Readers Problem: मेरा बौयफ्रैंड शक करता है हर बात पर सवाल पूछता है. 

मैं नौकरी करती हूं और औफिस में कई लोगों से बात करनी पड़ती है. मेरा बौयफ्रैंड शक करता है हर बात पर सवाल पूछता है. मुझे घुटन को महसूस कर रही हैं

आप जिस घुटन को महसूस कर रही हैं, वह प्यार की कमी से नहीं, भरोसे की कमी से पैदा होती है. नौकरी करना, लोगों से बात करना और प्रोफैशनल रिश्ते निभाना आज की जरूरत है, इसे शक की नजर से देखना किसी भी रिश्ते को धीरेधीरे थका देता है. आप के बौयफ्रैंड का शक शायद उस के डर और असुरक्षा से आता हो, लेकिन यह वजह आप के हर कदम पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं देती.

उसेके लिए बहस या सफाई देने के बजाय शांत और स्पष्ट बातचीत जरूरी है. उसे बताइए कि भरोसा रिश्ते की नींव है और अगर हर बात पर जांचपड़ताल होगी तो प्यार का दम घुटने लगेगा. यह भी साफ कहें कि आप पारदर्शिता रख सकती हैं, लेकिन अपनी स्वतंत्रता नहीं खो सकतीं. रिश्ते में प्यार का मतलब निगरानी नहीं, सम्मान और विश्वास होता है.

अगर वह सच में आप को समझना चाहता है तो आप की बात सुनेगा और अपने व्यवहार पर काम करेगा लेकिन अगर शक के नाम पर कंट्रोल बढ़ता जाए तो यह आप के आत्मसम्मान और मानसिक शांति के लिए खतरे की घंटी है. याद रखिए, सच्चा रिश्ता वह होता है जहां आप खुद को साबित करने में नहीं, खुद होने में सुरक्षित महसूस करें.

मैं और मेरा बौयफ्रैंड फिजिकल रिलेशनशिप में हैं, लेकिन सैक्स के बाद वह भावनात्मक रूप से दूरदूर रहने लगता है. इस से अकेलापन महसूस होता है. मैं क्या करूं?

आप जो महसूस कर रही हैं, वह सिर्फ अकेलापन नहीं है, बल्कि भावनात्मक असंतुलन की पीड़ा है. जब किसी रिश्ते में शारीरिक नजदीकी तो हो, लेकिन उस के बाद भावनात्मक दूरी आ जाए तो मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या मैं सिर्फ एक जरूरत बन कर रह गई हूं? यह सोचना आप की कमजोरी नहीं, आप की संवेदनशीलता का प्रमाण है.

हर व्यक्ति को अलग तरह से जीना है. संभव है कि आप के बौयफ्रैंड के लिए फिजिकल क्लोजनैस अपनेआप में पूरी हो जाती हो, जबकि आप के लिए उस के बाद का अपनापन, बातचीत और स्नेह ज्यादा मायने रखता हो. समस्या वहां पैदा होती है, जहां यह अंतर खुल कर कहा नहीं जाता. चुप रह कर सहते जाना धीरेधीरे आप को भीतर से खाली कर देगा.

शांत मन से, बिना आरोप लगाए, उस से यह कहना जरूरी है कि शारीरिक रिश्ते के बाद उस की दूरी आप को असुरक्षित और अकेला महसूस कराती है. यह कोई मांग नहीं, आप की भावनात्मक जरूरत है. अगर वह आप को सम?ाने की कोशिश करता है तो वह अपने व्यवहार में बदलाव भी लाएगा. लेकिन अगर वह आप की भावना को हल्का समझे या टालता रहे तो आप को खुद से यह ईमानदार सवाल पूछना होगा कि क्या यह रिश्ता आप को सिर्फ शरीर से जोड़ रहा है, दिल से नहीं.

याद रखिए इंटीमेसी का मतलब सिर्फ पास आना नहीं, पास रहना भी होता है और जिस रिश्ते में आप बारबार खुद को भावनात्मक रूप से अकेला महसूस करें, वहां ठहर कर सोचना जरूरी हो जाता है क्योंकि प्यार वह है, जो आप को भरा हुआ महसूस कराए, खाली नहीं.

आप भी अपनी समस्या भेजें
हमारा पता है : कंचन, सरिता
ई-8, झंडेवाला एस्टेट, नई दिल्ली-55.
समस्या हमें एसएमएस या व्हाट्सऐप के जरिए मैसेज/औडियो भी भेज सकते हैं.
08588843415

Long Distance Relationship: कैसे बनाए रखें दूरी में भी प्यार

Long Distance Relationship: पिछले कुछ समय से हमें यह लौन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप काफी सुनने को मिल रहा है तो चलिए आज हम आपको बताते हैं क्या है लौन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप. लौन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप एक ऐसा रिलेशनशिप होता है जिसमें दोनों पार्टनर्स एक दूसरे के साथ तो क्या एक दूसरे के आसपास भी नहीं रहते यानि जब पार्टनर्स या तो दूसरे शहर या दूसरे देश में रहते हैं. इसके बावजूद इस रिश्ते में बंधे लोग करियर, पढ़ाई या अन्य कारणों से एक-दूसरे से दूर रहते हुए भी अपने रिश्तों को निभा रहे हैं.

आजकल इंटरनेट और डिजिटल जमाने में प्यार भी डिजिटल हो चुका है. इस इंटरनेट के जमाने में दूर किसी देश में हम किसी से भी बात कर सकते हैं और ऐसे में बात करते करते किसी से प्यार हो जाना भी कोई बड़ी बात नहीं है. लौन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हुए इस रिलेशनशिप को बरकरार रखना चैलेंजिंग होता है. लौन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में लौयल रहने की संभावना कम होती है लेकिन फिर भी कहते हैं ना कि प्यार निभाने वाले निभा ही लेते हैं. दूरियां चाहे जितनी भी हों, अगर भरोसा, समझ और प्यार हो तो रिश्ता मजबूत बना रह सकता है.

चलिए जानते हैं कुछ टिप्स जिसे फौलौ कर लौन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को आसानी से निभाया जा सकता है.

कम्युनिकेशन है बेहद जरूरी

लौन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हुए हम एक ही चीज कर सकते हैं जो है बातें. अगर हमें दूर रहते हुए भी अपने प्यार को जिंदा रखना है तो अपने पार्टनर से जितना हो सके उतनी बातें करें. उससे हर बात को शेयर करें और एक दूसरे को कनेक्टेड महसूस कराएं. भूल कर भी एक दूसरे को इग्नोर ना करें जिससे सामने वाले के मन में कुछ गलतफहमी पैदा नहीं हो.

ट्रस्ट को रखें जिंदा

लौन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में ट्रस्ट सबसे बड़ी चीज होती है. दूर रहते हुए भी अपने पार्टनर के लिए वफादार रहना आसान नहीं होता लेकिन वहीं अगर प्यार सच्चा हो तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको वफादार बने रहने से नहीं रोक सकती. अपने पार्टनर के समझें और बातबात पर शक ना करें जिससे रिश्ते में दरार आने लगे.

औनलाइन भिजवाएं गिफ्ट्स

आजकल दूर बैठे हम कहीं भी कोई भी सामान औनलाइन भिजवा सकते हैं तो ऐसे में कभी कभी अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट भिजवाएं ताकि आपके पार्टनर को एहसास हो कि दूर रहकर भी आप उसी के बारे में सोच रहे हैं और उसकी आपके दिल में खास जगह है.

मिलने की करें प्लैनिंग

दूर रहते हुए भी मिलने की बातें करना एक दूसरे की अहमियत को दिखाता है. अगर पौसीबल हो तो मिलने के प्लैन्स बनाएं ऐसा करके अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाएं. मिलने से अक्सर रिश्तों की मिठास बनी रहती है और पार्टनर्स एक दूसरे के कनेक्शन में रहते हैं. Long Distance Relationship

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें