Film: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने खूब पैसा बनाया है. अब उस का दूसरा पार्ट आने वाला है. पहले पार्ट में एक आइटम डांस नंबर ‘शरारत’ बहुत पसंद किया गया था, जो आयशा खान पर भी फिल्माया गया था, जिस में उन के डांस की तारीफ हुई थी.
पर हाल ही में आयशा खान ने इस गाने के बारे में बताते हुए लोगों को चौंका दिया. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘हमारी 2 दिन की शूटिंग थी. बहुत
थकान वाली थी, मैं उन दिनों पीरियड्स पर थी. मतलब पीरियड्स में सूजन हो जाती है, चेहरा और शरीर बैस्ट नहीं लगता. काश, मैं शूटिंग के दौरान अपने बैस्ट फौर्म में होती.’’
कंगना पर किया सनसनीखेज दावा
कंगना राणावत अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं, फिर वह उन की फिल्में हों या निजी जिंदगी. अपने कैरियर की शुरुआत में उन्होंने कहा था कि वे हैंडसम पर अपने पिता की उम्र के आदित्य पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थीं, पर यह भी दावा किया कि आदित्य पंचोली उन के साथ बदसलूकी, मारपीट और इमोशनल टौर्चर किया करते थे.
इस के उलट आदित्य पंचोली ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘हम पतिपत्नी की तरह थे. मैं तो यारी रोड पर हम दोनों के लिए घर बनवा रहा था. हम पिछले 3 साल तक एक दोस्त के घर पर साथ रहे. मैं उसे बहुत सारी फिल्में दिखाया करता था.’ आज कंगना और आदित्य दोनों अलग हैं, पर इन की यह रिलेशनशिप किसी मसाला फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी तीखी लगती है.
प्रतीक बब्बर ने खोला राज
राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को ले कर खबरों में बने रहते हैं. जब उन्होंने प्रिया बनर्जी से दूसरी शादी की तो अपने पिता राज बब्बर तक को न्योता नहीं दिया था और अपने नाम से बब्बर भी हटा दिया था. हाल ही में प्रतीक और और प्रिया ने शादी के बारे में बात की और प्रिया ने कहा, ‘‘हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में
90 फीसदी शादियां दिखावटी होती हैं और मैं यह जानती हूं, क्योंकि मैं ने इसे करीब से देखा है.’’
इस पर प्रतीक ने सहमति जताते हुए ट्विंकल खन्ना के उस बयान का जिक्र किया, जिस में उन्होंने अपने टौक शो में फिजीकल चीटिंग के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘अगर शादीशुदा लोग रात गई बात गई’ कह रहे हैं, तो आप सम?ा सकते हैं कि क्या हालात हैं.’
सोफी चौधरी की अमीरी का राज
खूबसूरत ऐक्ट्रैस और सिंगर सोफी चौधरी आज भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर दिखाई देती हैं, पर वे बेरोजगार नहीं हैं, बल्कि अच्छीखासी कमाई कर रही हैं.
सोफी चौधरी ने ‘शादी नंबर 1’, ‘प्यार के साइड इफैक्ट्स’, ‘हे बेबी’ और ‘वन्स अपौन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है और कई म्यूजिक वीडियो में अपने गाने और डांस का हुनर दिखाया है, पर वे फिल्मों में कभी लीड हीरोइन नहीं बन पाईं, लेकिन अपने अलबम गानों की वजह से नाम और दाम दोनों कमा रही हैं. इस के अलावा वे अरबपतियों की शादी और फंक्शन भी होस्ट करती हैं.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




