⚲

Holi Special: निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इस गाने में Govinda आएंगे नजर, देखें Photo

भोजपुरी इंडस्ट्री  में स्टार्स होली त्यौहार को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. तभी तो स्टार्स इन दिनों एक के बाद एक होली से पहले स्पेशल सॉन्ग्स रिलीज करने में लगे हुए हैं.

हाल ही में पवन सिंह (Pawan Singh) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी के साथ भोजपुरी होली स्पेशल सॉन्ग ‘बबुनी तेरे रंग में’ दर्शकों के बीच रिलीज किया था. इस गाने को यूट्यूब पर खूब पसंद किया गया.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्म ‘बेटी न.1’ का ट्रेलर देखकर फैंस हुए इमोशनल, देखें Viral Video

तो अब वहीं दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के साथ अपकमिंग होली सॉन्ग के लिए हाथ मिला लिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

 

दरअसल दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने सोशल मीडिया अकाउंट पर आम्रपाली दुबे और गोविंदा (Govinda) के साथ एक फोटो शेयर की है, इस फोटो में दिनेश लाल यादव ने कैप्शन में लिखा है कि ‘हमारे आदर्श, जिनकी फिल्में देखकर सब कुछ सीखा.

Holi Special: पवन सिंह और चांदनी सिंह के इस गाने ने मचाया धमाल, देखें Video

उन्होंने आगे लिखा, आज ऐसे गोविंदा सर के साथ नाच के धन्य हो गया… लव यू गोविंदा सर.  तो यह भी दावा किया जा रहा है कि ये गाना इस साल का सबसे जबरदस्त और हिट गाना होने वाला है.

Holi Special: पवन सिंह और चांदनी सिंह के इस गाने ने मचाया धमाल, देखें Video

भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह तथा अभिनेत्री व संगीत जगत की सनसनी चांदनी सिंह की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में काफी मशहूर है. जिसके चलते इस जोड़ी की फिल्मों से लेकर संगीत एल्बम तक सुपरहिट साबित होते हैं. इन दिनों  पवन सिंह और चांदनी सिंह का एक होली पर आधारित भोजपुरी गाना ‘होली में देवरओ संग ‘ इंटरनेट पर हंगामा मचा रहा है. यूं तो यह गाना यह यशी फिल्म्स के अभय सिन्हा द्वारा निर्मित भोजपुरी  फिल्म “घातक “का  है , जो कि बहुत जल्द प्रदर्शित होने वाली है.

टीनू वर्मा निर्देशित  फिल्म “घातक” इस गीत को ‘ इंटरटेन रंगीला’ नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. आलम यह है कि इस गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं. इस रोमांटिक और छेड़छाड़ वाले गाने में पवन सिंह और चांदनी सिंह  की केमिस्ट्री लोगो को  खूब भा रही हैं. दोनों ने इस गाने में जमकर ठुमके लगाए है. इस गाने को पवन सिंह ने ही अपनी आवाज में गाया है.

ये भी पढ़ें- ‘बाजी’ से भोजपुरी सिनेमा में वापसी करेंगे मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह

इस वीडियो क्लिप में पवन सिंह और चांदनी के साथ दूसरे लोग भी दिखाई दे रहे हैं, जो उनके साथ थिरकते नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में जहां चांदनी सिंह  ग्लिटरी लंहगा में दिखाई दे रही हैं , वहीं पवन सिंह व्हाइट टी-शर्ट और जीन्स में दिखाई दे रहे हैं.  वीडियो के शुरूआत में पवन सिंह और चांदनी सिंह अपने-अपने पार्टनर के साथ डांस करते नजर आते है और जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है, गाने के सिग्नेचर स्टेप्स करने लगते हैं.

इस गाने को लेकर चांदनी सिंह काफी उत्साहित हैं. वह कहती हैं-“होली हम सबका पसंदीदा त्यौहार है. और  अगर पवन सिंह जी के साथ आपको होली पर एलबम करने का अवसर मिल जाए तो क्या कहना? वैसे मैं  याशी फिल्म्स के अभय सिन्हा जी की आभारी हू जिन्होने मुझे फिल्म घातक में इतना बेहतरीन गाना दिया. टीनू वर्मा जी भी कमाल के निर्देशक हैं.”

ये भी पढ़ें- ‘दामाद जी किराए पर है’ के ट्रेलर को मिले पांच मिलियन से भी ज्यादा Views, देखें Video

हंसाना सबसे मुश्किल काम: धामा वर्मा

भोजपुरी, हिंदी और बंगला फिल्मों के कलाकार धामा वर्मा ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. वे बेहद मंजे हुए कलाकारों में गिने जाते हैं. फिल्मों में उन की संवाद अदायगी और ऐक्टिंग बेहद पसंद की जाती है. ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ के दौरान उन से हुई एक मुलाकात में उन के फिल्मी सफर पर लंबी बातचीत हुई. पेश हैं, उसी के खास अंश :

आप ने अपने सफर की शुरुआत हिंदी फिल्मों से की थी, फिर भोजपुरी फिल्मों की तरफ रुझान कैसे हुआ?

मैं ने गौतम घोष के डायरैक्शन में बनी फिल्म ‘पतंग’ से अपने ऐक्टिंग कैरियर की शुरुआत की थी. उस फिल्म में मेरे साथ शबाना आजमी, ओम पुरी, मोहन अगाशे और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गज कलाकारों की पूरी टीम थी.

इस के बाद मुझे लगा कि हिंदी फिल्मों के साथसाथ भोजपुरी सिनेमा में भी अपना हाथ आजमाना चाहिए, क्योंकि भोजपुरी का दर्शक वर्ग बहुत बड़ा है. कई फिल्मों में दमदार रोल कर के मैं दर्शकों के दिलों में आसानी से जगह बनाने में कामयाब रहा.

भोजपुरी सिनेमा को दिलाई पहचान: बृजेश त्रिपाठी

आप ने हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के साथसाथ बंगला फिल्मों में भी काम किया है. बंगला भाषा की कोई यादगार फिल्म?

मैं ने गौतम घोष के डायरैक्शन में बनी बंगला फिल्म ‘शून्य’ में काम किया था. यह फिल्म माओवादियों की बैकग्राउंड पर बनी थी.

आप फिल्मों के अलावा टैलीविजन पर भी काफी सक्रिय रहते हैं. आप ने अभी तक किनकिन धारावाहिकों में काम किया है?

मैं ने ‘क्या दिल में है’, ‘अर्जुन पंडित’, ‘जीजी मां’, ‘दीया और बाती हम’, ‘लाल इश्क’, ‘क्राइम पैट्रोल’, ‘सावधान इंडिया’ और ‘विधान’ जैसे धारावाहिकों में काम किया है. भोजपुरी के एक धारावाहिक ‘घरआंगन’ में भी अहम रोल निभाया है. इस के अलावा वैब सीरीज ‘किराएदार’ व ‘बैडगर्ल’ में भी काम कर चुका हूं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी सिनेमा के 60 साल का सुनहरा सफर

आप ने अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया है. उन से क्या सीखने को मिला?

मुझे भोजपुरी फिल्म ‘गंगा’ में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला था. वे फिल्म सैट पर सहज रहते हैं और साथी कलाकारों का हर समय हौसला बढ़ाते हैं.

भोजपुरी सिनेमा में कई अच्छे कौमेडियनों की बाढ़ आ गई है. ऐसे में कितना कंपीटिशन बढ़ा है?

यह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छा संकेत है कि अच्छे कौमेडी कलाकार आ रहे हैं. इस से भोजपुरी फिल्मों का दायरा बढ़ेगा.

एक कलाकार के लिए हंसाना सब से मुश्किल विधा मानी जाती है? ऐसा क्यों है?

ऐक्टिंग की सब से मुश्किल विधा है लोगों को हंसाना. इस में कलाकार अपनी पूरी कला लगा देता है. रुलाने के लिए किसी को मार कर रुलाया जा सकता है, गरीबी दिखा कर रुलाया जा सकता है, लेकिन हंसाने के लिए अंदर से फीलिंग लानी पड़ती है, जो मुश्किल काम है.

भोजपुरी के सब से ज्यादा दर्शक बिहार में ही हैं. क्या वजह है कि वहां फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है?

बिहार सरकार अपने प्रदेश में फिल्मों को बढ़ावा देने के प्रति उदासीन है. अगर वह प्रदेश में शूटिंग को बढ़ावा देती है, तो वहां रोजगार की उम्मीद बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्म ‘बेटी न.1’ का ट्रेलर देखकर फैंस हुए इमोशनल, देखें Viral Video

‘दामाद जी किराए पर है’ के ट्रेलर को मिले पांच मिलियन से भी ज्यादा Views, देखें Video

भोजपुरी सिनेमा जगत के चर्चित अभिनेता यश कुमार की शीघ्र प्रदर्तशि होने वाली फिल्म ‘दामाद जी किराए पर है’ के ट्रेलर के बाजार में आते ही पांच लाख मिलियन व्यूज मिल गए. यह अपने आप में एक बड़ा रिकार्ड है. भोजपुरी की यह पहली होगी,जिसका ट्रेलर रिलीज के महज 24 दिनों में पांच मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर चुकी है.

अब तक इस ट्रेलर को 5,555,060 व्यूज मिल चुके हैं.दर्शक यश की इस फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी की स्टार अभिनेत्री कैसे बनी नीलू शंकर सिंह

damad ji

कांट्रेक्ट मैरिज पर आधारित फिल्म ‘दामाद जी किराए पर है’ में यश कुमार, शिविका दीवान और श्रृद्धा यादव की अहम भूमिकाएं हैं. इसमें यश कुमार का किरदार गांव के सीधे सादे परिवार के लड़के का है, जिसकी शादी उस लड़की से कर दी जाती है, जिसका लाइफ स्टाइल शहर में बिगड़ैल वाली होती है. इस किरदार में शिविका दीवान नजर आ रही हैं, जो शादी के लिए कांट्रेक्ट मैरेज के शर्त पर तैयार होती
हैं.  दोनों की शादी तो हो जाती है, लेकिन यश कुमार के साथ शिविका का व्यवहार बेहद खराब रहता है.

damad g

फिर कुछ ऐसा होता है, जिससे यश उनके दिल में जगह बनाने में कामयाब होते हैं.मगर तब तक यश दूसरी शादी का फैसला कर लेते हैं. मगर क्लाइमेक्स में ऐसा कुछ होता है, जिसकी कल्पना नही की जा सकती. अजय श्रीवास्तव प्रोडक्शन एंड पंकज सिने इंटरटेंमेंट के बेनर तले बनी फिल्म ‘दामाद जी किराए पर है’ के निर्देशक अजय श्रीवास्तव है.

फिल्म के निर्माता शरद श्रीवास्तव और अजय श्रीवास्तव,संगीतकार छोटे बाबा, कोरियोग्राफर रामदेवन, कैमरामैन मनोज सिंह,गायक आलोक कुमार, छोटे बाबा,प्रियंका सिंह, नीलकमल, पमिला सिंह,गीतकार अशोक कुमार दीप, राजेश मिश्रा व सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं.जबकि फिल्म में यश कुमार, शिविका दीवान, श्रद्धा यादव के साथ ऋतु पांडेय, शरद श्रीवास्तव भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- कंगना रानौत के पदचिन्हों पर चल रही है ये भोजपुरी एक्ट्रेस

भोजपुरी की स्टार अभिनेत्री कैसे बनी नीलू शंकर सिंह

भोजपुरी सिनेमा जगत में नीलू शंकर सिंह एक ऐसी अभिनेत्री हैं,जिन्होंने बहुत कम समय में स्टार अभिनेत्री का दर्जा हासिल करने में सफल रही हैं. जी हां! नीलू शंकर सिंह ने 2017 में फिल्म‘बेटवा बाहुबली 2‘में अजय दीक्षित के साथ अभिनय कर अपने अभिनय कैरियर की शुरूआत की थी.

इसके बाद वह विराज भट्ट के साथ फिल्म‘हमार बलवान’में नजर आयी थी.फिर निर्देशक मिथिलेश अविनाश के साथ उन्होंने फिल्म ‘लज्जो’की, जिसको लेकर उनकी काफी चर्चा हुई.उसके बाद फिल्म ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ को दर्शकों ने सिनेमाघरों में खूब प्यार दिया. इस तरह अब तक उनकी पांच फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. हालांकि नीलू ने 14 फिल्मों की शूटिंग कर ली हैं. 2021 में अब तक ‘बी4यू’ टीवी चैनल पर भी ‘नई रस्में नयी कसमें’ और ‘नकली सिंदूर’जैसी फिल्में रिलीज की जा चुकी हैं.

इस साल रिलीज होने वाली उनकी फिल्मों में ‘हंगामा’(छोटू पाण्डेय), ‘छोरा छिछोरा’, ‘सुहागन’(समर सिंह), ‘प्रेम युद्ध’ (गौरव झा), ‘हमरे भउजी के बहिनिया‘ (प्रेम सिंह) इत्यादि शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- कंगना रानौत के पदचिन्हों पर चल रही है ये भोजपुरी एक्ट्रेस

फिलहाल नीलू शंकर सिंह,निर्देशक चुनमुन पंडित की भोजपुरी फिल्म ‘बेबसी’ की शूटिंग बिहार के जिला कैमूर भभुआ के धरहरा गांव में कर रही हैं.निर्मात्री निशा कुमारी की इस पारिवारिक फिल्म में नीलू शंकर सिंह सशक्त भूमिका में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके नायक पंकज मेहता हैं. यह फिल्म दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है.

गौरतलब है कि नीलू शंकर सिंह ने पिछले माह भोजपुरी फिल्म ‘हमरे भउजी के बहिनिया’ की शूटिंग पूरी की है, जिसमें उनके नायक राऊडी हीरो प्रेम सिंह हैं. फिल्म हमरे भउजी के बहिनिया के निर्माता, निर्देशक समीर सिंह,सहनिर्माता हिम्मत सिंह हैं.इसके अलावा अभी हाल में ही नीलू ने बक्सर के गायक व अभिनेता छोटू पांडे के साथ फिल्म ‘दुलरुआ’ की शूटिंग पूरी की हैं, जिसमें कुणाल सिंह भी एक अहम किरदार में हैं.

ये भी पढ़ें- एक्टिंग के लिए फिट रहना जरूरी: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

रायबरेली, उत्तर प्रदेश निवासी नीलू शंकर सिंह तकदीर को बहुत मानती हैं. वह कहती हैं ‘‘तकदीर मुझे यहां तक लेकर आयी है. मैंने बचपन से हिरोइन बनने का कोई सपना नहीं देखा था.पर तकदीर ने चमत्कार दिखाया. मुझे अपने पापा के नाम को रोशन करने का मौका मिला है. तो मैं सच्चाई की राह पर आगे बढती रहूंगी. न किसी से गिरकर काम माँगना है और न ही कोई समझौता करना है.मेरा काम करने का यही नियम है.’

आकांक्षा दुबे और Dinesh Lal Yadav की अपकमिंग होली सॉन्ग हुई वायरल, देखें Photo

भोजपुरी  एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी बोल्डनेस के कारण सुर्खियों में छायी रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग होली सॉन्ग की फोटो शेयर की हैं.

इस फोटो में आकांक्षा के साथ भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव भी नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रहा है. फोटो में आकांक्षा रेड टॉप के साथ ब्लैक शॉर्ट्स में नजर आ रही रही हैं तो वहीं दिनेश लाल यादव लाल रंग की शर्ट और ब्लू जीन्स में दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- यूरोप और अमेरिका में रिलीज होने वाली पहली भोजपुरी फिल्म होगी पवन सिंह की ‘स्वाभिमान’

 

खबर ये भी आ रही है कि दिनेश लाल यादव के बाद आकांक्षा दुबे जल्द ही प्रवेश लाल यादव के साथ भी होली के स्पेशल सॉन्ग में दिखाई देंगी.

ये भी पढ़ें- पहली पत्नी नीलम को याद कर इमोशनल हुए Pawan Singh, शेयर किया ये पोस्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आकांक्षा दुबे जल्द ही ‘आई मिलन की रात’, ‘ठीक है’, ‘रोमियो राजा’, दूल्हा हिन्दुस्तानी दुल्हन इंग्लिस्तानी’, ‘निरहुआ द लीडर’ और ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी कई फिल्मों में दिखाई देंगी.

यूरोप और अमेरिका में रिलीज होने वाली पहली भोजपुरी फिल्म होगी पवन सिंह की ‘स्वाभिमान’

अमेरिका में होगी प्रदर्शित भारतीय मूल के पोलैंड निवासी एनआरआई राम शर्मा अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ‘‘राम शर्मा फिल्म प्रोडक्शन हाउस’’ के बैनर तले बन रही फिल्म ‘‘स्वाभिमान’’ की शूटिंग इन दिनों प्रातपगढ़ उत्तर प्रदेश में कर रहे हैं.

पवन सिंह, अंजना सिंह और डिंपल सिंह के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘स्वाभिमान’ पहली फिल्म होगी, जिसे भारत के अलावा यूरोप और लैटिन अमरीका में भी प्रदर्शित किया जाएगा. राम शर्मा को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. उनकी राय में यह फिल्म बेहद पारिवारिक है और इस फिल्म के जरिए वैश्विक पैमाने पर भोजपुरिया संस्कार को विस्तार मिलेगा.

चंद्रभूषण मणि निर्देशित फिल्म‘‘स्वाभिमान’’में फिल्म के निर्माता राम शर्मा बतौर अभिनेता अभिनय भी कर रहे हैं.वह इस फिल्म में पवन सिंह के बड़े भाई की भूमिका में नजर आने वाले हैं.जो कि एक जमींदार ठाकुर हैं. एनआर आई होते हुए भी भोजपुरी फिल्म करने के सवाल पर राम शर्मा कहते हैं- ‘‘मैं एनआरआई जरूर हूं.लेकिन बिहार के गया जिले के शेरघाटी का रहने वाला हूं. मैं बिहार की धरती से बहुत प्यार करता हूं. इसलिए मुझे लगा कि पवन सिंह के साथ एक भोजपुरी सिनेमा बनाया जाए.

ये भी पढ़ें- अयोध्या में ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’, जुटेंगी फिल्मी हस्तियां

पवन सिंह के गानों का विदेशों में बहुत क्रेज है. उनके गाने यूरोप में चारों तरफ सुना जाते हैं. इसलिए हमने पवन सिंह को साइन किया. मैंने अपनी इस फिल्म को हिंदुस्तान के अलावा पोलैंड (यूरोप) और लैटिन अमेरिका में प्रदर्शित करने का निर्णय लिया है. मैं इस फिल्म को वहां की स्थानीय भाषा में डब करके रिलीज करूंगा.फिल्म ‘स्वाभिमान‘ से पोलैंड और भोजपुरी संस्कृति का एक्सचेंज होगा. वहां पवन सिंह को पसंद करने वालों की कमी नहीं है, इसलिए मुझे पूर्ण विश्वास है कि फिल्म वहां खूब पसंद की जाएगी. इसलिए हम फिल्म के निर्माण में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.’’

जबकि फिल्म के निर्देशक चंद्रभूषण मणि ने कहा कि यह एक कमर्शियल, लेकिन बेहद साफ सुथरी फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग आज से हमने शुरू कर दी है.आज जितनी भी फिल्में बन रही हैं, उन सभी से हटकर होगी फिल्म ‘स्वाभिमान‘. फिल्म की पटकथा पर हमने काफी काम किया है.

ये भी पढ़ें- गोवा में वेकेशन एन्जॉय करती नजर आईं रानी चटर्जी, समंदर किनारे दिए कई पोज

फिल्म को लेकर हमने बेहतर योजना बनायी है. हमने इसके गानों पर काम किया है. संवाद और पटकथा पर विशेष ध्यान दिया है और अब हम इस कहानी को चलचित्र में उतारने के लिए कैमरे में कैद कर रहे हैं.अभी मैं बस इतना कहूंगा कि इस फिल्म को थिएटर में प्रदर्शित होने पर जरूर देखिएगा. पवन सिंह के साथ अंजना सिंह और डिपंल सिंह की केमेस्ट्री दर्शकों को आकर्षित करने वाली है.’’

फिल्म ‘‘स्वाभिमान’’को अभिनय से संवारने वाले कलाकार हैं- पवन सिंह, अंजना सिंह, डिंपल सिंह, किरण सिंह, वीणा पांडेय, अमरेंद्र सिंह बिहारी, कमाल कृष्णा (विलेन), गुलशन कुमारी, रिया, ज्योति, आशिका, ज्योति पांडेय,धामा वर्मा,नरेश छाबड़ा राज शर्मा (बाल कलाकार) और आकृति नेगी.

गोवा में वेकेशन एन्जॉय करती नजर आईं रानी चटर्जी, समंदर किनारे दिए कई पोज

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वह अपने फैंस के साथ फोटोज शेयर करती रहती है. अब उन्होंने  गोवा वेकेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

इन फोटोज में एक्ट्रेस ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं. आप फोटोज में देख सकते हैं कि पीले रंग की फ्लोरल ड्रेस में रानी चटर्जी बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

 

गोवा में समंदर किनारे बैठे हुए रानी चटर्जी एक के बाद एक बोल्ड अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं. उनके फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी को लेकर कहा, ‘वह बेवफा नहीं हो सकती’

 

इस वेकेशन पर एक्ट्रेस अपनी मां के साथ गई हैं. उन्होंने अपनी मां के साथ फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘मां के साथ हर जगह अच्छा लगता है. आपको बता दें कि रानी चटर्जी टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में भी नजर आईं थी.

 

ये भी पढ़ें- भोजपुरी स्टार रवि किशन बने आधुनिक भारत के सबसे विवादित गुरु ओशो

खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी को लेकर कहा, ‘वह बेवफा नहीं हो सकती’

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी को लेकर खबर आई थी कि उन दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है. तो अब खेसारी लाल यादव ने खुलकर काजल राघवानी की तारीफ की है.

जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा है कि काजल अद्भुत एक्ट्रेस हैं. खेसारी लाल यादव ने आगे कहा है कि काजल बेवफा हो ही नहीं सकती. वो बेहद अच्छी कलाकार हैं,  काजल आज भी मेरी दोस्त हैं, कल भी रहेंगी.

ये भी पढ़ें- अयोध्या में ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’, जुटेंगी फिल्मी हस्तियां

बताया जा रहा है कि खेसारी लाल यादव ने ये भी कहा कि एक जगह रहने पर तो भाई-भाई में लड़ाई हो जाती है. मैं उनके साथ काम करने वाला हूं, अभी भी कर रहा हूं और आगे भी करूंगा. हम एक ही इंडस्ट्री में काम करने वाले लोग हैं.

खबरों के अनुसार खेसारी लाल यादव ने ये भी कहा कि मैं मस्तीखोर व्यक्ति हूं, मैं थोड़ा इमोशनल हूं तो कभी-कभी कुछ बोल जाता हूं. खेसारी ने कहा कि काजल गुजरात से हैं लेकिन उन्होंने बिहार के दर्शकों के लिए काफी काम किया है.

उन्होंने आगे कहा कि मुझे आगे बढ़ाने में सबसे बड़ा हाथ मुझे देखने वाले दर्शकों का है. न मुझे किसी और ने बनाया है न बढ़ाया है. खेसारी ने कहा कि इमानदारी से काम करें तो हमेशा सफल होंगे.

ये भी पढ़ें- पवन सिंह और नीलम गिरी के इस गाने ने बनाया नया रिकार्ड

खबर ये भी आ रही है कि उन्होंने काजल के साथ हुए विवाद पर बात करते हुए कहा कि रवि किशन, दिनेश लाल यादव, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को हटा दिया जाए तो भोजपुरी इंडस्ट्री में काजल राघवानी नंबर एक पर नजर आएंगी.

इस गाने ने बदला भोजपुरी गानों का माहौल, देखें Video

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री व भोजपुरी संगीत जगत में सदैव कुछ नया करने को तत्पर रहने वाली संगीत कंपनी ‘‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स’’ ने पुनः भोजपुरी में नई पहल की है.

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने भोजपुरी के ऑफिसियल युट्यूब चैनल से भोजपुरी गानों के माहौल में बदलाव लाने वाला गीत ‘‘घंटी’’रिलीज किया है, जिसमें भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडे और भोजपुरी अदाकारा नीलम गिरी की पति-पत्नी के रूप में केमिस्ट्री कमाल की है.सभी मान रहे हैं कि इस गाने ने भोजपुरी गीत संगीत के माहौल को बदलने का काम किया है.

‘‘घंटी’’गाने को लेकर रितेश पांडे ने कहा,‘‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के मालिक रत्नाकर कुमार की सोच बड़ी अच्छी थी कि कुछ हटकर गाना बने.वैसा ही उन्होंने परिवर्तन भी किया है.इतना अच्छा पारिवारिक गाना बनाने में जो विशेष सहयोग है, वह वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का है.’’

Rashmi Desai ने इस भोजपुरी गाने पर किया धमाकेदार डांस, देखें Video

ज्ञातब्य है कि पति की कथा और पत्नी की व्यथा को प्रस्तुत करने वाला गाना ‘घंटी’की सबसे खास बात यह है कि होली के माहौल में इस गाने का आना बहुत ही बड़ी बात है.इस गाने में दो कहानियां हैं.एक तरफ पति कथा करने में व्यस्त है,तो दूसरी तरफ पत्नी की व्यथा का वर्णन किया गया है,जो कि बहुत ही सराहनीय है.लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे ही गाने आने चाहिए.

तभी भोजपुरी एलबम के गानों में बदलाव आएगा, ताकि हर वर्ग के दर्शकों का फुल टू धमाल मनोरंजन हो सके और भोजपुरी एलबम के गानों पर उंगली ना उठ सके.लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं.कंपनी की क्रिएटिविटी भी इस गाने में दिखती है.

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह का पहला Valentine Special गाना हुआ वायरल, देखें Video

ज्ञातब्य है कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘‘घंटी’’नामक इस गाने को रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है.जबकि इसके लेखक जेडी बहादुर,संगीतकार छोटू रावत है. इसकी परिकल्पना छोटन पांडे ने की है,वीडियो निर्देषक रवि पंडित,नृत्य निर्देषक राहुल रितिक, एडीटर दीपक रावत हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें