रिपोर्टर ने बनाया Imlie और आदित्य का वीडियो क्लिप, अब आएगा नया ट्विस्ट

स्टार प्लस का चर्चित  सीरियल ‘इमली’  में इन दिनों लव ट्रैंगल का ट्रैक चल रहा है जिससो दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. शो के मेकर्स हर हफ्ते नए ट्विस्ट के लिए कहानी का ट्रैक बदल रहे है.

सीरियल के बिते एपिसोड से दिखाया जा रहा है कि आदित्य, (Gashmeer Mahajani) इमली की ओर झुकता ही चला जा रहा है लेकिन वह मालिनी को सच बताने से डर रहा है कि कहीं मालिनी यह सच बर्दाश्त ना कर पाये.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की पाखी हुईं ट्रोलिंग की शिकार तो ऐसे दिया करारा जवाब

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sumbul Touqeer Khan (@sumbul_touqeer)

 

‘इमली’ के लेटेस्ट एपिसोड में ये दिखाया गया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों को सुनकर इमली काफी परेशान हो गई. तो आदित्य उसे अकेले में ले जाकर संभाला और उसे गले लगाकर शांत करने की कोशिश की तो इसी बीच आदित्य का एक कलीग दोनों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

ये भी पढ़ें- मालिनी लगाएगी पति चुराने का इल्जाम तो Imlie उठाएगी ये कदम

 

तो वहीं इमली ने आदित्य से कहा कि उस रिपोर्टर को सच बताने से रोको तो दूसरी तरफ आदित्य कहता है कि अगर सच ऐसे ही पता चलने वाला है तो कोई बात नहीं.

इसी बीच वह रिपोर्टर घर जाकर सभी को इमली का सच बताने के लिए जाता है तभी वहां आदित्य और इमली पहुंच जाते हैं. तो दूसरी ओर मालिनी को बार-बार यही सवाल परेशान कर रहा है कि आखिर आदित्य उसे आजकल इतना इग्नोर क्यों कर रहा है.

ये भी पढ़ें- Imlie और आदित्य आएंगे एक-दूसरे के करीब, तो क्या करेगी मालिनी

तो वहीं मालिनी आदित्य से पूछती है कि उसने उससे शादी ही क्यों की है, मालिनी इस बात की शिकायत करती है कि जब भी वो बात करने की कोशिश करती है तो वो काम का बहाना क्यों बनाता है. अब अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि आदित्य, मालिनी के सवालों का क्या जवाब देता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की पाखी हुईं ट्रोलिंग की शिकार तो ऐसे दिया करारा जवाब

टीवी एक्टर्स या बॉलीवुड एक्टर्स इन दिनों अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिये एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते लेकिन कई बार फैंस इन कलाकारों का ही मजाक बनाते हैं.

और फैंस को इनके पोस्ट का बेसब्री से भी इंतजार रहता है तो वहीं इन्हें ट्रोल करने का भी मौका गंवाना नहीं चाहते. ऐसा ही कुछ सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के लीड एक्टर नील भट्ट (Neil Bhatt) के साथ हुआ था तो अब इस लिस्ट में इस सीरियल में पाखी का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा का जुड़ चुका है.

ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा के हाथ में दिखी ये रिंग, क्या कर ली हैं Arjun Kapoor से सगाई?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

दरअसल एक महीने पहले ही नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की रोका सेरेमनी हुई. इस सेरेमनी से जुड़ा एक वीडियो ऐश्वर्या शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि  जब हम दोनों रोका के समय कन्फ्यूज थे. मैं और नील सोच रहे थे कि क्या चल रहा है यार!

ये भी पढ़ें- Ghum hai kisikey pyaar meiin: सई ने छोड़ा चौहान हाउस, भवानी की चाल हुई कामयाब

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

एक्ट्रेस की यही बात लोगों को अच्छी नहीं लगी और इस कैप्शन के लिए लोगों ने लोगों को ऐश्वर्या शर्मा को ट्रोल करना शूरू कर दिया. कई यूजर्स ने उन्हें गालियां भी दी.

लेकिन एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स के कमेंट्स को शेयर करके लिखा, ‘ओके बीसी मतलब विफोर कोविड… एक्ट्रेस का कहना है कि कोविड के समय ही हुई थी और हां रोका तो मेरा ही था अब रोक सको तो रोक लो, आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं.

ये भी पढ़ें- मालिनी लगाएगी पति चुराने का इल्जाम तो Imlie उठाएगी ये कदम

Ghum hai kisikey pyaar meiin: सई ने छोड़ा चौहान हाउस, भवानी की चाल हुई कामयाब

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन दिनों नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, जिससे सीरियल  का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है.

जी हां, इस सीरियल के बिते एपिसोड में आपने देखा कि विराट ने भवानी से वादा किया है कि वो सई को उसकी औकात दिखाकर ही दम लेगा. उसने सई से ये भी कहा कि वह उससे नफरत करता है और उसके घर में उसके लिए कोई भी जगह नहीं है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

ये भी पढ़ें- Anupamaa एक्ट्रेस Rupali Ganguly ने जीता कोरोना से जंग, अगले हफ्ते शुरू करेंगी शूटिंग

दरअसल पुलकित और देवयानी की शादी की वजह से विराट और सई के बीच जंग जारी है. तो वहीं शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि सई चौहान हाउस का दरवाजा खटखटाती रहेगी लेकिन कोई भी दरवाजा नहीं खोलेगा.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ स्टार मदालसा शर्मा ने समंदर किनारे दिखाया अपना हॉट अंदाज, देखें Photos

इसके बाद सई आसापास को लोगों से ,कहेगी कि उसके घरवाले उसके साथ बुरा व्यवहार कर रहे हैं और दरवाजा नहीं खोल रहे हैं. तो दूसरी तरफ विराट ये सब देखकर और भी गुस्सा हो जाएगा. और सई को खूब खरी-खोटी सुनाएगा.

विराट की बातें को सुनकर सई चौहान हाउस की चौखट से ही वापस लौट जाएगी. सई और विराट के बीच बढ़ती हुई दूरियों को देखकर पाखी और भवानी काफी खुश होंगे. अब सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या सई भवानी का पर्दाफाश कर पाएगी.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata hai: कार्तिक की जिंदगी में वापस लौटेगी नायरा, आएगा नया ट्विस्ट

मालिनी लगाएगी पति चुराने का इल्जाम तो Imlie उठाएगी ये कदम

स्टार प्लस का सीरियल ‘इमली’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि इमली को कॉलेज में एडमिशन के लिए स्टेट लेवल पर दूसरा स्थान मिला है. और इस बात से पूरे घरवाले खुश हैं. हर कोई इमली को बधाई दे रहा है.

इमली को हर किसी ने स्पेशल फील करवाया लेकिन अभी तक आदित्य ने उससे कुछ भी नहीं कहा है. वतो वहीं इमली किस कॉलेज में एडमिशन लेगी. घर में इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है. घर के सभी सदस्य चाहते हैं कि मालिनी के कॉलेज में इमली एडमिशन खास तोहफा मिलने वाला है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sumbul Touqeer Khan (@sumbul_touqeer)

 

तो वहीं आदित्य इमली से कहेगा कि अगर कभी भी उसे लगे कि वो अकेली है तो वो पीछे मुड़कर एक बार जरूर देख ले दूसरी तरफ मालिनी जैसे ही इमली की मांग में सिंदूर देखेगी वो उससे कई सवाल पूछेगी इमली सवाल का जवाब गोलमोल अंदाज में देगी और फिर सभी ये बात भूल भी जाएंगे.

शो के अपकमिंग एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि मालिनी को इस बात का शक होने लगेगा कि इमली ही वो शख्स है जिसके चलते आदित्य (Gashmeer Mahajani) उससे दूर होता जा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sumbul Touqeer Khan (@sumbul_touqeer)

 

खबरों के अनुसार मालिनी इमली को खूब खरी खोटी सुनाएगी और उस पर अपनी पति के साथ-साथ सिंदूर को चुराने का इल्जाम लगाएगी. तो इमली भी मालिनी को करारा जवाब देगी और उससे कहेगी कि वो ये सब बकवास सुनने के लिए पैदा नहीं हुई है.

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: कार्तिक की जिंदगी में वापस लौटेगी नायरा, आएगा नया ट्विस्ट

अब तो ये अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा कि इमली और मालिनी के बीच क्या होगा है और घरवाले कैसे रिएक्ट करेंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: कार्तिक की जिंदगी में वापस लौटेगी नायरा, आएगा नया ट्विस्ट

स्टार प्लस का फेमस सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. कहानी में  शानदार ट्विस्ट एंड टर्न्स आने के कारण कहानी में एक बार फिर दिलचस्प मोड़ आया है जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है.

शो के लेटेस्ट ट्रैक में ये दिखाया जा रहा है कि सीरत (Shivangi Joshi) और कार्तिक (Mohsin Khan) की जिंदगी में रणवीर (Karan Kundrra) नाम के तूफान की एंट्री हुई है. रणवीर और सीरत का रिश्ता धीरे-धीरे गोयनका परिवार के सामने खुल रहा है, जिससे कार्तिक दुखी है.

ये भी पढ़ें- Anupamaa एक्ट्रेस Rupali Ganguly ने जीता कोरोना से जंग, अगले हफ्ते शुरू करेंगी शूटिंग

 

तो वहीं कार्तिक जल्द ही सीरत के साथ शादी करने को तैयार था ताकि कैरव को उसकी मां का प्यार मिल सके लेकिन रणवीर के आने से कार्तिक की खुशियां बिखरने वाली है.

खबरों की माने तो सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक में ये दिखाया जाएगा कि सीरत की विदाई के साथ मेकर्स शो में नायरा की एंट्री कराएंगे. शो के बिते एपिसोड में आपने देखा था कि नायरा अचानक से कार्तिक और गोयनका परिवार से दूर हो गई है, जिसके बाद सभी मान रहे हैं कि वो मर चुकी है. लेकिन सीरियल में नया ट्विस्ट आने वाला है, सीरियल में नायारल की एंट्री से कहानी एक नया मोड़ लेगी.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट ने सई को सुनाया खरी-खोटी, तो खिल उठा भवानी का चेहरा

 

मिली जानकारी के अनुसार सीरियल में ये भी दिखाया जाएगा कि कार्तिक कहेगा कि वह सीरत से प्यार नहीं करता है बल्कि कैरव की खुशी के लिए वो उससे शादी कर रहा था. कार्तिक अपने बेटे कैरव को भी यह समझाएगा कि सीरत को उसकी जिंदगी जीने का पूरा हक है.

ये भी पढ़ें- Imlie की मांग में सिंदूर देखकर मालिनी पूछेगी कई सवाल, तो आदित्य का होगा बुरा हाल

Anupamaa एक्ट्रेस Rupali Ganguly ने जीता कोरोना से जंग, अगले हफ्ते शुरू करेंगी शूटिंग

छोटे पर्दे का सबसे मशहूर शो ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली का कुछ दिन पहले ही कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था. इस खबर की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की. इस खबर को पढ़कर उनके फैंस काफी निराश हुए.

लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है, बताया जा रहा है कि रूपाली गांगुली यानी अनुपमा ने कोरोना वायरस को मात दे दी है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट ने सई को सुनाया खरी-खोटी, तो खिल उठा भवानी का चेहरा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

खबर यह आ रही है कि एक्ट्रेस ने कोरोना टेस्ट करवाया है, जिसका रिपोर्ट निगेटिव आया है और अब वो कोरोना फ्री हो गई हैं. जी हां, सही सुना आपने, रूपाली गांगुली ने कोरोना को मात दे दी हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

खबरों के अनुसार एक्ट्रेस ने शुक्रवार की शाम को अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिस रिपोर्ट में उनके कोरोना निगेटिव होने की बात सामने आई है. रूपाली जल्द ही अपने परिवार के साथ रहना शुरू कर देंगी और शो की शूटिंग के लिए भी वापसी करेंगी.

बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते से रूपाली गांगुली ‘अनुपमा’ की शूटिंग शुरू कर देंगी. बता दें कि पारस कलनावत सीरियल की शूटिंग के लिए लौट आए हैं. अब रूपाली गांगूली, सुधांशु पांडे और आशीष मल्होत्रा का सेट पर लौटने का इंतजार है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: देवयानी की खुशी के लिए सई देगी अपनी शादी की कुर्बानी तो विराट उठाएगा ये कदम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

Imlie और आदित्य आएंगे एक-दूसरे के करीब, तो क्या करेगी मालिनी

स्टार प्लस का सीरियल इमली में अब तक आपने देखा कि कि मालिनी आदित्य के बदले मिजाज से काफी दुखी है और वह सिर्फ यह जानना चाहती है कि आदित्य उसके साथ ऐसा बिहेव क्यों कर रहा है तो उधर अनु की मां को शक है कि इमली की वजह से ही आदित्य मालिनी से दूर हो रहा है. तो आइए बताते हैं सीरियल के नए अपडेट्स के बारे में.

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आपको बेहद ही रोमांटिक सीन देखने को मिलने वाला है. जी हां, इमली और आदित्य एक-दूसरे के करीब आएंगे. आदित्य बार-बार इमली को यकीन दिलाता  है कि वह सिर्फ और सिर्फ इमली से प्यार करता है. अब उसका दिल इमली के लिए ही धड़कता है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: देवयानी की खुशी के लिए सई देगी अपनी शादी की कुर्बानी तो विराट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India Serials (@indiaselz)

 

वो दोनों घर के एक कोने में छिपकर मिलते है और ऐसे में आदित्य इमली की मांग में सिंदूर भरता है  तो मालिनी को इमली की मांग में भरा सिंदूर देखकर चौंक जाती है और उससे कई सवाल पूछती है.

ये भी पढ़ें- Imlie: क्या आदित्य और मालिनी की शादी टूट जाएगी, आएगा नया ट्विस्ट

तभी उसे अपनी दादी की कही हुई बात याद आती है कि वो अपने बच्चे को इस दुनिया में लाने के बारे में सोचे क्योंकि इसी से ही वो अपने रिश्ते को बचा पाएगी.

इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ऐसे ही कई ट्विस्ट आने वाला है. जिससे दर्शको को एटरटेनमेंट का डबल डोज मिलेगा.

Imlie की मांग में सिंदूर देखकर मालिनी पूछेगी कई सवाल, तो आदित्य का होगा बुरा हाल

स्टार प्लस का सीरियल ‘इमली’ में इन दिनों कहानी का ट्रैक आदित्य, इमली और मालिनी के इर्द-गिर्द घुम रही है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. जी हां, जैसा कि शो के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि आदित्य मालिनी को इग्नोर कर रहा है. और वह इस समय सिर्फ और सिर्फ इमली के बारे में सोच रहा है. तो चलिए बताते है शो के अपकमिंग एपिसोड में क्या होने वाला है.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि पंडित भविष्यवाणी करता है कि आदित्य की दो शादियां होंगी. ये सुनकर मालिनी काफी परेशान हो जाती है. दरअसल मालिनी के मन में कई तरह के सवाल आते है कि आखिर आदित्य उससे बात क्यों नहीं करना चाहता है?  और उसकी मां आदित्य के खिलाफ मालिनी को खूब भड़काती है.

ये भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम एक्टर को चेन स्नेचिंग के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

और वह इमली की बेइज्जती करती है तो वहीं आदित्य इमली को मालिनी के घर पर नहीं रहने देता है और उसके साथ वहां से चल जाता है.

आदित्य और इमली, मालिनी के घर से निकल जाते हैं. आदित्य रास्ते में अपने दिल की बात  इमली को बताता है.  आदित्य कहता  है कि वह उससे बहुत प्यार करता है, इमली उस पर भरोसा कर सकती है.

ये भी पढ़ें- अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी का बोल्ड अंदाज हुआ वायरल, देखें Video

शो के अपकमिंग एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि आदित्य, इमली की मांग में सिंदूर भरेगा. जब मालिनी इमली की भरी हुई मांग देखेगी तो कई सवाल पूछेगी. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या आदित्य और इमली की रिश्ते का पर्दाफाश मालिनी के सामने होता है या नहीं.

ये भी पढ़ें- Ghum hai kisikey Pyaar meiin: होली के दौरान करीब आएंगे सई-विराट, तो देवयानी करेगी पुलकित से शादी

Imlie: क्या आदित्य और मालिनी की शादी टूट जाएगी, आएगा नया ट्विस्ट

स्टार प्लस का सीरियल ‘इमली’ में लव ट्रैंगल का ट्रैक चल रहा है इससे कहानी में नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं. जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का  फुल डोज  मिल रहा है. शो में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि आदित्य खोया-खोया सा रहता है और मालिनी ये बात नहीं समझ पा रही है कि आखिर आदित्य को हुआ क्या है.

आदित्य चाहकर भी अपने मन की बात भी मालिनी से शेयर नहीं कर पा रहा है, वहीं आदित्य के इस बिहेव से  मालिनी परेशान नजर आ रही है. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि मालिनी अपने रिश्ते को लेकर कमरे में आदित्य से बात करती है, वह कहती है कि अब आदित्य ने उससे अच्छे से बात करना बंद कर दिया है.

ये भी पढ़ें- पुलिस करेगी बा को गिरफ्तार, तो अनुपमा का होगा बुरा हाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

वह कहती है न ही आदित्य मालिनी को फोन करता है और न ही उस पर ध्यान देता है. मालिनी ये भी कहती है कि वो आदित्य को बहुत मिस करती है. ये बात सुनकर आदित्य इमोशनल हो जाता है, और मालिनी उसके करीब आने की कोशिश करती है, तभी वहां इमली आ जाती है.

ये भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम एक्टर को चेन स्नेचिंग के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

मालिनी, इमली को देखकर नाराज होती है और कहती है कि किसी भी पति-पत्नी के कमरे में आने से पहले नॉक कर लिया करो. इतना ही नहीं, मालिनी उसे फटकार भी लगाती है.

सीरियल के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि होली के दिन आदित्य, इमली को अपने घर ले आता है. उसे देखकर घरवाले बहुत खुश होते है. लेकिन मालिनी की मां अनु, इमली को खूब खरी-खोटी सुनाती है. अनु को लगता है कि आदित्य मालिनी को धोखा दे रहा है.

ये भी पढ़ें- अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी का बोल्ड अंदाज हुआ वायरल, देखें Video

पुलिस करेगी बा को गिरफ्तार, तो अनुपमा का होगा बुरा हाल

स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा (Anupama) में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. शो के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा है बा और पाखी चाहते हैं कि अनुपमा-वनराज का तलाक ना हो और इसके लिए वो दोनों अनुपमा और वनराज को पिकनिक पर भेजने का प्लान बनाते हैं.

पिकनिक पर भेजने मकसद ये है कि दोनों करीब आ जाए औऱ तलाक ना हो. बा और पाखी के इस प्लान के बारे में बाबूजी को पता चल जाता है. तो वहीं लीला पैरों में दर्द होने का नाटक करती है यह बात बाबुजी को पता चल जाता है.

ये भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम एक्टर को चेन स्नेचिंग के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by starplus (@starplus_gossip)

तो उधर अनुपमा और वनराज पिकनिक स्पॉट पर पहुंच जाते है. वनराज उसे वहीं रूकने को कहता है और बाइक पार्क करने चला जाता है. वापस आने पर उन्हें अनुपमा नहीं दिखती, जिसकी वजह से वो काफी परेशान हो जाते है. तो इधर काव्या दोनों को साथ में सोचकर काफी ज्यादा परेशान हो जाती है और उनके लौटने का इंतजार करती है.

इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि बा और पाखी को देखकर कुछ औरतें अनुपमा के बारे में उल्टा-सीधा बोलने लगती है, कहती है कि तेरी बहू में ही कोई खोट है. ये सुनकर बा उनपर भड़क जाती है.

ये भी पढ़ें- अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी का बोल्ड अंदाज हुआ वायरल, देखें Video

इतना ही नहीं गुस्से में बा उस औरत को थप्पड़ मारती है जिसके बाद वो लोग पुलिस को कंप्लेन कर देते हैं. पुलिस आकर बा को ले जाने लगती है, अब शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा को बा को पुलिस की हिरासत से निकालने में कामयाब होती है या नहीं.

ये भी पढ़ें- Ghum hai kisikey Pyaar meiin: होली के दौरान करीब आएंगे सई-विराट, तो देवयानी करेगी पुलकित से शादी

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें