Sexual Health : हमारी यौन कुंठा का कारण- बॉडी नहीं, बॉडी इमेज होती है

Sexual Health. आइये आपको संजना और श्वेता का किस्सा सुनाते हैं. मगर रुकिये, संजना और श्वेता न तो बहनें थीं, न घनिष्ठ सहेलियां. इन्हें तो एक-दूसरे के वजूद के बारे में भी कुछ पता नहीं था. ये तो हम इनका दो पात्रों के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. खैर आगे बढ़ते हैं. इन दोनों लड़कियों में कुछ बातें बिल्कुल एक जैसे थी, कुछ एक दूसरे से अलग. पहली जो बात एक जैसे थी, वह यह कि ये दोनों मोटी थीं. कुछ ज्यादा मोटी कि चाहे तो आप बेडौल भी कह सकते हैं. लेकिन इस मोटोप के अलावा इनमें सब कुछ एक दूसरे से बिल्कुल अलग था. संजना गहरे सांवले रंग की थी, तो श्वेता अपने नाम की ही तरह गोरी. श्वेता के जहां नाक-नक्श तीखे और आकर्षक थे, वहीं संजना की नाक मोटी थी, आंखें छोटी थी और होंठ भी मोटे. मतलब यह कि मजाक उड़ाने के लिए व्यंग्य में जो कुछ भी कहा जा सकता था, संजना उन सबकी मालकिन थी.

सिर्फ इन दोनों लड़कियों के व्यक्तित्व में ही फर्क नहीं था, उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी एक दूसरे से भिन्न थी. श्वेता के पिता एक मध्यम दर्जे के के सरकारी मुलाजिम थे. वेतन कम तो नहीं था, लेकिन एक जमाने में उसके मुकाबले सपने इतने बड़े थे कि इस वेतन से कभी वो संतुष्ट ही नहीं हुए. श्वेता की मां भी किसी चिड़चिड़ी गृहिणी का जीता जागता किरदार थी, शायद उसमें ये चिड़चिड़ापन श्वेता के मोटापे को लेकर बनी असुरक्षा से ही पैदा हुआ था. उसे श्वेता तो फूटी आंख भी नहीं सुहाती थी, कारण कि उसे लगता था उसकी कभी शादी नहीं होगी.

ये भी पढ़ें- Sexting: बड़े काम की है सेक्सटिंग की कला

दूसरी तरफ संजना की पृष्ठभूमि बिल्कुल अलग थी. संजना अपने माता-पिता की दो संतानों में एक थीं. उसका छोटा भाई अपने में मस्त रहने वाला खुशमिजाज लड़का था. मां स्कूल में पढ़ाती थी और पिता एक प्राइवेट कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर थे. घर में पढ़ने लिखने के साथ-साथ जागरूकता का माहौल था. संजना के मम्मी पापा ने बचपन से लेकर जवानी तक उसे कभी यह एहसास दिलाने की कोशिश नहीं की थी कि मोटापा उसके भावी वैवाहिक जीवन के लिए अशुभ है बल्कि उसे हमेशा इस बात के लिए प्रेरित किया था कि वह अपनी मोटापे पर सोचने की जगह अपने अंदर तमाम गुण विकसित करे और संजना ने ऐसा ही किया था. श्वेता की हीनभावना और उसके परिवार का उसे लेकर असुरक्षाबोध ने जहां उसके दिल दिमाग में ऐसा दबाव बनाया कि वह 12वीं के आगे पढ़ ही न सकी. वहीं संजना ने न सिर्फ कौलेज से मास्टर डिग्री हासिल की बल्कि वह हमेशा लीडर की तरह रही.

परिवार के वातावरण के चलते संजना में गजब का आत्मविश्वास था. अगर कभी किसी ने उसके मोटापे को लेकर कोई ताना मारा तो वह पलटकर ऐसा करारा जबाव देती कि मजाक करने वाले को दोबारा ऐसे मजाक के नाम से भी घबराहट होती. घर के माहौल से मिले आत्मविश्वास के कारण संजना ने अपनी काया को हमेशा ऐसे सकारात्मक नजरिये से देखा कि उसे कभी सपने भी इस सुरक्षाबोध ने नहीं दबोचा कि उसकी शादी नहीं होगी. दूसरी तरफ न सिर्फ श्वेता इस असुरक्षा से बल्कि उसके मां-बाप भी हर समय इसी असुरक्षाबोध से ग्रस्त रहते कि उनकी लड़की से भला कौन शादी करेगा. बहरहाल जिंदगी ने फिर सबक देने वाला खेल खेला. दोनो लड़कियों की शादी हुई. दोनों के लिए ही लड़के उनके मां-बाप ने चुने थे. संयोग से श्वेता और संजना दोनो को ही उनकी उम्मीदों से ज्यादा बेहतर वर मिले. श्वेता का पति सर्वगुण संपन्न एक बड़ी कंपनी में इंजीनियर था, तो संजना का पति भी हंसमुख, उसी की तरह आत्मविश्वास से लबालब एक सरकारी विभाग में हेड क्लर्क था. लड़कियों के विपरीत दोनो ही लड़के सामान्य वजन के थे और आश्चर्यजनक ढंग से अपनी पत्नियों को लेकर खुश थे. दोनो में से किसी को पत्नियों के मोटापे को लेकर कोई समस्या नहीं थी.

संजना के तो जीवन में चार चांद लग गये. शादी के रात से ही दोनों में ऐसी बनी कि लोग उन्हें दो जिस्म, एक जान कहने लगे. लेकिन श्वेता यहां भी अपने असुरक्षाबोध के चलते परेशान ही रही. संजना ने जहां अपनी सुशिक्षित मां के मार्गदर्शन में अपने भावी वैवाहिक जीवन की तैयारियां की थीं और सेक्स को उसने एक विज्ञान की तरह लिया था, वहीं श्वेता ने हर समय इसे डर और दहशत के रूप में अपने दिल दिमाग में पाला था. संजना ने जहां अपने मोटे होने की समस्या को यौन जीवन में आड़े नहीं आने दिया, वह जब भी अपने पति से अगतंरंग हुई, खुलकर हुई और जो समस्याएं आयीं उनके विकल्प ढूंढ़ लिये. वहीं श्वेता ने छप्पर फाड़कर मिली खुशी को भी मन ही मन घुलने वाले दुख में बदल दिया. श्वेता के मन में अपने मोटापे को लेकर मौजूद हीनग्रंथियों ने उसके पति की तमाम अच्छाईयों, संवेदनशीलता को भी बेमतलब कर दिया. श्वेता के पति का उसके मोटापे से कोई समस्या नहीं थी. उसने एक बार भी मोटापे के चलते उसके प्रति आकर्षित न हुआ हो, ऐसा कभी नहीं हुआ. उसने हमेशा बिस्तर में अपने से ज्यादा श्वेता का ख्याल रखा. श्वेता के प्रति उसके पति में पूर्ण समर्पण था. लेकिन श्वेता ने कभी बिस्तर में खुशी ही नहीं जतायी. हमेशा उसका मूड थका थका बिगड़ा बिगड़ा रहा. भले वह पति से कभी लड़ी न हो, लेकिन धीरे धीरे दोनो के बीच सेक्स दहशत का विषय बन गया.

ये भी पढ़ें- जुराब पहनकर करेंगे सेक्स तो दोगुना हो जाएगा मजा

श्वेता के मन में कभी यौन उत्सुकता ही नहीं जगी.  अपनी बौडी को लेकर हीनभावना ने हमेशा उसे डरा डरा, बुझा बुझा रखा. वह जब भी बाथरूम में होती शीशे में अपने आपको देखकर कहती ‘तुझे कोई प्यार नहीं करता’, तुझे तो खुश करने के लिए समर्पण की भीख दी जा रही है’. मतलब यह कि उसने अपने पति के सारे अच्छे व्यवहार को भी शून्य कर दिया. जबकि हकीकत यह थी कि श्वेता का पति सचमुच उसकी तमाम खूबियों पर मोहित था. उसके दिमाग में कभी मोटापे की बात आती नहीं थी. वह तो उसके गोरे बदन, चमकती त्वचा, तीखे नाक-नक्श और उसकी सुरीली आवाज पर फिदा था. लेकिन वह उसे अपने व्यवहार से कभी खुश ही नहीं कर सका. अंत में उसे श्वेता को यौन मनोचिकित्सक के पास ले जाना पड़ा और करीब एक साल की थैरेपी के बाद श्वेता अपने जीवन में वह सब पा सकी जो पहले से ही मौजूद था.

दो स्थूलकाय लड़कियों की यह कहानी हमें बताती है कि हमारे यौन जीवन की सफलता में काया से ज्यादा काया के प्रति हमारी धारणाओं में निहित. दरअसल हम सेक्स और काया का कुछ ज्यादा ही रिश्ता जोड़ते हैं. जबकि ऐसा कुछ होता नहीं. वास्तव में काया के प्रति हमारी यह धारणा जिसे मनोवैज्ञानिक बौडी इमेज कहते हैं, यह हमारे अपने, हमारे इर्दगिर्द के लोगों और उस समाज की बनायी हुई होती है, जहां हमारी परवरिश होती है. हकीकत में इसका यौन जीवन की बाधाओं से कोई लेना देना नहीं है. हमारे रूप, रंग और मोटे, पतले का हमारे सेक्स लाइफ से उतना ज्यादा रिश्ता नहीं है, जितना बौडी इमेज की धारणा से है. सकारात्मक ‘बौडी इमेज’ हमें सुख और सफलता देती है और नकारात्मक ‘बौडी इमेज’ हमारी सुख और सफलताओं को भी दुख और असफलताओं में बदल देती है. अपनी काया को आप अपनी नजरों में कितनी खूबसूरत देखती हैं या कितना बदसूरत समझती हैं कि इस बात से ही हमारी खुशी और हमारे यौन जीवन के आनंद का रिश्ता होता है.

यौन विशेषज्ञों का मानना है कि यौन संतुष्टि का रिश्ता सांचे में ढले बदन या दूध जैसी रंगत से नहीं होता बल्कि हमारी सोच से होता है. ऐसा होता तो यूरोप के बाहर की लड़कियां कभी खुश ही नहीं होतीं, विशेषकर अफ्रीकन लड़कियां क्योंकि वो तो काली भी होती हैं, मोटी भी होती हैं और कई देशों में बहुत दुबली भी होती हैं. मगर अमरीका में 35 फीसदी से ज्यादा मौडल अश्वेत हैं, चाहे वह लड़कियां हों या लड़के. अनेक मोटे नाक-नक्श वाली अफ्रो-अमरीकी लड़कियों को पूरे आत्मविश्वास के साथ सौंदर्य प्रतियोगिताओं में शामिल होते देखा जा सकता है. इनमें लबलबाता हुआ आत्मविश्वास उनके हर अंदाज से झलकता है. अमरीका की विश्व प्रसिद्ध टीवी प्रेेजेन्टर ओपरो विनफ्रे को ही देख लीजिए अगर हम सुंदरता के पारंपरिक पैमाने पर परखें तो उसकी दशा एक ऐसी मोटी, भद्दी और काली लड़की की होनी चाहिए, जो अपनी ‘असुंदरता’ के कारण हीनभावना से ग्रस्त होकर घर के से निकलते हुए घबराए. जबकि ओपरा के लिए पुरुषों की दीवानगी का एक जमाने में आलम यह रहा है कि जाने कितने करोड़पति युवकों ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और ओपरा ने उन्हें ठुकरा दिया.

ये भी पढ़ें- क्या आपने भी सुने हैं सेक्स से जुड़े ये 6 मिथ, जानें क्या है सच

कुछ लोग अपने मोटापे के कारण विपरीत लिंगियों के समक्ष हीनभावना के एहसास से ग्रस्त रहते हैं, तो कुछ लोगों की यही परेशानी उनके जरूरत से ज्यादा दुबलेपन के कारण रहती है. कोई लड़की अपने छोटे कद को लेकर अपने आपको पुरुष के योग्य नहीं मानती, तो कोई युवक अपने भद्दे नाक-नक्श के आधार पर यह मान बैठता है कि कोई लड़की उससे अपनी खुशी से शादी करना नहीं चाहेगी. ये सब एक नकारात्मकता के कारण जमीनी सच्चाई से वे अपना संबंध तोड़ बैठते हैं. उपरोक्त सारे तथ्यों को गहराई से देखें तो इनका आपके जीवन विशेषकर यौन जीवन से कोई विशेष फायदा या नुकसान नहीं होता. अगर आप (स्त्री या पुरुष) साधारण चेहरे-मोहरे वाले हैं, अगर आपकी कद-काठी आदर्श कही जा सकने के योग्य नहीं है या अगर आपने जीवन के मैदान में कोई बड़ा तीर नहीं मारा है, तो इस बात को लेकर नकारात्मक ‘बौडी इमेज’ बनाने की जरूरत बिल्कुल नहीं है. आपका साधारण, काला, मोटा या अत्यधिक दुबला होना यौन जीवन के लिए कोई बाधा नहीं है.

Readers Problem: मेरा बॉयफ्रेंड दूसरी लड़कियों से भी बात करता है, क्या वह मुझे धोखा दे रहा है?

सवाल

मैं कालेज में पढ़ती हूं. मैं एक लड़के से बहुत प्यार करती हूं. वह भी मुझ से प्यार करता है और हमारे बीच सबकुछ हो चुका है. पर वह लड़का दूसरी लड़कियों से भी बात करता है. क्या वह मुझे धोखा दे रहा है?

जवाब

शादी से पहले यह सबकुछ हो जाना खासतौर से लड़कियों के लिए ठीक बात नहीं है. दूसरी लड़कियों से बात करने का यह मतलब तो नहीं कि आप का प्रेमी अब आप से प्यार नहीं करता है. बेवजह के शक को दिल में जगह न बनाने दें और उस लड़के से खुल कर बात करें.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

Readers Problem: मैं 6 फुट लंबा खूबसूरत नौजवान हूं, क्या मैं अपना करियर एक्टिंग में बना सकता हूं?

Readers Problem: सवाल-

मैं 21 साल का 6 फुट लंबा खूबसूरत नौजवान हूं. मेरे नैननक्श तीखे हैं और आसपास के लोग मुझे कहते हैं कि मैं फिल्मों में करियर बना सकता हूं.

मैं ने कभी लोगों के सामने ऐक्टिंग नहीं की है, लेकिन मैं सीखना जरूर चाहता हूं. क्या कोई संस्था ऐक्टिंग का कोर्स सिखाती है?

जवाब-

यह बात ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’ सरीखी है. अगर तीखे नैननक्श और खूबसूरती ही फिल्मों में करियर के पैमाने या गारंटी होते तो हर चौथा आदमी फिल्म इंडस्ट्री में होता. लेकिन हकीकत यह है कि फिल्मों में जमने के लिए ऐक्टिंग का हुनर आना जरूरी है जो आप के मुताबिक आप में नहीं है, तो बेवजह वक्त बरबाद न करें और पढ़ाईलिखाई पर ध्यान दें.

ओम पुरी और कादर खान जैसे दर्जनों मामूली शक्लसूरत वाले ऐक्टर सिर्फ ऐक्टिंग के दम पर चले और विनोद मेहरा और राजकिरण सरीखे दर्जनों हीरो खूबसूरत और तीखे नैननक्श के होते हुए भी नहीं चल पाए, क्योंकि वे ऐक्टिंग में कमजोर थे.

अगर आप के पास मुकम्मल पैसा और वक्त हो तो पहले किसी नामी इंस्टीट्यूट से ऐक्टिंग का कोई कोर्स करें.

Sexual Tension: मैं अपने एक्स बौयफ्रेंड को किस करना चाहती हूं

Sexual Tension: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

सवाल –

मैं और मेरा एक्स एक ही कंपनी में काम करते हैं. मैं उसे जबतब देखती हूं तो मेरा उसे किस करने या उस से गले लगने का मन करता है. वह मुझे देख कर कभीकभी मुसकरा देता है, हायहैलो भी बोल देता है. मुझे लगता है कि मैं उस से बात करना शुरू कर दूं, कुछ भी कर उस के करीब फिर से आ जाऊं. उसे देख कर लगता है कि वह भी यही सब फील करता है. यह सैक्सुअल टैंशन अब मेरे दिमाग पर चढ़ती जा रही है और मुझे सम झ नहीं आ रहा क्या करूं?

जवाब –

पहले तो यह अंदाजा मत लगाइए कि वह भी यही चाहता होगा क्योंकि अंदाजा गलत निकलने पर सिचुएशन काफी बिगड़ जाएगी. आप इनडायरैक्टली उस से बात करने के बहाने यह कन्फर्म कर सकती हैं कि वह भी आप से किसी तरह का रिलेशन चाहता है या नहीं. अगर वह भी यही चाहता हो तो प्रौब्लम कुछ नहीं है. यह जान लें कि एक्स के साथ अकसर चीजें उस पेस पर आगे नहीं बढ़तीं जिस तरह एक समय पर थीं. ऐसे में कुछ भी करने से पहले ध्यान दें कि औफिस आप दोनों के लिए औक्वर्ड हो सकता है.

इस के अलावा यह हो सकता है कि आप सैक्सुअल टैंशन को ही खत्म कर दें. अपने एक्स को देखने के बजाय किसी और लड़के को देखिए, किसी और से बात कीजिए. अपना ध्यान अपने काम पर और अन्य लोगों पर लगाइए. सैक्सुअल टैंशन को डाइवर्ट करना बैस्ट औप्शन है. आप चाहें तो किसी डेटिंग ऐप का यूज भी कर सकती हैं. हो सकता है इस से आप को अपने एक्स को देख कर वह सब फील न हो, जो आजकल हो रहा है.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें.

Love Marriage: मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भाग कर शादी करना चाहता हूं

Love Marriage: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

सवाल –

मैं इंजीनियरिंग का स्टूडैंट हूं, कालेज की एक लड़की से प्यार हो गया है. वह भी मुझे बेहद प्यार करती है और हम दोनों भाग कर शादी करना चाहते हैं, क्योंकि हमारे परिवार वाले लव मैरिज के फेवर में नहीं हैं. तो ऐसे में हमारा भाग कर शादी करने का निर्णय सही है?

जवाब –

वैसे तो तुम्हारी पसंद की शादी के लिए परिवार वाले राजी हो जाएं तो इस से बढि़या क्या हो सकता है पर कई कोशिशों के बावजूद नहीं मान रहे तो यह दिक्कत वाली बात तो है. खैर, आप अभी इंजीनियरिंग के स्टूडैंट हैं, मुश्किल से आप की उम्र 20-22 साल की होगी. इस उम्र में शादी के लिए सोचना गलत नहीं पर अभी आप पढ़ रहे हैं और भविष्य दांव पर है. इस समय अगर आप भाग कर शादी करने की सोच रहे हैं तो यह नई मुसीबत को पैदा करने जैसा है जिस में न रहने का ठिकाना न खर्चे चलाने का.

आप भले ही एकदूसरे से बहुत प्यार करें लेकिन इस प्यार के कारण अगर आप का कैरियर इफैक्ट होता है तो आप के रिश्ते पर भी इस का असर पड़ेगा. आप पर बड़ी जिम्मेदारी आ जाएगी और जो पढ़ाई कर रहे हैं उस में रुकावट आ जाएगी. वैसे भी, शादी एक बड़ा फैसला है जिसे थोड़ा सोचसमझ कर और पूरी मैच्योरिटी से लिया जाना चाहिए.

अभी आप अपनी स्टडी पूरी कर के अच्छी जौब में सैटल हों और जब आप यह समझने लगें कि अब आप अकेले परिवार की जिम्मेदारी निभा सकते हैं, तब किसी बड़े को बीच में रख कर ठोस निर्णय लें. शायद तब परिवार वाले भी आप की पसंद और आप की इच्छा पर सीरियस होंगे और मान जाएंगे.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें.

Sexual Problem: मेरी साली मेरे साथ सैक्स करने का दबाव बना रही है.

Sexual Problem: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

सवाल –

मेरी उम्र 29 साल है और मैं सोनीपत का रहने वाला हूं. 6 महीने पहले ही मेरी शादी हुई है और मेरी पत्नी बहुत ही सीधी और शर्मीली है. मेरी पत्नी इतना ज्यादा शर्मीली है कि वह सैक्स करते समय भी बहुत शर्माती है. मेरी एक साली है और जब भी मैं अपनी ससुराल जाता हूं, तो वह मुझ से काफी हंसीमजाक करती है और पंगे लेती है. मेरी साली बेहद मौडर्न और खुले विचारों वाली है और दिखने में भी काफी सैक्सी है. कुछ दिनों पहले मेरी साली हमारे घर रुकने आई थी और एक रात जब मैं पानी पीने के लिए उठा तो देखा कि वह अभी सोई नहीं है. जब मैं ने उससे जगे रहने की वजह पूछी तो उस ने बताया कि उस का सैक्स करने का बहुत मन कर रहा है और वह मेरे साथ सैक्स करना चाहती है. उस ने यह भी कहा कि वह अपनी बहन यानी मेरी पत्नी को कुछ नहीं बताएगी. सच कहूं तो मेरा भी बहुत मन किया उस के साथ संबंध बनाने का लेकिन मेरे दिल ने मुझे रोक दिया. क्या मुझे अपनी साली के साथ संबंध बना लेने चाहिए क्योंकि मुझे लगता है कि जो सुख मुझे मेरी शर्मीली पत्नी से नहीं मिल पाया है वह सुख मेरी साली मुझे दे सकती है?

जवाब –

आप को एक संस्कारी और सीधी पत्नी मिली है तो आप को इस बात पर गर्व महसूस करना चाहिए. हो सकता है कि आप की पत्नी कुछ ज्यादा ही शर्मीली हो तो ऐसे में आप को उसे समझाना चाहिए और अपनी पसंदनापसंद के बारे में बताना चाहिए. अगर आप अपनी पत्नी को प्यार से समझाएंगे कि उसे सैक्स करते समय नहीं शर्माना चाहिए तो हो सकता है कि वह आप की बात समझ जाए.

ऐसा भी हो सकता है कि आप की पत्नी आप के सामने थोड़ा झिझक रही हो और आप उस की झिझक खत्म करने के लिए बहुत सी चीजें कर सकते हैं जैसे कि आप उसे लौंग ड्राइव पर ले जा सकते हैं या किसी ट्रिप पर उस के साथ जा सकते हैं ताकि आप को अपनी पत्नी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय मिले और आप दोनों एकदूसरे की पसंदनापसंद को समझ सकें. आप अपनी पत्नी को अपनी फैंटेसीज वाले वीडियो दिखा कर भी समझा सकते हैं ताकि आप दोनों के बीच की झिझक कम हो सके.

रही आप की साली की बात तो आप को अपनी साली के साथ अवैध संबंध बिलकुल भी नहीं बनाने चाहिए. ऐसा करने से आप का बसाबसाया घर उजड़ सकता है और आप की बदनामी भी हो सकती है. हो सकता है आप की साली बचपने में आ कर ऐसी बातें कर रही हो लेकिन आप को उसे समझाना चाहिए कि ऐसे संबंध बनाना सही नहीं है.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें.

Relationship Problem: मैं अपनी फ्रैंड के एक्स बौयफ्रेंड से शादी करना चाहती हूं

Relationship Problem: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

सवाल –

मैं 24 साल की लड़की हूं और ऐसे लड़के से प्यार करती हूं जिस का रिलेशनशिप मेरी एक फ्रैंड से रह चुका है. उन दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन भी रहे हैं. मेरी फ्रैंड ने मुझे यह सब बताया हुआ है. अब किसी कारणवश उन का ब्रेकअप हो गया है. मैं उस को प्यार करती हूं और वह भी मुझे काफी प्यार करता है. हम पिछले कुछ समय से रिलेशन में आ गए हैं. उस की अच्छीखासी जौब है और मैं उस के साथ शादी करना चाहती हूं. क्या मेरा यह फैसला सही है?

जवाब –

आज यह सोचना गलत है कि किसी लड़के या लड़की के शादी से पहले फिजिकल रिलेशन नहीं रहे होंगे. आप की फ्रैंड ने आप को बताया है. जब वे दोनों रिलेशन में थे तब से आप लड़के के नेचर को जानते ही होंगे पर आप लड़के को अच्छी तरह परख लें कि वह कहीं आप से खेल तो नहीं रहा. यदि वह आप से शादी के लिए तैयार है तो शादी कर लें पर अपनी फ्रैंड से नाता तोड़ लें. फ्रैंड से नाता इसलिए भी तोड़ लें क्योंकि जबजब वह दिखती रहेगी तो आप को जलन हो सकती है. या, आप हमेशा इस बात से घबराती रहेंगी कि कहीं इन का पुराना प्यार फिर न जाग जाए. खैर, अगर सबकुछ ठीक है तो शादी से पहले के रिलेशन पर अपना प्यार कुरबान न करें.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें.

Sexual Favour: एक आदमी पैसों के बदले मेरे साथ रात गुजारने को कह रहा है

Sexual Favour: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

सवाल –

मैं मुरादाबाद की रहने वाली लड़की हूं और मेरी उम्र 31 साल है. हमारे घर में मैं, मेरा छोटा भाई और मेरी मां रहती हैं. मेरे पिताजी का देहांत पिछले साल ही हुआ है. मेरे भाई को नशे की लत लग चुकी है, जिस के चलते उस ने एक दबंग आदमी से पैसे उधार ले लिए. मैं बड़ी ही मुश्किल से नौकरी कर अपना घर चलाती हूं और नशे की आदत लगने की वजह से मेरा भाई भी कुछ नहीं कमाता. जिस आदमी से उस ने पैसे लिए हैं वह हर दूसरे दिन हमारे घर आ कर पैसे मांगता है, लेकिन उसे देने के लिए हमारे पास पैसे नहीं हैं. उस ने कुछ दिनों पहले मेरी मां को धमकी दी है कि अगर हम ने उस के पैसे जल्दी नहीं लौटाए तो वे लोग मुझे उठा कर ले जाएंगे. शहर में उन का दबदबा भी बहुत है, जिस कारण उन के आगे कोई कुछ नहीं बोलता. कल ही वह आदमी दोबारा आया था और मेरी मां घर नहीं थीं, तो उस ने मुझे अकेला पा कर मेरे साथ बदतमीजी की और यह कह कर गया है कि अगर और ज्यादा टाइम चाहिए तो उस के साथ मुझे एक रात गुजारनी पड़ेगी. मैं क्या करूं मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा?

जवाब –

आप के भाई ने ऐसे आदमी से पैसे उधार ले कर बहुत बड़ी गलती की है. सब से पहले तो आप अपने भाई को किसी नशा मुक्ति केंद्र में भेजें ताकि वह नशा छोड़ सके और उसे अपनी गलती का पछतावा हो और अपने घर की हालत समझे. अगर वह ऐसा नहीं करेगा तो न जाने और कितने लोगों से पैसे उधार लेता रहेगा, जिस के लिए आप को और भी ज्यादा परेशान होना पड़ सकता है.

आप इस केस में पुलिस की मदद लीजिए और पुलिस को सारी बातें बता दीजिए. ऐसा करने से पुलिस आप के साथ उस आदमी के पास जा कर बात कर सकती है और पुलिस के रहते वे कोई बदतमीजी भी नहीं कर पाएगा. आप उस आदमी को शांति से अपनी हालत समझाइए और वादा कीजिए कि धीरेधीरे आप उस के पैसे लौटा देंगी. पैसे आप के भाई ने लिए हैं तो चुकाने तो पड़ेंगे.

अगर उस के बाद वह आदमी आप के साथ कोई घिनौना काम करने की कोशिश करना है या धमकी देता है तो आप पुलिस में उस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दीजिए और ऐसा करने से पहले वह जब भी आप के घर आए तो कोशिश कीजिए कि किसी तरह उस की वीडियो बना ली जाए, ताकि आप के पास भी कोई सुबूत हो पुलिस को दिखाने के लिए. ऐसे केस में जरूरी है किसी लेडी पुलिस का होना तो आप पुलिस स्टेशन जा कर हमेशा लेडी पुलिस की हाजिरी में ही बात कीजिए.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें.

Family Problem: मेरा छोटा भाई गलत संगत में जा रहा है, उसे कैसे रोकूं?

Family Problem: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

सवाल –

मैं 29 साल की लड़की हूं और मिर्जापुर में रहती हूं. मेरे मांबाप का देहांत पिछले साल एक कार एक्सीडैंट में हो गया था जिस के बाद मैं ने अपने छोटे भाई को एक मां की तरह प्यार देने की कोशिश की है. मेरा भाई 22 साल का है और उसे ऐसा लगने लगा है कि मांबाप के बाद अब उसे आजादी मिल गई है. मैं ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन धीरेधीरे उसने मेरी बात सुनना ही बंद कर दिया है. मैं ने अपने भाई के लिए अभी तक शादी नहीं की, क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि अगर मैं इस घर से चली गई तो उस की देखभाल करने के लिए कोई नहीं होगा और वह और भी ज्यादा बिगड़ जाएगा. मैं बहुत ही मुश्किल से एक जौब कर के घर चला पाती हूं, लेकिन मैं जब औफिस जाती हूं, तो पीछे से मेरा भाई अपने दोस्तों को घर पर बुला कर ऐयाशी करने लगता है. हाल ही में मुझे पता चला है कि उस ने शराब और सिगरेट पीना भी शुरू कर दिया है. मैं उसे सुधारने के लिए क्या करूं?

जवाब –

आप की बातों से लग रहा है कि आप अपने भाई को ले कर काफी चिंतित हैं और एक बड़ी बहन होने का फर्ज आप बहुत ही अच्छे ढंग से निभा रही हैं. सब से पहले को आप अपने भाई को अपने घर के हालात समझाइए और उसे एहसास कराइए कि आप बहुत ही मुश्किल से घर के खर्चे संभाल रही हैं और ऐसे में अगर उसे नशा करने की आदत लग जाएगी, तो घरखर्च चलाना भी मुश्किल हो जाएगा.

अगर फिर भी आप का भाई आप की बात नहीं सुनता है, तो आप उस के नशेड़ी दोस्तों को धमकाइए कि वे आप के घर न आया करें और न ही आप के भाई को घर पर बुलाया करें. आप अपने भाई के दोस्तों को पुलिस की धमकी भी दे सकती हैं, क्योंकि अगर अनजान लड़कों को आप के घर पर आने की आदत लग गई, तो वे आप के साथ भी कुछ गलत कर सकते हैं.

लास्ट औप्शन आप के पास यह बचता है कि अगर उस के दोस्त भी आप की बात नहीं सुनते हैं तो एक बार आप उन के घर जा कर उन की शिकायत उन के मातापिता से करें. अगर जरूरत पड़े तो आप पुलिस का सहारा भी ले सकती हैं, क्योंकि ऐसी चीजें अगर शुरुआत में ही रोक दी जाएं, तो बेहतर रहता है, नहीं तो कल को आप को भी नुकसान हो सकता है.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें.

Sexual Problem: मेरे पति बिना रोमांस किए बस सैक्स करने पर फोकस करते हैं

Sexual Problem: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

सवाल –

मैं चंडीगढ़ की रहने वाली हूं और मेरी उम्र 28 साल है. मेरी शादी हुए 2 साल हो चुके हैं. पहले पहले मेरे पति काफी रोमांटिक हुआ करते थे लेकिन अब वे पहले जैसे नहीं रहे. अब वे औफिस से आ कर खाना खाते हैं और थोड़ी देर बात करने के बाद सीधे सैक्स करने लगते हैं. मुझे ऐसा बिलकुल अच्छा नहीं लगता क्योंकि मुझे रोमांस करना काफी पसंद है और मैं चाहती हूं कि जब मेरे पति घर आएं तो वे कुछ देर मेरे साथ रोमांस करें जिस से कि मैं सैक्स एंजौय कर सकूं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाता. वे सिर्फ सैक्स पर ही फोकस करते हैं और उस के बाद सो जाते हैं. मैं उन से ज्यादा इस बारे में बात भी नहीं कर पाती हूं. मुझे क्या करना चाहिए?

जवाब –

आप की बातों से मुझे साफ समझ आ रहा है कि आप की और आपके पति की सैक्स लाइफ बिलकुल ही बोरिंग हो गई है. ऐसे में आप कुछ तरीके आजमा सकती हैं जिस से कि आप के पति रोमांटिक फील करें और आप दोनों की सैक्स लाइफ पहले की तरह अच्छी हो सके. सब से पहले तो आप अपने पति से सैक्स या रोमांस के बारे में बात करने से शरमाएं नहीं. आप के पति को भी पता होना चाहिए कि आप को रोमांस करना पसंद है या ऐसी कोई भी बात आप अपने पति से जरूर शेयर करें.

आप के पति जब भी औफिस से घर आते हैं तो घर के बिलकुल खुशबूदार रखिए और खुद भी कोई सैक्सी सी ड्रैस पहन लें ताकि वे आप को और घर का माहौल देख कर खुद ही रोमांटिक फील करने लगें. इस के अलावा आप को अपने पति के साथ डेट पर भी जाना चाहिए जिस से कि आप दोनों को एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम मिलेगा और सैक्स लाइफ भी इंट्रस्टिंग बनेगी.

डेट के साथसाथ आपको कभी ड्राइव पर या किसी ट्रिप पर भी जरूर जाना चाहिए. ऐसा करने से आप दोनों एकदूसरे के और भी ज्यादा नजदीक आ सकेंगे. आप अपने पति से खुल कर बात करें कि उन्हें सैक्स से पहले आप के साथ रोमांस भी करना चाहिए ताकि आप दोनों ही सैक्स को पूरे तरीके से एंजौय कर पाएं.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें