Loyalty In Love: मेरे 3 बौयफ्रैंड हैं कैसे पता करूं मुझ से सच्चा प्यार कौन करता है

Loyalty In Love: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

सवाल –

मेरी उम्र 23 साल है और मैं शिमला की रहने वाली हूं. मेरे पिताजी बहुत बड़े बिजनैसमैन है और हमारे पास काफी जमी जायदाद है. मैं दिखने में भी काफी सुंदर हूं और इस वजह से मेरे कई बौयफफ्रैंड रह चुके हैं. अभी भी मैं 3 लड़कों के साथ रिलेशनशिप में हूं और हर कोई कहता है कि वह मेरे साथ काफी लौयल है और मुझ से बेहद प्यार करता है. मेरे दिमाग में कई बार एक सवाल आता है कि कहीं वे सब मेरी जमीनजायदाद और पैसों के लिए तो मेरे साथ रिश्ते में नहीं हैं. मेरे घर वाले अकसर मुझ से पूछते हैं कि अगर मैं किसी को पसंद करती हूं तो उन्हें बता दूं ताकि वे मेरी शादी के बारे में सोच पाएं. आप ही मुझे बताइए कि मैं किस लड़के पर विश्वास करूं और किसी पर नहीं? मुझे डर है कि कहीं मेरी शादी किसी ऐसे लड़के से न हो जाए जिसे मुझ से ज्यादा पैसों से प्यार हो.

जवाब –

आप की चिंता जायज है कि आप को एक ऐसा पार्टनर चाहिए जो आप को ज्यादा प्यार करे न कि आप के पैसों से लेकिन आप का तरीका बेहद ही गलत है. आप ने खुद बताया कि आप के 3 बौयफ्रैंड हैं तो आप खुद ही बताइए कि जब आप के अंदर ही किसी के लिए वफादारी नहीं है तो आप को एक वफादार पार्टनर कैसे मिल सकता है.

आप खुद उन लड़कों को धोखे में रख रही हैं सिर्फ यह जानने के लिए कौन आप से प्यार करता है और कौन नहीं. अच्छे पार्टनर ऐसे नहीं ढूंढ़े जाते. जो इनसान आप से सच्चा प्यार करेगा उस का पता आप को खुद लग जाएगा, क्योंकि प्यार करने वाले पार्टनर को आप के पैसों में कोई इंट्रस्ट नहीं होगा.

वह लड़का खुद हर चीज करेगा जो आप को पसंद होगी और साथ ही आप की जिम्मेदारी उठाने लगेगा, क्योंकि अच्छे लड़कों को पैसों से ज्यादा वफादार पार्टनर चाहिए होता है. आप खुद नोटिस करेंगी कि वह लड़का सिर्फ आप के लिए खुद को जिम्मेदार बनाने लगेगा और साथ ही आप की केयर भी करेगा. अगर आप ऐसा लड़का तलाशने में असफल रहीं तो आप अपने मातापिता से कह कर अरेंज मैरिज भी कर सकती हैं, क्योंकि हमारे मांबाप के पास हम से ज्यादा ऐक्सपीरियंस होता है, तो वे आप के लिए जरूर अच्छा लड़का तलाश कर लेंगे.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें. Loyalty In Love

Family Problem: मेरे दोस्त ने मेरे पापा को वेश्या के पास जाते देखा है

Family Problem: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

सवाल –

मेरी उम्र 22 साल है और मैं गुरुग्राम का रहने वाला हूं. मेरे पापा का खुद का बिजनैस है और मैं कालेज में पढ़ाई कर रहा हूं. मेरी मम्मी ज्यादा पढ़ीलिखी नहीं हैं, तो वे शुरू से ही हाउसवाइफ रही हैं. ज्यादा पढ़ीलिखी न होने की वजह से वे काफी भोली भी हैं और मुझ से बेहद प्यार करती हैं. मेरे पापा अकसर रात को लेट घर आते हैं, क्योंकि वे काफी शौकीन किस्म के इनसान हैं और उन्हें शराब पीना और पार्टी करना काफी पसंद है. हाल ही में मुझे अपने दोस्तों से पता चला कि उन्होंने मेरे पापा को वेश्या के पास जाते देखा है. मेरी मम्मी परिवार की खुशी के लिए पूरा दिन घर के कामों में लगी रहती हैं और मेरे पापा ऐसी हरकत करेंगे, मुझे पता नहीं था. ऐसा तो नहीं है कि ऐसा पहली बार हुआ होगा. वे रंगीन किस्म के इनसान रहे हैं, तो पहले भी वे ऐसा करते ही होंगे. मुझे अपनी मम्मी के लिए काफी बुरा लग रहा है. आप ही बताइए कि मुझे क्या यह सब अपनी मम्मी को बता देना चाहिए?

जवाब –

कभीकभी हम जिंदगी के कुछ उधेड़बुन में फंस जाते हैं जहां से निकल पाना हमारे लिए काफी मुश्किल हो जाता है. आप की तकलीफ मैं अच्छे से समझ सकता हूं, लेकिन अब कुछ भी करने का कोई फायदा नहीं है. अगर आप चाहते हैं कि आप के घर में सुखशांति बनी रहे तो यह बात अपने दिमाग से निकाल दीजिए और ऐसा सोचिए कि आप को कुछ पता ही नहीं चला.

आप खुद सोचिए कि आप की मम्मी इतनी भोली हैं और अपने परिवार से इतना प्यार करती हैं, तो जब उन्हें इस बात का पता चलेगा, तो उन पर क्या बीतेगी. इस उम्र में न तो वे आप के पापा से अलग हो पाएंगी, बल्कि उसी घर में रह कर मन ही मन यह सोचती रहेंगी कि आखिर उन के अंदर क्या कमी है, जो आप के पापा ने ऐसा किया.

कभीकभी बात को दबा देना ही रिश्ते बचा सकता है, क्योंकि आप इस बारे में अपने पापा से भी बात नहीं कर पाएंगे. अच्छा यही होगा कि आप अपनी मम्मी को कुछ न बताएं और जैसा चल रहा है चलने दीजिए, क्योंकि आप के कुछ करने से हंसताखेलता घर बिखर सकता है.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें. Family Problem

Family Problem: मैं एक लड़की से शादी करना चाहता जो मुझसे उम्र में बड़ी है

Family Problem: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

सवाल –

मैं 24 साल का लड़का हूं और मेरी एक गर्लफ्रैंड है. उस की उम्र 27 साल है. हम दोनों एक ही कंपनी में नौकरी करते हैं और शादी करना चाहते हैं. पर मेरे और उस लड़की के मातापिता हम दोनों की उम्र के फर्क को ले कर इस शादी के खिलाफ हैं. मेरी मां कहती हैं कि उम्र में बड़ी लड़की तुझ पर हावी रहेगी. वह तुझ से ज्यादा कमाती है, तो तुझे दबा कर रखेगी. पर मुझे नहीं लगता है कि ऐसा कुछ होगा. वह लड़की भी ऐसी बचकानी बातों को हंसी में टाल देती है. हमें क्या करना चाहिए?

जवाब –

आजकल शादी में उम्र का फासला कोई बड़ा फैक्टर नहीं है. दूसरे, जो पत्नियां उम्र में पति से छोटी होती हैं, वे क्या उन पर हावी नहीं रहती हैं, यह बात अपनी मां से ही पूछिए. यह एक खामख्वाह का शगल है कि पत्नी को उम्र में, पढ़ाईलिखाई में और अब कमाई में भी कमतर होना चाहिए. न जाने क्यों लोग यह मानने और समझने के लिए राजी नहीं हैं कि पतिपत्नी दोनों का दर्जा हर लिहाज से बराबर का होता है. उस में कोई छोटाबड़ा नहीं होता, इसलिए आप तनाव छोड़ते हुए अपनी गर्लफ्रैंड से शादी कर लीजिए.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें. Family Problem

Sexual Blackmail: मैं ने एक अमीर लड़के के साथ फिजिकल संबंध बना लिया

Sexual Blackmail: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

सवाल –

मैं 19 साल की लड़की हूं और दिल्ली के एक कालेज में पढ़ती हूं. मेरे परिवार वाले हिमाचल प्रदेश में रहते हैं. मैं दिखने में बेहद ही फिट और सैक्सी हूं. मेरे घर वाले ज्यादा अमीर नहीं हैं, तो मुझे काफी कम पौकेटमनी मिलती है जिस में दिल्ली जैसे शहर में मुश्किल से ही गुजारा हो पाता है. मेरी एक फ्रैंड है, जो हर रोज घूमने निकल जाती है और हर दूसरे दिन महंगीमहंगी चीजों की शौपिंग करती है. उस के घरवाले भी ज्यादा अमीर नहीं हैं. जब मैं ने उस से पूछा कि वह इतना सब कैसे अफोर्ड कर पाती है, तो उस ने बताया कि वह बड़े घर के अमीर लड़कों के साथ सैक्स करती है और बदले में उन से पैसे लेती है. मुझे काफी अजीब लगा, लेकिन फिर मैं ने सोचा कि अगर ऐसा करने से मेरी लाइफस्टाइल सुधर सकती है, तो क्यों न मैं भी ट्राय करूं. मैं ने एक अमीर लड़के से बात करनी शुरू की और जब उस ने मेरे साथ फिजिकल संबंध बनाने को कहा, तो मैं ने उसे बोला कि उसे इस के बदले मुझे पैसे देने होंगे. वह मान गया और हमारे बीच संबंध भी बन गए, लेकिन उस लड़के ने मेरी वीडियो बना ली और अब वह मुझे ब्लैकमेल कर रहा है कि मुझे उस के साथ यह सब बारबार करना होगा. मैं पहली बार ही यह सब कर के फंस गई हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं?

जवाब –

आप की बातों को सुन कर मुझे यकीन नहीं हो पा रहा है कि चंद पैसों के लिए कैसे शरीफ लड़कियां भी अपनी इज्जत बेचने लग गई हैं. आप को एक बार अपने परिवार वालों के बारे में तो सोचना चाहिए था कि ज्यादा पैसा न होने के बावजूद भी वे आप को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं और यह उम्मीद लगा कर बैठे हैं कि उन की बेटी दिल लगा कर पढ़ाई कर रही होगी. जब उन्हें पता लगेगा कि उन की बेटी पढ़ाई के अलावा यह सब कर रही है, तो सोचिए उन पर क्या बीतेगी.

जो हो गया सो हो गया और यह अच्छा हुआ कि आप को पहली बार में ही समझ आ गया कि यह काम कितना जोखिम भरा हो सकता है. अब आप को सीधा पुलिस के पास जाना है और उस लड़के के खिलाफ कंपलेंट करनी है कि वह आप को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है. पुलिस के पास जाने के लिए आप को बिलकुल डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस सिच्युएशन में पुलिस ही आप की मदद कर सकती है.

सब से पहले आपको उस लड़के के खिलाफ सबूत इकट्ठे करने होंगे जैसे कि उस के मैसेज या कौल रिकौर्डिंग्स और सुबूत मिलते ही आप को पुलिस को सारी बात बता देनी है. पुलिस उस लड़के के पास से आप की वीडियो डिलीट कराने में भी मदद करेगी. लेकिन ध्यान रहे, आगे से आप को ऐसी चीजें कभी नहीं करनी हैं, क्योंकि इस का परिणाम बहुत बुरा हो सकता है.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें. Sexual Blackmail

Prostitution: एक लड़की फिजिकल होने के लिए मुझसे पैसे मांग रही है

Prostitution: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

सवाल –

मेरी उम्र 22 साल है और मैं उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला हूं. हाल ही में मैं ने एक प्राइवेट कंपनी में जौब करना शुरू किया है. मेरे औफिस में एक लड़की है जो बेहद खूबसूरत है. सभी लड़के उस के आगेपीछे घूमते रहते हैं. मैं पहली ही नजर में उस लड़की को अपना दिल दे बैठा था और मन ही मन उस के साथ शादी के सपने सजाने लगा था. एक दिन हिम्मत कर मैं ने उस लड़की को प्रोपोज किया तो उस ने हां भी कर दी. मैं बेहद खुश था. फिर एक दिन हम घूमने का प्लान बनाने लगे और जब मैं ने उसे बोला कि चलो अकेले में किसी होटल में मिलते हैं तो उस के बाद उस ने जो कहा वह सुन कर मेरे पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. जिस लड़की से मैं बेहद प्यार करने लगा था और शादी के सपने सजाने लगा था, उस लड़की ने मुझ से फिजिकल होने के पैसे मांगे. मैं काफी हैरान था और इस सोच में पड़ गया कि आखिर यह लड़की न जाने कितने लड़कों के साथ सिर्फ पैसों के लिए फिजिकल हो चुकी होगी. मैं उस लड़की को खोना भी नहीं चाहता, लेकिन समझ भी नहीं आ रहा है कि क्या करूं?

जवाब –

जहां आज के मौडर्न वर्ल्ड में लड़कियां चंद पैसों के लिए अपनी इज्जत तक बेचने लगी हैं, वहीं पहले के जमाने में औरतों को मरना मंजूर था, लेकिन उन की इज्जत पर कोई गैर मर्द हाथ डाले, यह मंजूर नहीं था. मैं आप की फीलिंग्स अच्छे से समझ सकता हूं. आप ने लड़की को दिल से प्यार किया, लेकिन वह लड़की ऐसी निकलेगी, आप को क्या पता था.

अगर आप सच में उस लड़की को खोना नहीं चाहते हैं और उस से बेहद मुहब्बत करते हैं, तो उस से एक दिन प्यार से बात कर के देखिए कि वह ऐसा सब क्यों कर रही है. हो सकता है कि उस लड़की को पैसों की जरूरत हो या हो सकता है कि वह या उस का परिवार किसी मुसीबत से गुजर रहा हो, जिस के चलते वह यह सब कर रही है.

आप पूरी जांच पड़ताल कीजिए और साथ ही उसे विश्वास दिलाइए कि अगर वह किसी मुसीबत में है तो आप उसे उस मुसीबत से बाहर निकालेंगे, लेकिन उस के लिए उसे ये सब काम छोड़ने पड़ेंगे. हो सकता है कि इस से पहले उस लड़की को जो भी मिला हो, बस फिजिकल होने के लिए ही मिला हो. अगर आप सच में उस से प्यार करते हैं, तो आप का प्यार उस लड़की को जरूर सही रास्ते पर ले आएगा.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें. Prostitution

Jealousy: मेरी बहन अब मुझे छोड़ अपने बौयफ्रैंड के साथ ज्यादा समय बिताने लगी है

Jealousy: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

सवाल –

मैं 21 साल की लड़की हूं और दिल्ली में रहती हूं. हमारे इलाके में ही थोड़ी दूर मेरी मौसी भी रहती हैं. उन की बेटी मेरी हमउम्र है और हम दोनों बहन होने के साथसाथ पक्की सहेलियां भी हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से मेरी मौसेरी बहन अपने बौयफ्रैंड के साथ ज्यादा समय बिताने लगी है. वह हमेशा फोन पर भी उसी से बातचीत करती है. उसे अब मेरी कोई परवाह नहीं है. एक दिन मैं ने उसे अपने साथ बाजार जाने को कहा, तो वह अपने घर में मेरे साथ जाने की बोल कर अपने बौयफ्रैंड के साथ डेट पर चली गई. मुझे बहुत गुस्सा आया और मन किया कि मैं उसकी इस हरकत के बारे में मौसी को बता दूं. क्या ऐसा होना मेरे छोटेपन की निशानी है?

जवाब –

आप की कजिन कुछ गलत नहीं कर रही है. सन्नी देओल की फिल्म ‘बेताब’ का वह गाना एक दफा सुनिए, जिस में गायक शब्बीर कुमार गा रहे हैं कि ‘उम्र ही ऐसी है कुछ ये तुम किसी से पूछ लो, एक साथी की जरूरत पड़ती है हर एक को’. मुमकिन है कि कुछ दिनों बाद आप के भी जज्बात जागने लगें तब आप को हर वह शख्स यहां तक कि मांबाप भी कबाब में हड्डी लगेंगे, जो आप की लवस्टोरी में आड़े आएंगे.

मौसी को बताना आप की समस्या का हल नहीं, बल्कि आप के भीतर कुंडली मार कर बैठी जलन और भड़ास है, इस से बच कर रहिए. यह निश्चित ही आप के छोटेपन की ही निशानी है और आप प्यार व प्यार करने वालों की दुनिया नजदीक से देखिए, जिन्हें पूरी कायनात हसीन और रंगीन लगती है.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें. Jealousy

Office Romance: एक लड़की मेरे साथ डेट पर जाने की जिद कर रही है

Extra-Marital Affair: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

सवाल –

मेरी उम्र 27 साल है. मैं नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता हूं. हमारी कंपनी में माहौल तो बहुत अच्छा है, पर एक दिक्कत यह है कि एक लड़की पिछले कुछ दिनों से मेरे पीछे पड़ी है. वह चाहती है कि हम दोनों डेट पर जाएं. वह लड़की दोस्त की तरह तो अच्छी है, पर जब वह डेट पर चलने की बात करती है, तो बहुत ज्यादा बोल्ड बातें करने लगती है. वह कपड़े भी काफी सैक्सी पहनती है. जबकि मैं सिर्फ अपनी गर्लफ्रैंड के साथ ही डेट पर जाना चाहता हूं. वह लड़की रोज जोर देती है, पर मैं टाल देता हूं. मैं उस से पीछा छुड़ाना चाहता हूं. आप ही बताइए कि मैं क्या करूं?

जवाब –

औफर बुरा नहीं है, लेकिन लगता है कि आप के अंदर ही कशमकश चल रही है कि मलाई बर्फी तश्तरी में सजी रखी है, इसे खाऊं या न खाऊं. डेट पर जाने का मतलब हमेशा रोमांस या हमबिस्तरी नहीं होता, इसलिए डरें नहीं. एक अच्छे दोस्त की तरह एकाध बार उस लड़की के साथ डेट पर जाएं, जिस से उसे तसल्ली हो जाए. वह कोई बेजा हरकत या मांग करे तो उसे समझाएं. हां, अगर आप की गर्लफ्रैंड है, तो उसे सारी बात बता दें. मुमकिन है कि वह आप को लड़कियों की इस सोच के बारे में इफरात से बता पाए.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें. Extra-Marital Affair

Readers Problem: मेरा बॉयफ्रेंड दूसरी लड़कियों से भी बात करता है, क्या वह मुझे धोखा दे रहा है?

सवाल

मैं कालेज में पढ़ती हूं. मैं एक लड़के से बहुत प्यार करती हूं. वह भी मुझ से प्यार करता है और हमारे बीच सबकुछ हो चुका है. पर वह लड़का दूसरी लड़कियों से भी बात करता है. क्या वह मुझे धोखा दे रहा है?

जवाब

शादी से पहले यह सबकुछ हो जाना खासतौर से लड़कियों के लिए ठीक बात नहीं है. दूसरी लड़कियों से बात करने का यह मतलब तो नहीं कि आप का प्रेमी अब आप से प्यार नहीं करता है. बेवजह के शक को दिल में जगह न बनाने दें और उस लड़के से खुल कर बात करें.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

Readers Problem: मैं 6 फुट लंबा खूबसूरत नौजवान हूं, क्या मैं अपना करियर एक्टिंग में बना सकता हूं?

Readers Problem: सवाल-

मैं 21 साल का 6 फुट लंबा खूबसूरत नौजवान हूं. मेरे नैननक्श तीखे हैं और आसपास के लोग मुझे कहते हैं कि मैं फिल्मों में करियर बना सकता हूं.

मैं ने कभी लोगों के सामने ऐक्टिंग नहीं की है, लेकिन मैं सीखना जरूर चाहता हूं. क्या कोई संस्था ऐक्टिंग का कोर्स सिखाती है?

जवाब-

यह बात ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’ सरीखी है. अगर तीखे नैननक्श और खूबसूरती ही फिल्मों में करियर के पैमाने या गारंटी होते तो हर चौथा आदमी फिल्म इंडस्ट्री में होता. लेकिन हकीकत यह है कि फिल्मों में जमने के लिए ऐक्टिंग का हुनर आना जरूरी है जो आप के मुताबिक आप में नहीं है, तो बेवजह वक्त बरबाद न करें और पढ़ाईलिखाई पर ध्यान दें.

ओम पुरी और कादर खान जैसे दर्जनों मामूली शक्लसूरत वाले ऐक्टर सिर्फ ऐक्टिंग के दम पर चले और विनोद मेहरा और राजकिरण सरीखे दर्जनों हीरो खूबसूरत और तीखे नैननक्श के होते हुए भी नहीं चल पाए, क्योंकि वे ऐक्टिंग में कमजोर थे.

अगर आप के पास मुकम्मल पैसा और वक्त हो तो पहले किसी नामी इंस्टीट्यूट से ऐक्टिंग का कोई कोर्स करें.

Sexual Addiction: मुझे और मेरे भाई को एकदूसरे के साथ सैक्स करने की आदत लग चुकी है

Sexual Addiction: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

सवाल –

मेरी उम्र 22 साल है और मैं मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं. मेरा एक भाई है जिस की उम्र 20 साल है. मैं शुरू से ही गर्ल्स स्कूल में पढ़ी हूं, तो ऐसे में लड़कों से मैं ने कभी ज्यादा बात तक नहीं की. मेरी कुछ फ्रैंड्स हैं जिन के बौयफ्रैंड हैं और जब वे अपने बौयफ्रेंड के साथ सैक्स के किस्से सुनाती थीं तो मेरा भी वही सब करने का बहुत मन करता था, लेकिन डर लगता था कि कहीं मेरे घर वालों को इस बारे में पता चल गया और किसी ने मेरा फायदा उठा लिया, तो मैं क्या करूंगी. इस के लिए मैं ने एक आसान रास्ता अपनाया. मैं और मेरा भाई एकसाथ सोते हैं तो मैं ने पहले अपने भाई को रिझाया और छोटे कपड़े पहन उस के साथ सोने लगी. धीरेधीरे हम दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और हम दोनों के बीच सैक्स होने लगा. हमें पता ही नहीं चला कि कब हम दोनों को सैक्स की आदत लग गई और हम अब हर रोज सैक्स करने लगे हैं. मुझे अब लगता है कि कहीं हम दोनों गलत तो नहीं कर रहे, आखिरकार मैं उस की सगी बहन हूं. हमें कुछ समझ नहीं आ रहा. आप ही बताइए हमें क्या करना चाहिए?

जवाब –

आप ने जो रास्ता आसान समझ कर अपनाया वह काफी गलत रास्ता था. आप ने अपने सगे भाई के साथ ही यह सब कर के अपने ही रिश्ते की कोई मर्यादा नहीं रखी. आप को समझना चाहिए था कि अगर आप को ऐसी फीलिंग्स आ भी रही थीं, तो कोई अच्छा सा लड़का पसंद कर उस से शादी कर लेतीं और फिर संबंध बनातीं.

अकसर इस उम्र में ऐसी फीलिंग्स आती हैं जहां हमें सहीगलत की पहचान नहीं रहती, तो ऐसे अब तक आप ने जो भी किया उसे भूल जाइए और अपने भाई को भी बोलिए कि ऐसा करना आप दोनों की सब से बड़ी गलती थी. जरा सोचिए, इसी बीच अगर आप प्रैग्नेंट हो जातीं तो पूरे समाज में आप दोनों तो क्या आप के घर वाले किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहते.

सब से पहले एक बात समझ लीजिए कि आप दोनों अब बड़े हो चुके हैं और अब जब आप के बीच सबकुछ हो ही चुका है तो अगर संभव हो तो अलगअलग सोना शुरू कीजिए. अपने घर में बात कर या तो शादी की बात चलाइए या फिर कोई अच्छा सा लड़का पसंद कर अपने घर वालों से मिलवा दीजिए. इस बारे में आप और आप का भाई किसी से भी जिक्र न कीजिएगा वरना आप दोनों के लिए काफी मुश्किल खड़ी हो सकती है.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें. Sexual Addiction

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें