⚲

Pawan Smriti: ज्योति सिंह से तलाक के बीच उड़ा था पवन सिंह और स्मृति सिन्हा के अफेयर की खबर

Pawan Smriti: पवन सिंह ज्योति सिंह के तलाक का कारण स्मृति सिन्हा है, अभय के पॉडकास्ट में जब स्मृति से पूछा गया कि उन्होंनें अपने बारे में सबसे अजीब अफवाह कौनसी सुनी है तो स्मृति कहती है, सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई गई की पवन सिंह के शादी शुदा जीवन खराब होनें के पीछे मेरा हाथ है मेरी वजह से उनका तलाक हो रहा है

इन अफवाहों ने मेरी पर्सनल लाइफ हेल बना दी मैं मेंटली इतनी डिस्टर्ब हो गई की मुझे थेरपी लेनी पड़ती थी, उस समय स्मृति ने इन अफवाहों पर कहा था सब झूठ है,

पावरस्टार पवन सिंह पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। साल 2022 में जब पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा था, उस दौरान पवन सिंह और खूबसूरत भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा की नजदीकियों और उनके कथित अफेयर की।

दरअसल, उस दौर में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा ने एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स और फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री तो दर्शकों को पसंद आ ही रही थी, लेकिन ऑफ-स्क्रीन साथ में तस्वीरें और लगातार काम करने की वजह से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की गॉसिप्स शुरू हो गईं। नेटिज़ेंस और मीडिया में दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं।

“तलाक से मेरा कोई लेना-देना नहीं” — स्मृति सिन्हा का करारा जवाब
अफेयर की उड़ती खबरों और तलाक से नाम जोड़े जाने पर स्मृति सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर अपनी बात रखी और अफवाहों पर विराम लगाया: स्मृति ने स्पष्ट किया कि उन्होंने और पवन सिंह ने विवाद शुरू होने के महज चार-पांच महीने पहले ही साथ काम करना शुरू किया था, जबकि पवन सिंह के तलाक का केस उससे काफी पहले से अदालत में लंबित था। इसलिए उन्हें इस पारिवारिक विवाद में घसीटना पूरी तरह गलत है।

एक्ट्रेस ने कहा कि वह और पवन सिंह दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने और मंझे हुए कलाकार हैं। अगर कोई हीरो-हीरोइन बैक-टू-बैक फिल्मों में साथ काम करते हैं, तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं होता कि उनके बीच कोई निजी या रोमांटिक रिश्ता है।

Smriti Pawan: महीने के 25 दिन दारू में टुल। मां के अलावा हर लड़की नंगी दिखती है, स्मृति सिन्हा

Smriti Pawan: भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री स्मृति सिन्हा ने हाल ही में ‘अभय के पॉडकास्ट’ में दिए अपने एक इंटरव्यू से इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

इस पॉडकास्ट में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए भोजपुरी के कलाकारों की शराब की लत और महिलाओं के प्रति उनके रवैये पर ऐसी बात बोल दी, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। इंटरव्यू के दौरान जब एंकर अभय ने स्मृति सिन्हा से सवाल किया कि “ नार्थ इंडिया  के कलाकार या बाहरी एक्टर्स की पहली पसंद भोजपुरी इंडस्ट्री क्यों नहीं बनती?”

इस सवाल का जवाब देते हुए स्मृति सिन्हा ने कहा कि “यहां के एक्टर्स खुद को ‘फलाना स्टार‘, ‘ढिमकाना स्टार‘ कहते हैं। ये महीने के 25 दिन दारू पीकर टुल  रहते हैं। इनको अपनी मां के अलावा हर लड़की बिना कपड़ों की दिखती है। आए दिन इनके वीडियोज वायरल होते है, जो लोग आज इस इंडस्ट्री को रिप्रेजेंट कर रहे हैं, उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां समझी ही नहीं। जब अंदर इतनी गंदगी होगी, तो बाहर से देखने वालों को यही गंदगी दिखेगी।”

स्मृति का यह बयान उन बड़े कलाकारों पर निशाना साधता है जो खुद को भोजपुरी सिनेमा का चेहरा मानते हैं, लेकिन उनके आचरण ने इंडस्ट्री की साख को नुकसान पहुंचाया है। हालांकि स्मृति सिन्हा ने अपने पूरे बयान में किसी भी स्टार का नाम नहीं लिया, लेकिन पॉडकास्ट का यह क्लिप वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया।

स्मृति के इस बयान के बाद पावरस्टार पवन सिंह के फैंस सोशल मीडिया पर काफी आक्रामक हो गए हैं और स्मृति सिन्हा को ट्रोल कर रहे हैं। स्मृति सिन्हा और पवन सिंह के बीच कई प्रोजेक्ट्स को लेकर मतभेदों की खबरें मीडिया में रही हैं। इसके अलावा, पवन सिंह की निजी जिंदगी, शादियों और विवादों को लेकर अक्सर मीडिया में खबरें आती रही हैं। इसी के कारण फैंस को लगा कि यह इशारा पवन सिंह की ओर है।

स्मृति का इशारा  भोजपुरी सिनेमा के समूचे ‘सुपरस्टार कल्चर‘ और ‘मेल डॉमिनेंस‘ पर था, जहां कुछ कलाकार अपनी जिम्मेदारियों से भटक चुके हैं और सेट का माहौल खराब करते हैं। स्मृति सिन्हा का यह बयान किसी एक स्टार के खिलाफ व्यक्तिगत भड़ास से ज्यादा भोजपुरी सिनेमा की अंदरूनी कमियों पर एक ‘वेक-अप कॉल’  है। सोशल मीडिया पर फैंस इसे अपने पसंदीदा स्टार  पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें