Films :
अक्षय और दिशा की पिटी भद्द
अक्षय कुमार की फिल्में अब ज्यादा नहीं चल रही हैं. अब वे अपनी एक नई फिल्म ‘वैलकम टू द जंगल’ को ले कर चर्चा में हैं. इस फिल्म की कहानी को ले कर नहीं, बल्कि एक गाने पर उन की और दिशा पाटनी की भद्द पिट रही है.
यह एक पुराना गाना ‘तेरा ऊंचा लंबा कद...’ है, जिस का नया वर्जन इस फिल्म में इस्तेमाल किया गया है. पर दर्शकों को यह नया वर्जन पसंद नहीं आया और अब उन्होंने यह तक कह दिया कि इस गाने को देख कर उन्हें कैटरीना कैफ की याद आ रही है.
याद रहे कि यह गाना पहले अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘वैलकम’ में फिल्माया गया था.
-----
फुटबाल वर्ल्ड कप और नोरा फतेही
कुछ महीने पहले नोरा फतेही के एक गाने ‘सरके चुनर’ के बोल और सीन को बेहूदा और ‘डबल मीनिंग’ वाला बताया गया था, जिस को ले कर सोशल मीडिया और धार्मिक संगठनों ने भारी विरोध जताया था. उस गाने में संजय दत्त भी दिखाई दिए थे. पर उन्हीं का एक गाना, जो फुटबाल वर्ल्ड कप से जुड़ा है, बड़ी सुर्खियां और तारीफ बटोर रहा है.
‘सीर... सीर...’ नाम का यह गाना 12 जून को टोरंटो के आउटडोर स्टेडियम बीएमओ फील्ड में फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सैरिमनी में परफौर्म किया गया. लोगों ने यह अब तक के सभी फीफा अल्बम का बैस्ट गाना बताया.
--------
आलिया की फिल्म निशाने पर
आलिया भट्ट की पिछली फिल्म ‘जिगरा’ बौक्स औफिस पर औंधे मुंह गिरी थी. अब वे अपनी नई फिल्म को ले कर चर्चा में हैं, जिस का नाम है ‘अल्फा’. इसे यशराज फिल्म्स ने बनाया है और इस में बौबी देओल आलिया भट्ट के पापा बने हैं, जो एक सीक्रेट मिशन को अंजाम देने के लिए उन्हें कड़ी ट्रेनिंग देते हैं.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




