⚲

वागीशा झा के गीत ‘चुटकी भर सिंदूर’ पर लोगों ने खूब लुटाया प्यार, व्यूज 1 मिलियन के पार

कई देवी गीत,भक्ति गीत, आरतियां गाने के अलावा ‘चहिला तोहके’व अन्य गीतों को अपनी सुमधुर आवाज में गाकर अपनी एक अलग व खास पहचान बना चुकी वागीशा झा इन दिनों विवाह गीत ‘‘चुटकी
भर सिंदूर’’को स्वरबद्ध कर हंगामा बरपा रही हैं.

जी हाॅ!इस विवाह गीत को अब तक एक मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.और हर दिन इस गीत के म्यूजिक वीडियो को देखने और इसे सराहने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा है. गीत ‘‘चुटकी भर सिंदूर’’को पारंपरिक विवाह गीतों के संकलनकर्ता के रूप में मशहूर भोजपुरी संगीत कंपनी ‘‘विजय लक्ष्मी
म्यूजिक’’ही ‘विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून यूट्यूब चैनल पर बाजार में लेकर आयी है. यह गीत इन दिनों शादी व विवाहोत्सव में खूब सुना जा रहा है. इस वजह से गाने के व्यूज लगातार बढ़ रहे है.

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह की ‘किट कैट जवानी’ ने चुराया फैंस का दिल, देखें Viral Video

बेजोड़ गायिका वागीशा झा की आवाज में इस गीत का जादू दर्शकों पर खूब देखने को मिल रहा है. वागीशा झा इस गीत को मिले एक मिलियन व्यूज को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहती हैं-‘‘यह गाना मेरे दिल के सबसे करीब है. हिंदू धर्म में माना गया है कि सिंदूर दान के पश्चात ही विवाह की पूर्णता होती है.

ये भी पढ़ें- इस भोजपुरी गाने ने दिखाई शराबी आदमी की पत्नी की तड़प, देखें Video

महिलाओं में माथे पर कुमकुम (बिंदी) लगाने के अतिरिक्त मांग में सिंदूर भरने की प्रथा अति प्राचीन है.यह उनके सुहागिन होने का प्रतीक तो तो है ही, साथ ही इसे मंगलसूचक भी माना जाता है. इसी चीज को हमने इस गीत में पिरोया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.’’

ये भी पढ़ें- Rani Chatterjee का बॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, शादी की कर रहे थे प्लानिंग

सिंदूरदान गीत ‘‘चुटकी भर सिंदूर‘’ के गीतकार तरुण पांडेय, संगीतकार लार्ड जी,वीडियो निर्देशक रंजीत कुमार सिंह तथा इसके म्यूजिक वीडियो में आनंद मोहन पांडेय, नेहा सिद्दीकी, राजेश मिश्रा, रूपा सिंह, सागरिका, राजेश कुशवाहा आदि ने अभिनय किया है.

Ravi Kishan ने भोजपुरी फिल्मों में अश्लील कंटेंट को बैन करने की मांग की, लिखा बिहार के सीएम को लेटर

भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों अश्लील गानों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार और उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद रवि किशन ने गानों में अश्लील कंटेंट को बैन करने की मांग की हैं.

रवि किशन (Ravi Kishan)  ने बिहार के सीएम को पत्र लिख कर अश्लील कंटेंट को रोकने की मांग की है. इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री सहित उत्तर प्रदेश के सीएम को भी पत्र लिखा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

 

ये भी पढ़ें- शौचालय में रहने को मजबूर महिला की आर्थिक मदद के लिए पहुंचीं अक्षरा सिंह, पढ़ें खबर

उन्होंने पत्र में लिखा है, कि  भोजपुरी सिनेमा का स्वर्णिम इतिहास और विरासत तेजी से खत्म हो रही है. भोजपुरी फिल्मों में इस तरह का कंटेंट प्रोड्यूस किया जा रहा है, जिसे आप अपनी परिवार के साथ बैठकर नहीं देख सकते हैं. इससे सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है. इसलिए सिनेमा में दिखाए जाने वाले कंटेंट को विनियमित करने के लिए एक मजबूत कानून लाया जाए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

 

रिपोर्ट्स के अनुसार रवि किशन ने  इस बारे में बात करते हुए कहा है कि  ‘एक अभिनेता के तौर पर मैं चाहता हूं ये इंडस्ट्री भी अच्छा कंटेंट पेश करे. यह देखकर काफी दुख होता है कि इंडस्ट्री में इतनी मेहनत करने के बाद ही इसे केवल अश्लील कंटेंट के लिए ही याद किया जाता है.

ये भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव जा सकते हैं जेल, अश्लील गाने को लेकर दर्ज हुई FIR

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह बंगाली फिल्म इंडस्ट्री ने कई पुरस्कार जीते हैं और ऑस्कर तक पहुंच गई है. उन्होंने ये भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि किसी दिन मेरी इंडस्ट्री भी ऐसा ही मुकाम हासिल करेगी.

शौचालय में रहने को मजबूर महिला की आर्थिक मदद के लिए पहुंचीं अक्षरा सिंह, पढ़ें खबर

भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अदाकारा और गायिका ‘कोरोना महामारी के दौरान कुछ म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में रही. लोग उनके अभिनय और उनकी आवाज के दीवाने है.यही वजह है कि भोजपुरी फिल्म जगत और म्यूजिक इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं.

मगर बहुत कम लोगों केा इस बात का अहसास है कि वह बहुत कोमल हृदय वाली इंसान है. वह सदैव पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए अपने सामाथ्र्य के अनुसार तत्पर नजर आती हैं.13 जून को अक्षरा सिंह अचानक नालंदा जिले के करायपरशुराय प्रखंड में दिरीपर गाँव पहुंच गयीं, जहां एक वृद्ध महिला कौशल्या देवी अपनी 8 वर्षीय पोती धर्मशीला कुमार शौचालय में रहने को मजबूर हैं. अक्षरा ने वहां जाकर हालात का जायजा लिया और फिर उन्हें आर्थिक मदद दी.

ये भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव जा सकते हैं जेल, अश्लील गाने को लेकर दर्ज हुई FIR

अक्षरा ने वृद्ध महिला के इस हाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा-‘‘यह घटना रोंगटे खड़े कर देने जैसा है.मैं शॉक्ड और आहम हूं कि इस बूढ़ी मां के पास रहने को घर नहीं.’’

अक्षरा सिंह ने आगे कहा- ‘‘मुझे इस बूढ़ी मां के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली. मुझे यह जानकर बेहद दुख हुआ कि एक बूढ़ी मां के पास घर नहीं है और वह इतनी गरीब है कि उनके पास सर छिपाने को छत नहीं है न ही उनके बुढ़ापे का कोई सहारा है.

वह तो बिना मां बाप की अपनी 8 वर्षीय पोती के साथ शौचालय में रहने को मजबूर है. इसकी जानकरी मिलते ही सर्च जानने के लिए मैं नालंदा के उस गांव गयी और मुझसे बूझ़ी मां की हालत देखी नही गयी.इसलिए मैं अपनी तरफ से उनकी आर्थिक मदद की और जरूरत पड़ी तो आगे भी मदद करूंगी.साथ ही मैं लोगों से अपील करना चाहूंगी कि वह भी ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आगे आएं.’’

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह की ‘किट कैट जवानी’ ने चुराया फैंस का दिल, देखें Viral Video

ज्ञातब्य है कि निजी जीवन में अक्षरा सिहं बेहद संवेदनशील और सामाजिकमूल्यों के साथ जीने वाली इंसान है. उन्हें एक इंसान व कलाकार के तौर पर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का भी अहसास है.जिसका वह सदैव निर्वाह करती रहती हैं.

इसी क्रम में अब उन्होंने बिहार में नालंदा जिले की इस बूढ़ी माता की आर्थिक मदद की.पर अहम सवाल है कि हमारी सरकार व ग्राम पंचायतें ऐसे लोगों के प्रति उदासीन कैसे रहती हैं?

ये भी पढ़ें- भोजपुरी सिंगर नीतू श्री के इस ‘दहेज गीत’ को मिले 4 लाख से अधिक व्यूज, देखें Video

खेसारी लाल यादव जा सकते हैं जेल, अश्लील गाने को लेकर दर्ज हुई FIR

भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने गाना और एक्टिंग के कारण दर्शकों के बीच छाये रहते हैं. दर्शकों को उनके फिल्म और गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब खबर आ रही है कि खेसारी लाल यादव एक मुसिबत में फंस गए हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

दरअसल खेसारी लाल यादव के ऊपर अश्लील गाना बनाने के चलते एफआईआर दर्ज की गई है.जी हां, बताया जा रहा है कि खेसारी लाल यादव के ऊपर सेक्शन 292, 294, 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

 

ये भी पढ़ें- भोजपुरी स्टार पवन सिंह के इस गाने ने मचाया तहलका, घंटेभर में मिले 5 लाख के करीब व्यूज

खेसारी लाल यादव पर आरोप है कि उन्होंने अपने नए गाने में भद्दी भाषा और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया है, जो भारतीय महिलाओं का अपमान करते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

 

सनातन सेना फाउंडेशन के श्री सुरजीत सिंह ने मुंबई में खेसारी लाल यादव के ऊपर FIR दर्ज कराया हैं. उन्होंने अपनी शिकायत में सुरजीत सिंह ने खेसारी लाल यादव पर आरोप लगाया है कि गाने में गंदे शब्दों का इस्तेमाल केवल रुपये कमाने के लिए किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

 

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह की ‘किट कैट जवानी’ ने चुराया फैंस का दिल, देखें Viral Video

सुरजीत सिंह ने शिकायत में खेसारी लाल यादव के गाने की लाइनों को प्वाइंट आउट करते हुए कहा है कि वो किस तरह से भारतीय महिलाओं की बेइज्जती करते हैं. उन्होंने ये भी मांग की है कि खेसारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए.

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के इस गाने ने मचाया तहलका, घंटेभर में मिले 5 लाख के करीब व्यूज

पावर स्टार पवन सिंह ने एक बार फिर अपने नए गाने से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है. पवन सिंह का नया गाना ‘पुदीना ऐ हसीना’ आज रिलीज हुआ है, जो रिलीज के साथ ही खूब वायरल भी हो रहा है. गाने को रिलीज हुए महज कुछ ही घंटे हुए, लेकिन इस बीच पवन के इस गाने को तकरीबन 5 लाख व्यूज मिल चुके हैं. यह गाना मशहूर म्यूजिक कंपनी वेब के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी सिंगर नीतू श्री के इस ‘दहेज गीत’ को मिले 4 लाख से अधिक व्यूज, देखें Video

‘पुदीना ऐ हसीना’ एक शानदार गाना है, जिसका थीम बेहद रोमांटिक है. लॉक डाउन की वजह से एक प्रेमी यानी पवन सिंह की प्रेमिका घर में कैद हो जाती है. ऐसे में पवन उससे मिलने को बेताब रहते हैं. फिर पवन के दोस्त ने उसे अपनी प्रेमिका से मिलने की तरकीब बताया और दोनों ठेले पर पुदीना लेकर चल निकली. फिर जो हुआ वो देख कर आप भी दंग रह जायंगे. गाने में पवन ने इसी स्टोरी के जरिये एक प्रेमी की बेताबी का रखा है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह की ‘किट कैट जवानी’ ने चुराया फैंस का दिल, देखें Viral Video

पवन सिंह के इस बेहतरीन गाना पुदीना ऐ हसीना में अनुपमा यादव ने भी अपनी आवाज दी है. लिरिक्स कुमार पांडेय और अर्जुन अकेला का है. म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं. वीडियो एडीटर रवि पंडित,पी आर ओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) हैं. आपको बता दें कि पवन सिंह का गाना हमेशा से भोजपुरी के ऑडियंस के लिए प्राथमिकता रही है, इसलिए जब भी उनका कोई गाना रिलीज होता है तो वो तुरंत वायरल हो जाता है. वैसे भी पवन के चाहने वाले पूरे देश में हैं. बॉलीवुड की भी नज़र पवन सिंह के काम पर रहता है, तभी वे भोजपुरी के साथ बॉलीवुड में भी पसंद किए जाने लगे हैं.

अक्षरा सिंह की ‘किट कैट जवानी’ ने चुराया फैंस का दिल, देखें Viral Video

भोजपुरी इंडस्ट्री की हरफनमौला अदाकारा व सिंगर अक्षरा सिंह एक बार फिर से चर्चे में आ गयी हैं. वजह है उनका नया गाना ‘किट कैट जवानी’, जिसने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में आग लगा दी है. गाने का टाइटल बेहद सेंसेशनल है और गाना भी उतना ही मजेदार है.

इस गाने में प्यार की मिठास चॉकलेट फ्लेवर में अक्षरा लेकर आयीं हैं, जो लोगों को पसन्द आना लाजमी था. अक्षरा का यह गाना नव भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी सिंगर नीतू श्री के इस ‘दहेज गीत’ को मिले 4 लाख से अधिक व्यूज, देखें Video

अक्षरा गाना ‘किट कैट जवानी’ को लेकर बेहद खुश हैं और जिस तरह से इस गाने को लोगों का प्यार मिल रहा है, वो कहती हैं कि यह गाना मनोरंजक और रोमांस वाला है. प्यार भले समझ से परे हो, लेकिन लोग करते हैं. किसी को चॉकलेट की मिठास इसमें मिलती है, तो किसी को कड़वाहट भी. लेकिन इस बार मेरा गाना प्यार वाले मिठास की है. आप जरूर देखिए और सुनिए. बेहद मजा आएगा. मैंने इस गाने को करते वक़्त खूब एन्जॉय भी किया है. आपको भी मजा आएगा.

ये भी पढ़ें- अब इस भोजपुरी एक्टर के साथ पर्दे पर धूम मचाएंगी Aamrapali Dubey, क्या होगा निरहुआ का रिएक्शन

मालूम हो कि गाना ‘किट कैट जवानी’ को अक्षरा ने अपने सुमधुर आवाज में गाया है और इसके म्यूजिक वीडियो में भी उनका कमाल का परफॉर्मेंस है. इस गाने में लिरिक्स जाहिद अख्तर और म्यूजिक विनय विनायक का है. पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) और प्रोड्यूसर राकेश गुप्ता है. यह गाना फिलहाल वायरल हो चुका है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं.

भोजपुरी सिंगर नीतू श्री के इस ‘दहेज गीत’ को मिले 4 लाख से अधिक व्यूज, देखें Video

‘‘विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून’’ से रिलीज गीत ‘‘दहेज की आग’’ को लेकर उत्साहित आनंद मोहन कहते हैं-‘‘यह गाना एक अच्छे मकसद के लिए बना है, इसलिए इसे लोग पसंद कर रहे हैं. हमारे यहां आज भी हमारी बेटियां, दहेज लोभियों की शिकार हो रही हैं. इस गाने में ऐसी ही एक दहेज पीड़िता का अपने पिता के साथ संजीदा संवाद है, जो आपके दिल को भी छू लेगा.’’

जबकि गायिका नीतू श्री ने कहा- ‘‘यह गाना मेरे लिए बेहद खास था. दहेज की आग गाने को आप खुद सुने और अपने आसपास के लोगों को भी सुनवाए और उन्हें दहेज प्रथा से दूर होने के लिए प्रेरित करें. यही इस गाने की सफलता होगी. क्योंकि दहेज की आग में बेटियां जलती हैं, जिन्हें हम लक्ष्मी भी कहते हैं. अगर कोई अपनी घर की लक्ष्मी को आग लगा सकता है, तो जिंदगी में उसके घर  कभी खुशियां नहीं आ सकती.इस बात को समझने के लिए हमारा यह गाना बेहद खास है.’’

ये भी पढ़ें- अब इस भोजपुरी एक्टर के साथ पर्दे पर धूम मचाएंगी Aamrapali Dubey, क्या होगा निरहुआ का रिएक्शन

गीत ‘‘दहेज की आग’’ के गीतकार अमन अलबेला,संगीतकार लार्ड जी और इसके वीडियो के कलाकार हैं-आनंद मोहन पांडेय, नेहा सिद्दीकी, सारिका, निशा तिवारी और राजनंदनी हैं.वीडियो निर्देशक व कैमरामैन रंजीत कुमार सिंह हैं.

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह को लेकर नीलकमल सिंह ने गाया अश्लील गाना, तो फिल्म एसोसिएशन ने उठाया ये कदम

दहेज एक सामाजिक अभिशाप है. दहेज उन्मूलन को लेकर सरकार कई वर्षों से प्रयासरत है, कई कड़े कानून बनाए जा चुके हैं. हम अत्याधुनिक होने का दावा भी करते हैं. इसके बावजूद 21वीं सदी में भी दहेज प्रथा के मामले सामने आते रहते हैं और दहेज की कमी के आरोपों के साथ महिलाएं हिंसा की शिकार भी होती रहती हैं.समाज की इसी कुरीति को उजागर कर समाज में जागरूकता लाने के मकसद से ‘विजय लक्ष्मी म्यूजिक’ एक गाना ‘‘दहेज की आग’’रिलीज किया, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Rani Chatterjee का बॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, शादी की कर रहे थे प्लानिंग

‘‘दहेज की आग’’एक पारंपरिक शादी गीत ही है, जिसे अभिनेता आनंद मोहन ने नीतू श्री के साथ मिलकर गाया है.इस गाने को सुनकर लोग इसकी तरफ खिंचे चले आ रहे हैं. अब तक इस गाने को 3 दिन में 429,200 व्यूज मिल चुके हैं.

‘सात फेरों के सात वचन’: इस भोजपुरी गाने ने 23 मिलियन व्यूज के साथ बनाया रिकॉर्ड, देखें VIDEO

इन दिनों विवाह का मौसम चल रहा है.विवाह के समय कई परंपराएं निभायी जाती हैं इन परंपराओं में नाच गाने का अपना एक महत्व है. जब किसी फिल्म में विवाह के अवसर पर गाया जाने वाले गीत का समावेष होता है, तो वह अतिलोकप्रिय हो जाता है.

कोरोना महामारी के बावजूद भीड़ न जुटाते हुए भी विवाह संपन्न हो रहे हैं. ऐसे ही विवाह के खास मौके के लिए सामाजिक मुद्दों को लेकर गाने बनाने के लिए मशहूर संगीत कंपनी ‘‘विजय लक्ष्मी म्यूजिक’’ का विवाह गीत ‘सात फेरों के सात वचन’ कुछ दिन पहले ही बाजार में आया था और बहुत ही कम समय में इसने 23 मिलियन व्यूज के साथ एक नया रिकॉर्ड बना दिया है.

vivah 1

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्म ‘जुगनू’ का ट्रेलर हुआ वायरल, देखें Video

इस गाने को अब तक 23,680,937 व्यूज मिल चुके हैं. यह गाना इस बार शादी के मौसम में लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यही वजह है कि इस पारम्परिक गाने को रिकॉर्ड व्यूज मिल रहे हैं.

vivah 2

यह एक विशुद्ध रूप से पारम्परिक विवाह गीत है,जिसकी प्रस्तुति कमाल की है. इस गाने को ‘विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून’ पर रिलीज किया गया है. इस गाने में आनंद मोहन पांडेय, नेहा सिद्दीकी, राजेश मिश्रा और रूपा सिंह मुख्य भूमिका में हैं.

ये भी पढ़ें- Pawan Singh और हर्षिका पुनिचा की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ का ट्रेलर हुआ वायरल, देखें Video

इस गाने को अंजली भारती ने गाया है. इसके गीतकार अमन अलबेला,संगीतकार लार्ड जी, निर्देशक रंजीत कुमार सिंह, मेक अप मैन जय शर्मा और हृतिक का है. विवाह गीत ‘सात फेरों के सात बचन‘ में हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार हर वचन का महत्व बेहद सरलता से बताया गया है. हिन्दू विवाह इस रस्म के बिना अधूरा माना जाता है. इसलिए ‘सात फेरों के सात बचन’ की अहमियत बेहद अधिक होती है, जो इस गाने से लोग आसानी से समझ सकते हैं. यह अनमोल सात बचन इससे
पहले इतनी सरलता से किसी गाने में नहीं पिरोए गए हैं.

इस भोजपुरी गाने ने दिखाई शराबी आदमी की पत्नी की तड़प, देखें Video

शराब एक ऐसी सामाजिक बीमारी है,जिसके चलते आए दिन परिवारों के अंदर कलह होती रहती है.इतना ही नहीं शराब जैसी सामाजिक बीमारी के चलते लोग अपने शराब का सेवन करने वाले प्रियजनों को भी खो रहे हैं. इसी मुसीबत से हर इंसान व परिवार को बचाने के मकसद से बिहार सरकार ने शराब बंदी लागू की है.

मगर इसका खास असर बिहार में नजर नही आ रहा है. अभी भी लोग चोरी छिपे शराब खरीद रहे हैं और उसका सेवन कर रहे हैं. ऐसे में सामाजिक मुद्दों पर आधारित गाने लेकर आने वाली मशहूर संगीत कंपनी ‘‘विजय लक्ष्मी म्यूजिक’’ एक नया गाना ‘‘मिल गईल पियवा पियक्कड़” को बाजार में लेकर आयी है. यह गाना विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून पर रिलीज हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. यह एक विशुद्ध रूप से सामाजिक सरोकारों वाला गाना है.

ये भी पढ़ें- Pawan Singh बॉलीवुड में मीत ब्रदर्स के साथ मचाएंगे धमाल, पढ़ें खबर

यह गाना एक शराबी पुरूष की पत्नी की पीड़ा व वेदना को जगजाहिर करता है. इस गाने में अपने पति से पीड़ित पत्नी अपनी वेदना सुनाते हुए कहती है-‘‘मिल गईल पियवा पियक्कड़”. जिसे नीतू श्री ने अपनी मधुर व वेदनामयी आवाज मेें स्वरबद्ध किया है.

vl 2

नीतू श्री कहती हैं-‘‘वर्तमान दौर के एक ज्वलंत विषय पर आधारित है. इस गाने कापक्ष जितना मनोरंजक है, उतना ही यह समाज में जागृति लाने वाला भी है.

ये भी पढ़ें- आकांक्षा दुबे और समर सिंह का गाना ‘विस्फोट’ हुआ वायरल, देखें Video

यह ऐसा गाना है,जिसे हर पुरूष व नारी को सुनना चाहिए. बहुत मजा आएगा. आप भी गाने को सुने और दूसरे को भी सुनाएँ. ’’ गीत ‘‘मिल गईल पियवा पियक्कड़” के गीतकार अमन अलबेला ,संगीतकार लार्ड जी,निर्देशक रंजीत कुमार सिंह और नृत्य निर्देषक गणेश सपना है.

अक्षरा सिंह को लेकर नीलकमल सिंह ने गाया अश्लील गाना, तो फिल्म एसोसिएशन ने उठाया ये कदम

फिल्म मेकर एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिनाथ दुबे ने अश्लीलता के खिलाफ मुहिम छेड़ने की ठान ली हैं. उन्होंने तय कर लिया हैं कि संगठन अश्लीलता के खिलाफ उच्च न्यायालय जाएगी. आए दिन देखा जाता रहा है कि भोजपुरी फिल्मों व सोशल मीडिया यूट्यूब आदि पर अश्लीलता अपने चरम पर है. खास कर भोजपुरी गायक अश्लील गीत संगीत परोस कर एक प्रकार से भोजपुरी समाज को बदनाम करने में लगें.

हाल ही में नीलकमल सिंह ने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से संबंधित अश्लील व शर्मनाक गीत गाया गया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस प्रकार के कई मामले आए दिन देखने को मिलते हैं. लेकिन,यह मामला जब गरमाया और भोजपुरी फिल्म के गायक नीलकमल सिंह ने अशोभनीय कुकृत्य करते हुए भोजपुरी की मशहूर अदाकारा को लेकर इतने गंदे व अभद्र शब्दों का प्रयोग किया. जिसे कोई भी अपनी पत्नी के सामने भी नहीं बोल सकता है.

ये भी पढ़ें- Pawan Singh के इस गाने को मिले 2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज, देखें Viral Video

इस वायरल गाने में फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के नाम के साथ गाना गाया हैं. जो आज के समय में सोशल मीडिया पर हड़कंप मचाया हुआ है. इसके विरोध में उत्तरप्रदेश फिल्म मेकर एसोसिएशन ऐसे गायको के खिलाफ कानूनी करवाई करने को लेकर तैयार हैं. संगठन के अध्यक्ष शशि नाथ दुबे निर्माता व वरिष्ठ पत्रकार हैं.

उनका कहना है कि भोजपुरी समाज में महिला को सम्मान दिया जाता हैं. ऐसे में अश्लील गीत संगीत व द्विअर्थी संवाद की फ़िल्मों का विरोध होना चाहिये. इस तरह के असामाजिक गीत संगीत और फ़िल्मों पर रोक लगानी  चाहिए.जिससे भोजपुरी समाज सुरक्षित रहें. वर्तमान समय में भोजपुरी समाज इतना अच्छा समाज हैं और भोजपुरी समाज की महिलायें संस्कारी हैं.

ये भी पढ़ें- कोरोना से हुआ इस भोजपुरी एक्टर की मां का निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

ऐसे में अश्लीलता अनुचित व असभ्य हैं.इसके खिलाफ उतरप्रदेश फ़िल्म मेकर एसोसिएशन हाईकोर्ट इलाहाबाद में मामला दाखिल करने की योजना बना चुकी हैं.

शशिनाथ दुबे ने यह भी कहा कि वे अक्षरा सिंह के साथ हैं. सभी के घर परिवार में बहन माँ बेटी बहु है. नीलकमल सिंह के घर में शायद नहीं हैं.जिसके कारण वह असभ्य गीत संगीत से सुसज्जित गाने गाकर स्टार बनना चाहते हैं.जनता से अपील भी करते हुए शशिनाथ दुबे ने कहा दर्शक वर्ग भी आवाज उठाये कि भोजपुरी समाज में अश्लीलता गलत है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें