⚲

सपना चौधरी ने इस गाने से फैंस का जीता दिल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी हर किसी के दिलों पर राज करती हैं. सपना के गाने का इंतजार सभी को रहता है.  हाल ही में सपना चौधरी का नया गाना ‘सोने की तागड़ी’ रिलीज हो चुकी है. जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.

इस गाने का इंतजार फैंस को लंबे समय से था.  गाने में सपना चौधरी ने जो डांस किया है उसे देखकर फैंस एक बार फिर पहले की तरह सपना के दीवाने हो गए हैं. सपना चौधरी एक लंबा ब्रेक लेने के बाद से फिर से वापसी की हैं इस गाने के साथ.

आपको बता दें कि इस गाने में अभी तक 7.2 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है. सपना चौधरी और बिट्टू सोरखी की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है. लोग इस वीडियो को देखने के बाद खूब कमेंट भी कर रहे हैं. सपना चौधरी को.

सपना पिछले साल एक बेटे को जन्म दी, जिसके बाद से वह अपने बेटे और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बीता रही थी. इन दिनों भी सपना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करती रहती थी. सपना के पोस्ट का इंतजार हमेशा फैंस को लगा रहता था.

कुछ लोगों ने यह सोच लिया था कि सपना चौधरी अब वापसी नहीं करेगी डांस के दुनिया में लेकिन सपना के इस गाने ने सभी का दिल एक बार फिर से जीत लिया है. सपना अपने पुराने अंदाज में लौट आई हैं. जिसे देखकर उनके फैंस का दिल खुश हो गया है.

सपना चौधरी पर भी चढ़ा टिक-टौक का बुखार, शेयर किया ये VIDEO

जी हां हम बात कर रहे हैं हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी की. जिनके डांस के चर्चे आज पूरी दुनिया में हैं. आज अगर सपना चौधरी की बात करें तो सपना अब सच में सपना हो गई हैं..क्योंकि जहां पहले उनके डांस को लोग आराम से देख पाते थे उनसे मिल पाते थे अब तो वो एक इतनी बड़ी हस्ती हो गई हैं कि उनके डांस को देखने के लिए लोग तरसते हैं उन्हें सपना के शो के लिए टिकट भी एडवांस में बुक करनी पड़ती हैऔर तो और वो अब वो बीजेपी में भी शामिल हो गई हैं तो उनसे मिलने के लिए लोगों को अप्वाइंमेंट लेना पड़ता है.

बौलीवुड स्टार्स भी इससे अछूते नहीं रहें…

जैसा कि आप सभी को पता है कि इस वक्त टिक-टौक का बुखार पूरे देश में चल रहा है. भले ही सुप्रीम कोर्ट में इस पर केस चलाया हो या जो भी हो लेकिन इस टिक-टौक के लिए लोगों की दिवानगी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. तभी तो हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पर भी टिक-टौक का बुखार चढ़ गया है और ये टिक-टौक की बीमारी उनके सर चढ़ कर बोल रही है.

 

View this post on Instagram

 

#sapnachoudhary #sapnachaudhary

A post shared by DESI QUEEN 👑👑 (@isapnachaudhary) on

ये भी पढ़ें- शादी की खबरों के बीच फिर दिखी रणबीर-आलिया की रोमांटिक केमेस्ट्री

सपना चौधरी के टिक-टौक वीडियो

 

View this post on Instagram

 

#sapnachoudhary #sapnachaudhary

A post shared by DESI QUEEN 👑👑 (@isapnachaudhary) on

इंस्टाग्राम हो या कोई भी सोशल मीडिया वहां पर आप सपना चौधरी के टिक-टौक वीडियो आराम से देख सकते हैं कि कैसे सपना चौधरी ने एक अलग ही अंदाज में अपने फैन्स का दिल जीतने की कोशिश की है और तो और लोग सपना के इस अंदाज को काफी पसंद भी कर रहे हैं. एक टिक-टौक में तो ऐसा लगता है मानों अब सपना को एक साथ की जरूरत है उसमें साफ-साफ सपना फूछ रही हैं कि कब लेके आओगे बारात ये कहो ना. शायद अब सपना अपने लिए एक हमसफर की तलाश में हैं. अब उन्हें भी चाहिए एक साथी जिसके साथ वो अपनी जिंदगी गुजार सकें.

सपना के डांस ने लोगों को बनाया दिवाना 

यूं तो सपना के डांस ने लोगों को दिवाना बनाया ही है लेकिन अब इस टिक-टौक ने लोगों के दिल को जीतने का एक नया तरीका दे दिया सपना को… सपना के टिक-टौक के इतने दिवाने हो गए हैं लोग कि सोशल मीडिया पर सपना की फैन फौलोविंग भी बढ़ गई है. लाइक और साथ ही ढेर सारे पौजिटिव कमेंट के साथ ही सोशल मीडिया पर भी सपना का जलवा छा गया है. अब तो आए दिन सपना चौधरी के नए-नए टिक-टौक वीडियोज सामने आ रहे हैं और सपना ऐसे ही लोगों के दिल को जीतती चली जा रही हैं.

बता दें, सपना को लेकर भले ही कई कंट्रोवर्सी हो रही हों और तमाम तरह की बातें हो रही हों लेकिन सपना तो भाई सपना ही है और उन्हें किस बात का डर. जब उनके साथ उनके पूरे फैन्स हो और सपना खुद कहती हैं कि अगर उनके साथ उनके फैन्स का प्यार है तो वो किसी भी कंट्रोवर्सी से नहीं डरती हैं. भाई जो भी हो लेकिन सपना का ये नया अंदाज लोगों को खूब भा रहा है.

ये भी पढ़ें- मां बनी ‘देसी बौयज’ की ये एक्ट्रेस, शेयर की बेटी की फोटोज

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें