 लाख खर्च करता है.

लौरेंस के भाई का खुलासा

यह खुलासा लौरेंस के चचेरे भाई 50 वर्षीय रमेश विश्नोई ने किया है. रमेश ने कहा है कि लौरेंस एक अमीर परिवार से आता है, जो 110 एकड़ जमीन का मालिक है और उस के पिता भी पंजाब में पुलिस कौंस्टेबल रहे हैं.

मीडिया से बात करते हुए रमेश ने कहा,”लौरेंस विश्नोई ने पंजाब विश्वविद्यालय से कानून की स्नातक की पढ़ाई की थी, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह अपराध की दुनिया में में आ जाएगा.”

भारीभरकम खर्च

उस के चचेरे भाई के रमेश का कहना है कि उस का परिवार हर साल तकरीबन ₹35-40 लाख खर्च करता है ताकि वह जेल में भी आरामदायक जीवन जी सके. आज भी लौरेंस विश्नोई महंगे जूते और कपड़े पहनता है.

विश्नोई गैंग का नाम कई हत्याओं और आपराधिक गतिविधियों में आया है. विशेषरूप से बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश के पीछे भी इस गिरोह का नाम सामने आया है. जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह ने शुरुआत में इस काम के लिए ₹50 लाख की मांग की थी. हालांकि कुछ विवादों के कारण इस योजना को वापस ले लिया गया.

लौरेंस का असली नाम

लौरेंस विश्नोई का असली नाम बालकरण बरार है और वर्तमान में वह गुजरात की साबरमती सैंट्रल जेल में बंद है. उस की गतिविधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां, आतंकवादी निरोधी दस्ता (ATS) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) नजर रख रही हैं.

लौरेंस के गिरोह का नेटवर्क आज काफी बड़ा हो गया है, जिस में लगभग 700 शूटर शामिल हैं, जिन में से आज भी 300 शूटर पंजाब से हैं.

जांच ऐजेंसियों का क्या है कहना

NIA के अनुसार, लौरेंस का गिरोह उसी तरह का आपराधिक नेटवर्क बना रहा है जैसा 1990 के दशक में दाऊद इब्राहिम का फैला था. एजेंसी का मानना है कि हाल के वर्षों में लौरेंस का नेटवर्क तेजी से बढ़ा है और उसे पूरे देश में अपराध फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.

यानि लौरेंस विश्नोई का आपराधिक साम्राज्य देशभर में फैल गया है. इस के पीछे उस की परिवार की आर्थिक मदद एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

रोकी गई सिंकदर मूवी की शूटिंग, क्या सलमान खान नहीं करेंगे फिल्म की शूटिंग पूरी

सलमान खान इन दिनों बिग बौस 18 में नजर आ रहे है. दूसरी तरफ सलमान खान मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंकदर में नजर आएंगे. जिसकी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. इस फिल्म की शूटिंग काफी लंबे समय से चल रही है. लेकिन हाल में खबरे आ रही है कि फिल्म की शूटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है और ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि सलमान खान को इन धमकियां मिल रही है. जिसमें कहा जा रहा है कि उन्हे जान से मार दिया जाएगा.

सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को मुबंई में गोली मार कर हत्या कर दी गई. जिससे उनकी मौत हो गई. इसके बाद लोरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को भी मारने की धमकी दी. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए. फिल्म सिकंदर की शूटिंग को रोक दिया गया है.

धमकी मिलने के बाद सलमान खान की फिल्म और शो की शूटिंग को लेकर कई सवाल उठने लगे है. उस वक्त कहा गया था कि सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और यह भी बताया गया था कि शूटिंग शेड्यूल पर थोड़ा बहुत असर जरूर पड़ेगा, लेकिन शूटिंग पूरी तरह से नहीं रुकेगी.

लेकिन अब सलमान खान के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए सलमान को सुरक्षा नहीं दी जा सकेगी. इसके चलते आने वाले कुछ दिनों तक सलमान खान किसी भी फिल्म या शो की शूटिंग नहीं करेंगे.

इसी साल खत्म होने वाली थी शूटिंग

सिकंदर की शूटिंग इस साल के अंत तक खत्म होनी थी, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल इसकी रिलीज को लेकर उठ रहा है. दरअसल सिकंदर को साल 2025 की ईद पर रिलीज होना था. पहले कहा जा रहा था कि फिल्म की शूटिंग नवंबर या दिसंबर तक पूरी हो जाएगी, लेकिन अब इसकी कोई गारंटी नहीं है.

खबरों की मानें तो सिकंदर एक बड़ी एक्शन फिल्म बताई जा रही है. जिसमें कई कोरियोग्राफ किए गए सीन शामिल है. फिल्म के डायरेक्टर मुरुगदास को इन सीन्स के लिए सलमान का काफी समय चाहिए था, लेकिन बिश्नोई का खौफ देख उन्होंने शूटिंग रोक दी है.

सबसे ज्यादा सलमान की सेफ्टी जरूरी

सलमान के करीबी ने कहा कि आने वाले वक्त के लिए भी कुछ क्लियर नहीं है, क्योंकि अभी सबसे ज्यादा जरूरी सलमान और उनकी फैमिली की सेफ्टी है. इस स्थिति से समझौता नहीं किया जा सकता है. सलमान को मिली धमकी के बाद से उन्हें वाई-प्लस सिक्योरिटी दी जा रही है. सलमान की फिल्म की बात करें तो, इसमें कई सारे बड़े स्टार्स का नाम शामिल है, जिसमें सत्यराज, प्रतीक बब्बर, रश्मिका मंदाना हैं.

क्या है काला हिरण केस

बौलीवुड के दबंग सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई थी. शिकार मामले में जेल जाना पड़ा था. ये विवाद ‘हम साथ-साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ था. रिपोर्ट्स के अनुसार, उस समय सलमान खान अपने कोस्टार्स सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम के साथ शिकार के लिए निकले थे और दो काले हिरणों को गोली मार दी थी. इस मामले में सलमान खान को जेल की हवा खानी पड़ी थी. इस पर बिश्नोई समाज गुस्सा गए थे. जिसके खिलाफ लोरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की धमकी दे दी है. उनकी शर्त है कि सलमान उनके मंदिर में सर झुका कर माफी मांगे. तभी वे उसे माफ करेंगे.

सलमान खान से जुड़े है ये विवाद, कभी जेल, तो कभी ऐश के साथ मारपीट

बौलीवुड के खान यानि सलमान खान को उनके फैंस और दोस्त सल्लू मियां के नाम से बुलाते हैं . उनका दुनियाभर में नाम है. वे अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते है उतना ही वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. इन दिनों बिग बौस की वजह से सलमान फैन्स के दिलों दिमाग में छाए हुए है. उनकी मेहनत उनको इस मुकाम पर ले आई है कि बच्चे बच्चे को उनकी पहचान है.

सलमान खान इन दिनों वैसे तो बिग बौस 18 होस्ट करने में बिजी है लेकिन सलमान खान का नाम इन सबके अलावा विवादों में भी आता रहता है. साफ शब्दों में कहें तो सलमान खान और विवाद दोनों एक साथ ही चलते रहते है. सलमान खान कई बार कंट्रोवर्सीज का शिकार हो चुके हैं तो कई बार मौत की आहट को सुन रहे होते हैं .

जी हां, इन दिनों एक बार फिर से सलमान खान पर गैंगस्टर लौरेंस बिश्नोई का खतरा मंडरा रहा है. वे फिर से टाइट सिक्योरिटी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं लेकिन सलमान खान से जुड़े विवादों की लिस्ट तो बहुत लंबी है लेकिन यहां हम आपको बता रहे हैं सलमान खान के कुछ पौपुलर विवादों के बारे में, जिनके कारण सलमान खान को दर्शकों की नफरत का भी सामना करना पड़ा और इससे उनको करियर को भी नुकसान पहुंचा.

सलमान खान का काले हिरण शिकार मामले का विवाद

पहला और सबसे विवादित सलमान खान का केस रहा है काले हिरण का शिकार. बौलीवुड के दबंग सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई थी. शिकार मामले में जेल जाना पड़ा था. ये विवाद ‘हम साथ-साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ था. रिपोर्ट्स के अनुसार, उस समय सलमान खान अपने कोस्टार्स सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम के साथ शिकार के लिए निकले थे और दो काले हिरणों को गोली मार दी थी. इस मामले में सलमान खान को जेल की हवा खानी पड़ी थी.

सलमान खान का ऐश्वर्या राय के साथ मारपीट का विवाद

सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर के चर्चे तो खूब सुने होंगे, लेकिन सलमान एक बार तब भी विवाद में आ गए थे जब उनकी विश्व सुंदरी ऐश्वर्या के साथ मारपीट की खबर मीडिया में सुर्खियों में थी. यह किस्सा है संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दिनों का. इस फिल्म में दोनों एक साथ काम करते हुए एक दूसरे के करीब आ गए थे. लेकिन ऐश्वर्या को लेकर सलमान इतने ज्यादा पज़ेसिव हो गए थे कि वो उन पर जरूरत से ज्यादा अधिकार जमाने लगे थे.

ऐश्वर्या को बात-बात पर रोकने-टोकने लगे थे. ऐश्वर्या जिस हीरो के साथ काम करती सलमान उस पर शक करने लग जाते थे. ख़बरों के अनुसार, सलमान खान एक रात ऐश्वर्या की बिल्डिंग पहुंचे, उन्होंने नशे में ऐश्वर्या का दरवाजा पीटा. ऐसा कहा जाता है कि सलमान खान ने ऐश्वर्या के साथ मारपीट भी की और उनके पिता के साथ भी बुरा व्यवहार किया. उस वक्त ये खबर भी सुर्ख़ियों में थी कि ऐश्वर्या के पिता ने सलमान के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था. बात जब ऐश्वर्या के बर्दाश्त से बाहर हो गई, तो उन्होंने सलमान से रिश्ता तोड़ दिया था.

सलमान खान का विवेक ओबेरोय के साथ विवाद

सलमान खान और विवेक ओबेरोय के कोल्ड वार के बारे में कौन नहीं जानता. ऐश्वर्या राय की वजह से इन दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ था. विवेक ओबेरोय ने प्रेस कौन्फ्रेंस आयोजित करके सलमान खान पर ये आरोप लगाया कि सलमान ने उन्हें गाली और धमकी दी थी. सलमान खान और विवेक ओबेरोय का ये विवाद मीडिया में खूब सुर्ख़ियों में रहा था.

उन दिनों विवेक ओबेरोय और ऐश्वर्या के अफेयर की ख़बरें भी चर्चा में थी. इसके बाद विवेक ओबेरोय ने सलमान खान से माफी मांगी, ताकि उनके बीच का कोल्ड वारर खत्म हो जाए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. सलमान खान ने विवेक ओबेरोय को माफ नहीं किया. कई बौलीवुड एक्सपर्ट्स का मानना है कि सलमान खान से पंगा लेने के कारण बौलीवुड में विवेक ओबेरोय का करियर बन नहीं पाया.

सलमान खान का अरिजित सिंह के साथ हुआ विवाद

सलमान खान तक भी कंट्रोवर्सी में आए थे जब उन्होंने गायक अरिजित सिंह के साथ एक मजाक के बाद चर्चा में आ गए थे. दरअसल, एक बार सलमान खान एक अवार्ड फंक्शन को होस्ट कर रहे थे, तब सिंगर अरिजित सिंह को अवार्ड लेने स्टेज पर बुलाया गया था. सलमान ने मंच पर अपनी नींद के बारे में मजाक किया, तो अरिजित सिंह ने कहा, “सर सुला दिया आपने.” यह सुनकर सलमान खान बहुत चिढ़ गए थे. उसके बाद से सलमान खान ने कई बार इस सिंगर को अपना गुस्सा दिखाया. जब सलमान की फिल्म सुल्तान रिलीज़ हुई, तो उसमें एक गीत जग घूमिया बहुत लोकप्रिय हुआ था. इस गीत का एक वर्जन अरिजित सिंह ने भी गाया था. सलमान खान ने फिल्म के इस गाने में अरिजित सिंह का वर्जन न रखने का फैसला किया, जबकि अरिजीत सिंह ने सलमान खान से रिक्वेस्ट की कि वे उस गाने को अपने सोशल हैंडल से न हटाएं. कई लोगों का ये भी मानना है कि अरिजित सिंह ह को इंडस्ट्री में ज्यादा काम न मिलने की वजह सलमान खान हैं.

सलमान खान का शाहरुख खान के साथ विवाद

सलमान खान और शाहरुख खान का विवाद उस समय सामने आया जब दोनों ही अपने करियर की ऊंचाई पर थे. सुनने में आता है कि सलमान और शाहरूख अच्छे दोस्त हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब ये दोनों एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे.

सलमान खान और शाहरुख खान के बीच विवाद की शुरुआत कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में हुई थी. ख़बरों के अनुसार, पार्टी में शाहरूख खान ने सलमान खान को ऐश्वर्या राय के नाम से चिढ़ाया था. इस बात पर सलमान खान इतना भड़क गए कि उन्होंने शाहरुख़ खान को सबके सामने सुना दिया था. इस घटना के बाद कई सालों तक इन दोनों के बीच दूरी बनी रही. फिर एक बार इफ्तार पार्टी में सलमान खान ने शाहरुख खान को गले लगाकर उनसे फिर से दोस्ती कर ली.

सलमान खान पर हिट एंड रन का लगा था आरोप

हिट एंड रन केस में भी सलमान खान को जेल जाना पड़ा था. एक टोयोटा लैंड क्रूजर कार ने मुंबई के बांद्रा इलाके में बेकरी के बाहर सो रहे लोगों को गाड़ी से कुचल दिया था. इस मामले में आरोप ये था कि ये गाड़ी सलमान खान चला रहे थे. इस हादसे में चार लोग घायल हुए थे और एक शख्स की मौत हो गई थी.

इस मामले में पुलिस ने सलमान खान को उनके घर से गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में जमानत पर सल्लू मियां छूट गए थे. इस मामले में सलमान खान ने कोर्ट में कहा था कि ये हादसा जब हुआ, तब वो ड्राइविंग सीट पर नहीं बैठे थे और वो नशे में भी नहीं थे.

टीवी की इस खूबसूरत एक्ट्रैस ने 400 जोड़ी कपडों के साथ की बिग बौग 18 में एंट्री

बिग बौस 18 (Bigg Boss 18) की शुरुआत हो चुकी है. टीवी का रिएलिटी शो बिग बौस 18 हर साल की तरह ही इस साल भी धमाल मचाने वाला शो है. शो में इस बार एक से बढ़कर एक कलाकरों ने दस्तक दी है. शो में सभी कंटेस्टेंट की एंट्री भी हो चुकी है. शो में इस बार एक्ट्रेस और एक्टर दोनों ही नजर आने वाले है. इस साल जानी पहचानी हस्तियां शो में दिखाई देंगी. सलमान खान (Salman Khan) के शो में इस बार काफी नई चीजे देखने को नजर आएंगी. शो का सेट भी धमाकेदार है. शो में कंटेस्टेंट का भी अलग ही तड़का लगा हुआ है. शो में हर दिन कुछ नया देखने को जरूर मिलेगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


बिग बौस 18 में टीवी की एक एक्ट्रेस के चर्चे कुछ ज्यादा ही हो रहे है. बताया जा रहा है कि टीवी की खूबसूरत एक्ट्रैस शो में 400 जोड़ी कपड़े लेकर घर में एंटर हुई है. अगर आपने नहीं पहचाना तो बता दें कि ये टीवी की पौपुलर एक्ट्रेस नायरा बनर्जी (Nayra Banerjee) हैं. जिन्होंने ‘पिशाचिनी’ और ‘दिव्य दृष्टि’ जैसे शो में अपनी एक्टिंग का जादू लोगों को दिखाए है.

एक्ट्रैस नायरा बनर्जी के तो चर्चे है कि वे शो में 200-300 नहीं पूरे 400 जोड़ी कपड़े लेकर पहुंची है. जी हां, इस बात की जानकारी एक्स यानी कि ट्विटर पर दी गई है. जिसमें कहा गया है कि नायरा बनर्जी एक से बढ़कर एक स्टनिंग ड्रेसेस लेकर बिग बौस 18 के घर में पहुंची है.

बता दें कि नायरा बनर्जी का असली नाम मधुरिमा है. उन्होंने अपना एक्टिंग करियर तेलुगू फिल्मों से शुरू किया था. तेलुगू(Telgu) के अलावा नायरा हिंदी फिल्म ‘काल धमाल मालामाल’ नाम की एक फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं.

नायरा का करियर

नायरा बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत ‘कदांबरी’ शो से की थी. सबसे पहले उन्हे रामायण से प्रेरित एक फ़िल्म में सीता का किरदार निभाने के लिए कास्ट किया गया था. हालांकि, फ़िल्म बनने से पहले ही डायरेक्टर जी वी अय्यर का निधन हो गया, जिससे यह प्रोजेक्ट रुक गया था. इसके बावजूद नायरा ने तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई और कई प्रोजेक्ट करते करते नायरा आज टीवी की खूबसूरत एक्ट्रैस है जो ‘बिग बौस 18’ में शिरकत कर चुकी है.

आपको बता दें, कि बिग बौस के इस सीजन में नायरा बनर्जी की काफी चर्चा हो रही है. वे कपड़ो को लेकर सुर्खियों में है. ऐसे ही कपड़ो और ज्रेसिंग को लेकर बिग बौस में एक चर्चित चेहरा स्वामी ओम भी आया था. जिसने शो में और शो से बाहर खूब बवाल मचाया था. इतना ही नहीं, अपने कपड़ो और मालाओं को लेकर भी खूब चर्चाओं में बना रहा. इतना ही नहीं, शो में स्वामी ओम का मेकओवर भी किया गया था. उनकी शो में दाढ़ी भी काटी गई थी. उन्होंने जमकर नोनवेज भी खाया था. इसी तरह नायरा बनर्जी भी अपने कपड़ो को लेकर खासा सुर्खियां बंटोर रही है.

नायरा बनर्जी का शो में हुआ था विवाद

नायरा बनर्जी अपनी एक्टिंग के लिए तो सुर्खियों में रही है लेकिन कई बार एक्ट्रेस के साथ विवाद भी हो जाते है . जिससे शायद ही कोई एक्ट्रेस बच पाई हो. जी हां, नायरा बनर्जी ‘दिव्य दृष्टी’ शो में एक बार विवाद हुआ था. उनका सेट पर एक असिसटेंड डायरेक्टर के साथ झड़प हो गई थी. हालांकि, एक्ट्रैस के साथ ये पहला विवाद हुआ था.

कैसी हुई बिग बौस 18 में एंट्री

कलर्स टीवी पर कास्ट शो बिग बौस 18 में रविवार को उन्होंने एक शानदार डांस के साथ बिग बौस में एंट्री की है. सलमान खान ने बड़े जोश के साथ नायरा बनर्जी का वेलकम किया. सलमान ने मंच पर मौजूद शो के अन्य सदस्यों से नायरा को मिलाते हुए उनसे पूछा कि वह किस इरादे से शो में आई हैं. शो जीतने के इरादे से आई हूं. घर ट्रौफी लेकर जाना है. सलमान ने उनसे दूसरा सवाल पूछा क्या घर में आप दोस्त बनाना चाहेंगी. इस सवाल के जवाब में एक्ट्रैस नायरा ने कहा, हां बिल्कुल दोस्त क्यों नहीं बनाना चाहूंगी.

सलमान के पिता सलीम खान को मिली धमकी, लौरेंस का फिर से मंडराया खौफ

बौलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (salman khan )के पिता, सलीम खान (salim khan) इन दिनों सुर्खियों में है. हाल में उनको एक बुर्का पहनी महिला की ओर से धमकी देने का मामला सामने आया है. यह घटना उस समय हुई जब सलमान के पिता राइटर सलीम खान सुबह के समय अपने घर के बाहर मौर्निंग वौक कर रहे  थे. अचानक एक स्कूटी पर आई महिला ने उन्हें कुछ ऐसा कहा सलमान की फैमिली की सिक्योरिटी को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

धमकी का पूरा मामला क्या था

सलीम खान जब अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास वौक कर रहे थे, तभी एक स्कूटी आई, उस पर आए दो लोग सवार थे,  इसमें बुर्का पहनी हुए महिला ने उन्हें धमकी दी. महिला ने कहा, “क्या लौरेंस बिश्नोई को भेजूं?”  इस धमकी की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, और उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत केस दर्ज किया.

पहले भी सुरक्षा कारणों से सलमान रहे हैं चर्चा में हुई

कुछ महीने पहले सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग का मामला सामने आ चुका है, जिसके पीछे गैंगस्टर लौरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया गया था. उस समय भी सलमान की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई थी और पुलिस ने कार्रवाई की थी. यह घटनाएं  न केवल सेलेब्रिटीज की सिक्योरिटी पर सवाल उठाती हैं, बल्कि समाज में बढ़ रहे अपराध की घटनाओं की ओर इशारा करती है.

कौन है लौरेंस बिशनोई

लौरेंस बिश्नोई (जन्म 12 फरवरी 1993) एक भारतीय गैंगस्टर है. लौरेंस बिशनोई ने जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी के दौरान लाए जाने वाली पुलिस की गाड़ी में मीडिया और पुलिस के सामने सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी दी थी और बोला था की सलमान खान को जोधपुर में ही मारेंगे.

सलमान खान से क्यों दुश्मनी है

सलमान खान के ऊपर 1998 में काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा. इस मामले को लेकर काफी हंगामा हुआ. सलमान पर आरोप था कि उन्होंने जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान शहर से सटे कांकाणी गांव के पास दो काले हिरणों को मारा है. राजस्थान में बिश्नोई समाज काले हिरण को अपने परिवार की तरह मानता है. उनके बीच काले हिरण की पूजा होती है. ऐसे में सलमान खान बिश्नोई समाज के निशाने पर आ गए. मामला कोर्ट तक भी पहुंचा. अप्रैल 2018 में सलमान खान को इस मामले में दोषी मानते हुए 5 साल की सजा सुनाई गई. हालांकि, उसी दिन सलमान 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत लेकर बाहर आ गए.

लौरेंस बिशनोई ने कराई थी सलमान के घर पर फायरिंग

14 अप्रैल 2024 को मुंबई में जब सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई, तो लौरेंस बिश्नोई की दुश्मनी की वो सारी यादें ताजा हो गईं, जो पिछले 6 साल से चल रही है. सलमान के घर पर हुई फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ही हाथ बताया जा रहा है. साल 2018 से सलमान खान के पीछे पड़ा लौरेंस इससे पहले भी उनके ऊपर हमले की साजिश रच चुका है. लौरेंस बिश्नोई, जो इस वक्त दिल्ली की जेल में बंद है.

ब्लैक बग का बिश्नोई समुदाय में क्या महत्व है

बिश्नोई समाज का नाम भगवान विष्णु के नाम पर पड़ा. यहां के लोग पर्यावरण की पूजा करते हैं. इस समाज के ज्यादातर लोग जंगल और राजस्थान के रेगिस्तान के पास रहते हैं. ये लोग हिंदू गुरू श्री जम्भेश्वर भगवान को मानते हैं. वे बीकानेर से थे. जम्भेश्वर भगवान को प्रकृति बहुत प्रिय थी. वे हमेशा पेड़ पौधों और जानवरों की रक्षा करने का संदेश देते थे. इन्होंने ही 1485 में बिश्नोई हिन्दू धर्म की स्थापना की. बिश्नोई शब्द की उत्पति वैष्णवी शब्द से हुई है जिसका अर्थ है विष्णु के अनुयायी.

यह समाज पेड़-पौधों और जानवरों को अपने परिवार की तरह मानते हैं और उनकी रक्षा करते हैं. इस समाज की महिलाएं बच्चों की तरह हिरण को अपना दूध भी पिलाती हैं. वन और वन्य जीवों से जुड़े कई वन संरक्षण आंदोलनों में बिश्नोई समाज ने अपने प्राण गवाएं. इस समाज के लोग काले हिरण को बहुत शुभ मानते है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें