Film Story: पैन इंडिया फिल्म ‘द राजा साब’ को भले ही लोगों ने कम पसंद किया हो, मगर इस फिल्म के हीरो प्रभास के साथसाथ हीरोइन मालविका मोहनन की अदाकारी की भी काफी चर्चाएं हुईं. मालविका मोहनन अब तक 15 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हैं, जबकि वे हीरोइन के बजाय कैमरामैन बनना चाहती थीं.
दक्षिण भारत के मशहूर कैमरामैन केयू मोहनन और लेखक व पत्रकार मां की बेटी मालविका मोहनन का जन्म 4 अगस्त, 1993 को केरल के कन्नूर जिले के पय्यानूर कसबे में हुआ था, पर उन की परवरिश व पढ़ाईलिखाई मुंबई में हुई. मालविका मोहनन अब तक मोहनलाल, ममूटी, दुलकर सलमान, रजनीकांत, विजय थलपति, कार्तिक, प्रभास समेत दक्षिण भारत के सभी बड़े कलाकारों के साथ ही नहीं, बल्कि साल 2017 में ईरानी फिल्मकार माजिद मजीदी के डायरैक्शन में बनी फिल्म ‘बियौंड द क्लाउड्स’ में भी नजर आई थीं.
मालविका मोहनन के एक्टिंग कैरियर की शुरुआत साल 2013 में दुलकर सलमान के साथ फिल्म ‘पत्तम पोले’ से हुई थी, फिर साल 2015 में वे अपनी दूसरी फिल्म ‘निर्णयकम’ में बैले डांसर बनी थीं. फिल्म ‘बियौंड द क्लाउड्स’ में मालविका मोहनन ने ईशान खट्टर की बड़ी बहन का किरदार निभाया था. इस फिल्म के लिए उन्होंने जेल के एक सीन की शूटिंग के लिए 15 दिनों में 8 किलोग्राम वजन कम किया था और ?ाग्गी बस्ती में रहने वाली लड़की का सही रूप पाने के लिए कई दिनों तक अपने बाल नहीं धोए थे. अब उन्हें तमिल एक्शन फिल्म ‘सरदार 2’ के रिलीज होने का इंतजार है.
फिल्म ‘द राजा साब’ में मालविका मोहनन ने भैरवी का किरदार निभाया है. वे बताती हैं, ‘‘इस फिल्म में लोग मु?ो भैरवी के किरदार में देख रहे हैं. भैरवी हमेशा अपनों के लिए लड़ने के लिए तैयार रहती है. पहले भैरवी अपने नाना के लिए लड़ती है और जब उसे प्रभास के किरदार राजू से प्यार हो जाता है, तो वह राजू के लिए भी लड़ती है.’’ हाल ही में मशहूर फिल्म डायरैक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास को ‘भारत का सुपरस्टार’ की संज्ञा दी है. इस पर मालविका मोहनन ने कहा, ‘‘संदीप रेड्डी वांगा ने सच ही कहा है. सिर्फ तेलुगु ही नहीं, बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसे बहुत कम कलाकार हैं, जो अपने बल पर दर्शकों को सिनेमाघर के अंदर खींच कर ला सकते हैं और प्रभास सर इस देश में सब से ज्यादा दर्शकों को खींचने वाले कलाकार हैं.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




