इन देशों में बैन हुई फिल्म ‘फाइटर’, दीपिका- ऋतिक संग मेकर्स को लगा झटका

इन दिनों बौलीवुड में फिल्मों को बज बना हुआ है एक से बढ़कर एक फिल्म पर्दे पर रिलीज हो रही है. फिल्में एक दूसरे को टक्कर देती हुई नजर आ रही है. ऐसे में बौलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है. फिल्म को लेकर नए नए अपडेट सामने आ रहे है. ऐसे में फिल्म को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है. कि रिलीज से पहले कई देशों में फिल्म को बैन कर दिया गया है. ऐसे में सभी को बड़ा झटका लगा है.


आपको बता दें कि फैंस के बीच फिल्म फाइटर को लेकर अच्छा खासा क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की रिलीज से पहले एक बाद एक नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. अभी हाल हाल ही में फिल्म ‘फाइटर’ के प्रमोशन की फोटोज सामने आई थीं, इन फोटोज में ऋतिक रोशन के साथ-साथ दीपिका पादुकोण भी मंच शेयर करती नजर आईं. लेकिन फिल्म को लेकर ये खबर भी सामने आ रही है. कि भारतीय वायु सेना के पायलट की लाइफ पर बनी इस अपकमिंग फिल्म को कई देशों ने बैन कर दिया है मेकर्स को इस बात से बड़ा झटका लगा है जिससे फिल्म की कमाई पर भी बुरा असर पडेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण फिल्म ‘फाइटर’ को रिलीज से एक दिन पहले यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात को छोड़कर खाड़ी सभी देशों में बैन कर दिया गया है. इस खबर के सामने आने के बाद गल्फ कंट्री में फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के हाथ निराशा लगी है. हालांकि फिल्म ‘फाइटर’ को इन देशों में क्यों बैन किया गया है, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.


बता दें कि फिल्म ‘फाइटर’ रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग हो रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण फिल्म ‘फाइटर’ ने एडवांस बुकिंग से 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.

Happy Birthday Deepika: रणवीर सिंह की इन आदतों से परेशान है दीपिका पादुकोण

बौलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी फिल्मों और बोल्डनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनीं रहती है. बीते दिनों वो अपनी फिल्म ‘पठान’ (Pathan)को लेकर काफी चर्चा में रही हैं. और अब वह आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) को लेकर चर्चा में बनीं हुई है लेकिन बौलीवुड की ये मशूहर एक्ट्रेस आज अपने जन्मदिन (Birthday) को लेकर मीडिया की लाइमलाइट (Limelight) में है. जी हां, दीपिका आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट (Celebrate) कर रही है.


इस बात से तो सभी वाकिफ है कि दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह से शादी कर कितनी खुश है. दोनों का प्यार पूरे बौलीवुड में मशहूर है दोनों की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है. लेकिन इतने प्यार के बावजूद भी दीपिका रणवीर सिंह की एक आदत से बहुत ज्यादा परेशान हैं. इतनी कि वह कभी-कभी इरिटेट भी हो जाती हैं. इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में किया था. उन्होंने कहा था, मुझे रणवीर की ये आदत बिल्कुल पसंद नहीं है. वो अपना खाना वो बहुत ही जल्दी खा लेते हैं, ये सब देखकर मैं बहुत इरिटेट हो जाती हूं. इतने मैं दो बाइट ही लेती हूं कि रणवीर अपना खाना खत्म कर चुके होते हैं.

आपको बता दें कि मॉडलिंग के बाद फिल्मों में एंट्री करने वाली दीपिका ने अपने अब तक के करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं जिन्होंने आज उन्हें टॉप एक्ट्रेस बनाया है. दीपिका पादुकोण आज बॉलवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं. फिल्म मेकर्स में उन्हें अपनी फिल्मों में देखना चाहते हैं. वह मेकर्स की पहली पसंद बन चुकी हैं. दीपिका अपनी एक फिल्म के लिए करीब 15 से 30 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. इतना ही नहीं उनकी कुल नेटवर्थ 314 करोड़ रुपये के आस-पास बताई जाती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)


बता दें कि दीपिका पादुकोण आखिरी बार साल 2022 में ‘गहराइया’ में नजर आई थीं. इस फिल्म को कुछ खास सफलता नहीं मिली थी. लेकिन इसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. आने वाले साल में भी दीपिका के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं. वह जल्द ही ‘फाइटर’ ‘सपना दीदी’ और फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाली हैं.

इन फिल्मों में इंटीमेट सीन्स देकर ‘फाइटर’ में बोल्डनेस का तड़का लगाएंगी दीपिका पादुकोण

बौलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बोल्डनेस को लेकर भी चर्चा में बनीं रहती है. एक्ट्रेस लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी है. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों में खुलकर बोल्ड सीन्स देने से भी परहेज नहीं करतीं. कई फिल्मों में दीपिका पादुकोण ने अपने बोल्ड और इंटीमेट सीन्स से फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं. अब हाल ही में अदाकारा की अगली मूवी फाइटर का भी धांसू टीजर रिलीज हुआ. जिसमें एक बार फिर अदाकारा दीपिका पादुकोण ने बोल्ड बिकिनी लुक से फैंस को हैरान कर दिया. हालांकि ऐसी कई फिल्में है जिनमें दीपिका बोल्ड सीन्स कर चुकी है तो आइए जानते है कि किन फिल्मों में इंटीमेट सीन्स देकर हीट हुई है हीरोईन.


दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की अपकमिंग मूवी फाइटर के जारी हुए टीजर में दोनों सितारों के बीच एक इंटीमेट सीन फिल्माया गया है. जिसमें अदाकारा का बोल्ड बिकिनी लुक फैंस के पसीने छुड़ा गया. यही नहीं, अदाकारा दीपिका पादुकोण और फिल्म स्टार ऋतिक रोशन के बीच इस मूवी में एक जबरदस्त किसिंग सीन होगा. जिसमें एक्ट्रेस बोल्ड लुक में नजर आएंगी.

सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ भी दीपिका पादुकोण ने भी मूवी पठान में जबरदस्त बोल्ड सीन्स दिए थे. इस मूवी में एक्ट्रेस के बोल्ड बिकिनी लुक्स ने इंटरनेट हिलाकर रख दिया था. साथ ही शाहरुख खान संग इंटीमेट सीन्स की वजह से एक्ट्रेस काफी ट्रोल भी हुईं.

दीपिका पादुकोण ने सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ भी मूवी गहराइयां में जबरदस्त बोल्ड और इंटीमेट सीन्स दिए थे. जिसकी वजह से वो काफी ट्रोल भी हुईं. मूवी गहराइयां में दीपिका पादुकोण ने सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ कई बोल्ड किसिंग सीन्स भी दिए थे. जिसे लेकर भी काफी बज बना था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VOGUE India (@vogueindia)


निर्देशक अब्बास-मस्तान की सस्पेंस ड्रामा मूवी रेस 2 में भी दीपिका पादुकोण ने फिल्म स्टार सैफ अली खान के साथ कई इंटीमेट सीन्स दिए थे. ये सीन्स उस वक्त काफी चर्चा में रहे.

फिल्म स्टार दीपिका पादुकोण ने अपनी मूवी- गोलियों की रासलीला- रामलीला में एक्टर रणवीर सिंह के साथ कई इंटीमेट सीन्स दिए थे. इस मूवी में दोनों के बीच फिल्माया गया लिपलॉक सीन भी चर्चा में रहा था.

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म तमाशा में भी एक बेहद बोल्ड किसिंग सीन दिया था. ये मूवी दोनों सितारों ने ब्रेकअप के बाद की थी. इस वजह से भी इस किसिंग सीन ने काफी सुर्खियां बटोरीं.

लेट नाइट रैड बौडिकून ड्रैस में स्पौट हुईं दीपिका पादुकोण, अपनी अदाओं से लूटी महफिल

हिंदी फिल्मों की शाइनिंग स्टार दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों और विज्ञापनों को ले कर चर्चा में बनी रहती है. उन के फैशन स्टाइल के तो कहने ही क्या, तभी तो वे हर बात पर सुर्खियां बटोर लेती हैं.

ऐसा ही कुछ मुंबई की एक पार्टी में भी हुआ, जहां दीपिका पादुकोण ने महफिल ही लूट ली. उस पार्टी में पहनी अपनी रैड ड्रैस में दीपिका पादुकोण काफी हौट लग रही थीं.इस पार्टी की एक और खास बात यह थी कि दीपिका पादुकोण वहां अकेले ही नजर आईं. उन के पति रणवीर सिंह इस पार्टी का हिस्सा नहीं बने थे. पर इस बात का असर दीपिका पर बिलकुल भी नहीं पड़ा था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


हीरोइन दीपिका पादुकोण ने जैसे ही कार से उतर कर आगे कदम बढ़ाए, वहां मौजूद पैपराजी ने उन की एकएक तसवीर कैमरे में कैद कर ली. यही तसवीरें सोशल मीडिया पर आते ही छाने और लोगों को अपना दीवाना बनाने लगीं. उस पार्टी में दीपिका पादुकोण को देखते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. वे दीपिका की एक झलक पाने को बेताब थे. दीपिका ने भी अपने फैंस पर जम कर प्यार लुटाया और पैपराजी को अलगअलग अंदाज में पोज दिए.

इस दौरान फिल्म स्टार दीपिका पादुकोण बेहद ही बोल्ड लग रही थीं. उन की तसवीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी हैं. दीपिका पादुकोण ने वैट हेयर लुक कैरी किया हुआ था, जिस में वे बेहद स्टाइलिश लग रही थीं. दीपिका ने हाई हील पहनी हुई थीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikanpadukone)


‘जवान’ और ‘पठान’ फिल्मों से तहलका मचा चुकीं दीपिका पादुकोण की ये तसवीरें फैंस के बीच आते ही आग की तरह वायरल हो गईं. अब जल्दी ही वे रोहित शेट्टी की नई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में लेडी पुलिस वाली के रोल में दिखेंगी.

‘प्रोजेक्ट के’ का पोस्टर हुआ रिलीज, लोगों ने प्रभास को कहा- सस्ता आयरमैन

इन दिनों एक से बढ़कर एक फिल्म रिलीज हो रही है जिन्हे लेकर लोग जमकर कमेंट करते नजर आ रहे है अब हाल ही में बुधवार को फिल्म ‘प्रोजक्ट के’ का पोस्टर रिलीज किया गया. जिसमे फिल्म के लीड एक्टर प्रभास का फर्स्ट लुक सामने आया है. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया जा रहा है तो वही कुछ लोग पोस्टर की तारीफ करते दिख रहे है.

आपको बता दें, कि प्रोजेक्ट के का पोस्टर सामने आते ही लोगों ने कमेंट की बौछार लगा दी. कोई फर्स्ट लुक देखकर पोस्टर की तारीफ करता दिख रहा है तो कई उसका मजाक बनाते दिख रहे है दरअसल, पोस्टर में प्रभास आयर मैन की तरह पोज देते दिख रहे है इसलिए लोगों ने उन्हे सस्ता आयरन मैन कहना शुरु कर दिया है यहां तक कि लोगों ने कहा कि ये भारतीय सिनेमा का आयरमैन है. ट्विटर पर लोगों ने प्रभास के पोस्टर और रॉबर्ट डाउनी जूनियर के ‘आयरन मैन 3’ पोस्टर के बीच तुलना करना शुरू कर दिया.

नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी साइंस-फिक्शन ‘प्रोजेक्ट के’ फिल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी भी हैं. फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने फर्स्ट लुक पोस्टर को कैप्शन दिया, ‘हीरो उठता है. अब से, गेम बदल जाता है. यह प्रोजेक्ट के से रिबेल स्टार प्रभास हैं.’ प्रभास और दीपिका 20 जुलाई को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (एसडीसीसी) के पहले दिन फिल्म के आधिकारिक टाइटल, ट्रेलर और रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे.

पठान पर फैंस का रिएक्शन देखने फेस छिपाकर थिएटर पहुंची दीपिका पादुकोण, फैंस हो गए कन्फ्यूज

शाहरुख खान की पठान रिलीज होने के साथ ही नए नए रिकॉर्ड बनाती दिख रही है. पांचवें दिन रविवार को फिल्म ने जहां भारत में फिल्म 278-280 की कमाई की, तो वहीं दुनिया में फिल्म का कलेक्शन 550 करोड़ हो चुका है. फैंस का शुक्रिया कहने के लिए शाहरुख खान कभी ऑनलाइन तो कभी मन्नत की बालकनी पर स्पॉट होते हुए दिख रहे हैं. हालांकि वह मीडिया इंटरव्यू के लिए राजी नहीं हो रहे हैं. इसी बीच पठान की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बीती शाम एक थियेटर में शिरकत करती नजर आईं, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

पैपराजी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में दीपिका पादुकोण मुंबई के बांद्रा में स्थित गेयटी गैलेक्सी में नजर आ रही हैं. इस दौरान वह पठान के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने फिल्म थियेटर पहुंची. जहां वह कमांडो जैसी नजर आ रही थीं. काले आउटफिट में एक टोपी और मास्क से वह चेहरा छिपाती नजर आईं. हालांकि सुरक्षाकर्मी उन्हें फैंस की भीड़ से बचाते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन वीडियो में एक्ट्रेस की आंखे देखकर लग रहा है कि वह बेहद खुश हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पैपराजी की ये वीडियो देखकर फैंस भी अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि वह अपना फेस क्यों छिपा रही हैं. दूसरे यूजर ने लिखा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह दीपिका पादुकोण है या राज कुंद्रा. तीसरे यूजर ने लिखा कि मुंह ही छिपाना था तो मीडिया को क्यों बुलाया. हालांकि एक्ट्रेस के फैंस ने उनके लुक की भी तारीफ की है.

बता दें, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, जॉन अब्राहम स्टारर पठान ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वहीं एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाती दिख रही है. इतना ही नहीं पठान ने बाहुबली 2, केजीएफ 2, दंगल जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. शाहरुख खान और दीपिका की पठान 25 जनवरी को तमिल, तेलुगू और हिंदी में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

फिल्म पठान को दुनियाभर की 8 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. इसमें 5,500 स्क्रीन भारत में और 2,500 स्क्रीन विदेश में रिलीज की गई है. देशभक्ति की रंग में रंगी इस फिल्म को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं. शाहरुख खान ने चार साल बाद सिनेमाघरों में दस्तक दी है. इतना ही नहीं पांच दिन में ही फिल्म का भारत में कलेक्शन 278 से 280 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 550 करोड़ के पार हो गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

गौरतलब है कि फिल्म ‘जीरो’ के बाद शाहरुख खान चार साल बाद ‘पठान’ में नजर आए हैं. फिल्म रिलीज होने से पहले खूब विवादों में भी रही थी. लोगों ने फिल्म को बॉयकॉट करने की भी मांग की थी, लेकिन कलेक्शन देखने के बाद लग रहा है मामला उल्टा ही पड़ गया है. पठान के बाद ‘डंकी’ शाहरुख की अगली फिल्म है. पठान में शाहरुख के अलावा, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में हैं.

शाहरुख खान की पठान रिलीज होते ही हुई ऑनलाइन लीक, पढ़ें पूरी खबर

पठान’ के निर्माताओं की एंटी-पायरेसी याचिका के बावजूद फिल्म रिलीज से पहले ही ऑनलाइल लीक होने की खबर सामने आई है. ‘पठान’ रिलीज से एक दिन पहले ऑनलाइन लीक हो गई है. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 100 से अधिक देशों में रिलीज हो रही है. पहले दिन के लिए फिल्म के 5 लाख टिकट्स की एडवांस बुकिंग हो चुकी है.

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक Pathaan रिलीज से एक दिन पहले दो वेबसाइट पर लीक हो गई है. कहा जा रहा है कि Filmyzilla और Filmy4wap पर फिल्म लीक की गई है.

प्रोड्यूसर ने की अपील

‘पठान’ निर्माता यश राज फिल्म्स ने प्रशंसकों से सिनेमाघरों में फिल्म देखने को कहा है और बड़े पर्दे से रिकॉर्ड किए गए फुटेज को लीक करने के प्रति आगाह किया है.

ट्विटर पर निर्माता के ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट किया गया,”सब बड़े एक्शन के लिए तैयार हैं? सभी से विनम्र अनुरोध है कि वे किसी भी वीडियो को रिकॉर्ड करने, उन्हें ऑनलाइन साझा करने और कोई स्पॉइलर देने से परहेज करें. पठान का अनुभव केवल सिनेमाघरों में करें.” इसके अलावा निर्माता ने एक ईमेल आईडी भी दी है, जिसपर पाइरेसी की रिपोर्ट की जा सकती है.आपको बता दें कि फिल्म ‘पठान’ 100 से अधिक देशों में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘पठान’ को 100 से ज्यादा देशों में 2500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भी रिकॉर्ड कायम किया है.

