⚲

Sexual Health : हमारी यौन कुंठा का कारण- बॉडी नहीं, बॉडी इमेज होती है

Sexual Health. आइये आपको संजना और श्वेता का किस्सा सुनाते हैं. मगर रुकिये, संजना और श्वेता न तो बहनें थीं, न घनिष्ठ सहेलियां. इन्हें तो एक-दूसरे के वजूद के बारे में भी कुछ पता नहीं था. ये तो हम इनका दो पात्रों के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. खैर आगे बढ़ते हैं. इन दोनों लड़कियों में कुछ बातें बिल्कुल एक जैसे थी, कुछ एक दूसरे से अलग. पहली जो बात एक जैसे थी, वह यह कि ये दोनों मोटी थीं. कुछ ज्यादा मोटी कि चाहे तो आप बेडौल भी कह सकते हैं. लेकिन इस मोटोप के अलावा इनमें सब कुछ एक दूसरे से बिल्कुल अलग था. संजना गहरे सांवले रंग की थी, तो श्वेता अपने नाम की ही तरह गोरी. श्वेता के जहां नाक-नक्श तीखे और आकर्षक थे, वहीं संजना की नाक मोटी थी, आंखें छोटी थी और होंठ भी मोटे. मतलब यह कि मजाक उड़ाने के लिए व्यंग्य में जो कुछ भी कहा जा सकता था, संजना उन सबकी मालकिन थी.

सिर्फ इन दोनों लड़कियों के व्यक्तित्व में ही फर्क नहीं था, उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी एक दूसरे से भिन्न थी. श्वेता के पिता एक मध्यम दर्जे के के सरकारी मुलाजिम थे. वेतन कम तो नहीं था, लेकिन एक जमाने में उसके मुकाबले सपने इतने बड़े थे कि इस वेतन से कभी वो संतुष्ट ही नहीं हुए. श्वेता की मां भी किसी चिड़चिड़ी गृहिणी का जीता जागता किरदार थी, शायद उसमें ये चिड़चिड़ापन श्वेता के मोटापे को लेकर बनी असुरक्षा से ही पैदा हुआ था. उसे श्वेता तो फूटी आंख भी नहीं सुहाती थी, कारण कि उसे लगता था उसकी कभी शादी नहीं होगी.

ये भी पढ़ें- Sexting: बड़े काम की है सेक्सटिंग की कला

दूसरी तरफ संजना की पृष्ठभूमि बिल्कुल अलग थी. संजना अपने माता-पिता की दो संतानों में एक थीं. उसका छोटा भाई अपने में मस्त रहने वाला खुशमिजाज लड़का था. मां स्कूल में पढ़ाती थी और पिता एक प्राइवेट कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर थे. घर में पढ़ने लिखने के साथ-साथ जागरूकता का माहौल था. संजना के मम्मी पापा ने बचपन से लेकर जवानी तक उसे कभी यह एहसास दिलाने की कोशिश नहीं की थी कि मोटापा उसके भावी वैवाहिक जीवन के लिए अशुभ है बल्कि उसे हमेशा इस बात के लिए प्रेरित किया था कि वह अपनी मोटापे पर सोचने की जगह अपने अंदर तमाम गुण विकसित करे और संजना ने ऐसा ही किया था. श्वेता की हीनभावना और उसके परिवार का उसे लेकर असुरक्षाबोध ने जहां उसके दिल दिमाग में ऐसा दबाव बनाया कि वह 12वीं के आगे पढ़ ही न सकी. वहीं संजना ने न सिर्फ कौलेज से मास्टर डिग्री हासिल की बल्कि वह हमेशा लीडर की तरह रही.

परिवार के वातावरण के चलते संजना में गजब का आत्मविश्वास था. अगर कभी किसी ने उसके मोटापे को लेकर कोई ताना मारा तो वह पलटकर ऐसा करारा जबाव देती कि मजाक करने वाले को दोबारा ऐसे मजाक के नाम से भी घबराहट होती. घर के माहौल से मिले आत्मविश्वास के कारण संजना ने अपनी काया को हमेशा ऐसे सकारात्मक नजरिये से देखा कि उसे कभी सपने भी इस सुरक्षाबोध ने नहीं दबोचा कि उसकी शादी नहीं होगी. दूसरी तरफ न सिर्फ श्वेता इस असुरक्षा से बल्कि उसके मां-बाप भी हर समय इसी असुरक्षाबोध से ग्रस्त रहते कि उनकी लड़की से भला कौन शादी करेगा. बहरहाल जिंदगी ने फिर सबक देने वाला खेल खेला. दोनो लड़कियों की शादी हुई. दोनों के लिए ही लड़के उनके मां-बाप ने चुने थे. संयोग से श्वेता और संजना दोनो को ही उनकी उम्मीदों से ज्यादा बेहतर वर मिले. श्वेता का पति सर्वगुण संपन्न एक बड़ी कंपनी में इंजीनियर था, तो संजना का पति भी हंसमुख, उसी की तरह आत्मविश्वास से लबालब एक सरकारी विभाग में हेड क्लर्क था. लड़कियों के विपरीत दोनो ही लड़के सामान्य वजन के थे और आश्चर्यजनक ढंग से अपनी पत्नियों को लेकर खुश थे. दोनो में से किसी को पत्नियों के मोटापे को लेकर कोई समस्या नहीं थी.

संजना के तो जीवन में चार चांद लग गये. शादी के रात से ही दोनों में ऐसी बनी कि लोग उन्हें दो जिस्म, एक जान कहने लगे. लेकिन श्वेता यहां भी अपने असुरक्षाबोध के चलते परेशान ही रही. संजना ने जहां अपनी सुशिक्षित मां के मार्गदर्शन में अपने भावी वैवाहिक जीवन की तैयारियां की थीं और सेक्स को उसने एक विज्ञान की तरह लिया था, वहीं श्वेता ने हर समय इसे डर और दहशत के रूप में अपने दिल दिमाग में पाला था. संजना ने जहां अपने मोटे होने की समस्या को यौन जीवन में आड़े नहीं आने दिया, वह जब भी अपने पति से अगतंरंग हुई, खुलकर हुई और जो समस्याएं आयीं उनके विकल्प ढूंढ़ लिये. वहीं श्वेता ने छप्पर फाड़कर मिली खुशी को भी मन ही मन घुलने वाले दुख में बदल दिया. श्वेता के मन में अपने मोटापे को लेकर मौजूद हीनग्रंथियों ने उसके पति की तमाम अच्छाईयों, संवेदनशीलता को भी बेमतलब कर दिया. श्वेता के पति का उसके मोटापे से कोई समस्या नहीं थी. उसने एक बार भी मोटापे के चलते उसके प्रति आकर्षित न हुआ हो, ऐसा कभी नहीं हुआ. उसने हमेशा बिस्तर में अपने से ज्यादा श्वेता का ख्याल रखा. श्वेता के प्रति उसके पति में पूर्ण समर्पण था. लेकिन श्वेता ने कभी बिस्तर में खुशी ही नहीं जतायी. हमेशा उसका मूड थका थका बिगड़ा बिगड़ा रहा. भले वह पति से कभी लड़ी न हो, लेकिन धीरे धीरे दोनो के बीच सेक्स दहशत का विषय बन गया.

ये भी पढ़ें- जुराब पहनकर करेंगे सेक्स तो दोगुना हो जाएगा मजा

श्वेता के मन में कभी यौन उत्सुकता ही नहीं जगी.  अपनी बौडी को लेकर हीनभावना ने हमेशा उसे डरा डरा, बुझा बुझा रखा. वह जब भी बाथरूम में होती शीशे में अपने आपको देखकर कहती ‘तुझे कोई प्यार नहीं करता’, तुझे तो खुश करने के लिए समर्पण की भीख दी जा रही है’. मतलब यह कि उसने अपने पति के सारे अच्छे व्यवहार को भी शून्य कर दिया. जबकि हकीकत यह थी कि श्वेता का पति सचमुच उसकी तमाम खूबियों पर मोहित था. उसके दिमाग में कभी मोटापे की बात आती नहीं थी. वह तो उसके गोरे बदन, चमकती त्वचा, तीखे नाक-नक्श और उसकी सुरीली आवाज पर फिदा था. लेकिन वह उसे अपने व्यवहार से कभी खुश ही नहीं कर सका. अंत में उसे श्वेता को यौन मनोचिकित्सक के पास ले जाना पड़ा और करीब एक साल की थैरेपी के बाद श्वेता अपने जीवन में वह सब पा सकी जो पहले से ही मौजूद था.

दो स्थूलकाय लड़कियों की यह कहानी हमें बताती है कि हमारे यौन जीवन की सफलता में काया से ज्यादा काया के प्रति हमारी धारणाओं में निहित. दरअसल हम सेक्स और काया का कुछ ज्यादा ही रिश्ता जोड़ते हैं. जबकि ऐसा कुछ होता नहीं. वास्तव में काया के प्रति हमारी यह धारणा जिसे मनोवैज्ञानिक बौडी इमेज कहते हैं, यह हमारे अपने, हमारे इर्दगिर्द के लोगों और उस समाज की बनायी हुई होती है, जहां हमारी परवरिश होती है. हकीकत में इसका यौन जीवन की बाधाओं से कोई लेना देना नहीं है. हमारे रूप, रंग और मोटे, पतले का हमारे सेक्स लाइफ से उतना ज्यादा रिश्ता नहीं है, जितना बौडी इमेज की धारणा से है. सकारात्मक ‘बौडी इमेज’ हमें सुख और सफलता देती है और नकारात्मक ‘बौडी इमेज’ हमारी सुख और सफलताओं को भी दुख और असफलताओं में बदल देती है. अपनी काया को आप अपनी नजरों में कितनी खूबसूरत देखती हैं या कितना बदसूरत समझती हैं कि इस बात से ही हमारी खुशी और हमारे यौन जीवन के आनंद का रिश्ता होता है.

यौन विशेषज्ञों का मानना है कि यौन संतुष्टि का रिश्ता सांचे में ढले बदन या दूध जैसी रंगत से नहीं होता बल्कि हमारी सोच से होता है. ऐसा होता तो यूरोप के बाहर की लड़कियां कभी खुश ही नहीं होतीं, विशेषकर अफ्रीकन लड़कियां क्योंकि वो तो काली भी होती हैं, मोटी भी होती हैं और कई देशों में बहुत दुबली भी होती हैं. मगर अमरीका में 35 फीसदी से ज्यादा मौडल अश्वेत हैं, चाहे वह लड़कियां हों या लड़के. अनेक मोटे नाक-नक्श वाली अफ्रो-अमरीकी लड़कियों को पूरे आत्मविश्वास के साथ सौंदर्य प्रतियोगिताओं में शामिल होते देखा जा सकता है. इनमें लबलबाता हुआ आत्मविश्वास उनके हर अंदाज से झलकता है. अमरीका की विश्व प्रसिद्ध टीवी प्रेेजेन्टर ओपरो विनफ्रे को ही देख लीजिए अगर हम सुंदरता के पारंपरिक पैमाने पर परखें तो उसकी दशा एक ऐसी मोटी, भद्दी और काली लड़की की होनी चाहिए, जो अपनी ‘असुंदरता’ के कारण हीनभावना से ग्रस्त होकर घर के से निकलते हुए घबराए. जबकि ओपरा के लिए पुरुषों की दीवानगी का एक जमाने में आलम यह रहा है कि जाने कितने करोड़पति युवकों ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और ओपरा ने उन्हें ठुकरा दिया.

ये भी पढ़ें- क्या आपने भी सुने हैं सेक्स से जुड़े ये 6 मिथ, जानें क्या है सच

कुछ लोग अपने मोटापे के कारण विपरीत लिंगियों के समक्ष हीनभावना के एहसास से ग्रस्त रहते हैं, तो कुछ लोगों की यही परेशानी उनके जरूरत से ज्यादा दुबलेपन के कारण रहती है. कोई लड़की अपने छोटे कद को लेकर अपने आपको पुरुष के योग्य नहीं मानती, तो कोई युवक अपने भद्दे नाक-नक्श के आधार पर यह मान बैठता है कि कोई लड़की उससे अपनी खुशी से शादी करना नहीं चाहेगी. ये सब एक नकारात्मकता के कारण जमीनी सच्चाई से वे अपना संबंध तोड़ बैठते हैं. उपरोक्त सारे तथ्यों को गहराई से देखें तो इनका आपके जीवन विशेषकर यौन जीवन से कोई विशेष फायदा या नुकसान नहीं होता. अगर आप (स्त्री या पुरुष) साधारण चेहरे-मोहरे वाले हैं, अगर आपकी कद-काठी आदर्श कही जा सकने के योग्य नहीं है या अगर आपने जीवन के मैदान में कोई बड़ा तीर नहीं मारा है, तो इस बात को लेकर नकारात्मक ‘बौडी इमेज’ बनाने की जरूरत बिल्कुल नहीं है. आपका साधारण, काला, मोटा या अत्यधिक दुबला होना यौन जीवन के लिए कोई बाधा नहीं है.

आज नही करना चाहता आपका पार्टनर सैक्स, कैसे बताएं हाल ए दिल

आपके कौलेज का आखिरी सेमेस्टर है और कल सुबह की परीक्षा के बाद कौलेज खत्म हो जाएगा. यह सबसे कठिन विषय है और आप काफी समय से इसके लिए काफी मेहनत से पढ़ रहे हैं, और इसलिए इस समय सेक्स के खयाल आपके दिमाग के आस पास भी नहीं फटक रहे. फिर चाहे आपकी गर्लफ्रेंड आपके साथ बिस्तर पर निर्वस्त्र ही क्यूं ना हो. उसके इम्तिहान खत्म हो चुके हैं और उसके दिमाग में अब कोई दबाव नहीं है और शायद इसलिए वो सेक्स के बारे में सोच रही है. तो ऐसे में आप उसे सेक्स के लिए कैसे मना करेंगे और इससे क्या फर्क पड़ेगा?

लेकिन सच ये है कि आपके मना करने के तरीके से दरअसल फर्क पड़ेगा. किसी भी रिश्ते में ऐसा समय आ सकता है जब एक साथी मूड में हो और दूसरा नहीं. इस स्थिति को सही तरीके से सम्भालना महत्वपूर्ण है क्यूंकि सेक्स को लेकर हुई असमर्थता से भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है.

काफी कुछ दांव पर

‘मेरे विचार में इसका सम्बन्ध भावनात्मक अति संवेदनशीलता से है’, कनेडीयन शोधकर्ता जेम्स किम ने 2016 की इंटर्नैशनल असोसीएशन फोर रेलेशन्शिप रीसर्च कॉन्फ़्रेन्स के दौरान बताया “एक रिश्ते में दो लोगों के बीच में कई बातों को लेकर मतभिन्नता हो सकती है, जैसे कि घर की सफाई, खाने में क्या बनाना है, बच्चो को किस स्कूल में डालना है वगैरह, वगैरह. लेकिन जहां तक सेक्स की जरूरतें हैं, उनके लिए आपकी अपेक्षाएं केवल आपके साथी से होती हैं. और ऐसे में अकसर काफी कुछ दांव पर लगा होता है, क्यूंकि अपने साथी से यह सुनना तकलीफदेह हो सकता है कि वो आपके साथ सेक्स करने के इच्छुक नहीं हैं.’

बातचीत में शामिल हों

किम ये पता लगाना चाहते थे कि लोग अपने साथी को सेक्स के लिए कैसे मना करते हैं. वो ये भी देखना चाहते थे कि रिश्तों और सेक्स की संतुष्टि के नजरिए से क्या ना कहने के कुछ तरीके दूसरे तरीकों से बेहतर थे?

पहले, उन्होंने शोध में शामिल 1200 लोगों से पूछा कि वो सेक्स के लिए कैसे मना करते हैं. उन्होंने चार वर्गीकरण किए और हर एक का उदाहरण सामने रखा. प्रयोग के दूसरे चरण में उन्होंने ‘ना’ कहने के बेहतर तरीक़ों को बारीकी से देखा.

ना कहने के चार तरीके

किम ने ना कहने तरीकों को चार हिस्सों में बांटा

  1. ‘केवल चुंबन और आलिंगन करते हैं ना’

सकारात्मक से शुरू करते हैं. यदि आप सेक्स के मूड में नहीं हैं, तो अपने साथी को चुम्बन और आलिंगन करने के लिए कहें. इस तरह आपको उन्हें निराश नहीं करना पड़ेगा और उन्हें बुरा नहीं लगेगा. ये एक तरह से एक संदेश है, ‘कि मूड नहीं होने की वजह तुम नहीं हो, तुम से मुझे बेहद प्यार है और आकर्षण भी है.’

2.’उफ्फ, दूर हटो’

ये अगला वर्गीकरण जरा कटुतापूर्ण है. इसके फलस्वरूप आपके साथी के आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है और इस तरीके का सम्बन्ध कमजोर और नाखुश रिश्तों और असंतुष्ट सेक्स जीवन से होता है.

3.’नहीं, मूड नहीं है’

ये ना कहने का एक निर्णयपूर्ण तरीका है जो बिना अपने साथी की भावनाओं की कद्र किए, बस सेक्स की पेशकश को खारिज करने जैसा है. जैसे कि, “नहीं, मेरा सेक्स करने का मूड नहीं है.”

  1. संकेत देना

और अंत में किम की रिसर्च में एक पहलू ड्रामेबाजी का भी सामने आया. यानि मुंह पर मना करने की बजाय सोने का नाटक करना या दूर रहने का शारीरिक संकेत देना.

सबसे बेहतर क्या?

तो सबसे सही और सबसे ख़राब तरीका कौनसा है? देखिए अगर आप सेक्स के मूड में नहीं हैं तो भी अपने साथी के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाना किसी भी लिहाज से सही नहीं है. सेक्स ना सही, आप कम से कम प्यार और पुनः आश्वासन तो दे ही सकते हैं, ताकि आपके साथी को ये महसूस हो सके कि आप उनसे प्यार करते हैं और यह रिश्ता और आप, दोनों ही, उनके लिए बहुत मायने रखता है.

निर्णयपूर्ण ‘ना’ या बहाने बनाना कैसा है? हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इन तरीकों का रिश्तों पर क्या असर पड़ता है, लेकिन यह सच है कि स्पष्ट ‘ना’ कहना उस समय बुरा अवश्य लग सकता है लेकिन लम्बे समय में यह स्पष्टवादिता रिश्ते के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकती है.

ना कैसे कहें

इस भाव का शिकार होना आसान है कि ‘शायद मेरा साथी मेरे साथ सेक्स करना पसंद नहीं करता या शायद मैं उन्हें आकर्षक नहीं लगता/लगती.’

अपने साथी को विश्वास दिलाकर आप उन्हें इन नकारात्मक विचारों के चंगुल से मुक्त कर सकते हैं. आपको उन्हें अक्सर ये याद दिलाते रहना चाहिए कि वो आपको कितने आकर्षक लगते हैं और आज भले ही आपकी मनोदशा सेक्स करने की ना हो लेकिन इसका उनके प्रति आपके आकर्षण से कोई सम्बन्ध नहीं है.

Readers Problem: मेरा बॉयफ्रेंड दूसरी लड़कियों से भी बात करता है, क्या वह मुझे धोखा दे रहा है?

सवाल

मैं कालेज में पढ़ती हूं. मैं एक लड़के से बहुत प्यार करती हूं. वह भी मुझ से प्यार करता है और हमारे बीच सबकुछ हो चुका है. पर वह लड़का दूसरी लड़कियों से भी बात करता है. क्या वह मुझे धोखा दे रहा है?

जवाब

शादी से पहले यह सबकुछ हो जाना खासतौर से लड़कियों के लिए ठीक बात नहीं है. दूसरी लड़कियों से बात करने का यह मतलब तो नहीं कि आप का प्रेमी अब आप से प्यार नहीं करता है. बेवजह के शक को दिल में जगह न बनाने दें और उस लड़के से खुल कर बात करें.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

Readers Problem: मैं 6 फुट लंबा खूबसूरत नौजवान हूं, क्या मैं अपना करियर एक्टिंग में बना सकता हूं?

Readers Problem: सवाल-

मैं 21 साल का 6 फुट लंबा खूबसूरत नौजवान हूं. मेरे नैननक्श तीखे हैं और आसपास के लोग मुझे कहते हैं कि मैं फिल्मों में करियर बना सकता हूं.

मैं ने कभी लोगों के सामने ऐक्टिंग नहीं की है, लेकिन मैं सीखना जरूर चाहता हूं. क्या कोई संस्था ऐक्टिंग का कोर्स सिखाती है?

जवाब-

यह बात ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’ सरीखी है. अगर तीखे नैननक्श और खूबसूरती ही फिल्मों में करियर के पैमाने या गारंटी होते तो हर चौथा आदमी फिल्म इंडस्ट्री में होता. लेकिन हकीकत यह है कि फिल्मों में जमने के लिए ऐक्टिंग का हुनर आना जरूरी है जो आप के मुताबिक आप में नहीं है, तो बेवजह वक्त बरबाद न करें और पढ़ाईलिखाई पर ध्यान दें.

ओम पुरी और कादर खान जैसे दर्जनों मामूली शक्लसूरत वाले ऐक्टर सिर्फ ऐक्टिंग के दम पर चले और विनोद मेहरा और राजकिरण सरीखे दर्जनों हीरो खूबसूरत और तीखे नैननक्श के होते हुए भी नहीं चल पाए, क्योंकि वे ऐक्टिंग में कमजोर थे.

अगर आप के पास मुकम्मल पैसा और वक्त हो तो पहले किसी नामी इंस्टीट्यूट से ऐक्टिंग का कोई कोर्स करें.

Sex Tips In Hindi: पार्टनर हो कामुक

Sex Tips In Hindi: किसी भी रिलेशनशिप में रजामंदी से फिजिकल होने में कोई बुराई नहीं है और हैल्दी सैक्स रिश्ते को और ज्यादा मजबूत करता है. पर अगर आप का पार्टनर कुछ ज्यादा ही कामुक है यानी उसे हर समय सैक्स की ही सूझती है, तो फिर कभीकभार यह समस्या भी बन जाती है.

काफी समय पहले टैलीविजन पर एक क्राइम शो आया था, जहां एक नौजवान अपनी कामुकता पर कंट्रोल नहीं कर पाता है. वह देह धंधे वालियों के भी पसीने छुड़ा देता है. अपनी कामुकता के चलते वह क्राइम करता है और एक देह धंधे वाली जब पुलिस को बताती है कि एक नौजवान उस के पास आ कर बड़ी देर तक बड़ी बेरहमी से सैक्स करता है, तो पुलिस को सूत्र मिलता है कि हो न हो जो क्राइम हुआ है, वह इसी नौजवान की करतूत है. होता भी यही है.

यह तो एक अपराधी की कामुकता का नमूना है. पर कभीकभार पतिपत्नी और प्रेमीप्रेमिका भी इसी कामुकता के भुक्तभोगी हो जाते हैं. राखी को शादी से पहले नहीं पता था कि उस में कामुकता कूटकूट कर भरी है. सुहागरात पर उस का पति मनोहर भी हैरान रह गया कि किस तरह इस बौराई औरत को संतुष्ट करे.

हालांकि, वह मन ही मन खुश भी हो रहा था कि उसे ऐसी बीवी मिली है, जो बिस्तर पर सिर्फ बिछती नहीं है, बल्कि पूरा मजा लेती है और एक तरह से उस की मर्दानगी को चैलेंज कर के सैक्स लाइफ का लैवल बढ़ा देती है.

पर अगर कोई पार्टनर अपनी कामुकता के चलते हिंसक हो जाता है, तो सैक्स का मजा बिगड़ जाता है.
दिवाकर जब अपनी गलफ्रैंड सीमा के साथ बिस्तर पर होता है, तो अपनी कामुकता को कंट्रोल नहीं कर पाता है.

सीमा को एक ही शिकायत रहती है कि दिवाकर उसे प्यार करने की जगह रौंदने पर उतारू हो जाता है. उसे यहांवहां काटता है, उस के नाजुक अंग को बेहरमी से मसलता है और सैक्स को बड़ा ही पीड़ादायक बना देता है, जबकि दिवाकर के लिए सैक्स का मतलब ही यही है.

तो फिर इस कामुकता पर कंट्रोल कैसे पाया जाए कि दोनों पार्टनर सैक्स सुख को अच्छे से भोग सकें? इन कुछ खास टिप्स को जरूर ध्यान में रखें :

* सब से पहले अपने पार्टनर से खुल कर इस बारे में बात करें. अगर आप के पार्टनर को पता होगा कि आप अपनी कामुकता को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं, तो वह कई तरह से इस पर काबू पाने में आप की मदद कर सकती है या कर सकता है.

* अपने कामुक विचारों पर काबू करने की कोशिश करें. अपना ध्यान किसी दूसरी जगह लगाएं और हर समय सैक्स के बारे में सोचने से बचें.

* खुद को खाली न रहने दें. अपने दिनभर के काम को पहले से प्लान कर के रखें. अगर दोनों पार्टनर वर्क फ्रौम होम कर रहे हैं, साथ रहने से कामुकता भड़क सकती है, लिहाजा, औफिस के काम पर ज्यादा फोकस करें. टाइमपास के दूसरे तरीके अपनाएं, जैसे साथ बैठ कर कोई फिल्म देख लें या कोई किताब पढ़ कर उस पर चर्चा करें.

* कामुकता बढ़ाने वाली चीजों से दूर रहें. पोर्न फिल्म न देखें. इस के उलट आप अपनी कसरत पर ध्यान दें. अगर घर पर जिम के उपकरण हैं, तो आप वर्कआउट कर सकते हैं.

* कभीकभार कामुकता इस कदर भारी पड़ जाती है कि बिना प्रोटैक्शन के किया गया सैक्स पार्टनर को प्रैग्नैंट कर सकता है. पर क्या आप परिवार को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं? अगर नहीं, तो ऐसी कामुकता को खुद पर बिलकुल न हावी होने दें.

याद रखिए, रोमांस और प्यार का मतलब सिर्फ सैक्स करना ही नहीं होता है. पार्टनर को और भी बहुत से तरीकों से रि झाया जा सकता है, उस का दिल जीता जा सकता है, तो एकदूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और कामुकता को दूर भगाएं. Sex Tips In Hindi

Sex Tips: कितना जरूरी सैक्स में अंगों को चूमना

Sex Tips: रेनू महीने में 26 दिन अपने पार्टनर के साथ सैक्स करती थी और शायद ही कोई दिन ऐसा जाता होगा जब वह पूरी तरह संतुष्ट नहीं होती थी. उसे अपनी सैक्स लाइफ बहुत शानदार लग रही थी.

‘‘डार्लिंग, जल्दी करो न… मैं अब और इंतजार नहीं कर सकती,’’ रेनू अपने पार्टनर को अपने प्राइवेट पार्ट पर अपना मुंह रख कर ओरल सैक्स के लिए जोश में लाती थी.

‘‘बस 2 मिनट और मेरी जान, नीचे भी पहुंच ही जाऊंगा, बस थोड़ा ऊपर से भी मजे लेने दो न,’’ कह कर रेनू का पार्टनर उस के स्तनों को चूमने और सहलाने में मस्त हो जाता था. इस सब में रेनू इतनी ज्यादा जोश में भर जाती थी कि वह जबरदस्ती अपने पार्टनर को नीचे धकेल कर उस के सिर को नीचे की तरफ झुका कर अपने अंग पर प्यार करने को कहने लगती.

‘‘बोलो मेरी जान, अब आ रहा है न मजा,’’ रेनू का पार्टनर जीभ अंदर डाल कर एक बार उस से पूछता.

रेनू बिना कोई शब्द कहे केवल ‘हम्म’ में जवाब देती. इस से उस का पार्टनर समझ जाता कि अब रेनू गहरे प्रेम सागर का मजा ले रही है और जब रेनू ऐसे शांत हो जाती थी, तो बस खेल एक मिनट का रह जाता था. इस शांति के बाद रेनू एक मिनट बाद ही अपने पार्टनर को बस करने को कहती. उस का पार्टनर समझ जाता था कि अब रेनू पूरी तरह संतुष्ट हो चुकी है.

सैक्स के इस पूरे खेल में रेनू को जिस घड़ी का इंतजार सब से ज्यादा रहता था, वह यही था कि कब उस का पार्टनर उस की छाती सहलाने के बाद उस के अंग पर अपनी जीभ चला कर उस की आग को शांत करे और उस का पार्टनर इस मामले में बिलकुल परफैक्ट था, जिसे रेनू की पलपल की टाइमिंग का पूरा अंदाजा रहता था कि कब वह किस लैवल तक जोश में आ रही है और कब उस के निजी अंगों में प्रीसैक्स लुब्रिकेशन (चिकनाहट आना) हो रहा है.

लेकिन अगर हम भारतीय माहौल में सैक्स संबंधों की बात करें, तो एक सवाल उठता है कि आखिर कितनी औरतें हैं जो रेनू की तरह अपनी सैक्स लाइफ में संतुष्ट होती हैं? कितने पार्टनर अपनी लव पार्टनर के निजी अंगों पर ओरल सैक्स ट्राई करते हैं?

अगर हम विज्ञान और कुदरत के सैक्स से जुड़े नियम देखें तो बहुत सी बातें चौंकाने वाली हैं. जिस प्रोसैस को को आम आदमी गंदा समझता है, असल में वह गंदा नहीं है.

अगर आप को लगता है कि सैक्स अंगों को होंठों से चूमा जाए या उन पर जीभ का इस्तेमाल किया जाए तो आप बीमार पड़ जाएंगे, तो आप गलत हैं. दरअसल, होता क्या है कि जब हम अपनी पार्टनर के स्तनों को सहलाना शुरू करते हैं और साथ ही साथ उस की कमर, जांघ और स्तनों के बीच के हिस्से को चूमते और चाटते हैं, तो उस के द्वारा औरत के शरीर में जो सैंसेशन बनता है, उस से उस के निजी अंगों में लुब्रिकेशन शुरू हो जाता है.

यूएस लाइब्रिकेशन में लैक्टबेसिलस नाम का बैक्टीरिया होता है जो उस के इर्दगिर्द पहले से जमा बैक्टीरिया को मारने की ताकत रखता है और साथ ही साथ इस की टाइमिंग देखें तो हम जब फोरप्ले के द्वारा अपनी पार्टनर को जोश में लाते हैं, तो उसी दौरान जैसे ही हम उस के निजी अंग की तरफ अपना
मुंह ले कर जाते हैं, हमारे मुंह में लार बनती है, जिस के चलते हम खुद इतना उत्सुक हो जाते हैं कि औरत के निजी अंग पर जीभ लगाने को उतावले हो जाते हैं.

यह वह कुदरती क्रिया है, जिस के द्वारा पार्टनर जैसे ही महसूस करती है कि उस के निजी अंग के अंदर उस के पार्टनर की जीभ ने प्रवेश किया है, तो वह इतनी उत्सुक हो जाती है कि सैक्सुअल इंटरकोर्स के किए इंतजार नहीं कर पाती. यह वह पल होता है जब वह सैक्स की शुरुआत के बाद केवल एक या 2 मिनट में संतुष्टि पा लेती है. Sex Tips

रात को बैड पर जाने से पहले करें ये काम, Sex Life बन जाएगी खुशहाल

Sex Life: अकसर शादी के कुछ समय बाद पतिपत्नी की सैक्स लाइफ में फीकापन आने लगता है, जिस से पतिपत्नी का रिश्ता कमजोर होने लगता है. दोनों एकदूसरे से इरिटेट होने लगते हैं और इस का कारण है नौर्मल और बोरिंग सैक्स रूटीन. आज हम आप को बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स, जिन्हें आप अगर बैड पर जाने से पहले ट्राई करेंगे, तो आप की सैक्स लाइफ में कभी कोई प्रौब्लम नहीं आएगी.

पत्नियां अकसर घर के कामों में थक जाती हैं और वे काम निबटा कर सीधे बैड पर आ जाती हैं, जिस से कि पतियों को उन के अंदर कोई इंट्रस्ट नहीं आता, लेकिन वहीं अगर पत्नी घर के कामों से फ्री होकर नहा ले और एक सैक्सी सी ड्रैस पहन कर परफ्यूम लगा कर बैड पर आएं, तो पति खुद को उस के करीब आने से रोक नहीं पाएगा.

दूसरी तरफ पति को अपने काम और नौकरी की थकावट को कुछ देर के लिए भूल कर पत्नी के साथ समय बिताना चाहिए, जिस से कि उन दोनों के बीच की दूरियां कम हो सकें. कुछ आदमी अपनी थकावट के बाद शराब का सहारा लेते हैं और खाना खा कर सो जाते हैं, तो ऐसा करने से वे आपना शादीशुदा जीवन बरबाद कर देते हैं. आदमी को घर आ कर अपनी पत्नी के साथ प्यारभरी बातें करनी चाहिए, जिससे कि वे दोनों एकदूसरे से कनैक्टिड फील करें.

अपने काम को कुछ समय के लिए भूल कर पतिपत्नी को एकदूसरे के साथ घूमने भी जाना चाहिए जैसा कि किसी रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर या फिर लौंग ड्राइव पर, ताकि दोनों के बीच का प्यार कभी कम न हो पाए और दोनों को किसी और की जरूरत महसूस न हो. हमेशा ऐसा लगे कि अगर उन का पार्टनर साथ है, तो उन्हें किसी तीसरे की जरूरत नहीं है.

Oral Sex करते समय रखें इन खास बातों का ध्यान

सैक्स करना सभी को पसंद होता है और खासतौर पर जब बात Oral Sex की आती है तो यह एक ऐसा एक्सपीरियंस है जो सभी को मदहोश कर देता है. चाहे लड़का हो या लड़की सभी को सैक्स करने से पहले Oral Sex जरूर करना चाहिए, क्योंकि Oral Sex के दौरान हम काफीकुछ ऐसा एक्सपीरियंस करते हैं, जो हम सिर्फ सैक्स करने पर नहीं कर पाते.

कैसे करें ओरल सैक्स

बात करें अगर ओरल सैक्स की तो सब से पहले हमें अपने पार्टनर को कंफर्टेबल फील कराना चाहिए और डायरैक्ट सैक्स न करते हुए पहले गले लगाना, किस करना, पार्टनर के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ करना चाहिए और एकदूसरे के शरीर को हर जगह टच करने से आप के पार्टनर को जो सैटिस्फैक्शन मिलेगी वह डायरैक्ट सैक्स करने से कभी नहीं मिल सकती.

आज हम आप को बताएंगे कि ओरल सैक्स करते समय आप को किन बातों का ध्यान रखना है जिस से कि आप और आप के पार्टनर की हाइजीन को कोई नुकसान न पहुंचे.

हाथों को रखें साफ

सब से पहले तो आप को अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धो लेना चाहिए, ताकि जब आप अपने पार्टनर के नाजुक अंगों और प्राइवेट पार्ट्स को टच करें तो कोई इंफैक्शन न फैले.

बैड पर जाने से पहले करें ब्रश

अपने पार्टनर के साथ बैड पर जाने से पहले आप को ब्रश करना चाहिए, ताकि आप के पार्टनर को आप के मुंह से बदबू न आए, क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो यह आप का और आप के पार्टनर का मूड खराब कर सकता है. ठीक उसी तरह सैक्स करने के बाद भी आप को पानी से कुल्ला और ब्रश करना चाहिए.

पसंदनापसंद जानें

आप को अपने पार्टनर की पसंदनापसंद को अच्छे से जान लेना चाहिए, क्योंकि अगर आप ओरल सैक्स करते समय कुछ ऐसा करेंगे जो आप के को पसंद न हो तो ऐसे में आप के पार्टनर का मूड खराब हो सकता है.

प्राइवेट पार्ट्स को रखें साफ

आप को अपने प्राइवेट पार्ट्स को अच्छे से साफ करना चाहिए, जिस से की आप के पार्टनर को इंफेक्शन होने का खतरा न रहे.

Relationship : पति Porn Videos देख कर Unnatural Sex करते हैं. क्या करना चाहिए ?

Relationship :  मेरी शादी को अभी कुछ ही समय हुआ है और मेरे पति को सेक्स करना बेहद पसंद है. वे जब भी अपने औफिस से घर आते हैं तब वे खाना खा कर अपने फोन में पोर्न वीडियोज़ देखने लग जाते हैं और पोर्न वीडियोज़ में वे जो कुछ भी देखते हैं उसे वे मेरे साथ करने की सोचते हैं. उन्हें अलग अलग पोजिशन्स में सेक्स करना बेहद अच्छा लगता है. ऐसे में कुछ चीज़ें तो मुझे भी आनंद देती हैं पर कुछ ऐसी ची़ज़ें भी होती है जिसमें मुझे बिल्कुल मज़ा नहीं आता पर मैं यह बात उन्हें चाह कर भी नहीं बोल पाती. कभी-कभी वे अननैचुरल तरीके से मेरे साथ सेक्स करने लगते हैं जिसमें मुझे मज़ा तो दूर काफी तकलीफ भी होती है. ऐसे में मुझे क्या करना चाहिए ?

कई लोगों को नई नई चीज़ें करना बेहद अच्छा लगता है और ऐसे में अपनी सेक्स लाइफ को दिलचस्प बनाने के लिए वे अनोखे आईडियाज़ सोचते रहते हैं जिससे कि उन्हें लगता है कि उनकी सेक्स लाइफ रंगीन बन जाएगी. जैसा कि आपने बताया कि वे पोर्न वीडियोज़ देख कर अलग-अलग चीज़ें ट्राई करते हैं ऐसे में उन्हें इस बात का खास खयाल रखना चाहिए कि उन्हें केवल वही चीज़ ट्राई करनी चाहिए जो कि आप दोनों को प्लेज़र दे.

आज के समय में कई ऐसी मूवीज़ आ गई हैं फिर चाहे वे हौलीवुड हो या बौलीवुड जिससे अननैचुरल सेक्स को बढ़ावा मिल रहा है. अननैचुरल सेक्स में ओरल सेक्स भी आता है पर हमें यह समझना चाहिए कि सेक्स लड़के और लड़की के प्लेज़र के लिए बना है ना कि अपने प्लेज़र के लिए अपने पार्टनर को तकलीफ पहुंचाने कि के लिए. अलग-अलग पोजीशन्स में सेक्स करना अच्छा होता है पर सेक्स पोजीशन ट्राई करते समय अपने पार्टनर का खास खयाल रखना चाहिए कि उस पोजीशन में आपके पार्टनर को किसी प्रकार का कोई दर्द या फिर उनके प्राइवेट पार्ट में कोई चोट तो नहीं पहुंच रही.

अगर आपके पति आपके साथ अननैचुरल सेक्स करते हैं तो आपको उन्हें खुल कर बोलना चाहिए. सेक्स हमेश दोनों की रजामंदी से होता है तो ऐसे में सेक्स में जो कुछ भी हम करते हैं वे सब भी दोनों की रजामंदी से ही होना चाहिए. आपको उन्हें समझाना चाहिए कि आपके शरीर के लिए अननैचुरल सेक्स सही नहीं है और उन्हें सेक्स को एक प्लेजर की तरह लेकर अच्छे से सेक्स करना चाहिए ना कि पोर्ट वीडियोड की कौपी करनी चाहिए.

Relationship Tips : मेरी शादी नहीं हुई है Safe Sex के लिए क्या करूं?

Relationship Tips : मेरी उम्र 26 साल है और मेरे घर वाले शादी का रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं. मैं हमेशा से अपने पढ़ाई के लिए काफी गंभीर रही हूं। इसी वजह से मैं ने आजतक स्कूल या कालेज में कभी कोई बौयफ्रैंड नहीं बनाया. मेरी कई फ्रैंड्स हैं जिन की शादी हो चुकी है और कुछ के तो बौयफ्रैंड्स भी रह चुके हैं. मेरी फ्रैंड्स जब भी मुझ से मिलती हैं तो वे अपनी सैक्स लाइफ के बारे में बातें करती हैं पर मैं हमेशा खामोश रहती हूं. मेरा बहुत मन करता है सैक्स करने का लेकिन डर लगता है. मैं चाहती हूं कि जिस से भी मेरी शादी हो मैं सिर्फ उसी के साथ सैक्स करूं. मैं हमेशा सैक्स को ले कर काफी चिंतित रही हूं क्योंकि मुझे हमेशा से ऐसा लगता है कि सैक्स को हमेशा ऐसे करना चाहिए जिस से कि हम दोनों को कभी कोई परेशानी न हो. मुझे बताएं कि सेफ सैक्स के लिए किनकिन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है?

जवाब :

सैक्स एक ऐसा टौनिक है जो दोनों पार्टनर्स को एकदूसरे के करीब लाता है. शादी के बाद आप पहली बार सैक्स करेंगी इसलिए आप को बहुत सी बातों का खयाल रखना चाहिए. जैसाकि आप ने बताया कि आप का कोई बौयफ्रैंड नहीं रहा और आप ने आजतक कभी सैक्स का आनंद नहीं लिया है तो सैक्स को ले कर आप को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.

सैक्स को हमेशा पूरी फील के साथ ऐंजौय करना चाहिए. अगर आप सैक्स के दौरान खुद को स्ट्रैस में रखेंगी या फिर इस बारे में ज्यादा सोचेंगी तो औप सैक्स को कभी ऐंजौय नहीं कर पाएंगी. अपनी पूरी बौडी को फ्री छोड़ कर और दिमाग को बिलकुल स्ट्रैसफी रख कर ही सैक्स को अच्छे से फील किया जा सकता है.

आप को इस बात का खास खयाल रखना चाहिए कि सैक्स के दौरान आप या आप के पार्टनर को कुछ ऐसा नहीं करना है जिस से कि आप दोनों के प्राइवेट पार्ट्स को कोई नुकसान पहुंचे. अकसर ऐसा देखा गया है कि सैक्स के दौरान हम कुछ ऐसी चीजें करते हैं जिस से कि हमारे पार्टनर को आनंद मिलने की बजाय दर्द होने लगता है. तो खुद भी और अपने पार्टनर से भी कहें कि वह सैक्स के दौरान मजा दे नकि सजा.

अगर आप को कभी सैक्स के दौरान ऐसा लगे कि आप के पार्टनर कुछ ऐसा कर रहे हैं जिस में आप बिलकुल सहज नहीं हैं तो आप अपने पार्टनर को साफसाफ बोल कर मना कर सकती हैं.

सैक्स में हमेशा जरूरी है कि एकदूसरे की भावनाओं का खयाल रखना. आप को अपने पार्टनर से सैक्स संबंधित बात करने में शरमाना बिलकुल भी नहीं चाहिए. आप के पार्टनर को भी अच्छा लगेगा कि आप उन से अपनी फीलिंग्स शेयर कर पा रही हैं.

सैक्स करने से पहले आप को अपने पार्टनर के साथ रोमांस करना चाहिए ताकि आप दोनों एकदूसरे के साथ सहज हो पाएं. रोमांस करने से रिश्ता और भी ज्यादा गहरा बन जाता है. शुरुआत हमेशा धीरेधीरे होनी चाहिए जिस से कि दोनों सैक्स का भरपूर आनंद उठा पाएं.

अच्छा तो यही है कि संसर्ग से पहले फोरप्ले का आनंद उठाएं. चुंबन, एकदूसरे के अंगों को सहलाने के साथ पोजीशन बदलबदल कर सैक्स करने से आनंद को कई गुणा तक बढ़ाया जा सकता है.
याद रखें, सैक्स कुदरत का दिया एक अनमोल तोहफा है. इसलिए सैक्स को खूब ऐंजौय करें, मगर ऐहतियात के साथ.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें