Controversy: भोजपुरी सिनेमा इन दिनों अपनी फिल्मों या गानों की वजह से नहीं, बल्कि कलाकारों के बीच छिड़ी जुबानी जंग और गालीगलौज को लेकर चर्चा में है. सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह के बीच शुरू हुआ यह विवाद पूरी इंडस्ट्री को दो धड़ों में बांट चुका है. सोशल मीडिया पर फैंस की 'ट्रॉल आर्मी' और एक्टर्स के बीच तमीज की सारी सीमाएं लांघ दी गई हैं.
विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
इस पूरे विवाद की चिंगारी एक पॉडकास्ट से सुलगी. दरअसल, कुछ समय पहले खेसारी लाल यादव ने कास्टिंग काउच को लेकर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था: "हर एक्ट्रेस कहती है कि कास्टिंग काउच होता है, लेकिन कोई यह नहीं कहती कि मेरे साथ हुआ है, तो फिर शिकार कौन हुआ?"
जब एक पॉडकास्ट के दौरान अंजना सिंह से खेसारी के इस बयान पर जवाब मांगा गया, तो अंजना ने खेसारी को आड़े हाथों लेते हुए सीधे शब्दों में कहा— "वह (खेसारी) तो कुछ भी कहते हैं." अंजना सिंह का यह बयान खेसारी लाल यादव के फैंस को नागवार गुजरा. इसके बाद खेसारी के फैंस ने सोशल मीडिया पर अंजना सिंह को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया. हद तो तब हो गई जब ट्रोलर्स ने अंजना और उनकी मासूम बेटी को लेकर बेहद भद्दे और अश्लील कमेंट्स किए.
इस ट्रोलिंग से तंग आकर अंजना सिंह सोशल मीडिया पर लाइव आईं. उन्होंने गुस्से में चप्पल दिखाते हुए कहा कि वह किसी के आगे हाथ जोड़ने या भीख मांगने वाली नहीं हैं और सबको सबक सिखाएंगी.
अंजना ने खेसारी लाल यादव और उनके फैंस पर सीधा हमला बोलते हुए अपने टोलर्स यानी खेसारी के फैन्स को 'माउगा आर्मी' और खेसारी को 'माउगास्टार' कह डाला.
अंजना ने दावा किया कि यह ट्रोलिंग इसलिए हो रही है क्योंकि उन्होंने 'पावरस्टार' पवन सिंह की तारीफ की थी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "क्या तारीफ करूं उनकी (खेसारी की)? ये कि वो अपनी पत्नी को अपनी बहन मानते हैं?"
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




