Khesari Malaika Controversy: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव विवादों में घिर गए हैं। खेसारी लाल यादव के इस वीडियो को देखने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने इसे 'डिस्गस्टिंग' करार दिया है। मामला एक आवारा कुत्ते के साथ मेसविहेव से जुड़ा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, खेसारी लाल यादव किसी इवेंट में फोटोग्राफर्स के लिए पोज दे रहे थे। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता ग्रीन कार्पेट पर उनके पैरों के पास आराम से लेटा हुआ था। वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि फोटोशूट के दौरान खेसारी कुत्ते को वहां से हटाने का इशारा करते हैं। जब कुत्ता अपनी जगह से नहीं हटता, तो वहां मौजूद एक शख्स उसके पास आता है और उसे पैर से धक्का देकर वहां से खींचकर हटाने लगता है। इस दौरान कुत्ता उसे प्यार समझकर पेट के बल पलट जाता है यही सीन सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर गया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

https://youtube.com/shorts/9zI50HT4guA?si=zduzeVskd4QK_9AU

इस वीडियो को देखकर मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर करते हुए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "Wtffff r these people ya??? N who is this guy standing n posing??? DISGUSTING (sic)." यानी, "ये लोग कौन हैं? और ये आदमी कौन है जो खड़ा होकर पोज दे रहा है? बेहद घिनौना।" हालांकि, मलाइका ने अपनी पोस्ट में खेसारी लाल यादव का नाम सीधे तौर पर नहीं लिखा, लेकिन जिस वीडियो को उन्होंने साझा किया, उसमें खेसारी साफ नजर आ रहे थे।

मलाइका अरोड़ा को जानवरों, खासकर स्ट्रे डॉग्स से बेहद लगाव है। उन्हें अक्सर मुंबई में अपने जिम के बाहर आवारा कुत्तों को खाना खिलाते, उनके साथ खेलते और उन्हें दुलार करते हुए देखा जाता है। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें स्ट्रे डॉग्स उन्हें देखते ही उनकी कार के पास दौड़कर आते नजर आते हैं।

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...