गौरतलब है कि यशराज ने इससे पहले इस स्तर पर कोई फिल्म रिलीज नहीं की है. कोरोना काल के बाद बॉलीवुड पर काले बादल छाए हुए हैं. बीते साल कई बिग बजट फिल्में फ्लॉप हुईं. अब इस फिल्म से उम्मीद जताई जा रही है कि ‘पठान’ इंडियन सिनेमा के अच्छे दिन वापस ला सकती है. कहा जा रहा है कि लॉन्ग वीकेंड में यह फिल्म 200 करोड़ का बिजनेस कर सकती है.

न्यूड फोटोशूट के बाद रणवीर सिंह का बना सोशल मीडिया पर मजाक, फैंस ने पूछा ये सवाल

बॉलीवुड एक्टर अक्सर अपनी रंग बिरंगी फोटो को लेकर चर्चा में बने रहते हैं, हाल ही में एक मैगजीन के लिए फोटो शूट करवाया है, जिसे लेकर फिर से चर्चा में आ गए हैं. रणवीर सिंह की यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

रणवीर टर्किश रग में बैठकर स्टाइलिश पोज देते नजर आ रहे हैं, इस फोटो में रणवीर का कॉंफिडेंस साफ-साफ नजर आ रहा है. कुछ लोगों को रणवीर की यह तस्वीर पसंद आ रही है तो वहीं कुछ फैंस रणवीर की इस तस्वीर की आलोचना भी कर रहे हैं.

एक ट्विटर यूजर ने रणवीर के इस तस्वीर को लेकर लिखा कि बस कर भाई, वहीं एक यूजर ने लिखा कि लोग रणवीर से बस यही सवाल कर रहे हैं कि क्या कर रहा है भाई तू, वहीं एक यूजर ने तो रणवीर सिंह की फनी फोटो शेयर की है, एक यूजर ने लडकी के मकड़ी जाल लिए न्यूड फोटो शेयर किया है, और लिखा है कि सॉरी मैं यहां ट्रोल करने नहीं आई थी, सिर्फ फोटो शेयर किया है.

एक यूजर ने तो न्यूड फोटो को लेकर रणवीर की ताऱीफ की कसीदें कस दिए, लिखा की झूठ नहीं बोलूंगा लेकिन रणवीर की यह तस्वीर आग है, वह वास्तव में बहुत खूबसूरत आदमी है, जिसके पास कॉफिडेंस होता है वहीं यह सब कर सकता है.

एक यूजर ने लिखा कि आप उनके कपड़े का मजाक बनाते थें, अब आप क्या करेंगे. बता दें कि रणवीर सिंह से पहले भी एक्टर राहुल खन्ना ने भी न्यूड फोटोशूट करवाया था, अब उनकी भी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

वहीं एक यूजर ने लिखा कि दीपिका पादुकोण तुम्हारे कपड़े उतार दी है.

फिल्म सितारों की अजीबोगरीब आदतें

हर इनसान में कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो देखनेसुनने में काफी अजीब होती हैं. जैसे किसी को नाखून चबाने की आदत होती है, तो किसी को बिना हाथ धोए खाना खाने की. लेकिन सिर्फ आम लोगों में ही नहीं, बल्कि, नामचीन लोगों में भी कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जिन के बारे में देखसुन कर काफी अजीब लगता है. ऐसे लोग क्या करते हैं, कैसे रहते हैं, क्या खाते हैं, यह उन के चाहने वाले सिर्फ जानना ही नहीं चाहते हैं, बल्कि उन की आदतों को अमल में भी लाना चाहते हैं. तो आज हम कुछ बौलीवुड सितारों की ऐसी अजीबोगरीब आदतों के बारे जानते हैं, जो आप को हैरान कर देंगी :

सलमान खान

यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि बौलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान को तरहतरह के साबुन जमा करने का शौक है. वे पूरी दुनिया में घूमघूम कर कई तरह के साबुन जमा कर चुके हैं.

अमिताभ बच्चन

बौलीवुड के ‘महानायक’ अभिताभ बच्चन को अपनी कलाई पर 2 घड़ियां बांधने का शौक है. वे ऐसा तब करते हैं जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन विदेश यात्रा पर होते हैं. इस से वे दोनों जगह के टाइम जोन को मिलाते हैं, लेकिन अब वह उन का स्टाइल स्टेटमैंट बन गया है.

ये भी पढ़ें-  आदित्य की मां Imlie को घर में रहने की देगी इजाजत, रखेगी ये दो शर्त

विद्या बालन

बौलीवुड हीरोइन विद्या बालन की आदत भी बड़ी अजीब है. उन्हें इस हाईटैक जमाने में मोबाइल फोन इस्तेमाल करना बिलकुल भी पसंद नहीं है. वे कई घंटों तक अपना मोबाइल फोन चैक नहीं करती हैं, जिस की वजह से वे अकसर कई इवैंट मिस कर देती हैं. इस के अलावा उन्हें साड़ी खरीदने का बहुत शौक है. उन की अलमारी में कई सौ साड़ियां हैं.

सुष्मिता सेन

आप को सुन कर थोड़ा अजीब लगेगा कि सुष्मिता सेन को सांप पालने का शौक है. उन्होंने अपने घर में एक अजगर पाला हुआ है. इस के अलावा उन्हें ओपन टैरेस पर नहाना पसंद है और इस के लिए उन्होंने अपनी छत पर बाथटब भी बनवाया हुआ है.

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान बौलीवुड की एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथसाथ खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं. लेकिन उन की भी एक अजीब आदत है. जी हां, बता दें कि करीना कपूर को नाखून चबाने की आदत है. कई इवैंट्स के दौरान उन्हें ऐसा करते देखा गया है.

सैफ अली खान

सैफ अली खान को अपने बाथरूम में समय बिताना अच्छा लगता है और इस की वजह है कि उन के बाथरूम में लाइब्रेरी के साथसाथ फोन ऐक्सटैंशन भी है.

आयुष्मान खुराना

बौलीवुड हीरो आयुष्मान खुराना को अपना मुंह साफ रखने की ज्यादा ही आदत है. उन्होंने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था कि उन्हें दिनभर में तकरीबन 7 से 8 बार ब्रश करने की आदत है.

आमिर खान

आमिर खान से तलाक ले चुकी उन की दूसरी पत्नी किरण राव ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि आमिर खान को रोज नहाना बिलकुल पसंद नहीं है.

ये भी पढ़ें- ‘नामकरण’ शो की इस एक्ट्रेस के पास नहीं है पैसे, किडनी फेल होने की वजह से अस्पताल में हुई भर्ती

दीपिका पादुकोण

बौलीवुड की खूबसूरत हीरोइनों में से एक दीपिका पादुकोण को खासकर एयरपोर्ट जैसी जगहों पर लोगों की ऐक्टिविटी को गौर से देखना, उन के बारे में अंदाजा लगाने की आदत है.

अलिया भट्ट

अलिया भट्ट को मर्दों का परफ्यूम इस्तेमाल करना पसंद है और यह बात उन्होंने खुद बताई थी.

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा साफसफाई को ले कर इतनी ज्यादा संजीदा हैं कि वे कहीं होटल बुक करने से पहले वहां का वाशरूम जरूर चैक करती हैं.

जितेंद्र

बीते जमाने के हीरो जितेंद्र को अपने बाथरूम में कमोड पर बैठ कर पपीता खाना अच्छा लगता है.

शाहरुख खान

शाहरुख खान को जूते पहनना इतना ज्यादा पसंद है कि वे पूरे दिन अपने पैरों में जूते पहने रहते हैं. वे तभी जूते उतारते हैं, जब सोने जाते हैं. इस के अलावा उन के पास हजारों जींस हैं, कई वीडियो गेम और गेमिंग गैजेट भी हैं. वे जब भी खाली होते हैं, तब अपने इस शौक को पूरा कर लेते हैं.

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर को कौफी पीने की ऐसी लत है कि वे दिनभर में 10 कप कौफी के गटक जाते हैं.

सनी लियोनी

सनी लियोनी शूटिंग के दौरान तकरीबन हर 15 मिनट में बाहर निकल आती हैं, ताकि वे अपने पैर साफ कर सकें. इस बात का जिक्र उन्होंने खुद किया था.

ये भी पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में कम उम्र के एक्टर संग करेंगी रोमांस, पढ़ें खबर

दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा समेत इन 7 एक्ट्रेसेस के पास हैं सबसे ज्यादा फेक फौलोवर्स, पढ़ें खबर

आज की तारीख में हर कोई ये चाहता है कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ज्यादा से ज्यादा फौलोवर्स हों और तो और आज के समय में सभी सेलेब्रिटीज की पौपुलैरिटी उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के फौलोवर्स देख कर ही पता लगाई जा सकती है. ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी कि हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई सेलेब्रिटीज ऐसे हैं जो कि अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए फेक फौलोवर्स पैसे दे कर खरीदते हैं.

ये भी पढ़ें- शहनाज गिल ने दिया ‘रसोड़े में कौन था?’ का ऐसा जवाब, वायरल हुआ वीडियो

आपको बता दें कि इन फेक फौलोवर्स खरीदने वाले सेलेब्रिटीज की लिस्ट में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से लेकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) तक कई नाम शामिल हैं. तो चलिए आपको दिखाते हैं वे लिस्ट-

किम कार्दशियन (Kim Kardashian)

 

View this post on Instagram

 

🧡

A post shared by Kim Kardashian West (@kimkardashian) on

किम कार्दशियन (Kim Kardashian) अमेरिका की पौपुलर टीवी पर्सनैलिटी और मॉडल में से एक हैं जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 187 मिलियन से भी ज्यादा फौलोवर्स हैं. खबरों की माने तो किम कार्दशियन के पास 44 प्रतिशत फेक इंस्टाग्राम फौलोवर्स हैं.

ये भी पढ़ें- असीम रियाज और हिमांशी खुराना ने दिया फैंस को सरप्राइज, आज रिलीज होगा नया म्यूजिक वीडियो

माइली साइरस (Miley Cyrus)

 

View this post on Instagram

 

BTS @vmas 🤘

A post shared by Miley Cyrus (@mileycyrus) on

माइली साइरस (Miley Cyrus) अमेरिका की जानी मानी एक्ट्रेस, सिंगर, और म्यूजिक प्रोड्यूसर में से एक हैं. माइली साइरस के इंस्टाग्राम पर करीब 114 मिलियल फौलोवर्स हैं जिसमे से 45 प्रतिशत फौलोवर्स फेक हैं.

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

 

View this post on Instagram

 

Prepping for brunch the only way I know how… with @bonvivspikedseltzer.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं और तो और प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज भी जीत चुकी हैं. प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 57 मिलियन से भी ज्यादा फौलोवर्स हैं जिसमें से 43 प्रतिशत फौलोवर्स फेक हैं.

ये भी पढ़ें- रश्मि देसाई से लेकर प्रियांक शर्मा तक सभी ने किए Bigg Boss के जरिए अपने सपने सच, खरीदीं ऐसी महंगी कार

एरियाना ग्रांडे (Ariana Grande)

एरियाना ग्रांडे (Ariana Grande) अमेरिका की सबसे पौपुलर सिंगर में से एक हैं जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 201 मिलियन से भी ज्यादा फौलोवर्स हैं. सर्वे के मुताबिक एरियाना ग्रांडे के इंस्टाग्राम फौलोवर्स में से 46 प्रतिशत फौलोवर्स फेक हैं.

कैटी पेरी (Katy Perry)

कैटी पेरी (Katy Perry) अमेरिका की सबसे फेमस सिंगर और जज हैं जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 106 मिलियन से भी ज्यादा फौलोवर्स हैं जिसमें से 44 प्रतिशत फौलोवर्स फेक हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में कदम रखने से पहले पारस छाबड़ा की एक्स-गर्लफ्रेंड का दिखा बोल्ड अंदाज, देखें Photos

कॉर्टनी कर्दाशियां (Kourtney Kardash)

 

View this post on Instagram

 

greetings earthlings

A post shared by Kourtney Kardashian (@kourtneykardash) on

कॉर्टनी कर्दाशियां अमेरिका की पौपुलर मीडिया पर्सनैलिटी और मॉडल हैं जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 101 मिलियन से भी ज्यादा फौलोवर्स हैं. खबरों के अनुसार 101 मिलियन में से 46 प्रतिशत फौलोवर्स फेक हैं.

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

 

View this post on Instagram

 

#happysunday

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की सबसे सफल और पौपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिनके पास इंस्टाग्राम पर 52 मिलियल से भी ज्यादा फौलोवर्स हैं. दीपिका पादुकोण के इन फौलोवर्स में से 48 प्रतिशत फौलोवर्स फेक हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में नजर आएंगी ‘इश्कबाज’ फेम मानसी श्रीवास्तव, इंटर्व्यू के दौरान कही ये बात

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें