‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्टर Karan Mehra हुए गिरफ्तार, पत्नी निशा रावल ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

टीवी के मशहूर एक्टर Karan Mehra और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच काफी दिनों से अनबन की खबरे आ रही थी. हालांकि उन्होंने इस खबर को झूठा करार दिया था. लेकिन अब खबर यह आ रही है कि मुंबई पुलिस ने करन मेहरा को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल करन मेहरा की पत्नी निशा रावल ने डोमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज कराया है. रिपोर्ट के अनुसार निशा ने अपनी शिकायत में कहा है कि करन मेहरा ने उनके साथ पहले लड़ाई की और फिर मारपीट किए.

ये भी पढ़ें- मालिनी को पता चलेगा Imlie के असली पिता का नाम, अब क्या करेगी अनु

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

 

इस शिकायत के बाद पुलिस ने करन मेहरा को गिरफ्तार किया. करन मेहरा पर पर धारा 336, 337, 332, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

 

आपको बता दें कि हाल ही में करन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब मुझे कोविड हुआ था तो निशा ने उनका पूरा ख्याल रखा. करन ने ये भी बताया था कि वह पंजाबी प्रोजेक्ट को लेकर बिजी थी.

ये भी पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस Kishwer Merchant का बड़ा खुलासा, कहा ‘मुझे हीरो के साथ सोने के लिए कहा गया था’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

 

एक्टर ने आगे बताया कि वह शूटिंग कर रहे थे कि इस दौरान उन्हें शरीर में दर्द हुआ और बहुत थके हुए महसूस कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने शरीर में कोरोना के सिम्टम्स दिख रहे थे. जब उन्होंने टेस्ट करवाया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. साथ ही उन्होंने बताया,  मेरी तबियत ठीक नहीं थी. मेरी पत्नी निशा ने मेरा पूरा ख्याल रखा.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: चौहान हाउस में आएगा नया मेहमान, अब क्या करेगी भवानी

वर्कफ्रंट की बात करे तो करन मेहरा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक के किरदार में काफी मशहूर हुए. करन और निशा की मुलाकात ‘हंसते-हंसते’ के सेट पर हुई. उन्होंने एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया और 2012 में शादी की. दोनों का 4 साल का बेटा भी है. ये कपल नच बलिए में भी साथ दिखाई दिए हैं.

दिव्या भटनागर के पति गगन ने कहा, पब्लिसिटी के लिए मेरी पत्नी की मौत का बनाया जा रहा है मजाक

छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस दिव्या भटनागर (Divya Bhatnagar) की मौत कोरोना वायरस की वजह से 7 दिसम्बर को  हो गई थी. दिव्या की मौत ने उनके फैंस, मित्र और परिवार को झकझोर कर रख दिया है और वे गहरे सदमे में हैं.

तो वहीं दिव्या भटनागर की मौत के बाद उनके पति गगन पर गंभिर आरोप लगाए जा रहे हैं. दरअसल दिव्या की सबसे अच्छी दोस्त देवोलीना भट्टाचार्जी ने गगन को लेकर एक वीडियो जारी किया और कहा कि दिव्या के पति ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है.

तो इधर दिव्या के फैमिली ने भी आरोप लगाया है कि गगन दिव्या के साथ मारपीट करता था और मानसिक रूप से टार्चर करता था. वे गगन के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- एडल्ट प्लेटफार्म ‘ओनली फैंस’ पर पहुंचने वाली बनी पहली भारतीय अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा  

बताया जा रहा है कि दिव्या के भाई को उनकी अलमारी से 7 नवंबर को लिखा गया एक नोट मिला है, जिसमें कई सारी बातों का जिक्र है. इस लेटर में दिव्या ने अपने साथ हुई मारपीट और गालियों के बारे में भी लिखा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ☬ G A G A N ੴ (@whogabru)

तो अब दिव्या के पति ने एक वीडियो जारी कर कहा कि देवोलिना, दिव्या की मौत का मजाक उड़ाने और इससे पब्लिसिटी पाने के लिए मेरे बारे में अफवाह फैला रही है. मेरे और दिव्या के बीच ऐसा कुछ भी नहीं था. हमारे बीच सबकुछ सही चल रहा था.

दिवंगत अभिनेत्री के पति गगन गबरू ने वीडियो में ये भी कहा कि देवोलिना को, उनकी शादी के 6 साल के दौरान उन्होंने उसे एक बार के अलावा दिव्या से मिलने कभी नहीं आते देखा.

ये भी पढ़ें- साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने होटल के कमरे में लगाई फांसी

गगन ने दिव्या के भाई को भी फटकार लगाया और सवाल करते हुए कहा कि अगर दिव्या परेशान थी तो उनके भाई ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात क्यों नहीं की. गगन ने दिव्या को टार्चर करने के सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनके और दिव्या के बीच में कभी कई प्रौब्लम थी ही नहीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

 

वहीं गगन के वीडियो जारी करने के तुरंत बाद देवोलीना ने भी इंस्टाग्राम पर दिव्या के साथ अपनी चैट शेयर की. और दिव्या को टौर्चर किए जाने के निशान को शेयर किया. इसके साथ लिखा कि, “ ओके कुछ घटनाओं को शेयर कर रही हैं और दिव्या और उसके दोस्त, पड़ोसियं के बीच हुई चैट भी शेयर कर रही हूं जो इन सबके गवाह हैं.. उसने जितना टार्चर सहा है उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है… चलो घरेलू हिंसा के खिलाफ लड़ें और गुनहगार को सजा दिलवाएं.”

बता दें की दिव्या की मौत पर देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जाहिर किया था. उन्होंने लिखा, जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तो बस तू होती थी. दिवु तू ही तो मेरी अपनी थी जिसे मैं डांट सकती थी, रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी. मुझे पता है कि जिंदगी ने तुझ पर बहुत सितम किये हैं. तू बेंइतेहां दर्द में थी. लेकिन अब मुझे पता है कि तू बेहतर जगह पर है, जहां दुख, दर्द, चीटिंग, झूठ जैसा कुछ नहीं है.

ये भी पढ़ें- ‘बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास अब इस फिल्म में आएंगे नजर..

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें